Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब एक्टिव मोड पर नजर आ रही है. पीसीसी चीफ दीपक बैज दोपहर 12 बजे सुकमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. वहीं दोपहर 3 बजे दंतेवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक होगी. बैठक से पहले दीपक बैज 11 बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज किरण सिंह देव के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे।
बता दें कि इसी साल 2024 में लोकसभा चुनाव होनी है. कांग्रेस पार्टी विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में गलती दोहराने से बच रही है. फूंक-फूंक कर आगे की रणनीति बनाई जा रही है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विदाई के बाद बनी भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार इस बार अपना पहला बजट पेश करेगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 5 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने वाला है।
अधिसूचना के अनुसार, सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र 1 मार्च तक चलेगा। बता दें कि अबतक बजट सत्र के लिए अब तक लगे 1540 सवाल लगाए जा चुके हैं। इनमें 720 तारांकित और 716 अतारांकित सवाल शामिल हैं। इस दौरान बजट पेश होने के साथ नई सरकार की योजनाएं और उन्हें लागू करने के तरीके सामने आएंगे. सरकार इसमें कई बिल ला सकती है।
गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का भी यह पहला बजट होगा. सत्र 5 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसमें सीएम विष्णुदेव साय अपनी सरकार का पहला बजट पेश करेंगे। इस सत्र में जहाँ विपक्ष के आक्रामक रहने के असर हैं तो वही पक्ष भी पिछली सरकार के कथित घोटालों को लेकर भी सदन में मुखर रहेगी। तत्कालीन सरकार से जुड़े मामले भी सदन में उठाये जायेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी लगभग 900 पारंपरिक शौचालययुक्त यात्री कोचों में बायोटायलेट लगाए गए है । स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, गाडी तथा रेलवे ट्रैक को गंदगी से मुक्त रखने व वातावरण को साफ-सुथरा रखने एवं हरित विकास को बढ़ावा देने हेतु रेलवे द्वारा यह पहल की गई है । भारतीय रेलवे एवं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित बॉयो-टायलेट पर्यावरण के अनुकुल है इसमें मानव अवशिष्ट 6 से 8 घंटे में हानिरहित पानी और गैस में तब्दील होकर वातावरण में मिल जाता है । इसमें सीधे टैंक से किसी भी प्रकार के अवशिष्ट का डिस्चार्ज नही होता है, जिससे स्टेशन एवं पटरी के आस पास स्वच्छता बनाये रखने में आसानी होती है । बायोटॉयलेट लगाने के बाद ट्रैक पर होने वाली गंदगी में तकरीबन 80 से 90 फीसदी की कमी आई है ।
बायो टॉयलेट रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है । बायो टॉयलेट्स में शौचालय के नीचे बायो डाइजेस्टर कंटेनर में एनेरोबिक बैक्टीरिया होते हैं जो मानव मल को पानी और गैसों में बदल देते हैं।
बायो टॉयलेट्स के फायदे
1. रेल पटरियों पर गंदगी और पटरियों की धातु को नुकसान से बचत ।
2. वैक्यूम आधारित बॉयो टॉयलेट में फ्लश से पानी की बचत ।
3. स्टेशनों पर बदबूरहित स्वच्छ वातवरण सहित कई बीमारियों की रोकथाम की दिशा में अच्छी पहल।
4. स्टेशनों पर मच्छर, कॉकरोच और चूहों की संख्या में कमी ।
5. पटरियों की साफ-सफाई में आसानी ।
यात्रियों से अपील
बायो-टैंक के सुचारू रूप से कार्य करते रहने के लिए रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि इस प्रकार के टायलेट में चाय के कप, पानी के बोतल, गुटका पाउच, पॉलीथीन, डायपर इत्यादि इनमें ना डाले । इनके डाले जाने से बॉयों-टायलेट जाम होकर यह सुचारू रूप  से कार्य नहीं कर पाता है जिससे ओवर फ्लो होकर गंदगी बाहर आ जाती है, एवं यात्रियो को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है ।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। परसराम साहू से.नि. उप महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) द्वारा पद्यानुवाद की पुस्तक ’’श्री सीता चरितम’’ पुस्तक का विमोचन 29 जनवरी सोमावार को वृंदावन हॉल सिविल लाईन रायपुर में दुधाधारी मठ के महंत राजे डॉ. रामसुन्दर दास के मुख्य आतिथ्य, विजय कुमार छबलानी (आई.टी.एस.) मुख्य महाप्रबंधक, बी.एस.एन.एल छ.ग., मेजर डॉ जी.के. श्रीवास्तव, प्राफेसर एवं डीन इंदिरा गांधी कृषी महाविद्यालय के विशिष्ट आतिथ्य में एवं डॉ. राजेश दुबे, प्राचार्य शहीद राजीव पाण्डेय शास. महाविद्यालय रायपुर की अध्यक्षता में किया गया।
परसराम साहू ने बताया कि अमेरिकन महिला डेना मरियम जो स्वमी योगानन्द की शिष्या है वर्ष 2015-16 में सांस्कृतिक यात्रा में भारत की धार्मिक नगरी अयोध्या आई और वहां से हरिद्वार के ऋषिकेश पहुची। ऋषिकेश में पवित्र गंगा नदी के तट पर ध्यान में बैठी तब उन्हे प्रभु श्रीराम और सीता के दर्शन हुए एवं ध्यान के दौरान माता सीता से उनका सीधा संवाद हुआ। मां सीता से हुए सीधे संवाद केा उन्होने आत्मसात किया और इस आध्यात्मिक अलौकिक अनुभूति को उन्होने अंग्रेजी भाषा में ’’द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सीता’’ पुस्तक में लिखा, जिसे बाद में दिल्ली की कविता गुप्ता ने हिन्दी भाषा में रुपांतरित कर ’’सीतायन’’ नाम से प्रकाशन करवाया। वर्ष 2021 में जब साहू कोरोना महामारी के शिकार हुए एवं 14 दिन के क्वारांईटाईन अवधि में थे तब ब्रम्हर्षि पितामह सुभाष पत्री जी के संस्था पिरामिड स्प्रिच्युअल सोसायटी मूवमेन्ट से ऑनलाईन माध्यम से जुड़े एवं एक दिन संस्था के सांयकालीन ध्यान सत्र में ’’सीतायन’’ पुस्तक पर चर्चा चल रही थी तब ईश्वरीय चेतना से प्रेरित होकर ’’सीतायन’’ के पद्यानुवाद का विचार साहू के मन में आया और उन्होने सीतायन का पद्यानुवाद ’’श्री सीता चरितम’’ पुस्तक में किया। इस पुस्तक में माता सीता जो जगत जननी है नारायणी है के धरती से प्रकट होने व उसके पश्चात मिथिला नरेश महराज जनक व माता सुनयना के लालन पोषण में बड़े होने, बाल्यावस्था के दौरान अपने पिता के साथ राजदरबार में जाने, मिथिला के समीप निवासरत ऋषि मुनियों के समूहों के समीप जाने, धर्म चर्चा करने, ध्यान लगाने, उनकी सेवा करने, और प्रभु राम से विवाह व विवाह उपरांत जो संस्कार व शिक्षा मिथिला नगरी में अपने पिता व माता से प्राप्त की उसका पालन अयोध्या में राजा दशरथ के यहां करना व व उस संस्कार एवं शिक्षा को अयोध्या में भी फैलाना, प्रभु श्रीराम के साथ वनगमन, रावण द्वारा सीता हरण, वन में राम-हनुमान मिलन व हनुमान जी का लंका प्रवेश, अशोक वाटिका में हनुमान की रक्षा करना, राम रावण युद्व के दौरान लक्ष्मण के मूर्छित होने की जानकारी मां सीता को ध्यान से ही जानकारी प्राप्त होना व ध्यान में ही उनका यमराज से संवाद, यु़द्ध में राम को विजय की प्राप्ति, राम-सीता का लक्ष्मण जी व हनुमान के साथ वनवास के बाद अयोध्या वापस आना, अग्निपरीक्षा, गर्भावस्था में माता सीता का वाल्मिकी आश्रम में रहना और बाद में पुनः धरती पर विलय हो जाना इस प्रकार पूरे जीवनकाल में उनके समर्पण, प्रेम, करुणा, दिव्य शक्ति, आंतरिक उर्जा, त्याग, सेवा एवं समाजवाद को जीवन उन्होनें जिया उसका वर्णन किया गया है।
साहू ने कहा कि आज जो समाज व परिवार बिखर रहा है ऐसे समय में पुनः सीता जैसी नारी की आवश्यकता है। सतयुग की मां सीता के जीवन को पढ़कर और आत्मसात कर आज की नारी शक्ति इस कलयुग में भी अपने परिवार के साथ-साथ दूसरे कुल और परिवार को भी तार सकती है। और यह केवल नारी से ही संभव नही होगा इसके लिये प्रत्येक पुरुष को भी स्वयं भगवन राम को पढ़कर प्रेरणा लेकर मर्यादित जीवन जीना होगा तभी समाज में पुनः संस्कारवान व सुव्यवस्थि परिवार स्थापित होगा। और अच्छे परिवार से गांव, गांव से शहर, शहर से राज्य और राज्य से अच्छे राष्ट्र निर्माण का सपना पूरा होगा और हमारा भारत पुनः विश्व गुरु बन पायेगा। इस पुस्तक के माध्यम से वे स्वयं मर्यादा पुरुषोत्तम राम और माता सीता ने जिस अलौकिक प्रेम व आदर्श राम राज्य की नींव रखे थे, उस प्रेममयी सुनहरी सृष्टि का आह्वान करते है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। राज्यपाल हरिचंदन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बता दें कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन नई दिल्ली प्रवास पर है। राजभवन में विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी समाप्त होने में आज को मिला महज 3 दिन शेष है और व्यवहारिक दिक्कतों के चलते किसानों के शेष बचे धान को इस अवधि में खरीद पाने में सोसायटियां असमर्थता जता रही हैं पर प्रशासन हर हाल में इस तिथि तक धान ‌खरीदवाने में आमादा हैं। सोसायटियों व किसानों के मांग के बाद भी खरीदी अवधि अब तक न बढ़ने से जहां सोसायटी कर्मी हलाकान हैं तो किसान सांसत् में हैं।
बीते कल आरंग विधानसभा क्षेत्र के‌ अंतर्गत आने वाले अपने निर्वाचन क्षेत्र के‌ सोसायटियों का क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य अनीता साहू द्वारा किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दौरा कर हालात की जानकारी ली तो पता चला कि केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा आरंग के अधीन आने वाले 16 सोसायटियों में से फरफौद को छोड़ शेष 15 ने इस अवधि में धान खरीदी कर पाने में अपनी असमर्थता की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है पर इसके बाद भी प्रशासन प्रतिदिन धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा धान खरीदने दबाव डाल रहा है । इधर इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित एक अन्य जिला पंचायत सदस्य ललिता कृष्णा वर्मा ने हालात का जायजा ले क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह को ज्ञापन सौंप खरीदी तिथि बढ़वाने का आग्रह किया है।
ज्ञातव्य हो कि बीते 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करते समय शासन ने प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्रों के लिये प्रतिदिन धान खरीदी व बफर स्टाक लिमिट तय कर दी थी । अब निर्धारित शेष बचे 3 दिन की अवधि में धान खरीदवाने प्रशासन मनमाने तरीके से धान खरीदी का लिमिट बढ़ा रहा है तो बफर स्टॉक से अधिक जाम धान का प्रभावी परिवहन भी नहीं करवा पा रहा है जिसके चलते खरीदी व्यवस्था चरमरा गयी है । बीते कल श्री शर्मा के पहल पर श्रीमती साहू सहित पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष रहे थानसिह साहू , नारा के सरपंच हेमंत चंद्राकर , डिघारी के पूर्व सरपंच नंदकुमार साहू , जागरूक युवा कृषक द्रोण चंद्राकर , फवीन्द्र वर्मा , सेवानिवृत्त प्रधानपाठक रामावतार दुबे आदि ने जमीनी हकीकत जानने केन्द्रों का दौरा कर किसानों व‌ सोसायटी कर्मियों से चर्चा की । रीवा केन्द्र में बफर स्टॉक 11500 क्विंटल के स्थान पर 21500 क्विंटल धान पड़ा है व खरीदी लिमिट 1791 क्विंटल को बढ़ा 5200 क्विंटल कर दिया गया है । यहां पर करीबन 15 हजार क्विंटल धान खरीदी बाकी है । गुल्लू केन्द्र में बफर लिमिट 17400 क्विंटल के बदले 23735 क्विंटल धान रखा है । धान खरीदी लिमिट 1600 को बढ़ा 5520 क्विंटल कर दिया गया है और 5520 क्विंटल धान खरीदी किया जाना बाकी है।
बाना में बफर लिमिट 13500 के स्थान पर 26774 क्विंटल धान पड़ा है तो खरीदी लिमिट 1800 को बढ़ा 4500 क्विंटल कर दिया गया है । गौरभाठ में बफर लिमिट 4666 के स्थान पर 13600 क्विंटल धान रखा हुआ है तो खरीदी लिमिट को1280 से बढ़ा 4787 क्विंटल कर दिया गया है व यहां करीब 14500 क्विंटल धान खरीदी शेष है । चपरीद में बफर स्टाक 9 हजार के बदले 21000 क्विंटल धान पड़ा है तो खरीदी लिमिट को 2100 से बढ़ा 3000 कर दिया गया है व करीब 12 हजार क्विंटल धान खरीदी शेष है । देवरी में बफर लिमिट 2 हजार के मुकाबले 20 हजार क्विंटल धान जाम है तो खरीदी लिमिट 1700 को बढ़ा 3750 क्विंटल कर दिया गया है व तकरीबन 12 हजार क्विंटल धान खरीदी बाकी है । मोखला में बफर स्टॉक 8600 के बदले 20000 क्विंटल धान रखा है तो खरीदी लिमिट को 1700 से बढ़ा 3750 क्विंटल कर दिया गया है व करीबन 12 हजार क्विंटल धान खरीदी शेष है । लखौली में बफर स्टॉक 3750 के स्थान पर 15000 क्विंटल धान जाम है तो खरीदी लक्ष्य को 1200 से बढ़ा 1500 क्विंटल कर दिया गया है व करीबन 11000 क्विंटल धान खरीदी शेष है । भिलाई में बफर लिमिट 6500 के स्थान पर 12558 क्विंटल धान रखा हुआ है तो खरीदी लिमिट 940 को बढ़ा 3000 क्विंटल कर दिया गया है व लगभग 9000 क्विंटल धान खरीदी बाकी है । गोविंदा में बफर स्टॉक 500 के स्थान पर 19855 क्विंटल धान जाम है तो खरीदी लिमिट 1386 से बढ़ा 4153 क्विंटल कर दिया गया है व करीबन 12500 क्विंटल धान खरीदी शेष है । भानसोज में बफर स्टॉक 10000 की तुलना में 25000 क्विंटल धान जाम है तो‌ खरीदी लिमिट 1600 से बढ़ा 4700 कर दिया गया है व करीबन 14000 क्विंटल धान खरीदी शेष है । खमतराई में बफर स्टॉक 8400 के मुकाबले 14636 क्विंटल धान रखा हुआ है तो खरीदी लिमिट 876 से बढ़ा 3520 क्विंटल कर दिया गया है और करीबन 9700 क्विंटल धान खरीदी बाकी है । जरौद में बफर स्टॉक 8600 के तुलना में 17700 क्विंटल धान रखा है तो खरीदी लिमिट 1200 से बढ़ा 4021 कर दिया गया है व करीबन 12000 क्विंटल धान खरीदी शेष है । आरंग में बफर स्टॉक 9903 के मुकाबले 13000 क्विंटल धान पड़ा हुआ है तो खरीदी लिमिट 1600 से बढ़ा 3000 क्विंटल कर दिया गया है व करीबन 14000 क्विंटल धान खरीदी करना बाकी है । भलेरा में 2000 बफर स्टॉक के मुकाबले 6190 क्विंटल धान जाम है व खरीदी लिमिट 680 को बढ़ा 1200 क्विंटल कर दिया गया है व लगभग 5700 क्विंटल धान खरीदी शेष रह गया है । इन सभी सोसायटियों ने शेष बचे अवधि में बाकी किसानों का शेष धान खरीदी करने के लिये हाथ खड़े कर दिये हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में सीएम विष्णुदेव साय के काबिज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ’साय-साय’ ट्रेंड होने लगा था। यूजर्स वीडियो बनाकर सीएम विष्णुदेव साय से मांग कर रहे थे कि वो ’साय-साय’ फैसला लें। अब खुद सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने भी ’साय-साय’ काम करने की बात कही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ी बोली में ’साय-साय’ का मतलब जल्दी-जल्दी होता है।
दरअसल कंवर महोत्सव में शामिल होने पहुंची कौशल्या साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम मोदी, शिव और राम के युग में जी रहे हैं और छत्तीसगढ़ में विष्णु युग हो गया है। अब प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ सभी काम साय-साय होगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस जुट गई है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के दौरे का आज दूसरा दिन है। धमतरी में आयोजित महिला सम्मेलन में अलका लांबा शामिल होंगी।  लोकसभा चुनाव के लिए महिला कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगी।
बता दें कि कल रायपुर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा बौखलाई हुई है। इसलिए ​भाजपा इसे इंडी और प्रधानमंत्री घमंडिया कहते हैं। नीतीश को भी बताना चाहिए कि उन्होंने किसके दबाव में पलटी मारी है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में 6 महिलाओं ने लोकसभा के लिए दावेदारी की है, 4 को टिकट देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की महिलाएं सब तरफ दिख रही हैं क्योंकि वह धन-बल से सत्ता में काबिज हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती में शामिल होकर देश सेवा करने का सुनहरा अवसर युवाओं को मिल रहा है। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। 6 फरवरी 2024 तक इसका ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। इसी संबंध में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज सभी सीईओ और सीएमओ की ऑनलाइन बैठक लेकर जिले के अधिक से अधिक युवाओं को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक पात्र युवाओं का पंजीयन अग्निवीर भर्ती में सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में मुनादी तथा पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स के माध्यम से प्रचार प्रसार कर वृहद जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिससे अग्निवीर भर्ती की जानकारी सभी युवाओं तक पहुंच सके और अधिक से अधिक पात्र युवा भर्ती में शामिल हो सके। उन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए अधिक से अधिक युवाओं का चिन्हांकन कर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले कॉलेजों में भी प्रचार अभियान चलाने को निर्देशित किया। कलेक्टर अग्रवाल ने इसके अलावा विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के युवाओं को भी अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। इस दौरान वीसी बैठक में अपर कलेक्टर  अविनाश भोई सहित सभी जनपद पंचायत के सीईओ और सभी नगरीय निकायों के सीएमओ मौजूद रहे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। कंवर महोत्सव सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गजमाला एवं पुष्पगुच्छ से किया गया स्वागत। छत्तीसगढ़ में कंवर समाज मुख्यतः सरगुजा तथा बिलासपुर संभाग में पाए जाते हैं। हालांकि इनकी उपस्थिति पूरे प्रदेश में है। कंवर समाज खुद को कौरवों का वंशज मानते हैं।
इस जनजाति के प्रमुख देवता “सगराखंड” हैं । ऐसा माना जाता है कि कंवर जनजाति का मुख्य कार्य सैन्य कार्य है। इस जनजाति का प्रमुख नृत्य “बार नृत्य” है जो मनोरंजन के अवसरों पर किया जाता है। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, ननकीराम कंवर, नंदकुमार साय, चिंतामणि महाराज भी उपस्थित हैं।