Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों को सरकार ने तोहफा दिया है. मंत्रालय में आज चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी की बैठक में इन अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर निर्णय लिया गया और खबर है कि जल्द ही प्रमोशन से जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया जाएगा.
बता दें कि, जनवरी महीने की शुरुआत में बड़ी संख्या में IAS अधिकारीयों का प्रमोशन किया गया था, लेकिन आईपीएस अधिकारीयों को पदोन्नति नहीं मिली थी. आज मंत्रालय में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी की बैठक में आखिरकार 9 IPS अधिकारीयों के प्रमोशन पर मुहर लगा दी गई. जानकारी के मुताबिक, इन अधिकारीयों में 2006 बैच के तीन, 2010 बैच के तीन और 2011 बैच के दो IPS का नाम शामिल हैं.
गौरतलब है कि 2006 बैच आईजी, 2010 बैच डीआईजी और 2011 बैच को सलेक्शन ग्रेड देने का प्रस्ताव था. चूकि इन अफसरों के खिलाफ कोई प्रकरण नहीं था, लिहाजा डीपीसी ने सभी के नामों पर मुहर लगा दी है.
इन अधिकारीयों की पदोन्नत्ति पर DPC ने लगाई मुहर
2006 बैच के IPS मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास और बीएस ध्रुव को DIG से प्रमोट कर IG बनाया गया है.
2010 बैच के IPS अभिषेक मीणा, सदानंद और गिरिजाशंकर जायसवाल को DIG के पद पर प्रमोट कीया गया है.
2011 बैच के IPS संतोष सिंह और इंदिरा कल्याण ऐलेसेला को सलेक्शन ग्रेड पर प्रमोट किया गया है. इन अधिकारीयों का पदनाम बदलकर अब SSP हो जाएगा.
बता दें कि, इस बार एडीजी प्रमोशन के लिए कोई आईपीएस पात्र नहीं था, इसलिए एडीजी पद पर किसी को प्रमोट नहीं किया जा सका. प्रमोशन के लिए इन 9 IPS अधिकारीयों के नामों पर विभागीय प्रमोशन कमेटी से हरी झंडी मिलने के बाद अब अनुमोदन के लिए नोटशीट मुख्यमंत्री के पास जाएगी. जिसके बाद इसका आधिकारिक आदेश जारी होगा.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा,सचिव राजेश चटर्जी, युद्धेश्वर सिंह ठाकुर,प्रवक्ता आर चंद्रा एवं चंद्रशेखर तिवारी ने जानकारी दिया कि कर्मचारियों के मुद्दों पर फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर नीतिगत पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि भाजपा के घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल सांसद दुर्ग से मिलकर कर्मचारी जगत के अपेक्षित मुद्दों का ज्ञापन फेडरेशन ने दिया था। जिनमें से “मोदी की गारंटी” प्रदेश के कर्मचारियों के लिए प्रमुख वादे में शामिल किया गया था। फेडरेशन ने कर्मचारी जगत के लिये मोदी की गारंटी लागू करने का माँग किया है।
उन्होंने आगे बताया कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 1 जुलाई 23 के देय तिथि से मूलवेतन का 46 % महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को आज पर्यन्त 42 % महँगाई भत्ता मिल रहा है।जोकि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 1 जनवरी 23 से मिल रहा है। फेडरेशन का कहना है कि “मोदी की गारंटी” प्रदेश के कर्मचारियों के लिए प्रमुख वादों में,सरकार बनने पर प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान महँगाई भत्ता देने का उल्लेख है। साथ ही,महँगाई भत्ता के लंबित एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के *जी पी एफ* खाते में समायोजित करने का उल्लेख है। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को फेडरेशन के आंदोलनों में  एकजुटता के कारण ही अनेक मुद्दों का संतोषजनक समाधान हुआ है। अभी बहुत से मुद्दे लंबित हैं। जिनका समाधान होना बाकी है।
उन्होंने बताया कि फेडरेशन से जुड़े संगठनों का न्यायालय, मैदानी कार्यालय एवं संस्थाओं में व्यापक पकड़ है।फेडरेशन के धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलनों में इसका व्यापक प्रभाव देश-प्रदेश में सबको दिखा है। फेडरेशन के आव्हान पर चरणबद्ध *कलम रख मशाल उठा* आंदोलन , 9 दिवसीय *निश्चितक्लीन हड़ताल*,17 दिवसीय *आश्वासन नहीं समाधान* *अनिश्चितकालीन हड़ताल* में कर्मचारियों के एकजुटता से ही अनेक मुद्दों का समाधान मिला है। फेडरेशन ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सरगुजा को ऐतिहासिक बनाने,प्रदेश के कर्मचारियों से *तैयार रहो* का अपील किया है।प्रतिनिधिमंडल में कमल वर्मा, राजेश चटर्जी,अजय तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी,पंकज पाण्डेय, सत्येंद्र देवांगन,कमलेश सोनी, राजेन्द्र चंद्राकर शामिल थे।

 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज सिविल लाइन रायपुर में भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा यह कार्यालय जन अपेक्षाओं एवं जन आकांक्षाओं की पूर्ति का सर्वसुलभ केंद्र होगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में भारत आज पुनः वैभवशाली हुआ है।
विकास के नित नए सोपान चढ़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम सभी का दायित्व है कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में हम भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनावें, ताकि हम विकासपुरुष नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री के रूप में देख सकें।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 31 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है।
धान खरीदी की अवधि बढ़ाने के संकेत
सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी में कहा कि प्रदेश में हो रही धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाएगी। एक नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी का कल 31 जनवरी अंतिम दिन है, और उसके बाद 15 फरवरी तक किसान लिंकिंग में धान बेच सकते हैं, लेकिन सीएम के इस संकेत के बाद संभव है फरवरी मध्य तक खरीदी केन्द्रों में किसानों से सीधे खरीदा जाएगा।
वैसे अब तक राज्य में 134 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। और यह ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभी दो दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के नेताओं ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से मुलाकात की है। कल देर रात हुई इस मुलाकात के दौरान फेडरेशन के नेताओं ने महंगई भत्‍ता (डीए) में बढ़ोतरी सहित अन्‍य मांगों पर सीएम से चर्चा की। इस दौरान फेडरेशन ने संगठन के प्रदेश स्‍तरीय सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय को आमंत्रित किया। यह सम्‍मेलन सरगुजा में होगा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने सम्‍मेलन में शामिल होने की सहमति दी है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, सचिव राजेश चटर्जी, युद्धेश्वर सिंह ठाकुर, प्रवक्ता जी आर चंद्रा और चंद्रशेखर तिवारी ने जानकारी दिया कि कर्मचारियों के मुद्दों पर फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर नीतिगत पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि भाजपा के घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल सांसद दुर्ग से मिलकर कर्मचारी जगत के अपेक्षित मुद्दों का ज्ञापन फेडरेशन ने दिया था। जिनमें से “मोदी की गारंटी” प्रदेश के कर्मचारियों के लिए प्रमुख वादे में शामिल किया गया था। फेडरेशन ने कर्मचारी जगत के लिये मोदी की गारंटी लागू करने का मांग किया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को आज राजभवन में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
राजभवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों में तेजी लाते हुए आज  से रायपुर, महासमुंद में संसदीय चुनाव कार्यालय शुरू कर लिया है। हालांकि अभी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। दोनों ही सीटों पर भाजपा के सांसद हैं।
पहले चरण में  इनमें रायपुर और महासमुंद लोकसभा शामिल हैं। सीएम विष्णु देव साय ने वर्तमान सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, टंकराम वर्मा  के साथ  रायपुर में मोतीबाग चौक स्थित डागा भवन ( पुराना जिला जनसंपर्क दफ्तर) में कार्यालय का उद्घाटन किया। उधर डिप्टी सीएम अरूण साव ने महासमुन्द में विधायक कार्यालय में संसदीय चुनाव कार्यालय का फीता काटा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, रायपुर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट “नमो कप” का आयोजन नेताजी सुभाष स्टेडियम में किया जा रहा है। यह रात्रिकालीन टूर्नामेंट 31 जनवरी से 4 फरवरी के मध्य होगा। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज इसके पोस्टर का विमोचन किया और आयोजक युवा मोर्चा के साथियों को शुभकामनाएं दी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार बिजली की दरें बढ़ने के संकेत मिल रहे है। वित्तिय वर्ष 2024-25 के लिए बिजली वितरण कंपनी ने नियामक आयोग के पास अपनी याचिका दायर कर दी है, जिसमें कंपनी ने लगभग 4400 करोड़ रुपए के घाटे का आंकलन दिया है। इसमें पिछले वर्षों के नुकसान को भी शामिल किया गया है।
बिजली कंपनी की ओर से नियामक आयोग को दिए गए आवेदन में घरेलू उपभोक्ताओं को छोड़ बाकी सभी श्रेणी में बिजली की दरों में औसत बढ़ोतरी के लिए सुझाव दिए गए है। साथ ही साथ उद्योगों को दिए जाने वाले लोड फैक्टर इंसेंटिव में भी कटौती की बात कही गई है।
नियामक आयोग के चेयरमेन हेमंत वर्मा के मुताबिक बिजली कंपनी की याचिका पर दावा आपत्ती मंगाई जाएगी और उसके बाद उस पर जन सुनवाई करके बिजली की दरें तय की जाएगी।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है। पिछले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही रात में ठंड कम हुई है। अगले 48 घंटे में पारा 2 डिग्री और ऊपर जाने की संभावना है।
हालांकि अभी सुबह की धुंध से राहत नहीं मिली है। सरगुजा संभाग में भी रात के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। बावजूद इसके अंबिकापुर सबसे ठंडा बना हुआ है। सोमवार को यहां न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
वहीं डोगरगढ़ 31.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। बलरामपुर में 8.8, जशपुर में 9.1, और कोरिया में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जबकि रायपुर में न्यूनतम 13.9 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।