Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 29 विकास कार्यों का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 28 लाख रुपए लागत 07 विकास कार्यों,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 4 करोड़ 61 लाख रुपए से स्थापित 09 सोलर आधारित नल जल योजनाओं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्व कुर्मी क्षत्रीय समाज भवन, जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत साढ़े 6 लाख रुपए लागत के 03 कार्यों,जनपद पंचायत नारायणपुर के अंतर्गत 75 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 94 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों तथा क्रेडा द्वारा 13 करोड़ 82 लाख रुपए लागत से स्थापित 88 सोलर ड्यूल पम्पों का लोकार्पण किया।
इसमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत 55 करोड़ 70 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाली 16 सड़क निर्माण कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा साढ़े 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली बोरगांव नाला में आरआरसी पुलिया निर्माण एवं बोरगांव से बड़े जम्हरी पहुंच मार्ग निर्माण,अबूझमाड़ विकास अभिकरण के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह योजनान्तर्गत 01 करोड़ 58 लाख रुपए लागत से निर्मित की जाने वाली आंगनबाड़ी केन्द्र भवन झारावाही और जनजाति समूह योजना आवास निर्माण, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत साढ़े 17 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 100 शैय्यायुक्त मातृत्व एवं शिशु अस्पताल नारायणपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन छोटेडोंगर,वन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से की जाने वाली नरवा विकास कार्यों,जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 13 कार्यों तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से स्थापित की जाने वाली 12 सोलर आधारित नल जल योजनाओं का भूमिपूजन भी किया।

panchayattantra24.-रायपुर। दूरस्थ अंचल के किसानों को अब धान बेचने के लिए दूर जाना नहीं पड़ता है। उनके गांव के नजदीक ग्राम आमाबेड़ा में धान बेचने में आसानी हो रही है। वनांचल क्षेत्र कांकेर जिले के अंतागढ़ तहसील के ग्राम कोतकुड़ के किसानों की मांग पूरी होने से किसानों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान उपार्जन केन्द्र को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की सुविधा दी है, जिसके कारण धान बेचने में किसानों को आसानी हो रही है।
पूर्व में ग्राम कोतकुड़ के किसानों का धान बेचने के लिए पंजीयन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मातला ‘ब‘ में हुआ था। किसानों ने बताया कि पहले उन्हें धान का परिवहन करने के लिए 45 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था और समय भी अधिक लगता था। किसानों ने जिला प्रशासन से नजदीक धान खरीदी की मांग की थी। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके गांव के नजदीक आमाबेड़ा गांव धान खरीदी केन्द्र में किसानों का खाता स्थानांतरित किया गया है, जो वहां से सिर्फ 05 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पंजीयन स्थानांतरित होने के बाद कोतकुड़ के सभी किसान 30 जनवरी से धान बेचने के लिए आमाबेड़ा खरीदी केन्द्र पहुंच रहे है। किसानों की सुविधा के लिए टोकन भी तत्काल दिया जा रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री को अपनी मांग के पूर्ण होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र, पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को “भारत रत्न” से सम्मानित करने की घोषणा से मन अत्यंत प्रसन्न है। राजनैतिक क्षेत्र में आपकी गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित हुए हैं। सामाजिक क्षेत्रों में आपका योगदान अतुलनीय है। हमारे अभिभावक माननीय आडवाणी जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
पीएम मोदी ने दी जानकारी –
‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, आडवाणी जी का भारत के विकास में अविस्मरणीय योगदान है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. उनके संसदीय कार्य हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।


panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहे। अधिकारियों में बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा उपस्थित रहे।
panchayattantra24.- रायपुर। आदिम जातिए अनुसूचित जातिए अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास आवासीय कन्या विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय विद्यालय के एक.एक कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान आवासीय विद्यालय के भोजन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए तैयार भोजन को चखकर गुणवत्ता का परीक्षण किया और भोजन व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मंत्री श्री नेताम ने बच्चों द्वारा कम्प्यूटर लैब की मांग पर तत्काल नवीन कम्प्यूटर लैब की स्वीकृति प्रदान की।
मंत्री श्री नेताम ने बच्चों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मौके पर आवासीय विद्यालय परिसर में बॉस्केट बॉल कोर्ट बनाने की स्वीकृति भी प्रदान की। इसके अलावा विद्यार्थियों में सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ाव के लिए विद्यालय में जल्द ही संगीत.उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री नेताम के निरीक्षण के दौरान चर्चा में अधिकारियों ने बताया कि प्रयास आवासीय कन्या विद्यालय रायपुर में पिछली सरकार द्वारा अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के लिए 10.10 सीट आरक्षित किए गए हैंए जो हर वर्ष खाली रह जाता है। मंत्री श्री नेताम ने इस पर कहा कि सीट खाली नहीं जानी चाहिएए यदि इन वर्गों के विद्यार्थी नहीं मिलते हैं तो जरूरतमंद अनुसूचित जनजातिए अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को चक्रिय और मेरिट क्रम में एडमिशन दिया जाए। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 2 फरवरी यानी आज से तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
इस दौरान वे संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर रायगढ़ जिले में बैठक लेंगे। बता दें कि रायगढ़, सक्ति और कोरबा में आज कांग्रेसजनों के साथ बैठक है।
रायगढ़ में तमाम बड़े नेता, पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं इस बैठक में सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल, शिव डहरिया, सप्तगिरी उल्का जैसे तमाम नेता शामिल होंगे। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर यह बैठक होनी है।सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम ने भी शोक जताया था।

panchayattantra24.-रायपुर। सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में कोबरा इकाई के दो कमांडो समेत सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे और 15 अन्य घायल हो गए थे।
वहीं आज छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा में अपनी चार्ली टीम के साथ नक्सलियों को खदेड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ के 3 बहादुर कोबरा कमांडो और जवानों की अंतिम यात्रा निकाली गई।
आपको बता दें कि मंगलवार के दिन सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में 15 से अधिक जवान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि वे तब तक लड़ते रहे जब तक आतंक के गढ़ पर कब्जा नहीं कर लिया गया। यह नक्सलियों और सीआरपीएफ का मुठभेड़ बेहद ही खौफनाक था। इस दर्दनाक घटने का सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम ने भी शोक जताया था।

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. लेकिन पूर्व मंत्री आईटी की कार्रवाई से बेफिकर घर के छत पर योगासन करते हुए नजर आए.
बता दें कि पिछले 48 घंटों से आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में जारी है,. जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अलावा कारोबारी चौहान बिल्डर्स, प्रदीप जैन, विजय जैन, संदीप जैन, पप्पू बंसल, चंद्रभान शेरवानी समेत 47 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. इन छापेमारी कार्रवाई में आयकर विभाग के सीनियर ऑफिसर भोपाल से रायपुर पहुंचे हुए हैं.
बलरामपुर के राजपुर में पूर्व खाद्यमंत्री के निज सहायक समेत रायपुर के एमएलए कॉलोनी स्थित पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने रेड में 2 करोड़ से अधिक नगदी, आभूषण समेत अहम दस्तावेज जब्त किए हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाक़ात की। बता दें कि कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल दिल्ली प्रवास पर है। जहां वे केंद्रीय मंत्रियो से मुलाकात कर रहे है।
कल केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की थी।
panchayattantra24.-रायपुर। वाणिज्य और उधोग मंत्री लखनलाल देवांगन केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के इस बजट की सराहना किया है। मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पीएम मोदी ने जनहित के कार्य किए हैं, 3 करोड़ बहनों को लखपति दी बनाने का प्रावधान है। यह सौभाग्य की बात है कि 2 करोड़ लोगों केा पीएम आवास का निर्माण होने वाला है।
आने वाली पीढ़ी का सपना साकार होगा। पूरे भारत में ही नहीं पूरी दूनिया में डंका बज रहा है। प्रति व्यक्ति आज 5 किलो चावल दिया जा रहा है। अनेकों ऐतिहासिक काम हो रहा है, आने वाले समय में और किया जाएगा। मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पीएम मोदी आने वाले भविष्य को लेकर चलते हैं। विकसित भारत का सपना देखा है।
बजट पेश होने के बाद कांग्रेस ने इस बजट को झूठ का पुलिंदा बताया है। जिसका मंत्री लखनलाल देवांगन ने पलटवार किया है। मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेसियों का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है, आज उनकी कोई सुनने वाला नहीं है, देश की जनता कांग्रेस को जानती है की भ्रष्टाचार वाली पार्टी है। जब भी सत्ता में आए तब भ्रष्टाचार किया। छग में भी सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार किया। आने वाले समय में कांग्रेस का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।