Browsing: रायपुर

panchayattantra24-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महादेव सट्टा एप का मामला जोर शोर से उठा। सत्ता पक्ष के विधायको ने ही ये मामला उठाते हुए कहा कि इसमें कई बड़े अधिकारियों और राजनेताओं के शामिल होने की पुष्टि हुई है परंतु इन पर कोई कारवाई नही हुई है। भाजपा विधायकों ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि अभी इसकी जांच ई डी कर रही है जो अंतिम चरण में है उन्होंने सदन को आश्वस्त कराया कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उस पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में आज महादेव सट्टा एप का मामला गूंजा। विधायक राजेश मूणत ने महादेव सट्टा एप मामला उठाते हुए संलिप्त अफसरों को बचाने का आरोप लगाते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सवाल किया। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मछली ही नहीं अगर मगरमच्छ भी होगा तो जरूर पकड़ा जाएगा।
 

panchayattantra24-रायपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया जिला कबीरधाम में किसानों के गन्ना खरीदी राशि के भुगतान में हो रहे विलंब के संबंध में पंडरिया विधानसभा के संवेदनशील विधायक मान. भावना बोहरा जी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी से मिलकर लंबित राशि का अविलंब भुगतान की चर्चा किये।
जिस पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने अविलंब राशि भुगतान का आश्वासन दिए । 7 फरवरी 2024 तक भुगतान हेतु लंबित कुल कृषकों की संख्या 7469 एवं शेष राशि 486893 622 थी, जिसमें से माननीय विधायक भावना बोहरा जी के सक्रिय प्रयास से 17 से 23 नवंबर 2023 तक के 1686 कृषकों का 5111 5321(पांच करोड़ ग्यारह लाख पंद्रह हजार तीन सौ इक्कीस ) रुपये का भुगतान बैंक के माध्यम से कराया गया। शेष कृषकों को यथाशीघ्र भुगतान के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा न केवल सजग है बल्कि सक्रियता से प्रयासरत भी हैं जिससे जल्द ही शेष राशि का भुगतान हो जायेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर साझा किए अपने अनुभव
 
panchayattantra24-रायपुर। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाईजेशन की एक्सपोजर विजिट से लौटे जशपुर के मेघावी बच्चों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखी। इन बच्चों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात की। देश के ख्यातिलब्ध उत्कृष्ट तकनीकी संस्थानों का भ्रमण करने के बाद बच्चे काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर आदिवासी बहुल जशपुर जिले के बच्चों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष विज्ञान तथा अनुसंधान के अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इसरो और आईआईटी मद्रास के भ्रमण पर भेजा गया था। बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अध्ययन भ्रमण के दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों और आईआईटी के छात्रों से मुलाकात की, हम भी उनके जैसे बनेंगे।  
 
अध्ययन भ्रमण से लौटने के बाद जशपुर जिले के 43 मेघावी छात्र-छात्राओं ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा में मुलाकात की। जशपुर जिले के ये छात्र-छात्राएं स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव, बगीचा और जशपुर, संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी और जशपुर तथा उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला बगीचा के कक्षा 11 वीं के छात्र हैं।  
 
मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण करके आप लोग आज यहां विधानसभा का भ्रमण करने आये हैं। इसके लिए आप लोगों को बहुत बहुत बधाई। मुख्यमंत्री ने बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखी गई किताब ‘‘एग्जाम वारियर्स‘‘ के बारे में पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को ‘‘एग्जाम वारियर्स‘‘ किताब का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि वे लगन और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी में जुटें और अपने परिवार, स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करें।
 
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जशपुर जिले के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक पढ़ाई के साथ साथ बच्चों में सामान्य ज्ञान की जानकारी भी बढ़े इस पर भी शिक्षक ध्यान दें।
 
छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू हुआ। इस बजट सत्र के दौरान जशपुर जिले के 11 कक्षा के स्कूली बच्चे भी विधानसभा पहुंचे थे। दूरस्थ वनांचल क्षेत्र जशपुर से राजधानी रायपुर पहुंचे बच्चों ने पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखी।
 
विधानसभा की कार्रवाई देख उत्साहित हुए बच्चे
जशपुर के स्कूली बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन के संचालन करते विधानसभा अध्यक्ष को देखा। विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के तर्क वितर्क को देखकर बच्चे उत्साहित थे। राज्य के लोकतंत्र के इस मंदिर को देखकर बच्चों ने कहा उनका सपना पूरा हो गया। जशपुर जिले से पहुँचे बच्चों के लिए आज का दिन यादगार रहा।
 
बच्चों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात
जशपुर जिले से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। कक्षा 11वीं की छात्रा साक्षी कुजूर एवं छात्र राहुल यादव ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र का एक्सपोजर विजिट किया। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अंतरिक्ष केंद्र के मिशन कमांड सेंटर, कमांड सेंटर में देश के वैज्ञानिकों और रॉकेट लॉन्च, कमांड कंसोल्स के ऑपरेशन, रॉकेट प्रक्षेपण के सभी चरणों, सेपरेशन, सैटेलाइट और डेप्लॉयमेंट के साथ मानव मिशन के एस्ट्रोनॉट लैंडिंग की विस्तृत जानकारी के साथ ऑन बोर्ड कैमरा वीडियो फुटेज को भी देखा। बच्चों ने बताया कि आईआईटी मद्रास के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान हमने हेरीटेज सेंटर आईआईटी मद्रास का अवलोकन भी किया। इस दौरान मद्रास आईआईटी की स्थापना, 1959 से 2023 तक आईआईटी के सफर, सक्सेस स्टोरी, आईआईटी के भौगोलिक क्षेत्र व अंतर्गत वनस्पति, जंतुओं की ऑडियो विजुअल जानकारियां दी गयी।
 
सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच चर्चा और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदन संचालन को देखा
विधानसभा पहुंचे बच्चों को विधानसभा में होने वाली सारी प्रक्रियाएं प्रश्नकाल, शून्य काल, बजट भाषण और सदन में विपक्ष की भूमिका को लेकर जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि लोकतंत्र के स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका होते हैं। विधायिका के स्तंभ विधानसभा के बारे में आज बच्चों को जानने का अवसर मिला।
 
टीवी में देखने वाले बच्चों ने विधानसभा को आज प्रत्यक्ष देखा
छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ अपने इस भ्रमण को यादगार बनाने तस्वीरें भी ली। छात्रा-छात्राओं ने कहा कि आज ऐसा महसूस हो रहा है कि उनका सपना सच हो गया। अभी तक उन्होंने किताबों और टेलीविजन में विधानसभा के बारे में पढ़ा था, आज पहली बार देखने-जानने को मिला। छात्राओं ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस अवसर पर विधायक गोमती साय और रायमुनि भगत भी उपस्थित थीं।

 
panchayattantra24-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 07 फरवरी की स्थिति में 43 लाख 83 हजार 497 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले स्थान पर बालोद जिला में कुल 2 लाख 21 हजार 809 हितग्राहियों में से 1 लाख 70 हजार 872 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है। इसी प्रकार पर द्वितीय स्थान पर कांकेर जिले में कुल 1 लाख 87 हजार 999 हितग्राहियों में से 1 लाख  35 हजार 725 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है और तीसरे स्थान पर धमतरी जिले में कुल 2 लाख 42 हजार 320 हितग्राहियों में से 1 लाख 73 हजार 413 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है।
 
राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

panchayattantra24-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यसभा की पूर्व सांसद वीणा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वर्मा का कल नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की पत्नी थीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

महिलाएं इसलिए खुश क्योंकि यह उनकी अपनी राशि जिसे वे अपनी रुचि से खर्च करेंगी
 
panchayattantra24-रायपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह डीवीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया है कि हमने ही बनाया है हम ही संवारेंगे। एक महिला जब मजबूत होती है तब एक परिवार संवरता है, परिवार के संवरने से समाज संवरता है और समाज के संवरने से राज्य संवरता है इसलिए मोदी जी ने महतारी वंदन योजना की गारंटी दी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे शुरू किया ताकि महिलाओं के परिश्रम का सम्मान करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप स्नेह राशि भेंट की जाए।
 
    महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है कि यहां बेटियों को अगाध स्नेह और सम्मान दिया जाता है। बेटियों का हर घर में विशेष स्थान होता है। तीज-त्यौहारों में बेटियों और बहनों को स्नेह से भेंट और राशि दी जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है।     सरकार ने स्नेह स्वरूप महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपए देने का निर्णय लिया है इससे महिलाओं में खासा उत्साह है। महतारी वंदन योजना लागू होने से महिलाओं के विश्वास की जीत हुई है। अब उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें अधूरी नहीं रहेंगी। राज्य भर में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं को इस योजना ने उम्मीद की एक ऐसी किरण दी है जिससे उनके आगे की राह प्रशस्त होगी।
 
बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम वेद परसदा निवासी श्रीमती प्रीति सिंह ने भी महतारी वंदन योजना के लिए आज फॉर्म भरा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो उनके पति उनकी हर जरूरत पूरी करते हैं। उनसे स्नेह भी बहुत करते हैं, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें इस बात की कसक थी कि उनकी स्वयं की कोई पहचान नहीं है। उनकी खुद की कोई आय नहीं है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि उन्हें पहचान दिलाएगी। वे अपनी-अपनी छोटी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। श्रीमती गायत्री आदित्य का कहना है कि हम महिलाएं चौबीसों घंटे घर का काम करती हैं लेकिन इसके एवज में हमारे परिश्रम और त्याग के लिए हमें कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हमारी सुध ली है और महतारी वंदन योजना के जरिए हमारे श्रम का सम्मान किया है। सरकार ने नाम भी कितना अच्छा रखा है महतारी वंदन, यह हमारे परिश्रम का सम्मान है। कुछ ऐसे ही विचार श्रीमती गणेशी देवांगन के भी हैं। वे कहती है इस योजना से निश्चित स्प से हमारी दशा और दिशा बदल जाएगी। हम आर्थिक रूप से सबल होंगे। श्रीमती वीरस सूर्यवंशी का कहना है कि कई बार पैसों के अभाव में हमारी ख्वाहिशें अधूरी रह जाती थीं, हमें परिस्थितियों से समझौता करना पड़ता था लेकिन महतारी वंदन योजना से हमारी ख्वाहिशें को पूरा करने सरकार हमें सम्मान राशि प्रदाय करेगी। 

 
panchayattantra24।-रायपुर। रायपुर। छग विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अनुपूरक बजट पेश किया। मंत्री चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटे से गांव से निकलकर लोकतंत्र के इस मंदिर और प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में मैंने अनुपूरक बजट पेश किया है। ये सरकार लोगों के लिए समर्पित सरकार है, हमारे बजट में हर वर्ग के उत्थान और समाज के कल्याण की भावना समाहित है।
 
बता दें कि  कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने प्रश्नकाल में धान खरीदी के मसले पर सरकार को घेरने की कोशिश की।उन्होंने पूछा कि किसानों ने धान बेचा है उसका पंजीकृत रकबा कितना है? खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने माना कि धान खरीदी का रकबा पिछले साल से कम हुआ है, लेकिन धान बेचने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है।उन्होंने बताया कि बेचे गए धान का रकबा 27.92 लाख हेक्टेयर है। 
 
उमेश पटेल ने इस पर कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार है कि बेचे गए धान का रकबा घटा है। पिछले बार 29.06 लाख हेक्टेयर रकबा था। अनुपात में देखें तो कम धान खरीदी हुई है। इस पर खाद्य मंत्री ने कहा कि पिछले साल से धान खरीदी का रकबा कम है। लेकिन पिछले साल से एक लाख से ज्यादा किसानों ने धान बेचा है। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सदन में वित्तीय अनुपूरक बजट में किसानों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सरकार कृषक उन्नति योजना की शुरुआत करेगी. जिसमें किसानों को धान खरीदी में अंतर की राशि दी जाएगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ये बयान दिया है.
बता दें कि भाजपा ने चुनाव में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी का वादा किया था. अभी फिलहाल समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है. कृषक उन्नति योजना से किसानों को अंतर की राशि दी जाएगी.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। धीरे धीरे कर दिन का तापमान बढऩे लगा है। 11 बजते ही धूप का अहसास होने लगा है। रविवार को रायपुर में सर्वाधिक 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन रात में ठंडक बनी हुई है। उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 11-14 डिग्री तक बना हुआ है वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में 15-19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। कल मंगलवार को मौसम बादल, बारिश वाला होगा।
मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में स्थित है । इसके कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढऩे की सम्भावना है, साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के आगमन होने की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में कल सोमवार को मध्य छग में आंशिक रूप से बादल रहने तथा बहुत हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है । 6 और 7 फरवरी को प्रदेश के उत्तर भाग में वर्षा होने की सम्भावना बन रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के पहले दिन विधानसभा में नेताओं के बीच हंसी-मजाक होता नजर आया. इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से चुटकी लेते हुए कहा, बृजमोहन अग्रवाल सबसे वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है, बच्चा खिलाने का काम दे दिया गया है. जैसे घर में दादा को बच्चों को सम्भालने की जिम्मेदारी दी जाती है. वैसे ही बृजमोहन अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है.
वहीं भूपेश बघेल के बयान के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी चुटकी लेते हुए जवाब में कहा, भूपेश जी चिंता मत करिए, आपको भी खेलाऊंगा.  इतना ही नहीं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा, माघी मेला में डुबकी लगाइए तब पाप धुलेगा. जिस पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा, अभी से उड़ने लगे हवा में, अभी तो दौलत नई-नई है.