Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने सौजन्य भेंट की।
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कंडोर पहुंचे है सीएम साय का कुनकुरी हेलीपैड में भव्य स्वागत किया गया है। हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत। कंडोर में आयोजित मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं मुख्यमंत्री।
 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी, वाटिका एनिमल सेंचुरी की कस्तूरी बल्लाल, संकल्प गायधानी और एनिमल राइट्स कार्यकर्ता डॉ. किरण आहूजा ने वन मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर कहा है कि नया रायपुर की जंगल सफारी जू में नवम्बर में 5 दिनों में 17 चोसिंगों की मौत की जांच रिपोर्ट 25 दिनों पहले आ जाने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही न कर दोषियों को बचाया जा रहा है। केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री से मांग की गई है कि वह छत्तीसगढ़ वन विभाग को आदेशित करें कि दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करें और छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्य प्राणियों की हो रही मौतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच दल भिजवायें। पत्र में बताया गया है कि:-
17 चेसिंगों की मौत का मामला
जंगल सफारी में जब चेसिंगों की मौतें हो रही थी तब वहां के वरिष्ठ पशु चिकित्सक का अवकाश नियंत्रितकर्ता अधिकारी डायरेक्टर जंगल सफारी द्वारा निरस्त कर दिया गया था फिर भी वे अनुपस्थित रहे। अवकाश निरस्त करने के बावजूद सर्वोच्च में से एक पद पर बैठे हुए वरिष्ट अधिकारी ने उनका अवकाश स्वीकृत किया जबकि छत्तीसगढ़ अवकाश नियम प्रावधानित करते हैं कि सिर्फ नियंत्रितकर्ता अधिकारी ही अवकाश स्वीकृत कर सकता है। 25 नवंबर को मरे सभी चोसिंगों की मौत का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
परंतु सभी चोसिंगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई गई और वे भी 30 नवंबर को। संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ पशु चिकित्सक अवकाश निरस्त करने के बावजूद 25 नवंबर को अनुपलब्ध रहीं उसके बावजूद भी उनके द्वारा 25 नवंबर की तारीख में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दस्तखत किया गया। जब चोसिंगों की मौत हो रही थी तब 26 नवंबर की दोपहर 2:30 से लेकर 27 नवम्बर तक की सुबह तक कोई भी पशु चिकित्सक जंगल सफारी में चिकित्सा हेतु उपलब्ध नहीं था। जंगल सफारी के सहायक संचालक को 24 नवंबर की रात 10 बजे ही वन्य प्राणियों की विषम परिस्थिति की सूचना दूरभाष पर दी जा चुकी थी परंतु वह तीन दिनों पश्चात जंगल सफारी पहुंचे। 25 नवम्बर को किये गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दर्ज समय के अनुसार 15-15 मिनट में एक चोसिंगा का पोस्टमार्टम करना बताया गया है जबकि एक चेसिंगा का पोस्टमार्टम करने में कम से कम 1 घंटा लगता है।
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के ग्राम कंडोरा में आयोजित मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को मातृ पितृ दिवस घोषित करने की घोषणा की।
 
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री जी द्वारा जारी किया गया श्वेत पत्र सच्चाई का वो आईना है जिससे कांग्रेस पार्टी के एक परिवार ने देश के सामने नहीं आने दिया था। उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र इस बात की साक्षी है कि 2004 और 2014 के बीच की कांग्रेस की यूपीए सरकार की अवधि की तुलना में 2014 से 2024 तक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में देश की अर्थव्यवस्था में कैसे सुधार हुआ। यूपीए ने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया, बल्कि यूं कहिये कि देश को लूटा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी सरकार से एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था विरासत में मिलने के बावजूद यूपीए ने देश की अर्थव्यवस्था को कैसे गैर-निष्पादित अर्थव्यवस्था में बदल दिया, इसकी जानकारी हमें इस श्वेत पत्र में मिलती है। कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान देश की जो बदहाल आर्थिक स्थिति थी, उसका जिम्मेदार कहीं न कहीं उस वक्त सरकार का नेतृत्व कर रहे लोग भी थे। पीएम से लेकर सुपर पीएम तक। देश ने उस वक्त 2जी घोटाला देखा, कोयला घोटाला देखा, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला देखा, सत्यम घोटाला देखा, ट्रक घोटाला देखा, कॉमनवेल्थ घोटाला देखा, कैश फॉर वोट घोटाला देखा, आदर्श घोटाला देखा, शारदा चिटफंट घोटाला देखा, आईएनएस मीडिया मामला देखा, एयरसेल-मैक्सिस घोटाला देखा, एंट्रिक्स-देवास घोटाला देखा, लैंड फॉर जॉब घोटाला देखा। 15 घोटाले कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 2004 से 2014 के कालखंड में हुए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी सरकार ने आने के साथ ही लोगों को अच्छे लगने वाले निर्णयों की जगह ऐसे निर्णय लिए जो लोगों के लिए अच्छे हों। इसका हमने प्रतिफल भी देखा। हमने देखा कि शौचालय बनने से भी देश की जीडीपी बढ़ सकती है, लोगों के लिए घर बनाने से भी देश की जीडीपी बढ़ सकती है, घर में बिजली, पानी, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड देने से भी देश की आर्थिक विकास दर में इजाफा हो सकता है। तब देश ने 2जी घोटाला देखा अब, हमारे पास सबसे कम दरों के साथ 4जी के तहत आबादी का व्यापक कवरेज है और 2023 में दुनिया में 5जी का सबसे तेज रोलआउट है। उस वक्त हमारे पास नीति-पक्षाघात था बुनियादी ढाँचा प्राथमिकता नहीं थी, अब, निवेश, विकास, रोजगार और उद्यमिता, और बचत के पुण्य चक्र के पहिये, जिससे अधिक निवेश और उत्पादकता हो, शुरू हो गया है। यूपीए शासन में भारत में दोहरे अंक में मुद्रास्फीति थी, अब मुद्रास्फीति को 5 प्रतिशत से थोड़ा अधिक पर लाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि तब की तुलना में बजटीय पूंजीगत व्यय वित्त वर्ष 2014 से वित्त वर्ष 24 (आरई) तक पांच गुना से अधिक बढ़ गया है बिना इसके बेसिक स्ट्रक्चर में फेरबदल किये बिना। एफडीआई यानी फस्र्ट डेवलप इंडिया। 2014-23 के दौरान 596 अरब डॉलर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया। यह 2005-2014 के दौरान आए एफडीआई से दोगुना था। हम विदेशी पार्टनर से बाइलैट्रल इनवेस्टमेंट ट्रीटी (द्विपक्षीय निवेश के लिए समझौता) कर रहे हैं। बेलगाम राजकोषीय घाटे ने देश की अर्थव्यवस्था को एक आर्थिक संकट की ओर ढकेल दिया। अपने राजकोषीय कुप्रंधन की वजह से यूपीए सरकार का राजकोषीय घाटा अंत में अपेक्षा से कहीं ज्यादा हो गया, और बाद में यह 2011-12 में अपने बजट की तुलना में बाजार से 27 प्रतिशत अधिक उधार लेने लगी। आज राजकोषीय घाटे को हम तमाम चुनौतियों के बावजूद 5 प्रतिशत के आसपास रखने में सफल हुए हैं।
 
panchayattantra24.-रायपुर। जब एक बेटी पढ़ती है, तो वह न केवल अपने लिए, बल्कि अपने परिवार और समाज के लिए भी बेहतर भविष्य का निर्माण करती है। महिलाएं परिवार की नींव होती हैं महिलाएं अपने परिवारों की देखभाल करने और उन्हें शिक्षा और संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह “सांझ” एवं नामकरण समारोह के दौरान यह बात कही।
उन्होंने वहां संबोधित करते हुए कहा कि, पहले लोग बेटियों की शिक्षा दिलाने में आनाकानी करते थे। लेकिन आज बेटियों ने शिक्षा, खेल और दूसरी क्षेत्रों में अपना मुकाम हासिल कर सबको बता दिया वो किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमको परेशानियों से घबराना नहीं है। जब हम कुछ बड़ा हासिल करने की सोचते है तो समयाएं आती हैं। हर समस्या का एक समाधान होता है। लेकिन जब एक समस्या का समाधान मिलता है तो दूसरी समस्या आ जाती है और शायद यही जिंदगी है अगर समस्याओं से मुक्ति मिल जाए तो हमारे जीवन का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।
बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा में तकनीकी के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि, आज के आधुनिक समय में तकनीकी के सही इस्तेमाल ही हम आगे बढ़ सकते हैं। अब आईटी के बाद एआई का समय आ गया है। अगर हमको विश्व स्तर की शिक्षा चाहिए तो तकनीकी का सही इस्तमाल करना पड़ेगा। शिक्षा मंत्री ने स्कूल में स्मार्ट क्लास के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की एवं कमरों के निर्माण के लिए 75 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संत युधिष्ठिर महाराज, प्राचार्य डॉ अमिताभ बनर्जी, शरद मोदी, ललित जयसिंह, चेतन, लल्लू लाल, समाज के गणमान्य लोग समेत स्कूली छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
panchayattantra24.-रायपुर। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ महाराज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहें हैं। शंकराचार्य का आगमन लंबे समय के बाद होने के कारण श्रद्धालु और भी ज्यादा उत्साहित हैं। रायपुर में शंकराचार्य के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं।
शंकराचार्य महाराज 12 फरवरी को नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से सीधे वे शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला जाएंगे। वहां माता राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के दर्शन पूजन कर आश्रम में पादुका पूजन सम्पन्न किया जाएगा। यहां थोड़ी देर आराम करने के बाद वे सड़क मार्ग से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे।
शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी ब्रह्मचारी डॉ. इंदुभवानंद ने बताया कि एक दिवसीय दौरे पर शंकराचार्य विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि शंकराचार्य महाराज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पहले बेमेतरा जिला के ग्राम परपोड़ा प्रस्थान करेंगे, जहां श्रीमद्भागवत समारोह में धर्मसभा के माध्यम से आशीर्वचन देंगे।
 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और करीबियों के ठिकानों पर आईटी की जांच में करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति मिली है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली की प्रिंसिपल कमिश्नर और प्रवक्ता सुरभि अहुलवालिया ने प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी है। 25 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ कैश और जेवर समेत अघोषित संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।
अहुलवालिया ने बताया है कि आयकर विभाग ने 31 जनवरी 2024 को अमरजीत भगत, करीबी सहयोगियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर जांच अभियान शुरू किया था। अमरजीत के करीबी सहयोगियों में से एक रियल एस्टेट के कारोबार में है। आयकर विभाग ने अंबिकापुर कलेक्टर को पत्र लिखकर 13 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।
तलाशी अभियान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, सीतापुर और रायगढ़ जिलों में फैले 25 से ज्यादा परिसरों को कवर किया गया।तलाशी अभियान के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, अघोषित बैलेंस शीट और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है।
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग की बड़ी बैठक हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के आईजी और एसपी की बैठक ली।
सीएम साय ने X पर लिखा, आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में शामिल हुआ। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की छवि से ही सरकार की छवि बनती है। इसलिए पुलिस अफसर इसका विशेष ध्यान रखें और जिस विश्वास से जिम्मेदारी दी गई है उसका कड़ाई से पालन करें। निष्पक्ष और निर्विवाद तरीके से काम करें। अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करें, अगर इसकी बार-बार शिकायत आई तो जिम्मेदारी जिले के पुलिस कप्तान की होगी।