Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। अंबिकापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीएस सिंहदेव ने स्वागत किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीट में बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी का अंबिकापुर में हार्दिक स्वागत। आज राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ अंबिकापुर के जनमानस को जागृत कर रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित हुआ। यह यात्रा और राहुल का नेतृत्व प्रदेशवासियों को अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने और न्याय के हक़ के साथ देश में उनकी भागीदारी मांगने की प्रेरणा दे रही है।
कोंग्रस नेता जयराम रमेश ने आज की यात्रा की जानकारी दी और बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा 31वें दिन सरगुजा ज़िले के उदयपुर से शुरू हुई है। आज यात्रा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहेगी और राहुल गांधी सुबह 11 बजे अंबिकापुर मंडी में किसानों से संवाद करेंगे। खड़गे जी और राहुल गांधी दोपहर 2 बजे कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर, में एक महा जनसभा को संबोधित करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। देश की खुशहाली का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। अगर हमारे किसान, युवा, ग्रामीण, महिलाएं समृद्ध होगी तभी विकासशील से विकसित भारत का निर्माण होगा। यह बात वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान कही। अग्रवाल अभियान के तहत धरसीवां ब्लॉक के कांदुल गांव पहुंचे।
अपने संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ग्रामीणों, किसानों युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है । उन योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनको मिल रहे लाभ की जानकारी लेने के लिए भाजपा सरकार गांव चलो अभियान चला रही है। यह सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है।
जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है। और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। अग्रवाल ने कहा कि सरकार ग्रामीण आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महतारी वंदन योजना, राम लला दर्शन, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी के साथ ही गरीबों 5 साल के लिए मुफ्त अनाज योजना लाई है। इन सभी की जानकारी ग्रामीणों को होनी चाहिए। और उनको योजना का सीधा लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए यह गांव चलो अभियान चलाया गया है।
बृजमोहन अग्रवाल ने अभियान के दौरान हितग्राहियों को ग्रामीण आवास और उज्ज्वला आदि योजना के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।
कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदे साहू, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर, श्री रविन्द्र ठाकुर, पूर्व सरपंच किलेश्वरी धुरंदर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों ने भगवान श्री राम कथा का मंचन भी किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस दौरान ग्रामीण श्री गणेश राम सिन्हा के घर भी गए जिन्हे ग्रामीण आवास की स्वीकृति के साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी मिला है। इसके अलावा भी वो कई ग्रामीणों से उनके घर जाकर मिले, उनसे चर्चा की और उनके घर भोजन भी किया।

panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार वीआईपी रोड छेत्र में स्थित विभिन्न बार,रेस्टोरेंट,क्लब में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में चेकिंग कार्रवाई की गई।
चेकिंग कार्रवाई के तहत ज़ुक, ऑन द रॉक, ग्रैंड इंपीरिया ,दिया कैफ़े, मोका ,मिथ्या आदि बार ,रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा बार मैनेजर को बार को नियमानुसार चलाने, नियमों का पालन करने, समय पर बंद करने, किसी प्रकार का सूखा नशा (ड्रग्स, MDMA, गोगो अन्य ) का सेवन बार मे ना हो, बार छेत्र के बाहर किसी प्रकार का शराब सेवन बार द्वारा ना कराया जाय,के अलावा बार में बैठे लोगों को भी कानून का पालन, व्यवहार, लडाई झगड़ा न करने, समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने जैसे बात लोगो को बताया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, मयंक गुर्जर ,नगर पुलिस अधीक्षक ,आजाद चौक, मनोज कुमार ध्रुव ,नगर पुलिस अधीक्षक ,सिविल लाइन विमल पाठक प्रशिक्षु आईपीएस ,विनय सिंह ,थाना प्रभारी, सिविल लाइन ,फैजुल होदा शाह ,थाना प्रभारी ,तेलीबांधा पारेश पाण्डेय, थाना प्रभारी गुढ़ियारी, मनोज नायक थाना प्रभारी मोवा एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
panchayattantra24.-रायपुर। छग विधानसभा में आज डेढ़ बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। बता दें कि फरवरी में साय सरकार का बजट सत्र जारी है। बजट में साय सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिए है।
छत्तीसगढ़ पत्रकारिता एवं जनसंचार संघ ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को आवेदन दिया है। पत्रकारिता विषय को CGPSC सहायक प्राध्यापक की सूची में सम्मिलित करने और जनसंपर्क पदों की भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम में जनसंपर्क विषय को सम्मिलित करने के लिए आवेदन दिया है।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में खाली हो रहे राज्यसभा की एक सीट के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। इस निर्णय के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में राज देवेंद्र प्रताप ने कहा कि इस फैसले ने उन्हें ‘आश्चर्य’ में डाल दिया हैं। सिंह ने अपने नामांकन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के अवसर के लिए ‘सौभाग्यशाली’ हैं।
उन्होंने कहा “मेरा नाम एक आश्चर्य के रूप में आया। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मुझे राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। मैं मुझे उच्च सदन में भेजने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इसे अपना मानता हूं।” सिंह ने आगे कहा कहा, “सौभाग्य है कि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलेगा। राज्यसभा सदस्य के रूप में मैं रायगढ़ के विकास के लिए प्रयास करूंगा। गौरतलब हैं कि रविवार को भाजपा ने छत्तीसगढ़ से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। छत्तीसगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने वाला है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज छठा दिन हैं। शुक्रवार को प्रदेश का आम बजट प्रस्तुत किया गया था जिसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया था। अब इस बजट पर सदस्यों के बीच चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रश्नकाल में भी कुछ ज्वलंत विषयों पर पक्ष और विपक्षके बीच तलवारें खींचने के आसार हैं।
जिन मामलों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो सकते हैं उनमें किसानो के धन का बोनस, सरकारी कर्मचारियों के बोनस और राजधानी के सिटी सेंटर मॉल का मामला प्रमुख हैं। इस तरह इन मुद्दों को विपक्ष छठवें दिन भी प्रश्न काल और शून्यकाल में उठा सकता हैं।
इसी तरह वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत स्मार्ट सिटी तथा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में अपात्र कंपनियों को काम दिए जाने और कांग्रेस के विधायक लखेश्वर बघेल नारायणपुर जिले में आदिवासी किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से उठाएंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग और छत्तीसगढ़ लोक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। वही बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान नोकझोंक की आशंका भी हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद से हर जगह परिवर्तन दिखाई दे रहा है, इसी कड़ी में प्रेस क्लब में सदस्यों के अथक प्रयास के बाद 5 साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है जिसके तहत 17 फरवरी को मतदान होंगे । कल इस संबंध में एक पैनल की बैठक बूढ़ेश्वर मंदिर हाल में हुआ जिसमें सौ से अधिक लोग शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही और चुनाव के उपरांत पिछले कार्यकाल में रह गई कमियों को पूरा करने का वादा किया। साथ ही प्रेस क्लब की गरिमा को बरकरार रखने के लिए आश्वासन दिया। प्रेसक्लब अध्यक्ष बनने के लिए जिस तरीके से होड़ मची हुई है उसे देख कर लगता है कि कुछ लोग वाकई प्रेस क्लब की गरिमा को बचाने के लिए लड़ रहे और कुछ लेग अपने फायदे के लिए लड़ रहे है। चूंकि राजधानी के प्रेस क्लब के अध्यक्ष का पद काफी प्रभावशाली माना गया है।
इस वजह से लोग अध्यक्ष बनने के लिए जी तोड़ मोहनत कर रहे है । वहीं कुछ लोग प्रेस क्लब में जगह नहीं बना पाने के कारण विधानसभा में जाकर मीडिया सलाहकार बनने की जबरदस्ती बैठ गए है और वहां अपनी मनमानी कर रहे है। एक वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि सभी अध्यक्षों का एक ही मकसद हो गया है कि अपने परिवार के बीबी-बच्चों, भाई -भाभी , साला -साली को सरकारी नौकरी लगाना है, इसके लिए चाटुकारिता की सभी हदें तक पार कर चुके है। इन सब को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि पत्रकारों की गरिमा बनाए रखने के लिए चुनाव लड़ रहे है, वही कुछ लोग पिछली सरकार में मलाई दार पदों पर आसीन थे, पद जाने के बाद जलबिन मछली की तरह तड़प रहे है। येनकेन प्रकारेण प्रेसक्लब में एंट्री पाकर शासन और प्रशासन के नजदीकी बनकर अपने खिलाफ होने वाली जांच से बचना चाह रहे है। जिसमें प्रमुख रूप से वामपंथी विचारधारा के पत्रकार है । वहीं मतदान के लिए अभी से चुनावी समीकरण बनने लगे हैं, जिसमें परंपरागत पुराने पैनल और सक्रिय लोग तो पीछे हैं लेकिन पिछली सरकार में सत्ता की भागीदारी संभालने वाले पत्रकारों ने प्रेस क्लब में एंट्री का मोर्चा संभाल लिया है। जो पत्रकार कम नेता की मुद्रा में हाथ जोड़ते नजर आ रहे है। ताकि किसी भी तरह से सदस्यों का समर्थन मिल सके।
जिसके तहत वामपंथी पत्रकारों का दल और कांग्रेस सरकार के करीबी लोग किसी भी तरीके से प्रेस क्लब में घुसकर अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते है क्योंकि वर्तमान में बड़े -बड़े कांग्रेसियों पर ईडी की नजर है इसी से बचने के लिए प्रेस क्लब अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी खड़ा किया है चूंकि इनके ऊपर कांग्रेस का साया हट गया है।
इसके कारण वे प्रेस क्लब की शरण में आना चाहते है। उन्होंने अपने वामपंथी विचारधारा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पक्ष में दो अध्यक्ष पद के दावेदारों को बैठा दिया है। बताया जाता है कि पिछले सरकार में सक्रियता के चलते कई दिग्गजों ने प्रेस क्लब से अपने आप को दूर रखा था, लेकिन पीछे से संचालन इनके इशारों पर होता रहा, अब प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा के बाद उनकी सक्रियता के चर्चे हैं बताया जाता है कि सरकार में अहम पदों मैं रहते हुए मीडिया मैनेजमेंट और पत्रकारों को मैनेज करने के बड़े गेम को अंजाम देने वाले पत्रकार एक बार फिर सक्रिय हो गए है। सरकार जाने के बाद इन पत्रकारों ने नए पैनल के जरिए प्रेस क्लब में प्रवेश की रणनीति बनाई है। कम्युनिस्ट विचारधारा को पत्रकारिता में फलने फूलने के लिए इन लोगों का प्रेस क्लब जैसी वैचारिक संस्थानों पर कब्जा जमाने की मंशा है। जबकि पिछले 5 साल, नियम विरुद्ध एक कार्यकारिणी के संचालक को इनका अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना इलाके में एक स्कूली छात्र पर कुछ अज्ञात युवकों ने गुप्ती से वार करके फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का नाम पराग और अर्पित है जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एक और वीडियो में दोनों आरोपी पुरानी बस्ती के खो-खो तालाब के पास स्कूटी में खड़े 2 स्कूल स्टूडेंट के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। उन्होंने पहले स्टूडेंट के साथ धक्का मुक्की की फिर उसे चांटा जड़ दिया। इसके बाद स्टूडेंट को डराने के लिए उन्हें चाकू भी दिखाया। बताया जा रहा है कि स्कूल में हुए किसी विवाद पर किसी छात्र ने इन दोनों आरोपियों को बुलाया होगा।
मामलें में थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश पराग और अर्पित ने हाथ-मुक्के से मारपीट की थी मगर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये साफ़ दिख रहा है कि एक युवक स्कूली छात्र को गुप्ती से वार करता है। और दूसरा लड़का छात्र को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। क्या राजधानी की पुलिस ऐसे अपराधियों को बचाकर किसी बड़े अपराध के होने का इंतज़ार कर रही है?

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले स्थित अपने गृह ग्राम बगिया मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का धर्मपत्नी के साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता अपनी बातों को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा सकें और मुख्यमंत्री जनता का निकट एवं निरन्तर संपर्क बना रहे इस उद्देश्य से कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा हैl आम जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना एवं प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भारतीय प्रशासन के लिए सचमुच चुनौती भरा कार्य है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन को जनसाधारण की प्रवृत्ति एवं सोच का सही ज्ञान हो। जनता और प्रशासन में सही तालमेल रहे और जनता के विचारों को सुना जाएगा।
इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को हम तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप कार्यालय आम जनता की समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए सार्थक समाधान का प्रयास करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कैम्प कार्यालय में अभी आकाश गुप्ता को बैठाया गया है और आगे अधिकारी को यहां का प्रभार दिया जाएगा l यहां के कैम्प कार्यालय का सम्पर्क नंबर है 07764-250061, 07764-250062, 07764-250068 इस अवसर पर कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आई जी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल, एस पी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान मुड़ा टोली से बगिया आते समय कांसाबेल से पत्थलगांव मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबधित को कड़े निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क विगत 5 वर्षों से बन नहीं पाई। पूर्व सरकार और क्रियान्वयन एजेंसी के कारण कार्य की गति बहुत धीमे चल रहीं है।
उन्होंने कहा कि जनता को सड़क के हालात के कारण काफी परेशानी हो रहीं हैं। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को जनता के हित में कार्य करने तथा सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के संबंध में निर्माण एजेंसी से बात कर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में विलंब के लिए कार्यपालन अभियंता जिम्मेदार माने जाएंगे। इस अवसर पर कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।