Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा. इसकी घोषणा सदन में शिक्षा और धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी को बर्बाद करने के लिए बहुत सारी शक्तियां काम कर रही है. उसे रोकने के लिए यह कानून लाया जा रहा है. लीगल धर्मांतरण के अतिरिक्त अवैध तरीके से धर्मांतरण को रोकने के लिए यह कानून लाया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अपने विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब दिया। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हम पांच शक्ति पीठ की परियोजना लाने वाले हैं।
हम फिर से राजिम कुंभ करवाने वाले हैं. देश में पहली बार हमने राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत की। लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते ही इसे बंद करवा दिया. स्कूल के शिक्षकों के ट्रांसफर में पैसे कमाए ऐसी पहचान आपने बनाई. हम छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया एक पहचान देना चाहते है. पांच साल में कितने साधु संत आए? कांग्रेस ने कुंभ की महिमा को समाप्त कर दिया। हम कल्चर कनेक्ट योजना लायेंगे. अयोध्या,तिरुपति और पूरी में छत्तीसगढ़ धाम बनाएंगे. मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को एक लाख रूपय देंगे. सिंधु दर्शन के लिए 25 हजार देंगे. बस्तर दशहरा मांझी को 2500 रूपय ,चालकी को दो हजार रुपए देने की घोषणा की. छत्तीसगढ़ी की संस्कृति सिरपुर,रामगढ़,चंपारण की संस्कृति है. कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भौरा,गिल्ली डंडा तक,सोंटा तक सीमित रखा. प्रधानमंत्री लोककला महोत्सव का आयोजन होगा. सभी पर्यटन स्थलों में गढ़ कलेवा की स्थापना होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। आज से शुरू हुई कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक होगी वहीं 2 अप्रैल 2024 तक 12वीं की परीक्षाएं चलेगी। जिसमें करीब 35 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की है। जिसमें परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। आज छत्त्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिवस हैं। आज की कार्रवाई भी अलग अलग मुद्दों को लेकर हंगामेदार होने की आशंका हैं। आज कार्यवाही के 9वें दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुदान मांगों के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा के विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक़ विधानसभा सत्र के 9वें दिन सदन में आज हंगामे के आसार हैं। प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी मंत्रियों को घेरते नजर आएंगे। प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम (गृह) विजय शर्मा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे।
ध्यानाकर्षण में नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत गोमर्डा अभ्यारण के अंदर युवा बाघ को करेंट से मार दिए जाने की ओर वन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसी तरह सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर, अनुज शर्मा और भावना बोहरा प्रदेश में राजस्व अभिलेख को ऑनलाइन किए जाने से हो रही असुविधा को लेकर राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। बताया जा रहा हैं कि आज सदन में याचिकाओं की प्रस्तुति भी होगी। लखेश्वर बघेल सदस्य जिला बस्तर और कुंवर सिम्ह निषाद सदस्य गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत याचिका सदन में प्रस्तुत करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रेस क्लब चुनाव के दौरान पत्रकारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार में 2बीएचके और 3बीएचके मकान देने की अनुशंसा करते हुए 412 पत्रकारों की सूची जनंसपर्क को भेज दी है. प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने दावा किया है कि चुनाव संपन्न होते ही आगे की कार्यवाही शुरू की जायेगी. रायपुर विकास प्राधिकरण यानि आरडीए ने 17 जनवरी 2024 को जारी अपने एक आदेश में आयुक्त जनसंपर्क विभाग को कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 412 पत्रकारों को कमल विहार में मकान दिया जाना है. इसके लिए पत्रकारों की सूची भेजी जा रही है, कृपया सत्यापित कर भेजने का कष्ट करें. इसके बाद आरडीए मकानों का पंजीयन प्रारंभ कर देगा.
बता दें कि प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने कमलविहार में पत्रकारों को 2बीएचके और 3बीएचके मकान दिलाने की मुहिम लगभग दो साल पहले शुरू की थी. तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में आए थे और उन्होंने पत्रकारों को मकान दिलाने का वादा करते हुए आम्बेडारे के प्रस्ताव को ओके कर दिया था. उसके बाद कई मुलाकातों और बैठकों का दौर चला. इस दौरान श्री आम्बेडारे और उनकी टीम ने पहले जनसंपर्क विभाग से अनुमोदन करवाया, फिर आवास एव पर्यावरण विभाग से एनओसी ली और फिर आरडीए में संपर्क करके प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया.
चुनाव के ठीक पहले दामू आम्बेडारे के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंण्डल तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला था और उसके बाद मुख्यमंत्री ने आरडीए को आदेश दे दिए गए थे. इसी बीच विधानसभा चुनाव में तीन चार महीने निकल गए लेकिन चुनाव खत्म होते ही दामू आम्बेडारे और उनके प्रतिनिधिमण्डल के साथी संजय शुक्ला, मनोज नायक, दीपक पाण्डे, डाॅ. अनिल द्विवेदी, श्रवण यदु और उमेश यदु ने फिर से अभियान चलाया. अंततः उन्हें जीत हासिल हुई.


panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पधारे केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अभिनंदन किया। तीनों दिग्गजों ने मुलाकात के दौरान देश व प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।

panchayattantra24.-रायपुर। माता कौशल्या के धाम छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में श्रीराम लला के दर्शन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस उत्साह और उमंग के साथ राजधानी रायपुर से आज बसंत पंचमी के दिन रायपुर संभाग के 1344 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा माहौल राममय हो गया जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि कभी सोचा नहीं था भांचा राम की नगरी अयोध्यापुरी जाना होगा।
महासमुंद जिले के नवा गांव से पहली बार अयोध्या जा रहे देवांग सिंह पटेल ने कहा कि हमने कभी सोचा नहीं था कि जहां राम जी ने जन्म लिया है, जो राम, लक्ष्मण, भरत, श़त्रुघ्न की नगरी है उस अयोध्यापुरी में जाना होगा। श्री देवांग सिंह ने मानस की चौपाई पढ़ते हुए भाव विभोर होकर कहा कि राम जी के नाम से ही सारे संशय दूर हो जाते हैं। हमारा भाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में दर्शन करने जा रहे हैं।
महासमुंद जिले के चिरको पंचायत के सरपंच हरिराम पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ग्राम पंचायत चिरको के निवासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए बताया कि उनके गांव में रामलला के दर्शन को लेकर बहुत उत्साह है। छत्तीसगढ़ में रामलला भांचा राम के रूप में पूजे जाते है। इस बार उनके गांव से 6 लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं। उनके साथ चिरको पंचायत के लोकनाथ साहू, श्रीमती नीता पटेल, श्रीमती गोदावरी साहू, श्री ताम्रध्वज ने भी अयोध्या धाम ले जाकर भांचा राम के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। गोदावरी साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं, इससे बहुत अच्छा लग रहा है।
ग्राम पटेवा के आनंद राम पटेल ने बताया कि 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देश में फिर से आस्था का वातावरण है। इससे देश में सुख, शांति आएगी। लोग फिर अपनी संस्कृति की ओर जाएंगे। समाज में उन्नति होगी और सभी लोगो के मन में शांति और पवित्रता की भावना आयेगी।

panchayattantra24.- रायपुर। बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने आज नामांकन दाखिल किया। बधाई देते रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशी (भाजपा) राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी से मुलाकात कर राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। राज्यसभा के सदस्य के रूप में राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी का योगदान अंत्योदय की विचारधारा के अनुरूप प्रदेश के लिए मंगलकारी सिद्ध होगा ऐसा विश्वास है।
सीएम साय का ट्वीट – अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि आज छत्तीसगढ़ से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी ने राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन किया। उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की भावना को बलवती करते हुए हम छत्तीसगढ़ के विकास की नई गाथा लिखेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में श्री रामलला से जुड़े दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रामलला दर्शन योजना के तहत रामभक्तों की टीम की रायपुर से रवानगी के समय मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभियान के संयोजक विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में आए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 6 मार्च को अयोध्या दर्शन के लिए अंबिकापुर से ट्रेन रवाना होने की जानकारी दी और उन्हें इस पावन अवसर पर शामिल होने का आमंत्रण दिया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के 13 सौ से अधिक राम भक्त प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा सहित सदस्य डॉ ललित मखीजा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, रामलखन पैंकरा उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों के लिए श्री रामलला दर्शन योजना के तहत दूसरी ट्रेन रवाना हो गई है। रायपुर के प्लेटफॉर्म नंबर- 7 से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इससे पहले 7 फरवरी को पहली ट्रेन दुर्ग से गई थी। रेलवे ने सफर के दौरान यात्रियों के लिए तकिया, चादर, कंबल के साथ चाय-नाश्ते और खाने का भी इंतजाम रखा है। राम भक्तों के इस जत्थे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को शामिल किया गया है।
स्लीपर कोच में तकिया, कंबल, चादर के साथ चाय-पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। पहली ट्रेन को रवाना करते हुए लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला था। पूरा रेलवे स्टेशन जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा था। यहां सिर्फ भक्त ही नहीं पूरा रेलवे स्टाफ काफी उत्साहित नजर आया।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है. शराब दुकानों को लेकर बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा , प्रदेश में देशी/विदेशी शराब की लगभग 700 दुकानें संचालित है, जिनके संचालन के लिए प्लेसमेंट एजेंसियां कार्यरत हैं। दुकानों की सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी तैनात की गयी है, मगर विभागीय अधिकारियों की मॉनीटरिंग के अभाव में तैनात एजेंसियां अमानत में खयानत करने लगी हैं। शराब दुकानों के संचालन के लिए बाकायदा शासन के दिशा-निर्देश हैं, पर पालन कराने वाले कोई नही हैं। प्लेसमेंट एजेंसियां दुकान के संचालन के नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ा रही हैं। प्रदेश के 700 दुकानों में आज तक कभी न तो स्टॉक का मिलान किया गया, न बिक्री राशि का हिसाब । जितना मनचाहे कोषालय में जमा और मनमर्जी खर्च कर रहे हैं। 31/12/2023 की स्थिति में ही कांकेर, सूरजपुर, दंतेवाड़ा की . दुकानों में लगभग 25 लाख से अधिक की नगद राशि की चोरी की रिपोर्ट उजागर हुई है। सच तो यह है कि प्रदेश की दुकानों से विधिवत रूप से प्रतिदिन की बिक्री की राशि कोषालय में जमा की जा रही है या नहीं, इस तरफ किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है। सिर्फ औचक निरीक्षण की आड़ में सभी दुकानों से मोटी रकम . उगाही हो रही है।
प्रदेश के देशी/विदेशी शराब की दुकानों में नगदी राशि के लेन- देन में घपलेबाजी वर्ष 2019 के पहले से चल रही है। अधिकारी ही नही प्लेसमेंट एजेंसी भी बेलगाम है। विधान सभा के शीतकालीन सत्र ( 25 नवंबर से 06 दिसम्बर, 2019 तक) के दौरान दिनांक 26 नवंबर को विधान सभा में मामला उजागर हुआ, जिसमें 2856 करोड़ रु. कोषालय में जमा ही नही हुआ तथा उसे चिल्हर खर्च, प्लेसमेंट एजेंसी के पेमेंट के लिए रखा जाना बताया, जो कि शासकीय नियमों का उल्लंघन, आर्थिक घोटाला एवं अपराध है। इसकी जिम्मेदारी तय नही हुई और इसी का परिणाम है कि प्लेसमेंट एजेंसी एवं अधिकारी बेखौफ होकर मनमर्जी शराब की दुकानें चला रहे हैं। राजस्व की क्षति, करोड़ों के घोटाले और अपराधियों पर कार्यवाही नही होने से आमजन में भारी आक्रोश है।