Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 16 फरवरी की स्थिति में 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य विधायकों की उपस्थिति में राजिम कुंभ का कैलेंडर विमोचन। धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज 16 फरवरी को संध्या 5:00 बजे श्रीराम मंदिर मार्ग पर स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में पहुंचेंगे और माघी पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाले राजिम कुंभ कल्प का आमंत्रण पत्र समर्पित करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सदन में छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई का मुद्दा उठा। विधायक कुंवर निषाद ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि बहुत से युवा हैं जो छत्तीसगढ़ी भाषा की पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें टीचर की जॉब मिलनी चाहिए। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार तो सरगुजिया, गोंडी तमाम बोलियां में पढ़ाई की तैयारी कर रही है। एमए छत्तीसगढ़ी कर चुके लोगों की भी भर्ती किया जाएगा।
आज अलग-अलग मुद्दों पर विधायक सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के बजट को लेकर भी अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। इसमें पुलिस, गृह विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय सहायता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग से जुड़े बजट को लेकर चर्चा होगी। एक सवाल के लिखित जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 127 निजी स्कूल और 250 मदरसे RTE के दायरे से बाहर हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में 19 फरवरी को होने वाली विधानसभा की कार्रवाई को स्थगित किया गया है। मामलें में बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सम्मेलन हो दिल्ली में रखा गया है जिसकी उपलक्ष्य में सभी विधायकों को इसमें आमंत्रण दिया गया है। इसलिए विधायकों का 19 फरवरी के सत्र में पहुंचना असंभव है। इसलिए सभी विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करने के बाद 19 फरवरी के विधानसभा के सत्र को स्थगित किया जाए।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वनबंधु परिषद रायपुर चेप्टर और महिला के एकल अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम राजधानी के महेश्वरी भवन में हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में वनबंधु पहुंचे हैं. कार्यक्रम में वार्षिकोउत्सव, दानदाता और सेवावर्ती कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सकरार ने 5 साल में प्रदेश में जो भ्रष्टाचार किया उसे रोकने का काम हमारी सरकार ने किया है. एक सुशासन और राम राज्य लाने का काम हम कर रहे हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि एकल अभियान के लोगों ने शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाया है. विधानसभा चुनाव 2023 के पहले एकल अभियान की ओर से मतदाता जागरण का काम पूरे प्रदेश में किया गया है. एक-एक घर में लोगों से मिलकर बताया की किस तरह से राष्ट्र का निर्माण हो सकता है. आप लोगों ने मतदाता जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक किया है. भाजपा को 54 सीट मिला है. 46 प्रतिशत से ज्यादा सीट प्रतिशत रहा है. इसमें एकल परिवार का भी बड़ा सहयोग है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम जो हमारे भाचा राम के हैं।
500 सालों के संघर्ष के बाद सौभाग्य से हमको मिला है. हम माता कौशल्या की धरती वाले हैं. जब भगवान राम प्रतिक्षित हुए तो हमने खुशियां मनाई. सबके सहयोग से यहां से 11 ट्रक सुगंधित चावल भेजा गया है. यहां से 100 से ज्यादा डॉक्टर गए हैं. हमारे 5 संस्थान चलाने वाले राशन भी भेजे गए हैं और भगवान राम के भक्तों को भोजन करवा रहे हैं. अलग-अलग तरीके से खुशियां मना रहे हैं. सबको हरी झड़ी दिखाकर हमको अवसर मिला है. पहली ट्रेन दुर्ग से गई और दूसरी ट्रेन रायपुर से गई है. एक गांव के छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सीएम का दायित्व मिला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है. उन्होंने वादा किया था यह सरकार बनने के बाद राम राज आएगा. आज मोदी की गारंटी जो पार्टी का संकल्प पत्र है।
हमारी सरकार उनकी गारेंटी पूरी करने लग गई है. CM साय ने कहा कि आचार संहिता लगने के पहले किसानों के खाते में एकमुश्त राशि भेज देंगे. मार्च महीने से महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपये की दर से हर महीना एक हजार रुपये पैसा जाना शुरू हो जाएगा. बीमा योजना शुरू होगा, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का काम करेंगे, 5 साल में प्रदेश में भ्रष्ट सरकार के भ्रष्टाचार को रोकने का काम हमारी सरकार ने किया है. उन्होंने कहा, आज कितने लोग जेल के अंदर हैं, उनको बेल भी नहीं मिल रही है. एक सुशासन और राम राज्य लाने का काम हम कर रहे हैं. अच्छा गांव योजना को लेकर सीएम विष्णुदेव ने कहा, आपका अच्छा गांव योजना कल हमने विधानसभा में शुरू की है. बस्तर के 5 जिलों के लिए यह योजना शुरू की गई है. 14 पुलिस कैंप खुले हैं. जितने भी गांव उस कैंप के अंदर आएगी वहां लोगों को सुविधा मिलेगी. 14 हजार घरों में बिजली नहीं पहुंचा है, वहां बिजली पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि, सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। गोलीबारी रुकी हुई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित इलाके गमपुर के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था। शुक्रवार की सुबह जवान जैसे ही नक्सलियों के इस इलाके में पहुंचे तो यहां मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायर खोल दिया।
जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि, पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों की सूचना पर जवान निकले थे। गमपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। ऑपरेशन जारी है। जब जवान लौटेंगे तो और अधिक जानकारी मिल पाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव में अपनी प्रचंड जीत के बाद इन दिनों भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। जिसके मद्देनजर पार्टी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन करने वाली है। बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। इस अधिवेशन में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का अध्यक्षीय उद्बोधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समापन भाषण होगा।
बता दें कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शाम 7 बजे दिल्ली जाएंगे। इसके साथ ही इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए सभी मंत्री और अधिकांश विधायक भी दिल्ली जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं पार्टी के लिए 370 सीट जीतने और एनडीए गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तय कर दिया है. उसी लक्ष्य को फलीभूत करने के लिए दिल्ली में 11500 बीजेपी के प्रमुख नेता बैठक में बुलाए गए हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामलें में पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम परमानन्द सेन है जो कि अवधपुरी का रहने वाला है। खाली प्लॉट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस को सुबह 8 बजे के बाद आस-पास के लोगों ने सुचना दी कि एक युवक की लाश पेड़ से लटक रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा किया और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक के पिता का सेलून की दुकान है। और उसकी के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक ने पेड़ में फांसी लगाया। युवक का नाम परमानंद सेन है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। फातिमा बेगम को मिला खुद का अपना संुदर आशियाना। खुद के सपने पूरे होते हैं तो मन को एक सुकुन मिलता है। आज बेटे बहु और भरे पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान में अच्छे से रहते हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम रामगढ़ की 62 वर्षीय वृद्धा फातिमा बेगम को छत्तीसगढ़ शासन ने पक्का मकान बनाकर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके मकान में शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध करा दी है। समाज कल्याण विभाग से हर माह 350 रूपए का पेंशन मिलता है। साथ ही उचित मूल्य दुकान के माध्यम से चावल भी समय पर मिल जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने मुझे मकान, पेंशन, राशन की सारी सुविधा उपलब्ध करा दी है। उन्हें जीविका उपार्जन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है।
फातिमा बेगम ने बताया कि पहले मैं और मेरे पति जीवनभर मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। बेटा बहू भी मजदूरी करते है। बड़ी मुश्किल से मिट्टी के कच्चे मकान में रहते थे। पक्के मकान का सपना देखना छोड़ दिये थे। हमने कभी सोंचा भी नहीे था कि हमारा खुद का पक्का मकान बनेगा। आकाश में बादल छाते ही धड़कने तेज होने लगती थी। कच्चे मकान में जगह-जगह पानी टपकता था और पूरा फर्श गिला हो जाता था। कई बार तो सोने के लिए जगह ही नहीं बचती थी। पक्का मकान मिलने से छत से पानी टपकने की समस्या से निजात मिल गयी है। उन्होंने कहा कि बहुत-बहुत भला हो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जिन्होंने हमें पक्का मकान बनाकर दिया। अब अपने पक्के मकान में परिवार के सभी सदस्य चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि अब मेहनत का काम नहीं करती है। चुड़ियां बेचकर भी अच्छी आमदनी हो जाती है।
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कल शुक्रवार 16 फरवरी को शाम 9.15 को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नई दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 17 फरवरी को सुबह 9 बजे छत्तीसगढ़ सदन से डॉ. अम्बेडकर भवन जनपथ में आयोजित एन्युवल ग्लोबल समिट आफ रूरल इकॉनामी फोरम में शामिल होंगे। इसके पश्चात नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान स्थित भारत मण्डपम् में पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार 18 फरवरी को पुनः भारत मण्डपम् पहुंचेंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 6.55 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर रात्रि 8.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे।