Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा से सौजन्य मुलाकात की। कृषि मंत्री श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ के किसानों की भविष्य की चिन्ता करते हुए उनकी आय दोगुनी करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा से तकनीकि पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदेश में किसानों को धान के अलावा लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में इथेनॉल तैयार करने के लिए मक्का की फसलों की संभावनाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।
कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में अधिकारियों के दल द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा और अधिकारियों से भी किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर ड्रोन पद्धति, सामुदायिक वानिकी, लघु उद्योग हेतु छोटे-छोटे यूनिट्स और मैक्नाईजेशन के लिए 1100 करोड़ रूपए के प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री को सौंपा गया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा इन प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए आश्वस्त किया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी प्रस्तावों पर सहमति है और जल्द से जल्द अनुमोदित करने हेतु निर्देश किया जाएगा। इन प्रस्तावों के स्वीकृत हो जाने से प्रदेश में मक्का के फसलों को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक वर्ष मक्का के 50,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना है, इससे लगभग हर वर्ष 1,45,000 हेक्टेयर मिलेट की खेती कराया जा सकेगा। मुलाकात के दौरान पीएम प्रणाम योजना और नैनो उर्वरक, मैक्नाईजेशन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।
मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा को बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को किए गए वादों को पूरा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी है। किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा मोदी की गारंटी के अनुरूप अंतर की राशि जल्द प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार ने शासन मंे आते ही प्रदेश के 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास देने की स्वीकृति प्रदान कर उल्लेखनीय कार्य किया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सदन में अब प्रदेश भर में जारी रेत के अवैध खनन का मामला पूरे जोरशोर से उठाया जा रहा हैं। यह मामला सबसे पहले उठाया पामगढ़ की कांग्रेस सदस्य शेषराज हरवंश ने। इस मुद्दे को लपकते हुए धरमजीत सिंह ने सरकार के सामने ही चुनौती पेश कर दी।
 धरमजीत सिंह ने मंत्री को हेलीकॉप्टर से सर्वे करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, “अगर अभी 200 पोकलेन नदी में नहीं होंगे तो मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा।” सदस्य ने कहा, पूर्ववर्ती सरकार ने रेत का बड़ा खेल खेला है, घाटों का अधिकार पूर्व की तरह पंचायत को देने की जरूरत है। इसके अलावा 15 दिनों तक लगातार कार्रवाई करने की जरूरत है। जुर्माने के प्रावधान से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। सदस्य के इस मांग पर मंत्री ने आगामी 15 दिनों तक रोज कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश दिए हैं। गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन हैं। आज कई अहम् मुद्दों पर मंत्रियों से सवाल-जवाब किये जायेंगे। विपक्ष और सत्ता पक्ष खुद भी सरकार के मंत्रियों को घेरने की तैयारी में जुटे हुए हैं। तीन दिनों बाद आज जब विधानसभा की कार्रवाई शुरू हो रही हैं तो सत्र के आज के आज का दिन हंगामेदार रहने की आशंका जताई जा रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए ब्लड सैंपल समय पर और जल्दी भेजने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जाएगा। इसका ट्रायल अंबिकापुर जिले में किया गया, जो सफल रहा। भारत सरकार के पायलट प्रोजेक्ट यूज ऑफ ड्रोन टेक्नॉलॉजी इन हेल्थ सर्विस डिलीवरी के लिए छत्तीसगढ़ से अंबिकापुर स्थित राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का चयन हुआ है। इसके अंतर्गत ड्रोन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर से ब्लड सैंपल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्राप्त किया जाएगा और जांच के बाद रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर भेजी जायेगी। इसके क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण में प्रयोग के तौर पर चिकित्सा महाविद्यालय में सोमवार को पहला ड्रोन ट्रायल किया गया। मेडिकल कॉलेज से 40 किमी दूर उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ड्रोन के माध्यम से जांच के लिए ब्लड सैंपल और ओटी कल्चर के लिए ड्रोन से सैंपल भेजे गए।
राज्य के सरगुजा एवं बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की लैब में कई जांच नहीं होती है। सैंपल निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों तक भेजना पड़ता है। ऐसी स्थिति में ड्रोन सुविधा मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकती है। ट्रायल में ड्रोन को मेडिकल कालेज अम्बिकापुर से उदयपुर पहुंचने में 30 मिनट का समय लगा, जहां उदयपुर के झिरमिटी स्टेडियम ग्राउंड में सफल लैडिंग हुई। 15 मिनट के अंदर ब्लड सैंपल (600 ग्राम) ड्रोन में लोड किया गया और वापस मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर भेज दिया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत दो स्व-सहायता समूह की ड्रोन दीदी को ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था। जिसमें सैंपल लोडिंग एवं अनलोडिंग के कार्य के लिए एक ड्रोन दीदी को उदयपुर एवं एक ड्रोन दीदी को अम्बिकापुर के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर राज्य के समस्त जिलों में इसे लागू किया जायेगा। TAGSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़ड्रोनब्लड सैंपलतैयारीट्रायल सफलCHHA
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से शुष्क होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान सामान्य से ज्यादा पहुंच गया है। इससे गर्मी महसूस होने लगी है। सोमवार को दिन का तापमान रायपुर सहित ज्यादातर जिलों में 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। करीब 105 दिन पहले 5 नवंबर को दिन का तापमान 33 डिग्री के आस-पास रिकार्ड हुआ था। उसके बाद से दिन के तापमान में कमी होती रही।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब दिन के साथ रात के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी। प्रदेशभर में नमी युक्त हवाओं का प्रभाव कम हो गया है। इस वजह से दिन के ​​तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। राज्य लगभग सभी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक ज्यादा रिकार्ड किया गया है। आने वाले दिन में जिस तरह मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया जा रहा है उससे तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। राजधानी रायपुर में फरवरी में दिन का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री तक पहुंचने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में केवल एक बार 2016 में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंचा है। इस साल हालांकि फरवरी के महीने में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत् आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही निर्धारित केन्द्रों में अपना आवेदन 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही पब्लिक पोर्टल से हितग्राही 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को शाम 6 बजे तक ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शाम 6 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पब्लिक पोर्टल भी शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीयमानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रायपुर पहुंचे माना विमानतल में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, ललित जैसिंघ, संजू सिंह ठाकुर ने स्वागत किया। 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टालों का कर रहें हैं अवलोकन। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल हैंछत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया “पीएम श्री योजना” के तहत प्रथम चरण में 211 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
 

 
 
panchayattantra24.-भरतपुर। भरतपुर-सोनहत विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के प्रयास से भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की पोस्टिंग हुई है। विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 9 डॉक्टरों की पोस्टिंग राज्य सरकार ने की है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने विधायक रेणुका सिंह की मांग पर भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की असुविधाओं का तत्काल निराकरण करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। 
इसमें भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेदरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ीसरई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरासी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाडोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगोड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ार व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों की पदस्थापना होने पर विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रति जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन चल रहा है। 
 स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों को अस्पतालों में बेहतर इलाज मिले, इसके लिए स्वास्थ्य अमला सजग रहे। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की पोस्टिंग होने से अब ग्रामीणों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने नवपदस्थ डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी नवपदस्थ चिकित्सक अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों में रहकर ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाए। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में जो भी कमी होगी, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा जिला अध्यक्ष गया पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण वोरा पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर् एन वर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू के नेतृत्व में इनकम टैक्स भवन मालवीय नगर चौक पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया यह धरना प्रदर्शन इनकम टैक्स द्वारा बिना किसी नोटिस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के अकाउंट को फ्रिज करने का कार्य किया गया जो की अभूतपूर्व एवं निंदनीय है इस धरना प्रदर्शन में अपने उद्बोधन में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता अरुण वोरा ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा से डरी हुई है यह जो तानाशाही रैवैया है यह दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार डरी हुई कि नहीं बहुत ज्यादा भयभीत है भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के अकाउंट को बिना किसी नोटिस के फ्रिज कर दिया गया है यह एक अलोकतांत्रिक प्रक्रिया है एवं यह तानाशाही रवैया दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार को संवैधानिक पदों एवं संस्थाओं का दुरुपयोग करने का लाइसेंस मिल गया है कांग्रेस पार्टी सदैव ही देश की जनता के हित के लिए लड़ी है और सदैव लड़ती रहेगी आज किसान आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है। जो की अन्नदाता के साथ में अन्याय है उनकी केवल एक ही मांग है।
फसलों पर एम एस पी मिले जो कि उनका हक है केंद्र सरकार के द्वारा युवाओं को छलने का काम किया गया 2 करोड़ नौकरी की जहां बात की गई उन्हें केवल सपने दिखाए गए। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस धरना प्रदर्शन से हम यह देश की जनता को संदेश देना चाहते हैं कि हम सदैव ही जनता के हित के लिए अग्रसर है एवं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने के लिए तैयार है। अपने उद्बोधन में जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू ने कहा कि जैसे ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक घोषित किया इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार भयभीत हो गई इस इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने केवल 10 वर्षों में ही 5054 करोड रुपए का चंदा एकत्रित किया वहीं कांग्रेस पार्टी 70 सालों में केवल 600 करोड रुपए ही चंदा एकत्रित किया 2019 में इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से देश में लूट की परंपरा स्थापित की गई और यह पैसा किन के द्वारा दिया जा रहा है और क्यों दिया जा रहा है इसकी जानकारी छुपाने का भी कार्य भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने किया जो कि देश की जनता के साथ छलावा है कांग्रेस इस कार्य का भरपूर विरोध करती है एवं जनता इन्हें जवाब देगी इस धरना प्रदर्शन में मनसंचालन प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ने एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने किया कार्यक्रम में अरुण वोरा गया पटेल राजन साहू आर् एन वर्मा परमजीत सिंह भुई ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा राजकुमार पाली राजकुमार साहू प्रवक्ता सुशील भारद्वाज नासिर खोखर दीपक जैन सनी साहू चंद्र मोहन सत्यवती वर्मा संजय धनकर विनोद सेन आयुष शर्मा विनीश साहू देव सिन्हा आनंद कपूर ताम्रकार संतोष सोनी भूपेंद्र सेन मोहित वालदे सतीश पांडे जगमोहन ढीमर हेमन्त तिवारी राकेश सिन्हा इंद्रपाल सिंह भाटिया शंकर ठाकुर कन्या ढीमर अश्वनी जांगडे एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। गुढिय़ारी में कल रात दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे को लकड़ी के पटिया, लोहे के पट्टा और किसी नुकिली चीज से मारकर चोट पहुंचाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सूर्यानगर निवासी भुनेश पटेल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार रात को अजय गिरी, मिथून और उसके भाई झगड़ा कर रहे थे। भाईयों को लड़ता देख भुनेश पटेल झगड़ा शांत कराने वहां गया हुआ था। जहां अजय, मिथून और उसके भाई ने तू कौन होता है हमारे बीच बोलने वाला कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से लकड़ी के पटिया से मारकर चोट पहुचाया। भुनेश का मारता देख पंचु और उसका छोटा भाई भी वहां आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद होने लगा। 
दोनों ने एक दूसरे को हाथ मुक्का से मारपीट होने लगा। असी बीच भुनेश और उसके साथी ने अजय, मिथुन और उसके भाई को लोहे के पट्टा, और किसी नुकिली चीज से मारकर चोट पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 294, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज किया है। दोनों पक्षों को थाना बुलाकर घटना की पूछताछ की जा रही है। अधर मंदिर हसौद के ग्राम चंदखुरी में भी मारपीट हो गई। किसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी रोशन साहू, और विक्की साहू दीपक वर्मा के साथ झगड़ा कर रहे थे। जिसे देख बीच बचाव करने आए दीपक के छोटे भाई को रोशन, विक्की ने हाथ मुक्का और बेल्ट से मारपीट की। पुलिस ने नाबालिग के शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 294, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। नेवरा में शादी कार्यक्रम के दौरान मारपीट हो गई। भुरुवा और उसके अन्य साथी ने संतकुमार पानखे के साथ जबरन गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। अब धीरे धीरे कर रात का तापमान भी बढऩे लगा है। बीती रात दक्षिण छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और उत्तर के बलरामपुर को छोड़ शेष सभी शहरों में तापमान 14-21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक 21 डिग्री सेल्सियस रायपुर, बालोद और राजनांदगांव, बस्तर में करीब करीब 21 रहा। इससे पहले रविवार को प्रदेश के करीब सभी शहरों में दिन का तापमान 30 से अधिक ही रहा। पांच शहरों बीजापुर में सर्वाधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दंतेवाड़ा राजनांदगांव में 34.1, और रायपुर बालोद 33-33 डिग्री रहे। 
स्पष्ट है कि गर्मी बढऩे लगी है। दूसरी ओर एक पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 30 डिग्री उत्तर और 55 डिग्री पूर्व में स्थित है। एच पी चन्द्रा, मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आ रही है। प्रदेश में कल मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है । प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।