Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इंडोर स्टेडियम पहुंचे है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे.राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजन हो रहा है. इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह इतनी बड़ी वर्चुअल सभा का पहला आयोजन होगा। जब LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आज दोपहर 2 बजे सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले वे ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए PM मोदी आज 90 विधानसभा में वर्चुअल सभा लेंगे। जिसमें सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को टास्क दिया गया है। इस दौरान रायपुर के चारों विधानसभा में LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित करने की तैयारी जोरो पर हैं।
इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह इतनी बड़ी वर्चुअल सभा का पहला आयोजन होगा। जब LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत पार्वती पुरम एवं गुमड़ा में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम 3 से 5 मार्च के बीच होगा। इस कारण रायपुर से होकर जाने वाली दो गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर 29 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी। जबकि आधा दर्जन गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इससे इस रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 3 मार्च को अपने निर्धारित समय से 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
 विशाखापट्टनम-निज्जामुद्दीन एक्सप्रेस 29 फरवरी और 2, 3 व 5 मार्च को परिवर्तित मार्ग दुव्वाडा-विजवाड़ा-बल्हारशाह होकर जाएगी। निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 29 फरवरी और 1, 2 व 4 मार्च को परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-विजवाड़ा- दुव्वाडा-रोड होकर जाएगी। पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 29 फरवरी और 1, 2 व 5 मार्च को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते से रवाना होगी। अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस 29 फरवरी और 2, 3 व 4 मार्च को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ से चलेगी। गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 28 फरवरी को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ से जाएगी। पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 3 मार्च को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ से होकर चलेगी।
 

panchayattantra24.-रायपुर। जिला अस्पताल पंडरी में जेल में बंद बंदी का इलाज कराने आए जेल प्रहरी के साथ मारपीट करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। पंडरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर केंद्रीय जेल में वर्ष 2016 से प्रहरी के पद पर पदस्थ लखन लाल जायसवाल (31) बुधवार को प्रहरी देवेंद्र कुमार राठिया और राजेश कुमार सोरी के साथ जेल बंदी गोपी किशन, रज्जू यादव, मोहम्मद कलुर, हिमांशु गुप्ता का स्वास्थ्य खराब होने से जेल की प्रभारी जेलर मधु सिंह, डा. अजय खांडेकर, डा.प्रांजल प्रधान के आदेश पर उपचार कराने जिला अस्पताल पंडरी लेकर आए थे। 
दोपहर 12.30 बजे धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद हिमांशु गुप्ता के विरोधी पक्ष के निखिल तोमर और उसके पिता एसके तोमर पहुंचे और हिमांशु गुप्ता से गाली-गलौज करने लगे। लखनलाल ने उन्हे गाली देने से मना किया तो निखिल तोमर सस्पेंड कराने की धमकी दी। इसके बाद पिता-पुत्र गाली देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालकर प्रहरी की पिटाई कर दी। आरोपितों द्वारा वर्दी का कालर पकड़ कर खींचने से ऊपर के दो बटन टूट गए। मारपीट में प्रहरी के बायें सीने, गले में चोट आई। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इस घटना की जेल गेट में तैनात प्रहरी जुनैद को फोन कर जानकारी देकर प्रहरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने निखिल और एसके तोमर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने वाले मनोहर जोशी के दिवंगत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। महाराष्ट्र एवं देश की सेवा हेतु जोशी जी द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को धैर्य व संबल प्रदान करें।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रमुख कारणों में से एक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति रही है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने इन दोनों राज्यों की चुनावी कमान संभालते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फतह का मिशन शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोनों राज्यों में बड़ी सफलता हासिल की। मध्य प्रदेश में जहां भाजपा ने सत्ता अपने हाथ में रखी, तो वही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से इसे छीन लिया। विधानसभा चुनाव की कमान पूरी तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल रखी थी और उनकी व्यूह रचना के चलते ही भाजपा को बड़ी जीत मिली। 
 लोकसभा चुनाव करीब हैं और भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहे। उन्होंने बस्तर क्लस्टर के कोंडागांव में बैठक की और जांजगीर चांपा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को सभी 11 सीटों को जीतने का संकल्प दिलाया । पिछले चुनाव में भाजपा ने नौ और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।
अमित शाह अब 25 फरवरी को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आने वाले हैं। उनके ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और भोपाल में कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्य की 29 सीटों में से 28 सीटें भाजपा के कब्जे में है और एकमात्र सीट छिंदवाड़ा पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा आगामी चुनाव में सभी सीटों पर कब्जा जमाना चाहती है। लिहाजा उसी की रणनीति के तहत अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आने से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दौरा राजनीतिक तौर पर काफी अहम है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के मैग्नेटो मॉल में हथियारों से लैश होकर NSG के ब्लैक कैट कमांडो अचानक पहुंच गए. जवानों को देखकर लोग दंग रह गए. बता दें कि रायपुर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के ब्लैक कैट कमांडो मॉकड्रिल कर रहे हैं. जहां गुरुवार को मशीन गन, बम स्क्वॉयड, डॉग टीम के साथ कमांडो मैग्नेटो मॉल में घुसे. पिछले तीन दिनों से रायपुर में आतंकी हमले से बचाने का मिशन चलाया जा रहा है. सबसे पहले नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में कमांडोज पहुंचे। 
यहां मंत्रियों और प्रदेश सरकार के अधिकारियों का आना-जाना होता है. एनएसजी की टीम ने इस पूरी बिल्डिंग को अपने कब्जे में लिया हर माले पर जाकर चेकिंग की गई. इसके बाद कमांडोज की टुकड़ी मंत्रालय परिसर में पहुंची. यहां भी मंत्रालय बिल्डिंग के मुख्य हिस्सों की जांच की. टीम ने ये देखा कि यदि कुछ लोगों को बंधक बना लिया जाए तो टीम इस बिल्डिंग में कैसे ऑपरेट करेगी. फायरिंग की दशा में क्या हालात बन सकते हैं. इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कमांडोज ने इन हिस्सों में ट्रेनिंग की. NSG के कमांडो जब इस तरह की मॉकड्रिल करते हैं तो युद्ध जैसे हालातों को ध्यान में रखकर ट्रेनिंग करते हैं. कमांडोज को काल्पनिक सिचुएशन दी जाती है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का लाभ लेने एक शख्स ने भी आवेदन दिया है। दरअसल, गांव के रहने वाले कमल सिंह कंवर ने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन जब दिया तो पहले तो लोगों ने समझाया कि ये आवेदन नहीं लिया जा सकता पर कमल सिंह की जिद के आगे स्थानीय कर्मचारियों को तो आवेदन लेना पड़ा। 
कमल सिंह का दावा था कि उसके घर में कोई महिला नहीं है और परिवार का राशन कार्ड भी महिला के नहीं होने के कारण मुखिया के रूप में उसके नाम पर ही राशन कार्ड भी है तो ऐसे में महतारी वंदन योजना का लाभ उसको मिलना चाहिए। कमलसिंह का यह भी दावा है कि यदि घर में कोई महिला होती तो उसको इस योजना का लाभ मिलता ही ऐसे में इस योजना का लाभ अब उसको मिलना चाहिए। कमलसिंह के आवेदन को सॉफ्टवेयर ने ही नहीं लिया और अधिकारियों ने भी इस आवेदन को सिरे से खारिज कर दिया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 22 फरवरी से एक हेल्पलाइन शुरू कर दी है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-18002334363 पर आज पहला दिन परीक्षा भय एवं तनाव संबंधी समस्याओं से संबंधित 61 फोन काल प्राप्त हुए, इनका निराकरण मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारियों द्वारा करते हुए परामर्श दिया गया। हेल्पलाईन में आज अंग्रेजी विषय की विषय विशेषज्ञ अंजू सूद ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा के तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया और मनोचिकित्सक डॉ. स्वाती शर्मा द्वारा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। हेल्पलाईन में छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ अंचलों जैसे – कोरबा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, सारंगढ़, अम्बिकापुर और अन्य जिलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न पूछे गए। हेल्पलाईन का संचालन मंडल के उप सचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शुक्रवार 23 फरवरी को गणित विषय के विषय विशेषज्ञ अखिल खरे और मनोवैज्ञानिक डॉ. वर्षा वरवंडकर विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाईन में उपस्थित रहेंगी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERT ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है।
अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में करीब 3 साल से टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, जिसके कारण शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं में काफी निराशा है, जिसके चलते युवा अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को राज्य में टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए ज्ञापन सौंपा था।