Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर/भोपाल। पीपुल्स NGO (रायपुर) के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर ने भोपाल में दूसरी पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड कर लिया। उन्होंने शनिवार देर रात 1 बजे खुद को फ्लैट में बंद कर आग लगा ली थी। इसका खुलासा दूसरी पत्नी से पूछताछ के बाद हुआ। दोनों ने 14 फरवरी को लव मैरिज की थी। पुलिस के मुताबिक, एस प्रदीप नायर की पहली पत्नी डेढ़ साल पहले तक साथ रही थीं। संतान नहीं होने की वजह से नायर ने दूसरी शादी निहारिका से की। निहारिका भी भोपाल में बचपन NGO में काम करती हैं। संतान नहीं होने पर प्रदीप निहारिका से भी तलाक का मन बना रहे थे। शनिवार शाम को बिना बताए प्रदीप रायपुर से भोपाल आए। निहारिका रात 12.10 बजे फ्लैट पर पहुंची। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। प्रदीप ने फ्लैट में खुद को बंद कर आग लगा ली। प्रदीप मूल रूप से केरल के रहने वाले थे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के DKS शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. ऑपरेशन थिएटर में तीन नर्स द्वारा रील बनाने की बात सामने आई है. सोशल मीडिया पर इमरजेंसी वार्ड से वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. जिसके बाद प्रबंधन ने तीनों नर्स को हटा दिया है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि ओटी में ये तीनों नर्स सिरिंज लेकर ‘फिरता रहूं दर बदर’ और ‘कोलावेरी डी’ गाने पर रील बना रही हैं. राज्य के शासकीय अस्पताल में इस तरह का ये पहला मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति दासर को हटा दिया है.
 बर्न वार्ड के विभागाध्यक्ष और सिस्टर इंचार्ज ने पत्र लिखकर इस अनुशासनहीनता की जानकारी दी थी. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई. बैठक में ये निष्कर्ष निकला कि ऑपरेशन थियेटर सेंसेटिव जगह होती है. बीएससी नर्सिंग करने के बाद भी यदि जानबूझकर ऐसा काम किया गया है तो उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाना उचित होगा.
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। भाई को गोली मारकर हत्यारा भाई बेख़ौफ़ होकर अपनी थार कार में सरपट शहर के चक्कर लगा रहा था। इस दौरान रायपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा। फ़िलहाल वह पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस उससे हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं। दूसरी तरफ मृत युवक के शव को भी वैधानिक कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। हैरान कर देने वाला पूरा मामला रायपुर के सैफायर ग्रीन का हैं। दरअसल देर रात बिजनेसमैन पीयूष झा ने अपने ही छोटे भाई पराग झा को गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपनी माँ को मोबाईल पर वीडियों कॉल किया और हत्या की जानकारी दी। इस घटना की खबर जैसे ही विधानसभा पुलिस को मिली वह भी मौके के लिए रवाना गए। पराग झा की लाश खून से तरबतर पड़ी थी लेकिन हत्यारा पीयूष मौके से गायब था, वही आज सुबह उसे अपनी थार कार में घूमते हुए हिरासत में ले लिया हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज कहे जाने वाले राजिम का गौरव पुनः लौट आया है। महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम में एक बार फिर राजिम कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती का आयोजन के साथ-साथ इस पवित्र संगम पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। संतों द्वारा आध्यात्मिक प्रवचनों का भी श्रवण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार ने राजिम का गौरव फिर से स्थापित करने के लिए पुनः कुंभ मेले के स्वरूप में आयोजन करने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के अनुरूप ही सभी आवश्यक इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए किए गए हैं। 
 संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की देख-रेख में राजिम कुंभ की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। इस बार राजिम कुंभ का आयोजन रामोत्सव की थीम पर आयोजित की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र लेजर शो है। इस आयोजन में श्रीरामलला के छत्तीसगढ़ के वनवास काल को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ में अपने वनवास काल का सर्वाधिक लंबे समय व्यतीत किया था। राजिम कुंभ कल्प मेला के दूसरे दिन रविवार को लोगों की भारी भीड़ रही। मेला में पहुंचने वाले लोग सबसे पहले भगवान श्री राजीव लोचन और श्री कुलेश्वर महोदव मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। संध्याकालीन महानदी आरती के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित होकर महानदी की आरती में शामिल हो रहे हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक-कवि, राजनेता और विचारक थे। देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। मातृभूमि की सेवा में समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। एम्स रायपुर ने शोधकार्यों के प्रबंधन के लिए एनआईसी का रिसर्च प्रपोजल मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया है। इसकी मदद से शोध प्रबंधन संबंधी सभी कार्य एक ही सॉफ्टवेयर में किए जा सकेंगे। नए सॉफ्टवेयर का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल (रिटा.) और एनआईसी के टी.एन. सिंह, स्टेट इंफोर्मेटिक्स ऑफिसर, सोमशेखर, निदेशक (तकनीकी) और ललिता वर्मा, उप-निदेशक ने किया।
 

PT – रायपुर। राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार से किसान मेला लगा हुआ है। यहां बेहतर और आधुनिक खेती के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई है। मेले में देश-विदेश की 100 से अधिक कंपनियों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई है। प्रदेश भर के किसान रोज मेले में पहुंचकर कृषि संबंधित जानकारी ले रहे हैं। यह मेला 26 फरवरी यानी मंगलवार तक चलेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ। गिरीश चंदेल ने शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय रायपुर परिसर में आयोजित चार दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से यह मेला किया जा रहा है।

किसान मेला में कृषि व किसानों के लिए उपयोगी कृषि संबंधी नवीन अनुसंधान प्रौद्योगिकी और नवाचारों पर आधारित कृषि यंत्रों, उपकरणों, सामग्री तथा तकनीकी को प्रदर्शित करने हेतु देश-विदेश की 100 से अधिक कम्पनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, जहां इनका विक्रय भी किया जा रहा है।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में जो लोग राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं करा पाए हैं, उन्हें सरकार ने बड़ी राहत दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राशनकार्ड के नवीनीकरण की तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है।

खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन आनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है अथवा जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर आनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तेलंगाना में भद्राचलम स्थित सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। साय ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भगवान श्रीराम से की। उल्लेखनीय है कि श्रीसीतारामचंद्र स्वामी मंदिर भद्राचलम में गोदावरी नदी के किनारे स्थित सिद्ध मंदिर है।

 
panchayattantra24.-रायपुर। बेमेतरा ज़िले के विकासखंड नवागढ़ के संबलपुर के हायर सेकण्ड्री स्कूल परिसर में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए अपनी शुभकामना दी उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के लिए वरदान है। इस योजना के माध्यम से फ़िज़ूल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा।’ ’खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि शादी सामजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। 
वर-वधु का नहीं बल्कि दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। हम सब को मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है. राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है जिनमे से एक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ’ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी.डी.पटेल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे । इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ श्रीमती अंजलि मार्कण्डेय, और बड़ी संख्या में वर वधु के परिजन, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।