Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। तेलघानी नाका, तिरंगा चौक, रामनगर, शिखर काम्प्लेक्स, महानदी अस्पताल से लेकर भारत माता चौक तक असामाजिक तत्वों की हरकतों से आमजन हलाकान है। यहां के रहवासियों ने गुढिय़ारी थाना में सामूहिक शिकायत की है कि सट्टा,जुआ, खुले आम शराब पीने वालों से इस मार्ग से राहगीरों का निकलना बहुत ही पीड़ा दायक है। सडक़ पर नशेड़ी मनचले आते-जाते महिलाओं, स्कूली बच्चियों पर छिटाकशी, छेड़छाड़ आम बात हो गई है। विरोध करने पर ब्लेड, चाकू, मारने की धमकी देने के साथ अनावश्यक विवाद करने पर उतारू हो जाते है। इसलिए नागरिकों ने मांग की है कि नशेडिय़ों और सट्टा -जुआ खिलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने की जरूरत महसूस की जा रही है। यहां पर सुबह शाम मनचलों की हरकतों से महिलों और स्कूली बच्चियों का आना-जाना दूभर हो गया है। परिजन विरोध करते है तो मारने पर उतारी होकर गैंगवार को अंजाम देते है। 
नागरिकों ने पुलिस से कहा है कि गुढिय़ारी तेलघानी नाका ओव्हर ब्रिज से भारतमाता चौक वाली रोड में सामुदायिक भफवन, सुलभ शौचालय, संत रामदास वार्ड 25 -2कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड, तिरंगा चौक, बारतमाता रामनगर के चौक ठीक सामने शिकर काम्प्लेक्स, महानदी अस्पताल के सामने कुछ युवकों व्रार जुआ, सट्टा , शराब खोरी एवं अन्य सूखा नशा कर आने जाने वालों से बेवजह वाद -विवाद करते है. वहीं रोड पर भारत माता वाली रोड एवं सामुदायिक भवन के सामने लोगों को बेवजह विवाद और मारपीट का शिकार होना पड़ता है। आसपास के रहने वाले नागरिकों का कहना है कि इस क्षेत्र के बिगड़ैल नशेड़ी चाकू, ब्लेड से नागरिकों से अवैध वसूली करते है, नहीं देने पर चमकाते है। पुलिस को चकमा देने के लिए इन असामाजिक तत्वों का तगड़ी नेटवर्क है। पुलिस की आवाजाही के लिए एक मुखबिर को रखा गया है जो पुलिस के आने जाने की सूचना देता है। नागरिकों का कहना है कि सैकड़ों लोग इस तरह की घटना के शिकार हो चुके है, पुलिस में शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने असामाजिक तत्वों को हौसले बुलंद है। अत: थाना प्रभारी से आग्रह है कि इन पाइंंटरों पर नियमित गश्त के साथ एक अस्थायी चौकी बनाए ताकि इन पर निगरानी रखा जा सके। भय भरे माहौल से मुक्त कराने की गुहार के साथ नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई में कोताही बरती गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। विष्णु देव साय सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा दी है। राज्य शासन की नई व्यवस्था के तहत वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/ईरोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर ने नवीन ई-रोजगार पोर्टल प्रचलन में लाया है। वे आवेदक जो पूर्व में रोजगार कार्यालय के पुराने पोर्टल में पंजीकृत हैं उन्हें नया पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज यदि करना है तो उक्त पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। नए आवेदक इस पोर्टल का सीधे ही प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं,जिसके अंतर्गत यदि आवेदक पूर्व से ही प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत है तो दोबारा नया पंजीयन न करें। यदि वह अपने पंजीयन में किसी प्रकार का अपडेट अथवा नवीनीकरण करना चाहता है तो अपना पुराना पंजीयन क्रमांक डालकर आगे बढ़े। इसी प्रकार यदि आवेदक प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पूर्व में पंजीकृत नहीं है, तो नया पंजीयन बटन पर क्लिक करें। 
आवेदक पोर्टल में पंजीयन हेतु अपना मोबाईल नंबर दर्ज कर मोबाईल ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें। तदुपरान्त मोबाईल पर प्राप्त ओ.टी.पी. की एंट्री कर मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित होने के पश्चात् आधार नंबर एवं आधार के अनुसार अंग्रेजी में अपना नाम दर्ज करें। आधार प्रमाणीकरण हेतु सहमति देवें, जिसके पश्चात् आधार ओ.टी.पी. भेजें बटन पर क्लिक करें। आधार में दर्ज मोबाईल नंबर पर प्राप्त आधार ओ.टी.पी. की एंट्री कर आधार ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। अन्य वांछित जानकारी भरकर सुरक्षित करें’ बटन पर क्लिक करें। इसके पश्चात् आवेदक को नया पंजीयन क्रमांक प्राप्त होगा एवं आवेदक के मोबाईल पर ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पोर्टल पर लॉग इन करने हेतु यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर) एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। ई रोजगार पोर्टल पर लॉग-इन करने हेतु जॉब सीकर लाॅग इन पर क्लिक कर मोबाईल नंबर पर प्राप्त यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर), पासवर्ड एवं कैप्चा कोड की एंट्री कर लाॅगन इन पर क्लिक करना है। लॉग-इनके पश्चात् आवेदक को अपना डैशबोर्ड दिखाई देगा जिसमें आवेदक अपना पंजीयन पहचान-पत्र (एक्स-10) कभी भी कहीं से भी प्रिंट कर प्राप्त कर सकता है। इस पहचान पत्र पर जिला रोजगार अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक पोर्टल पर अपना लॉग इन करके अपनी जानकारी केवल एक ही बार सुधार सकता है। जिसमें से आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
यदि आवेदक को अपना नाम या जन्मतिथि सुधरवाना है, तो सम्बंधित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क करना होगा। रोजगार कार्यालय भी एक बार ही किसी आवेदक के पंजीयन में सुधार कर सकते हैं। यदि त्रुटिवश रोजगार कार्यालय के द्वारा एक बार में ही सभी आवश्यक सुधार नहीं किये जा सके, तो रोजगार कार्यालय को संचालनालय स्तर पर अनुरोध करना होगा। रोजगार कार्यालय पुराने पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों की जानकारी अपडेट करने के पहले ये सुनिश्चित कर लें कि उस आवेदक का नवीनीकरण इस माह में नहीं किया जाना है। यदि आवेदक का नवीनीकरण इस माह में अथवा पिछले दो माहों में लंबित है तो उस आवेदक के लिए नवीनीकरण के विकल्प का चयन करें। यदि पंजीकृत आवेदक अपना पासवर्ड भूल गया हो तो उसे वेब पोर्टल ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर जॉब सीकर लॉग इन पर क्लिक कर फाॅरगेट पासवर्ड पर जाना होगा। तत्पश्चात् उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर यूजर आईडी पर ओटीपी प्राप्त कर नया पासवर्ड बना सकते हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी जी राजिम कुंभ के संत समागम में भाग लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा वे प्रदेश में होने वाले अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। 
 मुख्यमंत्री साय ने स्वामी जी को राजिम कुंभ आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार राजिम कुंभ कल्प का आयोजन बहुत भव्य तरीके से किया जा रहा है। देश भर से यहां संत समागम हुआ है। छत्तीसगढ़ के लोग बड़े भाग्यशाली हैं कि उन्हें आपका आशीर्वाद इस मौके पर मिला है। मुख्यमंत्री साय ने स्वामी जी से कहा कि राजिम कुंभ के माध्यम से संत समागम का उद्देश्य पूरा हो रहा है जिससे सनातन परंपरा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी। 
शंकराचार्य जी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से राजिम कुंभ में तैयारी की गई है और संत समागम हुआ है उससे निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में आध्यात्मिक वातावरण और उन्नत होगा। भगवान श्री राजीव लोचन जी और कुलेश्वर महादेव जी की पुण्य भूमि संगम नगरी राजिम में यह सुंदर आयोजन हो रहा है इससे निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण बना है। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में बीजेपी के 11 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद चुनावी पारा अब बढ़ गया है. इन सबके बीच बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. अरुण साव ने कहा, भाजपा ने सभी 11 लोकसभा सीटों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने एक संतुलित टीम उतारी है. अनुभवी, दिग्गज और नए लोगों को मौक़ा मिला है. प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जिस प्रकार से रिस्पांस आया है,उससे साफ है कि हम 11 लोकसभा सीट जीत रहे हैं.
इतना ही नहीं कई सांसदों के टिकट काटने को लेकर भी अरुण साव ने कहा, पार्टी हर एक कार्यकर्ता के बारे में विचार करती है. समय-समय कर अलग अलग जिम्मेदारी दी जाती है. इसी आधार 11 प्रत्याशियों को मौका मिला है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने यह छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है. आगे उन्होंने कहा, कांग्रेस में जो फाइटिंग हो रही उसकी चिंता उन्हें करनी चाहिए. बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. कार्यकर्ता हर जिम्मेदारी का निर्वहन करता है.
 

   

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए। इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी के सभी 17 प्रकोष्ठों का सम्मेलन शुरू हो चुका है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने किया सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में भाजपा 17 प्रकोष्ठों के माध्यम से जनता को साधेगी। इसके साथ ही पीएम मोदी के पत्र का वितरण किया जाएगा ।प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मोदी के पत्र को जन जन तक पहुंचाएंगे । बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से 18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। युवा नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा का जीवन को सफल बनाने वाले सकारात्मक कार्यों में उपयोग करें। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों से हमें प्रेरणा लेना जरूरी है। खेल अनुशासन सिखाता है। अनुशासन से टीम भावना का विकास होता है। खेलों से युवाओं का जुड़ाव यह बताता है कि क्षेत्र के युवा सही दिशा में है। यह बात प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज रायपुर में देवपुरी प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में हार और जीत का दौर चलता रहेगा, हमें कभी घबराना नही है। खेल हमें सिखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है, हार से हमें अपनी गलतियों को सुधारना भी है। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू,कसडोल विधायक संदीप साहू,रायपुर ग्रामीण पूर्व विधायक नंदकुमार साहू,धरसींवा पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल,तिल्दा जनपद सभापति शिवशंकर वर्मा,अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर शहडोल में चुनावी हलचल तेज हो गई है। चुनाव के पहले ही वीआईपी मूवमेंट शुरू हो गई है। लोकसभा चुनावी नब्ज टटोलने शहडोल पहुंचे छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय का भव्य स्वागत हुआ। शहडोल भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम विष्णु देव साय लोकसभा प्रबंधन समितियां कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 29 की 29 सीट भाजपा के खाते में लाने की अपील की। विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पूर्व सीएम कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि कमलनाथ ने बीजेपी में शामिल होने का मन बना लिया है। कमलनाथ भाजपा में शामिल होने के लिए जनता से पूछ रहे हैं। 
 उन्होंने भजापा को देश की सबसे बड़ी पार्टी बताई। छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय आज एक दिवसीय शहड़ोल दौरे पर रहे। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लोकसभा की 29 की 29 सीट जीत कर लाने की अपील की। वहीं प्रदेश की सबसे अहम लोकसभा सीट छिंदवाड़ा को भी बीजेपी के खाते में लाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को देश की सबसे बड़ी पार्टी बताई। छत्तीसगढ़ के मुखिया आज सबसे पहले सिंगरौली जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां वे सीधी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सीधी मैं परिवारजनों से मिलने आया हूं। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में भी है, छत्तीसगढ़ में भी है। यह सौभाग्य है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 साल नक्सलवाद से लड़ाई कमजोर हो गई थी।
 

panchayattantra24.-रायपुर। हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामाग्रियों की बिक्री एवं भण्डारण करने वाले पान दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चैक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री की जा रहीं है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गोलबाजार को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त पान दुकान में अपना पाईंटर भेजकर हुक्का से संबंधित सामग्री का टेस्ट पर्चेस कराया गया, टेस्ट पर्चेस के दौरान पान दुकान में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की बिक्री करना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त पान दुकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दुकान में 02 व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होने पूछताछ में अपना नाम अशोक कुमार मंधानी एवं अनुराग मंधानी होना बताने के साथ ही स्वयं को पान दुकान का संचालक होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा पान दुकान की तलाशी लेने पर पान दुकान में हुक्का से संबंधित सामाग्री रखा होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने पान दुकान में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की बिक्री करना बताने के साथ ही हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियांे का भण्डारण करना भी बताया गया। 
जिस पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित हुक्का पाॅट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री जुमला कीमती लगभग 17 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 91/24 धारा 4 (क), 21(क) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापारा तथा वाण्ज्यि उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एंव संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों क़ो जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी 01. अशोक कुमार मंधानी पिता बलूप कुमार मंधानी उम्र 58 निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर। 02. अनुराग मंधानी पिता मोहन लाल मंधानी उम्र 32 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है. 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी. पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की भी घोषणा की है. गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है.