Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दिल्ली में औपचारिक तौर पर आम सहमति बनती जा रही है और आलाकमान को भी ये फार्मूला बहुत पसंद आ रहा है। लगभग सभी बड़े नेता लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए है. 7 मार्च को महत्वपूर्ण इलेक्शन कमिटी की बैठक के बाद 8 और 9 तारीख को कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. जानकारी के अनुसार जो नाम तय किए गए है. उनमें शिव कुमार डहरिया को जांजगीर से ,ज्योत्सना महंत कोरबा से , शशि सिंह सरगुजा से, बिलासपुर से टीएस सिंहदेव के साथ साथ शैलेन्द्र पांडेय और प्रमोद नायक का नाम शामिल है. वही कांकेर से बीरेश ठाकुर, बस्तर से दीपक बैज , राजनांदगांव से भूपेश बघेल , महासमुंद से ताम्रध्वज साहू और दुर्ग से देवेंद्र यादव , रायगढ़ से लाजीत राठिया , रायपुर से विकास उपाध्या य शामिल है. अगर बिलासपुर से किसी ब्राह्मण को टिकट दी जाती है तो रायपुर से कोई नया नाम आ सकती है.
शिव कुमार डहरिया – जांजगीर ज्योत्सना महंत – कोरबा शशि सिंह – सरगुजा टीएस सिंहदेव – बिलासपुर बीरेश ठाकुर – कांकेर दीपक बैज – बस्तर भूपेश बघेल – राजनांदगांव ताम्रध्वज साहू – महासमुंद देवेंद्र यादव – दुर्ग लाजीत राठिया – रायगढ़ विकास उपाध्याय – रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिवारजन मौजूद रहे।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक एम 5-20 में होगी।
महतारी योजना का भुगतान 10 मार्च को पीएमओ की तरफ से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए हरी झंडी अगर मिलती हैं तो संभवतः 10 मार्च को सभी पात्र महिलाओं के अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह कहना हैं विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम रही हैं। वही इससे पहले उन्होंने बताया कि पहले हुई तारीख में बदलाव किया गया हैं। यानी 7 मार्च को राशि का अंतरण नहीं किया जाएगा।
panchayattantra24.-रायपुर। शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी “महा शिवरात्रि उत्सव” श्री योगेश्वर महादेव मन्दिर (शिव मन्दिर) संत कंवर राम नगर (कटोरा तालाब) समिति के सदस्य मनोहर चंदनानी ,सतीष थौरानी ,प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि प्रति वर्ष में धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम विवरण (01) दिनांक 7/03/24 गुरुवार रात्रि 10.00 बजे से जागरण, भजन एवं कीर्तन (02) दिनांक 8/03/24 शुक्रवार *प्रात: 04.00 बजे अभिषेक, गुप्त आरती के बाद शिव दर्शन मार्ग खोला जायेगा
(03) दिनांक 8/03/24 शुक्रवार प्रात: 07.30 बजे श्रृद्धालु भक्तजनों के सानिध्य में दूसरी महाआरती पश्चात सूखा (ठण्डाई) प्रसाद वितरण (04) 8/03/24 शुक्रवार संध्या 07.00 बजे* आरती पश्चात रात्रि 08.00 से प्रसाद वितरण (05)* 8/03/24 शुक्रवार रात्रि 12.00 बजे* पल्लव, अरदास एवं भगवान श्री भोलेनाथ ज़ी की परिक्रमा समिति ने समस्त श्रृद्धालु भक्तजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर “महा शिव-रात्रि” उत्सव की शोभा बढ़ाये और भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर दर्शन लाभ प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें इस पावन सेवा मे सतीश थोरानी मनोहर चन्दनानी दर्शन सोनारो ,राहुल चंदनानी प्रेम प्रकाश मध्यानी महेश माटा पपन सुन्दरानी. सहित अनेक शिव भक्त जुटे हुए है।

panchayattantra24.-रायपुर। सिकल सेल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों को बीमारी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहल की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु शाखा पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी है। जिले के कांसाबेल तहसील के खूंटीटोली की निवासी दुर्गावती चौहान अपने दोनों बच्चे आयुष चौहान 5 वर्ष और आरूषि चौहान 2 वर्ष को लेकर बगिया स्थित सीएम कैम्प पहुंची थी। यहां उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि उनके दोनांे बच्चे सिकलसेल से पीड़ित हैं। उन्हें लगातार दवा और रक्त की जरूरत पड़ती है। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से, इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम साय ने दुर्गावती की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए,सीएमएचओ डॉ. आर.एस. पैंकरा को पीड़ित बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिए है।
चिरायु के नोडल अधिकारी डॉ. अरविन्द रात्रे ने बताया कि सिकलसेल जन्म से होने वाली अनुवांशिक बीमारी है। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश का पालन करते हुए सिकलीन पीड़ित दोनों बच्चों को सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराया जा रहा हैं। रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। सिकलसेल उन्मूलन अभियान जोरों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिकलसेल मुक्त भारत बनाने के लिए केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंर्तगत जिले में सिकलसेल की जांच की जा रही है। उन्होनें बताया कि सिकलसेल से जूझ रहे मरीजों को प्राथमिक राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा, सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बच्चों को रक्त की जरूरत होगी तो उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। सरकार की घोषणा के बाद स्कूली बच्चे जंगल सफारी से मायूस लौट रहे है। विभागीय सूत्रधारों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग ने सीएम की घोषणा और वन मंत्री की अनुशंसा की आदेश कापी वहां तक नहीं पहुंची है। स्कूलों में छुट्टी लगने से पहले कई स्कूलों के संचालकों ने गर्मी की छुट्टी से पहले बच्चों को जंगल सफारी की यात्रा करा दिया जाए, जिसमें सरकारी फरमान आड़े आ गया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग को आदेश जारी किया है कि सभी स्कूलों में सर्कुलर भेज दें लेकिन अब तक स्कूलों में वन विभाग का सर्कुलर नहीं पहुंचा है जिसके कारण स्कूल बच्चों को जगल सफारी घूमाने की तिथि तय नहीं कर पा रही है। रायपुर में ही छोटे-बड़े मिलाकर 2000 स्कूल है, यदि क्रम से उन स्कूलों के बच्चों को जंगल सफारी घूमाने का टर्न बाई टर्न मौका देने की बात यदि वन विभाग के मन में है तो बहुत देर हो जाएगी। जो बच्चे प्रायमरी में उनके स्कूल का टर्न आते तक वो हायर सेंकंडरी पास होकर कालेज चले जाएँगे इतना लंबा इतजार करना पड़ेगा। स्कूलों के प्राचायों ने जंगल सफारी अथारिटी को सुझाव दिया है कि रोज 10 स्कूलों के बच्चों को मौका दे तो सभी स्कूली बच्चों को जंगल सफारी घूमने का अवसर मिल सकता है?
जू अथारिटी का साफ कहना है कि अभी तक उनके पास इस तरह का कोई आदेश लिखित या मौखिक में नहीं आया है। यदि स्कूलों को अपने बच्चों को जंगल सफारी की सैर कराना है तो शुल्क देना ही होगा। जिसके कारण स्कूल संचालक पेशोपेश में है कि यदि हमने जंगल सफारी का शुल्क जमा कर दिया और इसी दौरान सरकार का फरमान भी वन विभाग में पहुंच गया तो पैसा वापसी को रोड़ा अटक जाएगा। तब तक स्कूल संचालक सरकारी आदेश का इंतजार करना चाहते है, ताकि बच्चों को नि:शुल्क जंगल सफारी का सैर कराया जा सके।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की नयी सरकार ने सुशासन का संकल्प लिया है। सुशासन यानि लोगों की बेहतरी के लिए प्रशासन में पारदर्शिता, कार्यों का समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा होना, अच्छा प्रबंधन, जनभागीदारी, जवाबदेही, कुशलता और कानून का पालन जैसी बातें शामिल हैं। यह किसी भी जनकल्याणकारी राज्य की प्रथम आवश्यकता होती है। नयी सरकार सुशासन की स्थापना के लिए आई.टी. को प्रमुख टूल के रूप में अपनाएगी। इसकी बानगी वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में देखी जा सकती है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि छत्तीसगढ़ ई-गवर्नेंस की दृष्टि से माडल राज्य बने। उनकी मंशा के अनूरूप योजनाओं की ई-मानीटरिंग के साथ-साथ पारदर्शी प्रशासन और आईटी आधारित कर प्रणाली विकसित की जाएगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेन्स की स्थापना का उल्लेख बजट में किया गया है। बजट में सभी विभागों में आई.टी. के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक उपकरण एवं आधुनिक सॉफ्टवेयर इत्यादि की व्यवस्था के लिए 266 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
प्रदेश के 168 नगरीय निकायों में ई.गवर्नेन्स के तहत बजट एण्ड अकाउंटिंग मॉड्यूल स्थापित किया जायेगा। 47 नगरीय निकायों में प्रॉपर्टी सर्वे किये जाने हेतु ळप्ै आधारित सॉफ्टवेयर निर्माण किया जायेगा। इससे प्रॉपर्टी टैक्स की प्राप्तियों में पारदर्शिता आयेगी। इन कार्यों के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। विभागवार महत्वपूर्ण अभिलेखों को डिजिटल रूप में तैयार करके छत्तीसगढ़ वेब अभिलेखागार में जन.सामान्य को सुविधा के लिए उपलब्ध कराया जायेगा, इसके लिए बजट में 03 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
राज्य शासन द्वारा संचालित सभी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की एकजाई मॉनिटरिंग अटल डैशबोर्ड के माध्यम से की जायेगी। इसके लिए 05 करोड़ का प्रावधान किया गया है। शासकीय धन के आय.व्यय की दैनिक निगरानी के लिए एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (प्थ्डप्ै- 2.0) प्रारंभ की जायेगी। एकीकृत ई.प्रोक्योरमेंट परियोजना के नवीन संस्करण हेतु 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति.2020 को तत्परता से लागू किया जायेगा। डिजिटल एवं ए.आई. आधारित इको सिस्टम के माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था की जायेगी।
भारत नेट परियोजना के तहत राज्य की 9,804 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाईबर केबल से जोड़ा जा चुका है। इसके रख.रखाव एवं संचालन के लिए 66 करोड़ की पूल निधि के गठन का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में वाई.फाई के माध्यम से हॉट-स्पॉट स्थापित कर प्रदेश भर में इंटरनेट की पहुंच बढ़ायी जायेगी। इस हेतु प्रथम चरण में 1,000 ग्राम पंचायतों में वाई.फाई की सुविधा के लिए पी.एम.वाणी परियोजना अंतर्गत 37 करोड़ का प्रावधान किया गया है। शासन के विभिन्न विभागों द्वारा उपयोग किये जा रहे ई.परिसंपत्ति, मोबाईल एप, एवं वेबसाईट की सायबर सुरक्षा हेतु आवश्यक जांच एवं सर्टिफिकेशन की व्यवस्था की जायेगी। कर प्रशासन में मजबूती एवं पारदर्शिता लाने के लिए सभी विभागों में आई.टी. टूल्स की सहायता ली जायेगी। कर प्राप्तियों में सुधार हेतु निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया जायेगा। वस्तु एवं सेवाकर के संकलन में सुधार एवं पारदर्शिता के लिए राज्य मुख्यालय में बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की जायेगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग का उपयोग करते हुए डाटा ड्रिवन फ्रॉड एनालिसिस सहित राजस्व संवर्धन के अन्य उपाय सुनिश्चित किये जायेंगे। इस हेतु 09 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है। वस्तु एवं सेवा कर संबंधी अपीलीय मामलों के त्वरित निराकरण हेतु अधिकरण की स्थापना के लिए 05 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भूमि एवं भवनों का हस्तांतरण तथा अन्य विविध पंजीकृत संव्यवहार हेतु राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली (छळक्त्ै) सॉफ्टवेयर का उपयोग सभी जिलों में लागू किया जायेगा, इससे धोखाधड़ी एवं बेनामी लेन.देन की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा। विचाराधीन संपत्तियों का ऑटोवेल्यूवेशन मॉड्यूल के तहत बाजार मूल्य की ऑनलाईन गणना का विकल्प होने से राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि होगी, इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के वर्ष 2024-25 के बजट में रायपुर-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित कर यहां विश्वस्तरीय आई.टी. सेक्टर विकसित किया जायेगा। नवा रायपुर, अटल नगर में “लाईवलीहुड सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस” एवं दुर्ग जिले में “सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप” स्थापित किया जायेगा। स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए इन्यूबेशन सेंटर की स्थापना तथा बी.पी.ओ. एवं के.पी.ओ. को आकर्षित करने के लिए आई.टी. पार्क की स्थापना की जायेगी। नवा रायपुर में आई.टी. आधारित रोजगार सृजन हेतु ‘प्लग एण्ड प्ले’ मॉडल का विकास किया जायेगा, इससे आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन के नये अवसर विकसित होंगे। जल संसाधन के बेहतर प्रबंधन हेतु डिजिटल सूचना प्रणाली विकसित की जायेगी। इसके लिए राज्य जल सूचना केन्द्र की स्थापना हेतु 1 करोड़ 56 लाख का प्रावधान किया गया है। जल जीवन मिशन की मॉनिटरिंग के लिए डैशबोर्ड एवं राज्य पोर्टल के साथ-साथ शिकायत निवारण एवं नये कनेक्शन हेतु ऑनलाईन आवेदन की व्यवस्था शुरू की जायेगी। जल की गुणवत्ता की ऑनलाईन मॉनिटरिंग की जायेगी। भू.नक्शों का जियो.रिफ्रेन्सिंग कराया जायेगा तथा प्रत्येक भू.खंड में यू.एल.पिन नंबर देते हुए भू.आधार कार्ड जारी किया जायेगा। नगरीय क्षेत्रों में 1ः 500 के स्केल पर भूमि का नवीन सर्वेक्षण प्रारंभ किया जायेगा। इससे शहरी क्षेत्रों में छोटे भू.खण्डों को भू.नक्शे पर दर्ज किया जाना संभव हो सकेगा। भू.अभिलेखों को सिविल न्यायालयों से लिंक किया जायेगा। इससे सिविल न्यायालय द्वारा भूमि संबंधी प्रकरणों में पारित आदेशों के परिपालन में भू.अभिलेख का सुधार कार्य ऑनलाईन प्रक्रिया से संभव हो सकेगा। भूमि व्यपवर्तन की प्रक्रिया को ऑनलाईन एवं सरल किया जायेगा। सायबर क्राईम के प्रकरणों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए कबीरधाम़, कोरबा, राजनांदगांव एवं रायगढ़ जिले में 4 नवीन सायबर पुलिस थानों की स्थापना के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। ई.कोर्ट मिशन प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन हेतु हार्डवेयर इंजीनियर एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 596 पदों के सृजन का प्रावधान किया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल यानि 6 मार्च को होगी। विधानसभा सत्र की वजह से करीब एक महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को धान की अंतर राशि के भुगतान के ऐलान और महतारी वंदन योजना की राशि के भुगतान को लेकर कैबिनेट की हरी झंडी मिलेगी। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहित के पहले की ये आखिरी कैबिनेट होगी, लिहाजा कुछ बड़े फैसले किये जा सकते हैं। बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। ये बैठक कल शाम 5 बजे में मंत्रालय में होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की कल (बुधवार) को बैठक होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक कल शाम को मंत्रालय में होगी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रस्तावित इस बैठक में सरकार कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन और धान किसानों को बोनस वितरण पर चर्चा होगी। बता दें कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 7 मार्च को करने की तैयारी है। इसके लिए बालोद में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं। अफसरों के अनुसार मोदी का दौरा कार्यक्रम नहीं बन पाया तो वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश के करीब 24 लाख किसानों को 12 मार्च को धान बोनस की राशि वितरण की तैयारी है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी की गारंटी वाली योजनाओं को लागू करने पर भी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। बतातें चले कि इससे पहले राज्य कैबिनेट की 9 फरवरी को विधानसभा भवन में बैठक हुई थी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चित्रकोट महोत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देंगे. बस्तर संभाग के लिए 208.32 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के 643 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे. चित्रकोट महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कवि सम्मेलन, स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति, लोक नर्तकदलों की प्रस्तुति और ब्लिस डांस ट्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव के आयोजन में शामिल होंगे. जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने रायपुर में देशभर के विशेषज्ञ और पर्यावरण विद् जुटेंगे. शहर के एक निजी होटल में ये आयोजन होगा. इस कॉन्क्लेव में जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों और इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे में देश के प्रख्यात विषय-विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुभव साझा की जाएगी.
panchayattantra24.-रायपुर। शासकीय प्राथमिक शाला कांटाडीह स्कूल में शनिवार को न्योता भोज का आयोजन किया गया. शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रंजीत निषाद द्वारा अपने छोटे भाई की शादी की ख़ुशी में प्राथमिक शाला के बच्चों को खीर पुड़ी और सब्जी का भोज कराया. न्योता भोज में जनपद सदस्य मोनिका ध्रुव, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं संकुल समंवयक मनीष देवांगन उपस्थित थे. प्रधान पाठक मीरा श्रीवास और सभी टीचरों ने नवदंपति को शादी की बधाई दी और आशीर्वाद देते गिफ्ट दिए.