Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। वैष्णव जन तो तेने रे कहिए जे पीड़ पराई जाणे रे‘- बापू के इस प्रिय भजन में जिस वैष्णव भाव का ज़िक्र है, वो लोकधर्म की नींव है। इससे सुखद और क्या होगा कि जनता लोकतंत्र में जिन्हें अपना प्रतिनिधि चुने वे अपने पास आये पिछड़े से पिछड़े व्यक्ति के साथ इस लोकधर्म का पालन करे। लोगों के दुख दर्द को समझने का ऐसा ही वैष्णव भाव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अंदर भी है, जो उनसे मिलने वालों के दिलों को छू जाता है। इसी की बानगी एक बार फिर दिखाई दी, जब मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के दूरस्थ ग्राम- बटईकेला से आये कोरवा आदिवासियों के उन भावों को भी समझ लिया जो संकोचवश वे व्यक्त करने से कतरा रहे थे। मुख्यमंत्री ने पहुना पहुंचे कोरवा आदिवासियों से बड़ी आत्मीयता से पूछा- जाने का किराया रखे हो ? और फिर अपनी जेब से निकाल कर उन्हें यात्रा खर्च दिया। साथ ही कहा कि आज रात यहीं रुको, कल खाना खाकर ही जाना।
दरअसल कल देर रात जब बस्तर और राजिम के दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय पहुना पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि तीन कोरवा आदिवासी ग्रामीण उनसे मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रात्रि के तकरीबन सवा बारह बज गए थे। मगर ये जानकर कि जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के कोरवा आदिवासी लम्बी दूरी का सफर कर उनसे मिलने आये हैं, मुख्यमंत्री साय ने उन्हें अपने कक्ष में बुलवाया। नंगे पांव आये कोरवा बिशुन राम, बालकिशुन राम और अजीर साय मुख्यमंत्री के कक्ष में दाखिल हुए। मुख्यमंत्री ने बड़े ध्यान से उनकी समस्या को सुना और हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया।
मगर फिर जो हुआ उसकी कल्पना भी इन ग्रामीणों ने नहीं की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले उनसे पुछा- खाना खाए हो ? जब उन्होंने बताया कि पहुना में ही उन्हें भोजन कराया गया है। तो मुख्यमंत्री ने पूछा कि रायपुर कब आये और किस रूट से आये हो? उन्होंने बताया कि कल वे बटईकेला से रायगढ़ बस से आये और रायगढ़ से ट्रेन के जनरल बोगी का टिकट लेकर रायपुर आये हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी ही आत्मियता से उनसे पूछा-जाने का किराया रखे हो ? इस प्रश्न के जवाब में ग्रामीण चुप रहे। मगर मुख्यमंत्री श्री साय ने इस खामोशी के पीछे के उन भावों को भी पढ़ लिया जिसे वे व्यक्त करने से कतरा रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपनी जेब से निकाल कर उन्हें यात्रा खर्च दिया और कहा कि आज रात आप यहीं रुको और कल खाना खाकर ही जाना। मुख्यमंत्री साय की इस सहृदयता ने इन कोरवा आदिवसियों के दिल को छू लिया।
पुराने साथी को पहचान कर स्नेहभाव में कहा-अब तैं बुढ़ा गए हसमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बहुत साल बाद मिल रहे पुराने साथी अजीर साय को पहचान लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद दिलाया कि मैं तोर साथ भोपाल गए रहेन। अजीर साय ने बताया कि वे कोरवा आदिवासियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से कई साल पहले तब मिले थे जब वे विधायक थे। उस समय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उन्हें अपने साथ लेकर भोपाल लेकर गए थे और तत्कालीन सरकार के मंत्रियों से उन्हें मिलवा कर कोरवा आदिवासियों की बात रखी थी। मुख्यमंत्री ने अजीर साय से स्नेहभाव में कहा कि अब तैं बुढ़ा गए हस। इस बात को सुनकर सभी खिलखिला उठे।
मुख्यमंत्री साय ने पहुना आये कोरवा आदिवासी युवा बिशुनराम और बालकिशुन राम से उनका हाल चाल जाना और उनकी शिक्षा के बारे में पूछा । किशुन ने बताया कि उन्होंने बीएससी किया है और किशुनराम ने एमएससी। दोनों ने कम्प्यूटर का भी कोर्स किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन आदिवासी युवाओं के जज़्बे और योग्यता की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की खासियत है कि वे हर तबके के व्यक्ति के दुख सुख को बहुत गहनता से समझते हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में उनका लम्बा कार्यकाल रहा है। वे सरपंच से लेकर केंद्रीय मंत्री और अब मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों की समस्याओं को हर स्तर पर रूबरू हुए हैं। यही कारण है जबसे उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सम्भाला है, प्रदेश भर से उनसे मिलकर अपनी समस्या रखने वालों का तांता लगा रहता है। उनसे मिलने वालों को उनका आत्मीय भाव छू जाता है।

panchayattantra24.-रायपुर/बालोद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन जिला मुख्यालय बालोद स्थित टाउन हाॅल में 07 मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान किया जाना है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद को संपूर्ण कानून व्यवस्था तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद को संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह तहसीलदार बालोद को मंच एवं बैठक व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला सूचना अधिकारी एवं एन.आई.सी. के ई. डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को एल.ई.डी. प्रोजेक्टर, वीडियो कैमरा एवं ऑनलाईन संवाद की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी को विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने वाली विवाहित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह उपसंचालक पंचायत बालोद को विभागीय स्टॉल व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी को मंच एवं कार्यक्रम स्थल पर माइक, प्रकाश की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंम्पनी बालोद को मंच एवं कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं जनरेटर की व्यवस्था, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बालोद को मुख्य मंच एवं पंडाल व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बालोद एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बालोद को कार्यक्रम स्थल पर आमजन के लिए पेयजल व्यवस्था एवं टैंकर व्यवस्था करने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बालोद को मुख्य मंच एवं हितग्राहियों हेतु स्वल्पाहार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद को एम्बुलेंस, चिकित्सक दल, मास्क, सेनिटाइजर की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्पूर्ण कार्यकम का नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को बनाया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉन्क्लेव में कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के कारण अनियमित वर्षा, लंबे समय तक सूखा, चक्रवाती वर्षा, वर्षा ऋतु के समय परिवर्तन जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के साथ ही देश और प्रदेश के सामने भी हैं। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रदेश की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला बहुत उपयोगी साबित होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जाएगा। गौरतलब है कि 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से प्रारंभ हो रहा है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार बड़ी तेजी से मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाये जानें के बाद प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर और छत्तीसगढ़ के लोगों से अपने जुड़ाव को सामने रखते हुए बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली का रहवासी नहीं होने वाला हुं, मैं रायपुर में ही रहूंगा। आगे उन्होंने कहा हैं कि सांसद बनने के बाद भी प्रदेश और यहां के लोगों से उनका स्नेह हमेशा की तरह बरक़रार रहेगा। गौरतलब हैं कि बृजमोहन का बयान उस वक़्त आया हैं जब कांग्रेस उनके उम्मीदवारी पर तीखे तंज कस रही हैं। पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने तो यहाँ तक कह दिया था कि बीजेपी उनसे प्रदेश की राजनीति नहीं कराना चाहती।
बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीन दिन पहले ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से 18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार देने के हमारे वादे को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। यह बात शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही। उन्होंने इसी तारतम्य में व्याख्याता परीक्षा में सफल अनेक चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत व्याख्याता पद के लिए विज्ञापन जारी किए गये थे। मंत्री श्री अग्रवाल ने 47 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। पहले ही सरकार करीब 33 हजार नए शिक्षकों की भर्ती के लिए विभाग को निर्देशित कर चुकी है। नए शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। यह शिक्षकों के लिए भी एक अच्छा अवसर है। वे अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं।
शिक्षा किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों की भूमिका छात्रों के जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नव नियुक्त व्याख्याताओं से कहा कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करें। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। श्री अग्रवाल ने सभी नव नियुक्त व्याख्याताओं को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्र समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र हासिल करने के बाद व्याख्याताओं और उनके परिजनों में काफी खुशी देखने को मिली। नव नियुक्त व्याख्याताओं का कहना था कि, वो लंबे समय से तनाव में थे। लेकिन बृजमोहन अग्रवाल ने जो कहा वो करके दिखाया जिसके बाद उनके जीवन की अनिश्चितता अब खत्म हो गई है। जिसके लिए वो सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आभार जताते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में 268.54 करोड़ रूपए की लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इसमें से 122.95 करोड़ रूपए की लागत के 15 कार्यों का लोकार्पण तथा 145.59 करोड़ रूपए की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया।

panchayattantra24.-रायपुर। जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव आज दिनाँक – ०३/०३/२०२४ तिथि : फाल्गुन कृष्ण सप्तमी, २५५०दिन : रविवार को राजधानी रायपुर के आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के जिनालयों में श्रद्धा की झलक थी। जिनालय परिसर भगवान सुपार्श्वनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुए। इस दौरान धर्मावलम्बियों ने पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया की महोत्सव का शुभारम्भ जिनालयों में प्रातःकाल सुबह 8.30 बजे जिनेन्द्र देव के किए गए रजत कलशों से अभिषेक के साथ हुआ।
विश्व की सुख-समृद्धि व कामना के साथ मंत्रोच्चारों के बीच शांतिधारा कर जिनेन्द्र देव के चरणों में प्रभावित की गई। भक्ति और आस्था के रंग में डूबे शहर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में श्रावक-श्राविकाओं ने देव-शास्त्र-गुरू की पूजन के साथ अपनी निर्मल भक्ति समर्पित करते हुए मंदिर के मूल नायक भगवान आदिनाथ भगवान की अष्टद्रव्यों से पूजन कर पंच कल्याणक के चार अर्घ्य चढ़ाने के बाद निर्वाण कांड का सामूहिक उच्चारण करते हुए हाथों में अर्घ्य, दीपक, श्रीफल लेकर भाव-भीनी भक्ति समर्पित करते हुए मोक्ष के प्रतीक स्वरूप मोदक (निर्वाण लड्डू) प्रभु चरणों में अर्पण कर श्रावकों के मन मुदित हो उठे और जिनालय परिसर भगवान सुपार्श्वनाथ के जयकारों से गूंज उठा। धर्मावलम्बियों ने जन्म-मरण के चक्र से निकलकर मोक्ष को प्राप्त करने की भावना प्रकट की। पूजन के उपरांत जिनेन्द्र देव की मंगल आरती उतारी और भगवान सुपार्श्वनाथ का गुणगान कर पुण्य का संचय किया। कार्यक्रम के दौरान श्रेयश जैन बालू उपाध्यक्ष प्रवीण जैन महेंद्र जैन पलक जैन समित जैन कुमुद जैन सहित समाज के गणमान्य महिला-पुरूष मौजूद थे।

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बदमाशों ने शो दिलाने का झांसा देकर कलाकार को झारखंड बुलाया और नशीली चीज खिलाकर दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं बदमाश पीड़िता को बेहोशी की हालत में बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए. मामले में शिकायत के बाद सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पलामू के हुसैनाबाद इलाके में कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ की एक कलाकार को बुलाया गया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी गाड़ी से लौट रहे थे. इस दौरान आरोपियों ने महिला कलाकार को कुछ नशा युक्त पदार्थ खिलाई गई. इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. साथ ही उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर सभी आरोपी भाग गए. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से महिला कलाकार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा जल्द ही मिलेगा। तय कार्यक्रम 8 मार्च की बजाए बदल दिया गया है। अब खबर है कि 7 मार्च को प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। PM मोदी ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर करंेगे। इसके लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री इसी के साथ महिलाओं को सम्बोधित करेंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया था। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अब मोदी 1 हजार रुपए कि किश्त महिलाओं के खातों में भेजेंगे। कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा विभाग तैयार कर रहा है।
महतारी वंदन योजना का फायदा लेने के लिए प्रदेशभर से 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा है। योजना के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी थी। महिलाओं द्वारा फॉर्म भरे जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आवेदन की जांच की और शनिवार को आवेदनकर्ताओं की अंतरिम सूची जारी की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन करने वाले आवेदकों में से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदनकर्ताओं का फॉर्म सिलेक्ट हुआ है। 11 हजार 771 आवेदनकर्ताओं का फार्म रिजेक्ट हुआ है।