Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 10 नेताओें ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार केशकाल के 10 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया गया कि जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, ग्राम पटेल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है। सभी नेताओं ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। इन सभी का विधायक टेकाम ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया है। 
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने कल ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के उम्मीदवारों का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां की 11 में से 6 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, जिसमें बस्तर संभाग की बीजापुर सीट के प्रत्या​शी की घोषणा की गई है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शराब बिक्री की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। प्रदेश की शराब दुकानें 1 अप्रैल से नए समय पर खुलेंगी और बंद होगीं। सरकार ने प्रदेश में शराब दुकानों की टाइमिंग में बदलाव करने जा रही है। शराब दुकानों की टाइमिंग को लेकर आबकारी विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार प्रदेश में 1 अप्रैल से शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सालेम आईसीएससी इंग्लिश मीडियम स्कूल में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गयाI जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंचल तिवारी एडीशनल एसपी उपस्थित रहीI इस कार्यक्रम राइट रेव. एस. के. नंदा बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ नितिन लॉरेंस सचिव डायोसिस ऑफ छग डायसिस एवं जयदीप रॉबिन्सन कोषाध्यक्ष छ ग डायसिस रायपुर के दिशा निर्देशन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाी कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिनसन एवं प्राचार्य रूपीका लॉरेंस सालेम इंग्लिश स्कुल एवं प्राचार्य पल्लवी मिंज सेंट पॉल स्कुल रायपुर द्वारा पूरे रायपुर में महिलाओ व बच्चों के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अडिशनल एस पी चंचल तिवारी को बुके देकर, शाल भेट कर, बैच लगाकर एवं विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
चंचल तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम का विशेष उद्देश्य महिलाएं आदर एवं सम्मान की पात्र हैं तथा यह जीवन के हर क्षेत्र में अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभाती हैं। उन्होंने द्वारा सालेम इंग्लिश स्कुल, सालेम हिन्दी मीडियम स्कुल, सेंट पॉल इंग्लिश मीडियम तथा सालेम हिन्दी मीडियम के समस्त प्राचार्य रूपीका लॉरेंस प्राचार्य पल्लवी मिंज,बी शैलजा साया फाउंडेशन एवं पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड उड़ान जी एस सोसायटी रायपुर को नशा मुक्ती अभियान में महत्पूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया।
उन्होंने समस्त 135 शिक्षिकाओं एवं कर्मचारी महिलाओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ डायोसिस रायपुर जोन के अंतर्गत आने वाले चारों स्कूलों के प्राचार्य पी. वी. टी. सालेम इंग्लिश स्कूल सी. जी. बोर्ड के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश नंद, सालेम हिंदी स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार, सेंट पौल्स इंग्लिश स्कूल की प्रभारी प्राचार्या पी. मिंज तथा सालेम हिंदी प्राइमरी शाला की हेड मिस्ट्रेट श्रीमती सुश्रीता लाल एवं समाजसेवी जॉन राजेश पॉल उपस्थित रहेI। यह कार्यक्रम सालेम इंग्लिश स्कूल के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन शाला की शिक्षिका रीना ऐहसांन के द्वारा किया गया। यह पूरा कार्यक्रम शाला की प्रभारी प्राचार्या रूपिका लॉरेंस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मोवा अंडरब्रिज को अगले 20 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है, क्योंकि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। इन गड्ढों में पानी भरे रहने से आने-जाने में लोगों को दिक्कर हो रही थी। अब यहां मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इसलिए रेलवे ने अंडरब्रिज से आवागमन बंद कर दिया है। इससे ओवरब्रिज पर अचानक रोजाना औसतन दस हजार वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सुबह-शाम लोग लंबे जाम में फंस रहे हैं। इससे परेशान होकर कुछ लोगों ने मजबूरी में मंडीगेट रेलवे क्रासिंग से देवेन्द्र नगर होकर शहर में आना-जाना शुरू कर दिया है। आफिस टाइम में यहां परेशानी और बढ़ जा रही है। बात दें कि रेलवे ने मोवा रेलवे क्रासिंग का जनवरी 2019 में करीब 23 करोड़ की लागत से निर्माण कराया था। लेकिन अंडरब्रिज के उद्घाटन के महज सौ घंटे बाद ही इसकी सड़क उखड़ने लगी। साथ ही हल्की बारिश में ही अंडर ब्रिज में पानी जमा हो जाता है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। वर्तमान समय में हमारे समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। महिला शक्ति के सम्मान में पूरे विश्व में 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नवगठित सक्ती जिले के विकास में भी महिलाओं की एक कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, सीईओ और शिक्षिका जैसे अतिमहत्वपूर्ण पदों पर महिलाए अपने दायित्वों का निर्वहन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सक्ती जिले की ओएसडी के साथ ही पहली कलेक्टर है आईएएस नूपुर राशि पन्ना 
सक्ती जिले के गठन से पूर्व ही जिले में ओएसडी के रूप में महिला आईएएस अधिकारी नूपुर राशि पन्ना की नियुक्ति हुई। जिन्होंने नवगठित जिले के विकास में पूरे समर्पण और लगन से कार्य करते हुए जिले को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में आईएएस नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले की पहली कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला। शुरआती दौर में कम संसाधन और सीमित स्टाफ की चुनौतियों के बीच भी जिला कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने बेहतर मार्गदर्शन और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया। कलेक्टर आम जनता को शासन की योजनओ से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर चल रहे विभिन्न विभागीय कार्यों का पूरी तत्परता से लगातार निरीक्षण करती है। आम जनता की सुविधाओं के लिए कलेक्टर पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। उनके दिशानिर्देशन में जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं सहित अन्य कार्यों का तेजी से विस्तार हो रहा है। हाल ही में कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आमजन के सड़क दुर्घटना में पाए जाने पर उन्हें स्वयं हॉस्पिटल पहुंचाकर उन्हें त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी थी। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना इन दिनों अपने व्यस्ततम समय से कुछ समय जिले के युवाओं के लिए प्रतिदिन निकाल कर आईएएस, आईपीएस, आर्मी, एयरफोर्स जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के लिए युवाओं का मार्गदशन कर रही हैं। इसी प्रकार उनके द्वारा जिले के विकास में पूरी संवेदनशीलता के साथ अनेक बेहतर कार्य किये जा रहे है और विभागीय अधिकारिओं को भी आमजन को शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश दिये जा रहे है। 
 जिले की कलेक्टर पन्ना एयर कंडीशन से बाहर निकलकर खुले आसमान के नीचे अपने जिले के अधिकारियों के साथ धरातल पर काम करने पर विश्वास करती है। आईएएस श्रीमती नूपुर राशि पन्ना बहुत ही सरल और सहज स्वभाव की धनी है और मूलतः झारखंड की रहने वाली हैं। कलेक्टर श्रीमती पन्ना सक्ती जिले की पहली तथा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अंकिता शर्मा है सक्ती जिले की एसपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली अंकिता ने शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की है। ग्रेजुएशन करने के बाद अंकिता ने एमबीए किया और वे एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट भी है। इसके बाद सुश्री अंकिता शर्मा यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। अंकिता को पहले दो प्रयासों में यूपीएससी परीक्षा में सफलता नहीं मिली। उन्हें साल 2018 में तीसरे प्रयास में सफलता मिली और 203वीं रैंक हासिल हुई। वे होम कैडर पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर में उन्हें नक्सल ऑपरेशन की इंचार्ज भी बनाया गया और मई 2022 में वह खैरागढ़ की एसपी बनी। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के पिता राकेश शर्मा व्यापारी हैं और मां श्रीमती सविता शर्मा गृहिणी हैं। अंकिता तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अधिकारी सुश्री अंकिता शर्मा अपने दबंग अंदाज के लिए मशहूर हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्योहार पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग जिलों में सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ऊँ नमः शिवाय से मंदिर गूंज रहे हैं। रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, बिलासपुर, सरगुजा समेत सभी जिलों के मंदिरों में लोगों की लंबी लाइन शिवजी के दर्शन के लिए लगी हुई है। महाशिवरात्रि पर इस बार कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं है। महाशिवरात्रि के दिन चतुर्दशी तिथि के साथ त्रयोदशी तिथि भी है, इसलिए शुभ मुहूर्त में पूजन करने से भक्तों को भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा करने का भी विधान है।
गरियाबंद में स्थित विश्व के सबसे विशालतम शिवलिंग भूतेश्वर नाथ महादेव में आज पूजा-अर्चना के लिए सुबह से भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। ये पहला मौका होगा जब गरियाबंद से भूतेश्वरनाथ तक उज्जैन की तर्ज पर बाबा की शाही पालकी निकलेगी। साथ में भगवान की बारात भी रहेगी। मान्यता है कि महादेव की जब शादी हुई थी, तो भूत-पिशाच उनकी ओर से बाराती बनकर माता पार्वती को लाने गए थे। युवाओं की टोली भूत-पिशाच की पोशाक पहन उसी दृश्य को जीवंत करगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, प्रियंबदा सिंह जूदेव और ओम प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय जूदेव मेरे राजनैतिक पथ-प्रदर्शक थे। आज मेरा राजनीतिक जीवन स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी को समर्पित है, उन्हीं की इच्छा थी कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं।उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। स्वर्गीय जूदेव ने हमेशा आदिवासी हक की लड़ाई लड़ी, उन्होंने हमेशा सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर: भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर कांग्रेस के शासनकाल में हुए पत्रकारों के साथ अन्याय की जांच करने हेतु पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल में पिछले 5 वर्ष अभिव्यक्ति की आजादी की दृष्टि से भयावह रहे हैं। पत्रकारों की प्रताड़ना, महज समाचार प्रसारित/प्रकाशित करने में कारण उन पर लगाये जाते झूठे मुकदमों आदि ने नागरिक के मौलिक अधिकार पर गंभीर कुठाराघात किया। अनेक ऐसे पत्रकार हैं जो नाहक मुकदमों आदि का सामना कर रहे हैं। अनेक के साथ अन्य तरह से उनके सम्मान को ठेस पहुँचाया गया है। कई ऐसे लोगों के साथ मारपीट हुई, बेवजह उन्हें जेल भेजा गया। हर तरह से पत्रकारों की आवाज दबाने दमनकारी रवैया अपनाया गया। कथित पत्रकार सुरक्षा कानून की धज्जियां उड़ायी गयी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की महतारी वंदन योजना का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। आगामी 7 मार्च को योजना की राशि महिलाओं के खाते में आएगी। अभी से महिलाएं योजना द्वारा मिलने वाली एक हज़ार रुपये की राशि का उपयोग करने की योजना बनाने लगी हैं। कोई इस राशि से बचत की सोच रहा है, तो कोई अपनी छोटी-मोटी ज़रूरतें पूरा करने पर विचार कर रहा है। वहीं कुछ महिलाऐं इस राशि को भविष्य के लिए निवेश करने वाली हैं। ऐसे ही विचारों के साथ रायपुर के तेलीबांधा में रहने वाली श्रीमति संतोषी ठाकुर कहती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसों को वह अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगी। जिससे भविष्य में वह राशि उनकी बेटी के काम आ सके। 
वैसे तो कहा जाता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं वित्तीय प्रबंधन के मामले में ज्यादा समझदार होती हैं। पर संतोषी ठाकुर की सोच इस बता को प्रमाणित भी करती है। वह महतारी वंदन योजना की राशि अपने खर्चे में नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए उपयोग करना चाहती है। संतोषी अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है जिसमें केवल एक ही कमरा है। जिसमे 12 वर्ष का एक बेटा राज और 10 वर्ष की एक बेटी वर्षा ठाकुर है जो कक्षा 8वीं और 6वीं में पढ़ते है। संतोषी ठाकुर घर चलाने के लिए दूसरे घरों में जाकर खाना बनाने का कार्य करती हैं और इससे होने वाली आमदनी से अपना घर खर्च और अन्य जरूरतें पूरी करती हैं।
संतोषी बताती है कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खोला था और पैसे जमा करना शुरू किया था। पर घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह उसमें नियमित रूप से पैसे जमा नहीं कर पाती थी। अब महतारी वंदन योजना से हर माह एक हज़ार रुपए मिलेंगे। उन्होंने यह निश्चय किया है कि इस राशि को वह फिर से उस खाते में जमा करेंगी। जिससे भविष्य में वह राशि उनकी बेटी के काम आ सकेगा। वह इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इस योजना से उन्हें आर्थिक बल मिलेगा। 
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं ना केवल सीधे तौर पर बल्कि अन्य जनहितकारी योजनाओं के साथ संबंधित होकर हर वर्ग को को लाभ पहुंचाएगी। जैसा संतोषी ठाकुर राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए इस राशि को सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से सुरक्षित करेंगी। ऐसे ही प्रदेश के हर व्यक्ति जो कतार के आखिर में ही क्यूं ना खड़ा हो सरकार उस तक भी योजना को पहुंचाने और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
 

panchayattantra24.-रायपुर. बस्तर में लगातार BJP नेताओं की हत्या और पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, बस्तर में हत्या की घटना काफी चिंताजनक है. कांग्रेस की गलती की सजा लोग भुगत रहे हैं. हम तो नक्सलियों से वार्ता के लिए भी तैयार हैं. आखिर नक्सली क्या चाहते हैं बताएं. हम तो कह रहे हैं वीडियो कान्फ्रेसिंग में बात करने के लिए तैयार हैं. सामान्य लोगों को इस तरह मौत के घाट उतारना कहां का न्याय है. 
 डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विशेष पिछड़ी जनजाति की स्वसहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा, सुदूर वनांचल क्षेत्र में रहने वाले महिलाओं का जो स्व सहायता समूह बना है वो दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी. महिलाएं अपने स्वसहायता समूह के उत्पादों को लेकर जा रहे हैं. दिल्ली में राष्ट्रपति को भेंट करेंगे. साथ ही दिल्ली के कई स्थानों पर भ्रमण भी करेंगे. छत्तीसगढ़ में SIA गठन पर शर्मा ने कहा, कई मामलों में छानबीन की जरूरत पड़ती है. SIA में नए प्रबंधन से काम होगा. अत्याधुनिक टीम रहेगी. SIA में पर्याप्त संख्या में स्टॉफ रहेगा. इससे राज्य पर कोई आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा. शर्मा ने कहा, अनवरत पाँच वर्षों तक जिन्होंने कुछ नहीं कहा, जिनके गलती की सजा आज लोग भुगत रहे हैं. उनको तो ये बात नहीं कहनी चाहिए. राजीव आवास योजना का नाम बदलने पर डिप्टी सीएम ने कहा, हम नए प्रावधानों के साथ काम कर रहे हैं.इसलिए योजना का नाम भी बदला गया है. कोई योजना में पूरा परिवर्तन होगा तो नाम बदलेंगे.