Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार 11 मार्च की देर रात कांकेर में जिला स्तर के अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने और शासन की मंशानुरूप निचले स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे किसी भी योजना के क्रियान्वयन से पहले व्यवस्थित रणनीति तैयार कर लें ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ लेने से वंचित ना रह जाए। साथ ही यह भी कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के नई सरकार से जनता को बहुत सी आकांक्षाएं एवं उम्मीदें हैं और जनता के उम्मीदों के अनुरूप पिछले तीन महीने में ही हमारी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति और प्रथम किश्त जारी किए जाने उपरांत भी निर्माण के लिए शेष बचे 9207 प्रकरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस माह के अंत तक सभी कार्य प्रारंभ कराने जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया। इसी तरह वर्ष 2014-15 और 2015-16 में किसानों को जारी की गई प्रोत्साहन की बकाया राशि का किसानों को भुगतान 20 मार्च तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने जलजीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देशित किया कि योजना के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले आवश्यक सर्वे करें। वहीं क्रेडा के तहत लगने वाले सोलर पैनल्स के लिए दोनों विभागों को समन्वय के साथ कार्य निष्पादित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब तक शत प्रतिशत घरों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होती, ठेकेदारों को पूर्ण राशि का भुगतान नहीं करें। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण की जानकारी ली और कहा कि कोई भी पात्र बहनें इस योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे। खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1526 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिलाने अभियान चलाने और गैस एजेंसी के संचालकों की लगातार समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने नंदनमारा पुल आगामी बारिश के सीजन से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने बनाएं कार्ययोजना – प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने बैठक में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि फलोत्पादन के क्षेत्र में कांकेर जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने लिची अथवा सीता फल के बंपर उत्पादन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से नर्सरी, किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रोत्साहित करने व जैविक खेती पर जोर देने की बात कही। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्मार्ट क्लासेस की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। इसी तरह जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, आदिवासी विकास विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

panchayattantra24.-रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी (एमआईसीएस / minimally invasive cardiac surgery) के माध्यम से 20 वर्षीय मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में हुए इस सफल सर्जरी के साथ ही एसीआई के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग का नाम राज्य के ऐसे प्रथम शासकीय संस्थान के रूप में दर्ज हो गया है, जहां पर इस पद्धति से ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है. इस पद्धति में मरीज की छाती पर एक छोटा सा चीरा लगाकर सर्जिकल प्रकिया को अंजाम दिया जाता है जिससे मरीज बेहद जल्दी ठीक हो जाता है और निशान भी बहुत छोटा होता है.
धमधा में रहने वाले 20 वर्षीय मरीज को जन्मजात दिल की बीमारी थी. इस मरीज को बीमारी के बारे में तब पता चला जब इसकी सांस फूलने लगी एवं हाथ पैरों में सूजन प्रारंभ हो गया. इस अवस्था को हार्ट फेल्योर कहा जाता है. इस अवस्था में मरीज को मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया एवं जांच के उपरांत पता चला कि उनके हृदय में 4 X 3 सेमी. का बड़ा सा छेद है जिसको मेडिकल भाषा में एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (atrial septal defect/ASD) कहा जाता है. इस बीमारी का ऑपरेशन बचपन में ही हो जाना चाहिए. नहीं तो उम्र के साथ-साथ हृदय का कार्य (पंपिंग) कम होते जाता है एवं एक समय बाद हार्ट फेल्योर की नौबत आ जाती है, जैसा कि इस मरीज के साथ हुआ. मेडिसिन विभाग में इस मरीज का लगभग 10 दिनों तक एन्टीफेल्योर ट्रीटमेंट चला. उसके बाद मरीज को ऑपरेशन के लिए कार्डियक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के पास भेज दिया गया.
डॉ. कृष्णकांत साहू बताते हैं कि इस मरीज को कार्डियक सर्जरी विभाग में कुछ दिन और रखकर स्टेब्लाइज करके मिनिमली इंवेसिव कार्डियक सर्जरी (एमआईसीएस) के द्वारा ओपन हार्ट सर्जरी करके इसके हृदय में स्थित छेद को बंद कर दिया गया एवं मरीज दूसरे ही दिन अपना सामान्य कार्य करना एवं खाना- पीना प्रारंभ कर दिया. इस ऑपरेशन को मिनिमली इन्वेसिव कार्डियक सर्जरी इसलिए कहा जाता है क्योंकि सामान्य ओपन हार्ट सर्जरी में छाती की हड्डी जिसको स्टर्नम ( sternum) कहा जाता है, को काटकर ओपन हार्ट सर्जरी की प्रकिया की जाती है जिसमें लगभग 20 सेंटीमीटर का चीरा/कट लगता है. इस घाव को भरने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है. मिनिमली इन्वेसिव कार्डियक सर्जरी (छोटे चीरे द्वारा ऑपरेशन) में हृदय और फेफड़ों के कार्य को बंद करने के लिए हार्ट लंग मशीन को पैरों के नसों (जांघ के नसों- फीमोरल आर्टरी एवं फीमोरल वेन) से जोड़ा जाता है एवं हार्ट के अंदर स्थित छेद को बंद करने के लिए दायें छाती में चौथे पसली के बीच में 2 इंच का चीरा लगाकर विशेष इंस्ट्रूमेंट (उपकरण) द्वारा हार्ट को खोला जाता है एवं छेद को विशेष प्रकार के कपड़े जिसको डेक्रॉन पैच कहा जाता है, से बंद किया जाता है. यह मरीज पांच दिनों बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज के लिए तैयार है.

panchayattantra24.-रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आज यहां राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रातिनिधियो ने भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बता दें कि छग में भाजपा की एक और मोदी गारंटी आज पूरा होने जा रही है। कृषक उन्नति योजना के जरिए 24.75 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 13,330 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे। राज्य सरकार धान खरीदी की अंतर की राशि आज जारी करेगी।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव के करीब आते ही पक्ष विपक्ष को कई मुद्दों पर घेर रही है। मंत्री टंकराम वर्मा का शिव डहरिया को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री ने कहा, कि पूरा प्रदेश जनता है उन्होंने जमीन पर कब्जा किया है। जमीन तो जमीन सरकारी भवन पर कब्जा किया है। आरंग में, रायपुर में कई जगह कब्जा किया है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, कि विधानसभा में जांच की घोषणा हो चुकी है। दोषी जो भी मिलेगा उसपर कार्रवाई होगी। प्रवक्ता केदार गुप्ता ने भी शिव डहरिया पर हमला बोलते हुए कहा, कि जो लिखा है, सच लिखा है। कब्जा करने वाले सलाखों के पीछे जाएंगे। छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे हैं, लूटने वालो को नहीं बखसेंगे ।
बता दें कि दस्तावेजों के साथ नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने आरोप लगाया था की सामुदायिक भवन में शकुन डहरिया ने राजश्री सदभावना समिति के नाम से अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। मीनल ने बताया की निगम और स्मार्ट सिटी से भवन पर 1 करोड़ रुपए खर्च कर दिया गया, जबकि खुद कांग्रेस के मेयर इन काउंसिल के सदस्य कह रहे हैं की भवन किसी को आबंटित नहीं है और इस पर कब्जा है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ बालोद जिले में होगा. इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी. सरकार के इस सौगात को लेकर वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कृषक उन्नति योजना को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के अन्नदाताओं को वादा किया था. किसानों का 3100 रुपये क्विंटल में धान खरीदेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रावधान किया है. किसानों को अंतर राशि 917 रुपये किसानों के खातों में जाएगा. भाजपा सरकार जनता के हर वादे को संकल्पित होकर पूरा करेगी.
तेंदूपत्ता पारिश्रमिक को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता जिसे हरा सोना कहा गया है. पिछली सरकार ने केवल एक से दो दिन तक तेंदूपत्ता की खरीदी की और करोड़ों रुपये का नुकसान तेंदूपत्ता संग्राहकों का हुआ. भाजपा सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों का हर पत्ता खरीदेगी. भाजपा 13 लाख वनवासियों का साढ़े 5 हजार मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी. मुख्यमंत्री ने जो वनवासी भाइयों को वादा किया था और हम उनका आभार व्यक्त करते हैं.

panchayattantra24.- रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए देश वासियों के लिए 85 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक लागत की लगभग छह हजार छोटी-बड़ी रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रेलवे के बुनियादी ढांचा विकास की इन परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ार्म एक पर हुए कार्यक्रम में लगभग 670 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से भी वीडियो कॉफ्रेसिंग द्वारा लोग शामिल हुए। राज्यपाल हरिचंदन और मुख्यमंत्री साय ने स्थानीय कार्यक्रम में रायपुर मण्डल की रेल विकास परियोजनाओं के शिलालेखों से पर्दा हटाकर औपचारिक अनावरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में पिछले 100 वर्षों में भी एक कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में रेल परियोजनाओं के शुभारंभ का कार्यक्रम आज पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस नये साल के पिछले 75 दिनों में ही देश में 11 लाख करोड़ रूपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने इसे विकसित भारत की दिशा में देश का एक बड़ा कदम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे लंबे समय से राजनीति और क्षेत्रवाद का शिकार रही है। रेलों में डब्बे बढ़ाना, स्टॉपेज बढ़ाना ही रेल की प्रगति के मायने रहें थे। बीते समय में रिजर्वेशन की लंबी लाईनें, दलाली और कमिशन के साथ गंदगी ने भारतीय रेल की स्थिति नरकीय बना दी थी। वर्ष 2014 में देश के 9 राज्यों की राजधानियां रेल नेटवर्क से अछूती थी। 10 हजार से अधिक रेल क्रॉसिंग फाटक विहीन थी। श्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने भारतीय रेल को नरक जैसी स्थिति से बाहर लाने की इच्छा शक्ति दिखाई है। रेवले के बजट को समान्य बजट के साथ शामिल कर छह गुना बढ़ाया गया है। इससे दूसरे मदों से मिले राजस्व का हिस्सा भी रेलवे के विकास के लिए उपयोग किया जा सका है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भारतीय रेलवे का ऐसा कायाकल्प होगा कि किसी ने भी उसकी कल्पना भी नहीं की होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे बुजुर्गों और हमनें जो भुगता है वो आने वाली पीढ़ी नहीं सहेगी, यह मोदी की गारंटी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को समृद्ध और औद्योगिक रूप से विकसित करने में रेल की बहुत बड़ी भूमिका है। सवारी गाड़ियों और माल गाड़ियों के लिए अलग-अलग रेल लाईनें स्थापित कर दोनों की स्पीड बढ़ाई गई है। फ्रंट कॉरीडोर बनाकर तेजी से डबल डेकर माल गाड़ियों से माल ढुलाई शुरू हो गई है। आधुनिक रेल इंजन, सुसज्जित कोच फै्रक्ट्रियां, गति शक्ति कार्बाे टर्मिनल जैसी अधोसंरचनाएं भारत को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से सकारात्मक योगदान दे रहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में गति शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना आधुनिक तकनीक पर लोकोमोटिव इंजन निर्माण से लेकर नई पटरियां बिछाने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसे अनेकों काम देश में हुए है। हमारे देश में बने लोकोमोटिव श्रीलंका सुडान, मोजाबिंक जैसे देशों को निर्यात किए जा रहें है। हम सौर उर्जा से चलने वाले स्टेशन बना रहें है। स्टेशनों पर जल औषधी केन्द्र खोल रहें है, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए स्थानीय शिल्प और कलाकृतियों को स्टेशनों पर बिक्री के लिए स्टॉल खोले जा रहें है। जिसका लाभ सीधे गरीब कारीगरों को मिल रहा हैं। रेलवे में आधुनिक तकनिकों के उपयोग से देश के कोने-कोने को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम तो हो ही रहा है इसके साथ ही नये निवेश की गारंटी भी मिल रही है और रोजगार के अवसर भी खुल रहें है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे विकास के काम राजनीतिक रूप से सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे विकास के राजमार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रही है। वन्दे भारत ट्रेनों का चलना और अमृत स्टेशनों का निर्माण इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रेलवे देश की जीवन रेखा है। रेलवे के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास पर होता है। भारतीय रेलवे अपनी अधोसंरचना में तेजी से सुधार करते हुए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है। प्रमुख स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल, रेल कोच रेस्टोरेंट तथा जन औषधि केन्द्र खोलकर कुशल और अकुशल दोनों तरह के श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिल रहें है। इन केन्द्रों से वोकल फॉर लोकल दृष्टिकोण को बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय स्वदेशी उत्पादों का बाजार उपलब्ध कराने और कुम्हारों, बुनकरों जैसे स्थानीय शिल्पकारों को अजीविका के अवसर देने के साधन भी यह केन्द्र बन रहें है। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ को लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपये की रेल परियोजनाओं की सौगात देने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी एतिहासिक है। 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक के रेल परियोजनाओं के लिए श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत बिक्री केन्द्रों का शुभारंभ करने और जांजगीर-नैला तथा पेंड्रा रोड स्टेशन पर जन औषधि केन्द्र खोलने के साथ अन्य दूसरे विकास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आशा की कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नए सोपान गढ़े जाएंगे जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी बेहतर अवसर मिलेंगे। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में भी लगभग 249 करोड़ रूपये की 43 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने राज्यपाल श्री विष्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 124 करोड़ रूपये की लागत वाली 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और 125 करोड़ रूपये की लागत वाली 3 परियोजनाओं की आधार शिला रखी। छत्तीसगढ़ में वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना के तहत रायपुर रेल मण्डल के रायपुर, मांढर, मंदिर हसौद, तिल्दा-नेवरा, सरोना और उरकुरा रेलवे स्टेशनों सहित राज्य के 18 स्टेशनों पर 34 स्टॉलों का लोकार्पण किया गया। जांजगीर-नैला और पेण्ड्रा रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केन्द्र, दुर्ग कोचिंग डिपो में पीटलाईन का उन्नयन, बिलासपुर में रेल कोच रेस्टोरेंट का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री ने किया। श्री मोदी ने बिलासपुर में वन्दे भारत मेंटनेंस डिपो, भिलाई में मेमू कार शैड विस्तार, अंबिकापुर मे नई पीटलाईन निर्माण का शिलान्यास भी किया।

panchayattantra24.-रायपुर। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज 12 मार्च का दिन अविस्मरणीय होने वाला है। आज छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को इस योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
कृषक उन्नति योजना के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, सांसद कांकेर मोहन मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का प्रदेशव्यापी शुरूआत 12 मार्च मंगलवार को होने जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में करने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेल परियोजनाओं के लोकार्पण , भूमिपूजन कार्यक्रम कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल सेवाओं का रिकॉर्ड स्तर पर आधुनिकीकरण और विकास हो रहा है। यात्री सुविधाओं और सेवाओं के मामले में भारतीय रेल वैश्विक स्तर की श्रेष्ठ सेवाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री आज पूरे देश में 85000 करोड रुपए की लागत की 6000 परियोजना का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारता पूर्वक काफी कुछ दिया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड रुपए की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2024=25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जो उल्लेखनीय है। छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे भारत की लाइफ लाइन है। रेल के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास और आर्थिक उन्नति पर पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का उल्लेखनीय विकास और आधुनिकीकरण हो रहा है। अनेक रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पर 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल लांच किए। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे भारत की लाइफ लाइन है। रेल के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास और आर्थिक उन्नति पर पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का उल्लेखनीय विकास और आधुनिकीकरण हो रहा है। अनेक रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारता पूर्वक काफी कुछ दिया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड रुपए की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2024=25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जो उल्लेखनीय है। छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है। बिलासपुर में एक रेल कोच रेस्टोरेंट दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन का लोकार्पण किया जांजगीर, नैला, पेंड्रा रोड में जनौषधि केंद्र का लोकार्पण बिलासपुर में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो , भिलाई मेमू शेड का विस्तार तथा अंबिकापुर में पिट लाइन का शिलान्यास किया

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर-दिल्ली व बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय रायपुर से हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट विमानतल, चकरभाठा से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासा देवी केंवट विमानतल में इस अवसर पर उपस्थित थे।