Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही पारा हाई हो गया है। आलम ये है कि गर्मी की शुरुआत हो रही है, लेकिन अहसास मई-जून का होने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर का तापमान भी 37 डिग्री के पार है। पिछले 10 सालों के ट्रेंड के मुताबिक मार्च महीने के अंतिम हफ्ते में ही टेंपरेचर 37 डिग्री के पार पहुंचता है, लेकिन इस साल शुरुआत से ही तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 से 19 मार्च के बीच बारिश के आसार भी हैं।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिनों में यानी 16-17 मार्च तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दिन का पारा दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। यह मौसम में आने वाले बदलाव के कारण है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 से 19 मार्च के दौरान बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आएगी। इसी के असर से मौसम में बदलाव हो सकता है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की परिकल्पना को सार्थक करने के लिये ’छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन वित्त, वाणिज्यकर, आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री ओ.पी. चौधरी छत्तीसगढ़ शासन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव अभिताभ जैन करेंगे। आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ – विजन 2047 पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के इंटीग्रेटेड स्टील एवं स्पंज आयरन प्लांट, कोल वॉशरी, ताप विद्युत संयंत्र, कोल माईंस, आयरन ओर माईंस, बड़े हॉस्पिटल, स्पंज आयरन एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी प्रकार रोलिंग मिल एसोसिएशन, मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन, माईनर मिनरल एसोसिएशन, संयुक्त अपशिष्ट अपवहन सुविधा के राज्य प्रमुख शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई नगर पालिक निगम के आयुक्तगण भी उपस्थित रहेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. माना बस्ती इलाके में 4 नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की है. बताया जा रहा है कि लूटेरे घर में रखें लाखों के जेवरात नगदी समेत 10 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए. वहीं नकाबपोश बदमाशों ने घर के सदस्यों का हाथ पैर बांधकर मारपीट भी की है. आरोपियों ने मास्टर-की से अलमारी का लॉकर खोला और घर के कीमती सामान ले उड़े. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत डॉग स्कॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है. इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के मध्यप्रदेश के पत्थर गैंग के होने की आशंका है.
जानकारी के मुताबिक, माना थाना क्षेत्र अंतर्गत माना बस्ती में गुरुवार की रात 3 से 4 बजे के बीच नकाबपोश 4 बदमाश कटर से एक घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे. जिसके बाद घर के सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं चंद्राकर परिवार की अधेड़ महिला के साथ डकैतों ने मारपीट की है. शातिर डकैतों ने अपने पास रखें मास्टर-की से अलमारी को खोलकर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत 10-15 लाख रुपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है.

panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव आयोग ने भले ही अबतक लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान नहीं किया हैं लेकिन इससे पहले ही भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी वार-प्रतिवार शुरू ही चुका हैं। फिलहाल यह वार भाजपा की तरफ से कांग्रेस पर किया जा रहा हैं और ये इस वार का प्लेटफॉर्म हैं डिजिटल यानी सोशल मीडिया। भाजपा ने अब अपने नए कार्टून में पूर्व गृहमंत्री और महासमुंद लोकसभा के मौजूदा कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू को निशाने पर लिया हैं। ताम्रध्वज पर बीजेपी ने बिरनपुर के पीड़ित भुवनेश्वर साहू को लेकर हमला बोला हैं। उन्होंने लिखा हैं ‘महासमुंद वासियों, जो बिरनपुर में मारे गए युवक “भुनेश्वर साहू” के नहीं हुए तो वो आपके क्या होंगे?”

panchayattantra24.-रायपुर। सूरजपुर के गायत्री मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुईं थी। इस सामूहिक विवाह समारोह में 200 जोड़ो ने उनके समक्ष अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने नवदम्पतियों के परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है।
आज गायत्री मंदिर सूरजपुर के परिसर में 200 जोड़ो का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह में वर-वधुओं को उनके परिजनों के अलावा और भी अधिक लोगों व समाज का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए मन्दिर समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित नए सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य अतिथियों द्वारा नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं उपहार सामग्रियां भेंट की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मराबी व पूर्व विधायक चिंतामणी महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नव विवाहित जोड़ों के परिजन भी शामिल हुए।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए तेजी से कार्य करते हुए मोदी जी की गारंटियों को पूरा कर रही है। हम जनता से किए हर वायदे को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी सहित नव गठित पंाच जिलों को संवारने के लिए राज्य सरकार हरसंभव उपाय करेगी। जिलों के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मोहला में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने इसके अलावा मानपुर में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड, तालाब सौंदर्यीकरण, गोटाटोला में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा, मोहला-मानपुर कॉलेज को पीजी कॉलेज में अपग्रेड करने तथा छुरिया मंदिर से शीतला मंदिर तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर 46 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपए की लागत के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया तथा 128 हितग्राहियों को विभिन्न योजना अंतर्गत 18 लाख 10 हजार रूपए की सामग्री व चेक का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम स्थल से ही आकांक्षी जिला के तहत भारत नेट योजनांतर्गत ऑनलाइन माध्यम से जोड़े गए 144 ग्राम पंचायतों में से ग्राम पंचायत केकतीटोला, गौलीटोला एवं कुंजामटोला के सरपंचों से वर्चुअल संवाद किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में जनता ने विश्वास दिखाया है। छत्तीसगढ़ शासन के तीन माह की अवधि पूर्ण हो गई है और 90 दिन में छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत बड़े कार्य किए हैं। आज 46 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपए के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है, जिसके लिए उन्होंने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही वादा निभाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि नये वित्तीय वर्ष में आवास बनना प्रारंभ हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने किसानों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार बनी तो हम 2 साल का बकाया धान बोनस देंगे। अटल जी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर हम लोगों ने 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस अंतरित कर इस गारंटी को भी पूरा कर दिया। इसी तरह प्रधानमंत्री ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गारंटी दी थी। हमने इस गारंटी को पूरा करते हुए समर्थन मूल्य का एकमुश्त भुगतान किसानों को किया और 12 मार्च को 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए एकमुश्त राशि भी अंतरित कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि बैंक खाते में आएगी। योजना के तहत राज्य के 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रूपए की प्रथम किश्त उनके बैंक खाते में अंतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना प्रदेश में प्रारंभ कर दी गई है और अभी तक रायपुर एवं बिलासपुर से दो बार रामभक्त अयोध्या गए है। आगे भी श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे।
वनवासियों के पैरों में कांटे न गड़े इसका ध्यान रखेगी सरकार- मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए संग्रहण दर 4000 रूपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चरण पादुका योजना फिर से प्रारंभ की जाएगी। इसके तहत वनवासियों को चरण पादुका दी जाएगी, ताकि उनके पैरों में कांटे न गड़े। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति एवं बीमा की व्यवस्था की जाएगी। सरकार जरूरतमंदों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेण्डर देगी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करेंगे। नियद नेल्लानार योजना: 21 सुरक्षा केन्द्र ग्रामीण के लिए बने सुविधा केन्द्र- मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला संवेदनशील जिला है। माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कैम्प खोले जा रहे हैं और तीन माह में 21 कैम्प प्रारंभ किए है, जो सुविधा केन्द्र भी है। इसके पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्रता से किया जाएगा। इन संवेदनशील क्षेत्रों में आपका अच्छा गांव योजना के अंतर्गत पेयजल, सड़क, शिक्षा, राशन, आधार कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रारंभ होगी। प्रधानमंत्री ने 7 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि रेलवे सेक्टर में दी है। उन्होंने 5 नए जिलों को संवारने तथा वहां के समग्र विकास के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अर्थव्यस्था के क्षेत्र में विश्व में पांचवें स्थान पर ला दिया है। आने वाले 5 वर्षों में हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होगा। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित जिला की बात भी करनी होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वनोपज एवं खनिज संपदा से भरपूर एवं समृद्ध राज्य है। लघु वनोपज का मूल्य संवर्धन करने की जरूरत है। यहां कोयला, लोहा, सोना, टीन, बाक्साईड जैसे खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के 498 ग्राम पंचायत चयनित किए गए हैं, जिनमें 800 करोड़ रूपए की लागत से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जिले में 10 एकड़ में एकलव्य विद्यालय का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार के होने से अनेक विकास कार्य जिले में हो रहे हैं। क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप आवास, बिजली, पानी, अस्पताल, विद्यालय जैसे बुनियादी कार्य पूरे किए जा रहे हैं। जिले को संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डोंगरगढ़ के समीप सोलर पैनल से विद्युत निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक इन्द्रशाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक संजीव शाह, कोमल जंघेल, दिनेश गांधी, कंचन बाला भूआर्य, नम्रता सिंह, आईजी दीपक झा, कलेक्टर एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में हितग्राही और नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कारपोरेशन में प्रबंध निदेशक न होने से वहां के अधिकारियों, कर्मचारियों के सामने वेतन का संकट खड़ा हो गया है। आमतौर पर छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कारपोरेशन में महीने के एक या दो तारीख तक वेतन हो जाता है। मगर इस बार मार्च का 14 तारीख निकल गया। कल 15 है। याने आधा महीने निकल गया। उसके बाद शनिवार, रविवार अवकाश रहेगा। दो-एक दिन में आचार संहिता भी लगने वाला है। कहीं आचार संहिता लग गया तो फिर सरकार को पोस्टिंग करने में बड़ी दिक्कत जाएगी। क्योंकि, फिर तीन अफसरों का पेनल बनाकर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजना पड़ेगा। वहां से फिर भारत निर्वाचन आयोग को जाएगा। आयोग जिस नाम को टिक करेगा, उसे फिर जीएडी एमडी अपाइंट कर पाएगा। इसमें कितना भी जल्दी किया जाए, फिर इस प्रॉसेज में हफ्ते-दस दिन का टाईम लगेगा ही। तब तक महीना निकल जाएगा।
छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कारपोरेशन में पहली बार ऐसी स्थिति आई है। दरअसल, वेयर हाउस के एमडी धमेंद्र साहू को राज्य सरकार ने 26 फरवरी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बना दिया था। पोस्टिंग होने के अगले दिन धमेंद्र मैनेजर पर्सनल को चार्ज हैंडओवर कर सारंगढ़ चले गए। तब से यह पद खाली है। मैनेजर पर्सनल एग्जीक्यूटिव पद नहीं, सो उन्हें वेतन निकालने का अधिकार नहीं। वेयर हाउसिंग में पहले भी कई बार एमडी के अवकाश या बाहर रहने से ये परिस्थिति बनी थी मगर सरकार किसी अफसर को प्रभारी एमडी अपाइंट कर देती थी। मगर इस बार ऐसा नहीं हो पाया। वेयर हाउसिंग में करीब 2200 अधिकारी, कर्मचारी हैं। इन सभी का वेतन लटक गया है। इस संबंध में वेयर हाउसिंग कारपोरेशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किशोर नागपुरे ने बताया कि वेतन के संकट के बारे में खाद्य सचिव से बात हुई है। उन्होंने जल्द एमडी नियुक्त करने का आश्वासन दिया है। धमेंद्र साहू के पास छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के साथ ही आईजी पंजीयन का दायित्व भी था। जिस तरह वेयर हाउसिंग में एमडी की पोस्टिंग नहीं हो पाई है, उसी तरह आईजी पंजीयन का पद भी पिछले 17 दिन से खाली है। हालांकि, वह कारपोरेशन नहीं है, इसलिए वहां वेतन की दिक्कत नहीं।

panchayattantra24.-रायपुर। “खेल ही जीवन, जीवन ही खेल” है। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और जीवन को जीने का एक तरीका भी। खेलों के माध्यम से हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। ऐसे में शारीरिक शिक्षा की भूमिका अहम हो जाती है। यह बात शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ महासम्मेलन में कही। उन्होंने यह भी कहा कि, खेल हमें अनुशासन, एकाग्रता, टीम वर्क सीखाता है और जिस दिन पूरे देश के लोगों में टीम भावना आ जायेगी उस दिन भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासनकाल में खेल और शारीरिक शिक्षा के लिए काफी काम हुआ लेकिन कांग्रेस के समय खिलाड़ियों और शिक्षकों की उपेक्षा हुई। जिसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने दे दिया। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी राज्य की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसपर श्री अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार हमेशा से ही खेल और शारीरिक शिक्षा को महत्व देती है। आने वाले शिक्षा सत्र से स्कूल में पहला पीरियड योग, व्यायाम, नैतिक शिक्षा का और प्रत्येक शनिवार लास्ट पीरियड खेल कूद का रहेगा।
खिलाड़ी देश के एंबेसडर होते है, और उनको तैयार करने वाले शारीरिक शिक्षा के शिक्षक होते हैं और उनकी उचित मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, शारीरिक शिक्षा शिक्षक को वरिष्ठता के आधार पर वेतनमान तो मिलता है लेकिन पदनाम परिवर्तन नहीं होता। सरकार उनको वरिष्ठता के आधार पर पदनाम दिलाने और स्कूलों में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के लिए नई शिक्षा नीति में प्रावधान लाएगी। इस अवसर पर अति विशिष्ठ अतिथि मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद सुनील सोनी, डॉ प्रकाश सिंह ठाकुर, सुशील मिश्रा, हरीश देवांगन, राकेश प्रधान, पीतांबर पटेल समेत हजारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। महतारी वंदन योजना से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सीधे महिलाओं ने इस बात की जानकारी दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें राशि मिलने से घर परिवार में भी खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री साय आज लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र दुर्गा नगर पहुंचे थे। सीधे, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री साय से महिलाएं बड़ी प्रभावित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने मीरा साहू, पुष्पा ध्रुव, सावित्री दीप, स्वाती राव, संतोषी राव और जमुना सोनी सहित छत्तीसगढ़िया महिला मंडल, आदिवासी महिला मंडल एवम तेलुगू महिला मंडल सहित अन्य महिलाओं से बड़े ही आत्मीयता से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए महतारी वंदन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि 1000 रूपए की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल स्क्रीन में आए मैसेज को मुख्यमंत्री को दिखाते हुए खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से चर्चा के दौरान उज्जवला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, पक्का घर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्ट्रीट वेंडर सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना से उन्हें खाना पकाने में काफी सुविधा मिल रही है। उन्हें समय पर गैस सिलेण्डर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से पूछा कि शासन की योजनाओं को मिलने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है, तो महिलाओं ने जवाब दिया कि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए उनका आभार भी जताया। लाभार्थी संपर्क अभियान में मुख्यमंत्री से दुर्गा नगर और आसपास के क्षेत्र की लगभग 300 से अधिक महिलाओं से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद भूषण लाल जांगड़े, पूर्व विधायक राम जी भारती, संतोष जैन, ए. एल. जोशी, एस. के. सोनवानी, श्याम, आरपी टंडन, शंकर सोनवानी, कुलदीप जांगड़े और विनोद भारती, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीटीएस माना कैंप, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए है। समापन समारोह में पुलिस मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री साय विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत करेंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गए त्रिनयन और आई.ओ. (I.O) मितान एप्प का करेंगे शुभारंभ।