Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। संस्था बढ़ते कदम मानव सेवा के साथ साथ बेजुबान पक्षियों एवम पशुओं की सेवा के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहती है। संस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेमप्रकाश मध्यानी,अजय वलेचा एवम जस्सू राहुजा ने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न स्थलों पर स्टाल लगाकर दाना सकोरा व कोटना का (निःशुल्क) वितरण किया जाता है । इसलिए आप सभी महानुभावो से निवेदन हैं कि यदि आप भी बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करने का भाव रखते हैं ,तो संस्था कार्यालय देवेंद्र नगर,मुक्तिधाम के अंदर किसी भी समय आकर दाना,सकोरा,एवं कोटना निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजू मंगतानी एवं संस्था महासचिव सुनील पेशवानी नें बताया कि विगत 13 वर्षों से संस्था द्वारा लगभग 80000 सकोरे एवम दाने के पैकेट एवम 9000 कोटना का वितरण अब तक किया जा चुका है । संस्था जनमानस से अपील करती है की अपने घर की छत, मुंडेर, आंगन में एवं ऑफिस,दुकान में प्रतिदिन पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत पहुचाने के लिए दाना पानी की व्यवस्था अवश्य कर खुद भी सेवा करें,औरों को भी प्रेरित करें ।
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से सियासत गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर दिग्गज नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आज प्रेस कॉफ्रेंस में बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया। पूछा… कि क्या इनको न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? क्या इनको ईओडब्लू की जांच पर विश्वास नहीं?
बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज करने का इतिहास हमारा नहीं उनका है। भाजपा को इस तरह के कामों के लिए फुर्सत नहीं है। हम तो मोदी जी की गारंटी पूरा करने में लगे हैं। भूपेश बघेल को जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए ना कि धमकी देना चाहिए। वहीं कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए आगे कहा कि कांग्रेसियों के मन में डर है, जनता ने उनको जानकारी दिया है अब कानून से डरे हुए है। उन्होंने जनता से अपील की शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला, पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला के आरोपियों को नाकारें और मोदी की गारंटी को पूरा करने वालों को स्वीकारें।

panchayattantra24.-रायपुर। सत्ता से बाहर होते ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जैसे-तैसे पाटन विधानसभा जीतकर प्रतिष्ठा तो बचा ली, लेकिन ईडी से बच नहीं पाए। राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होते ही भूपेश बघेल की परेशानी और बढ़ गई। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 17 मार्च को महादेव सट्टा मामले को लेकर ईओडब्ल्यू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 21 लोगों के खिलाफ रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज कर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दी है। ईओडब्ल्यू ने आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश विश्वासघात और जालसाजी सहित कुल 7 धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से टिकट दिया है। ऐसे में अब एफआईआर दर्ज होने के बाद ईओडब्ल्यू के रूख पर सबकी नजरें टिकी हुई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि एफआईआर के बाद ईडी उन्हें नामांकन दाखिल करने से रोक सकती है। यदि ईओडब्ल्यू उन्हें ऐसा करने से रोकती है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक प्रत्याशी उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर या आरोप दर्ज होने की जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। प्रत्याशी को यह बताना होता है कि उनके किस मामले में अपराध दर्ज है। साथ ही पार्टी को भी यह सूचित करना होता है कि दागी होने के बाद भी टिकट क्यों दी गई। इलेक्शन कमीशन ने इसके लिए एक प्रारूप भी तैयार किया है। अब भूपेश बघेल को राजनांदगांव के नामांकन के शपथ पत्र में अभी दर्ज हुए मामले की सभी धाराओं 120 बी, 34, 406, 420, 467, 468, 471 तथा धारा 7, 11 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 का अपराध होने का भी उल्लेख करना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल के खिलाफ प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 508 करोड़ रुपए लेने के आरोप में ईओडब्लू और एसीबी विंग ने एफआईआर दर्ज की गई है। भूपेश बघेल पर आरोप है कि उन्होंने महादेव बैटिंग ऐप के मालिक रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर को प्रोटेक्शन देने के नाम पर 508 करोड़ रुपए लिए हैं।
हालांकि ये मामला विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने खंडन किया था। साथ ही ये भी कहा था कि अगर भूपेश बघेल पर आरोप लग सकते हैं तो भाजपा नेताओं पर भी आरोप लगाए जा सकते हैं। किसी के आरोप के आधार पर केस दर्ज नहीं किया जा सकता है। सांसद विजय बघेल ने कसा तंज, कहा- ये तो होना ही था : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव बैटिंग एप मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो चुकी है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस के द्वारा राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पार्टी को बड़ा झटका लगने की संभावना है। महादेव सट्टेबाजी में बड़ी रकम के लेनदेन मामले में ईडी की लगातार कार्रवाई केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में चल रही है। अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पूर्व सीएम पर निशाना साधा है। इसी साल 8 और 30 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा राज्य पुलिस को दो रिपोर्ट भेजे जाने के बाद बघेल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पूरे मुद्दे पर दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने तंज कसते हुए कहा है कि ये तो होना ही था। सभी प्रश्न उठा रहे थे कि कब होगा। अब शुरू हुआ है। अब आगे आगे देखिए होता है क्या। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार किए हैं तो कानून के शिकंजे में आएंगे ही। उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस के कोई नेता जेल में हैं। तो कई जेल जाने की कगार पर हैं और भूपेश बघेल अंदर भी जा सकते हैं। नामजद एफआईआर दर्ज बता दें कि मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आरोपी के रूप में नामित कर मामला दर्ज किया गया है। इस ऐप की अनुमानित लेनदेन 6,000 करोड़ बताई जा रही है। भूपेश बघेल पर पुलिस के एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया है। वहीं इस एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल हैं। एफआइआर के बाद बोले भूपेश बघेल 1। कहीं भी मेरे नाम का उल्लेख नहीं है।
पहले की एफआइआर की कापी में उसमें शुभम सोनी, रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर का नाम है। 2। ये विशुद्ध रुप से राजनीतिक एफआइआर है। दबाव पूर्वक नाम डाला गया है। राजनीतिक प्रतिशोध के चलते एफआइआर किया गया है। गूगल को हमने ही लिखा था कि महादेव एप को बंद किया जाए। 3। आज भी महादेव एप बंद नहीं है। चार महीने यहां राज्य में भाजपा की सरकार है। केंद्र में पिछले 10 साल से सरकार है। अभी यह सट्टा बंद नहीं हुआ है। यह क्या मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन पर क्या सट्टा सांय-सांय चल रहा है। मोदी की गारंटी-विष्णु के सुशासन में यह स्थिति है। 4।14 ऐसी कंपनी है, जिसमें ईडी-आइटी की जांच के बाद सत्ता पक्ष के खाते में पैसा डाला गया। 5। भाजपा को सबसे ज्यादा चंदे देने वाले सट्टेबाज ही है। 6।राजनांदगांव लोकसभा चुनाव भाजपा हार चुकी है। इसलिए बदनाम करने के लिए यह सब किया गया है। मेरे चुनाव लडऩे से भाजपा को पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हो रहा है। इसलिए मेरे नाम को एफआइआर में बाद में डाला गया है। 7। मैं इस गीदड़ भभकी से न तो डरने वाला हूं न ही पीछे हटने वाला हूं। 8। सूची में मेरा नाम है,लेकिन विवरण में राजनीतिक संरक्षण व अधिकारियों का संरक्षण लिखा है। विवरण में मेरा नाम नहीं है। 9। 4 मार्च को एफआइआर दर्ज करने के बाद ईओडब्ल्यू ने अपने वेबसाइट पर क्यों नहीं डाला। यदि नोटिस मिलता हैं तो मैं जाऊंगा। वकील के माध्यम से भी बात करूंगा। 10। कांग्रेस सरकार ने महादेव एप के खिलाफ 72 एफआइआर, 450 गिरप्तारी की। महादेव एप पर सबसे पहले कार्रवाई हमने शुरु की। 11। महादेव एप से भाजपा ने कितना लिया है। यह बताएं। जितने भी सट्टा भी उसमें 28 प्रतिशत जीएसटी केंद्र सरकार ने लगाया है। सच तो यह है कि महादेव एप पर मैंने कार्रवाई की है। इससे भाजपा विचलित हो गई है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। बाकी राज्यों में महादेव एप को केंद्र सरकार क्यों बंद नहीं कर रही है। 12। महादेव एप को भारत सरकार क्यों बंद नहीं कर रही है। मेरा आरोप यह है कि महादेव एप से भाजपा ने पैसा लिया है। इसलिए एप के खिलाफ कार्रवाई नही हो रही है।
मनी ट्रेल के लेन देन का ईडी पास भी है हिसाब-किताब ईडी के पास राम गोपाल और टुटेजा की डायरी है। जिसमें सभी दो नंबर के लेन देन का हिसाब-किताब 18 महीने का है। उसके अनुसार भी कार्रवाई ईडी पुख्ता तौर पर मनी लांड्रिंग को सबूत के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकती है। हज़ार करोड़ रुपये से ऊपर का सट्टे का लेन देन इसी डायरी में टुटेजा और राम गोपाल के यहां ज़ब्त हुई है। कागज के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। ईडी अब फटाफट अपने द्वारा दर्ज केस को अंजाम तक पहुंचा सकती है। भूपेश बघेल की और भी मुसीबत बढऩे वाली है। ऐसा सूत्रों से जानकारी प्राप्त हो रही है। भूपेश बघेल के ऊपर राजनीतिक संकट और बढ़ेगा। ऐसे आसार राजनीतिक सूत्रों के अनुसार आ रहे है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का नाम सोनिया राहुल और प्रियंका का भी इसी डायरी में होने का प्रमाण है। इसी मनी ट्रेल वाली डायरी में भी दर्ज है। अब इस डायरी का उपयोग और इसके पन्ने अब ईडी के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण हो गए हैं।
मनी ट्रेल की जब्त डायरी का सच ईडी ने जो डायरी गोपाल अग्रवाल और अनिल टुटेजा से जब्त की उसमें इस बात का भी प्रमुखता से उल्लेख है कि राज्य सरकार के द्वारा किस तरीक़े से पैसों की वसूली की गई डायरी मेंं रेती, दारू, सट्टा, सीमेंट, बिल्डर, माफिय़ा, स्मार्ट सिटी, खनिज, आयरन ओर, वैक्सीन, सैनीटाइजर से जो पैसे आए उसका उल्लेख है। हाउसिंग बोर्ड की संपत्ति सहित सरकारी ज़मीन की खरीदी-बिक्री से प्राप्त हुआ विभिन्न मदों से पैसा आना और देश के बड़े कांग्रेसी नेताओं के नाम पर पैसे का प्रतिमाह रायपुर ऑफि़स से जाने का भी उल्लेख है। जिसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पवन बंसल, केसी वेणुगोपाल, प्रदीप नरवाल, संदीप सिंह, मनोज त्यागी जैसे प्रमुख कांग्रेस के नेताओं के अलावा डायरी में गिरीश देवांगन, सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, आरके श्रीवास्तव, मनीष बंछोर, भूपेश बघेल और उसके बेटे और दामाद का नाम के साथ सनी अग्रवाल, सौम्या चौरसिया, रानू साहू आईएएस, कृष्णा चंद्राकर, सुजीत चंद्राकर, सूर्या तिवारी के नाम है। जैसे बड़े माफिय़ा गिरोह के अलावा रायपुर शहर के सौ लोगों से ज़्यादा का नाम शामिल बताया जा रहा है। जब्त डायरी में उल्लेखित हर घटनाक्रम को ईडी गंभीरता से ले रही है। सोनिया गांधी प्रियंका गांधी राहुल गांधी और एआईसीसी के प्रमुख नेताओं व्दारा जो हफ़्ता वसूली भूपेश सरकार से की जाती थी, उसका राजफास होने में अब ज्यादा देर नहीं है। ऐसा उक्त डायरी के खुलासे के बाद हो सकता है।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में विकास कार्यों में लगातार तेजी आ रही है। राजधानी में विभिन्न बीएसयूपी कॉलोनियों की मरम्मत और दूसरे कार्यों को मंजूरी मिल गई है। रायपुर दक्षिण विधायक एवं शिक्षा संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर रायपुर दक्षिण विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 73 लाख की राशि स्वीकृत की गई है इस संबंध में संचनालय नगरी प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जिससे रायपुर दक्षिण की विभिन्न बीएसयूपी कॉलोनी का कायाकल्प किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार भक्त माता कर्मा वार्ड क.67 अंतर्गत भाठागांव, बी.एस.यू.पी. क्षेत्र, रावतपुरा बी.एस.यू.पी. कॉलोनी, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क.60 अंतर्गत काठाडीह बी.एस.यू.पी. कॉलोनी, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क.60 अंतर्गत एन्क्लेव बी.एस.यू.पी. कॉलोनी में आवश्यक मरम्मत कार्य, नाली निर्माण, जल प्रदाय व्यवस्था, रंगाई पुताई, पेवर, ग्रील इत्यादि कार्यों को मंजूरी दी गई है। साथ ही 79 लाख 50 हजार रुपए राशि रावतपुरा बी.एस.यू.पी. कॉलोनी में गार्डन, रंगमंच और मंगल भवन निर्माण के लिए मंजूर की गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। शहर में एक बार फिर स्नैचर गैंग सक्रिय हो गया है। ये लोग मॉर्निंग वॉकर महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं । वहीं चलती बस में साथ सफर कर रहा अग्यात चोर महिला के पर्स से जेवर ले भागा। शंकर नगर सेक्टर 1 निवासी राजनांदगांव में पदस्थ डीएसपी की मां आशा कोरी(72) शुक्रवार सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। वह मेन रोड के पास किशोर शॉपिंग मॉल के पास पहुंची ही थीं कि मोटर साइकल सवार दो अग्यात युवक पीछे से आए और गले से सोने की चेन खींचकर ले भागे। यह इलाका सुबह से भीड़भाड़ वाला रहता है। ऐसे में यह वारदात तडक़े पुलिस गश्त की पोल खोलने काफी है। चोरी गए चेन की कीमत 40 हजार बताई गई है। आशा कोरी की रिपोर्ट पर सिविल लाइंस थाने में धारा 392 के तहत दर्ज कर लिया है। और इलाके के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पायल ट्रैवल्स की अमरावती रायपुर बस में सवार चोर महिला यात्री का जेवर पार कर गया। देवेंद्र नगर सेक्टर-5, बी 192 निवासी कुंदन भट्टर की पत्नी शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे बस में अमरावती से सवार रायपुर (भाठागांव) आईं। बस से उतरते ही महिला ने अपना हैंड बैग देखा तो उसमें से तीन हजार रूपए नगद के साथ सोने की चेन कुल कीमत 60 हजार गायब था । अग्यात चोर सफर के दौरान ले भागा। कुंदन की इस रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने धारा ,379 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बस के ड्राइवर, कंडक्टर से पूछताछ और बस में सवार अन्य यात्रियों की सूची लेकर पूछताछ कर रही है । बता दें कि अब तक भाठागांव स्टैंड में उठाईगीर, जेबकतरे सक्रिय रहे लेकिन अब लंबी दूरी खासकर रात्रिकालीन बसों में भी चोर सफर कर वारदात करने लगे हैं। दरअसल बस ड्राइवर और कंडक्टर, अपनी अतिरिक्त कमाई के लिए बीच के शहर, कस्बों में उतरने वाले यात्रियों को चढ़ा लेते हैं। भीतर सीट या बर्थ होने पर उन्हे सीटिंग, स्लीपर की भी सुविधा दे देते हैं। ऐसे यात्रियों की कोई एंट्री या पूछपरख नहीं होती। इन्हीं में से कुछ संदिग्ध यात्री वारदात कर जाते हैं । बीच रास्ते यात्रियों की ढुलाई पर बस मालिकों की ड्राइवर और कंडक्टर पर पकड़ नहीं रहती। रात्रि कालीन लंबी दूरी की ये बसे आम पैसेंजर बसों की तरह ही चलती हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इलेक्ट्रिक व्हीकल को झंडी दिखाकर रोड शो का शुभारंभ किया।
panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहाँ अपने निवास में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं इलेक्ट्रिक वाहन रैली कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, ऊर्जा विभाग के सचिव पी. दयानंद, क्रेडा के सीइओ राजेश राणा, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव एवं क्रेडा विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित हैं.

panchayattantra24.-रायपुर: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया में कार्टून युद्ध शुरू हो चुका है. इसके साथ ही कांग्रेस के भाजपा पर राजनीति के स्तर को नीचा गिराने से सवाल पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में किसने राजनीति का स्तर गिराया, प्रशासनिक स्तर को गिराया, यह जनता देख रही है. नैतिकता की बात करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चिंतामणि महाराज एक बड़े वर्ग के सम्माननीय हैं. कांग्रेस में वे लंबे समय तक रहे, और भाजपा में अब उनके घर वापसी हुई है. समाज के बहुत सम्माननीय व्यक्ति हैं, इसलिए उनके लिए इस तरह की बातें करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चुनाव की तारीखों के एलान को लेकर कहा कि भाजपा पूरी तरह से मजबूती से चुनाव की मैदान में है. वहीं कांग्रेस के ऐसे हालात हैं कि प्रत्याशी तय नहीं कर पा रहे. कांग्रेस की टिकट पर कोई लड़ने को तैयार नहीं है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. विधानसभा के चुनाव समाप्त होते ही भाजपा लोकसभा की तैयारी में जुट गई थी. लगातार बैठक हो रही हैं. विधानसभा के सम्मेलन पार्टी ने शुरू कर दिए हैं. प्रत्याशी भी घोषित हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनता के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास किया है. इसलिए आम जनता ने तय किया है कि तीसरी बार देश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी को सौंपेंगे.
वहीं प्रशासनिक फेरबदल पर कांग्रेस के बयान पर अरुण साव ने कहा कि प्रशासनिक फेरबदल रूटिंग के प्रशासनिक काम है. कांग्रेस देश के विकास पर छत्तीसगढ़ के विकास पर बात करे. 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. आम लोगों के जीवन में कैसे परिवर्तन आया है. इन मुद्दों पर कांग्रेस बात करे. कांग्रेस आज मुद्दाविहीन है, नेतृत्व विहीन है, और नियत विहीन है, इसलिए आज कोई कांग्रेस की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाह रहा है.
panchayattantra24.-रायपुर। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज तिल्दा-नेवरा में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां 5.24 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ससाहोली का नाम जैन मुनि विद्या सागर जी महाराज के नाम पर रखने की घोषणा की साथ ही तिल्दा नेवरा में बीएड कॉलेज खोले जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद प्रियदर्शिनी स्कूल और शासकीय विद्यालय भीमोरी में निर्माण कार्य के लिए 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आने के बाद विकास के कार्यों में तेजी आई है। डबल इंजन सरकार की वजह से बेहतर समन्वयन के कारण योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और विकास कार्यों से रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल Also Read – गाडी पार्क करने के विवाद को लेकर महिला से की मारपीट ने यहां 157 लाख रुपए से निर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में 50 सीटर बालक छात्रावास, 247 लाख रुपए की लागत से बने 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र, 42 लाख रुपए से निर्मित उप पंजीयक कार्यालय भवन और 27 लाख से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर हमर क्लिनिक का लोकार्पण किया। साथ ही बी.एन.बी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल सासाहोली और स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 18-18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्रार्थना शेड का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने की और सांसद सुनील सोनी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर लेमिक्षा गुरू डहरिया, अनिल अग्रवाल, ईश्वर यदु, देवादास टंडन, विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 से 20 मार्च तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना हैं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना भी जताई गई है। आज शाम से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बादल गरजने की संभावना है। आज 16 मार्च को कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर और राजनांदगांव जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ चल सकती है।
17 मार्च को जशपुर,सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा,रायपुर में तेज अंधड़ के साथ बादल गरजेंगे कुछ स्थानों में भारी बारिश भी संभावित है। वहीं 18 मार्च को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम सहित कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बादल गरजने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, बारिश से तापमान में कमी के आसार भी हैं।