Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपु। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद प्रदेश में बालक-बालिकाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है। परिषद स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल अधिकारों की सुरक्षा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम का संचालन कर रहा है। जो एक सराहनीय कार्य है। यह बात मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को परिषद की सामान्य सभा की बैठक के दौरान कही। बैठक में बृजमोहन अग्रवाल को परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, सेवा के लिए किसी पद की जरूरत नहीं होती। हम बिना पद पर रह कर भी जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं।
श्री अग्रवाल ने जानकारी दी की परिषद गरीब और दिव्यांजन बच्चों के लिए विभिन्न कार्यों के संचालन कर रहा है। जिसमे जीवन ज्योति बालगृह (बालिका) रायपुर, कोंडागांव, बालगृह (बालक) माना कैम्प, खुला आश्रय गृह, स्पीच एंड हियरिंग थेरेपी सेंटर शामिल है। जो प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने परिषद को नया रायपुर में स्पीच एंड हियरिंग थेरेपी सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी है जिसके लिए राज्य सरकार 30 एकड़ भूमि का आवंटन करेगा। राज्य सरकार के बजट में भी बाल भवन के लिए प्रावधान किया गया है। सप्रे स्कूल में स्पीच थेरेपी सेंटर खोला जाएगा और माना बाल गृह में सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
इतना ही नहीं आने वाले समय में दिव्यांग बालक बालिकाओं के लिए विशेष पोस्ट मैट्रिक शिक्षण संस्थान भी खोला जाएगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में परिषद की उपेक्षा के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। जिसको सुधारने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम की तरफ से 5 लाख रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे। उन्होंने अपनी तरफ से भी परिषद को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। आज हुई बैठक में चंद्रेश शाह को महासचिव, इंदिरा जैन को कोषाध्यक्ष, डॉ अशोक त्रिपाठी को उपाध्यक्ष चुना गया साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही परिषद की कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या 10 से बढ़ाकर 25 कर दी गई। श्री अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस ली है और प्रचार प्रसार तेज कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ ने राजनांदगांव से भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग की है। इस संबंध में वे PCC चीफ दीपक बैज को लिखा है। पत्र में कहा है कि राजनांदगांव से भूपेश बघेल की टिकट काटी जाए और भूपेश बघेल की जगह स्थानीय नेता को टिकट दी जाए। पूर्व CM भूपेश बघेल BJP से मिले हुए हैं। उनके इस पत्र के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खलबली मच गई है।
ये था पूरा मामला राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में मंच से पार्टी के खिलाफ भाषण देने वाले सुरेंद्र दास वैष्णव (सुरेंद्र दाऊ) को जिला कांग्रेस कमेटी ने नोटिस जारी कर दिया है। पार्टी ने उनकी हरकत को अनुशासन और आला कमान के निर्देशों का उल्लंघन माना है। जिला कमेटी ने सुरेंद्र दाऊ से पूरे मामले में 3 दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। साथ ही समय पर जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। मामला 18 मार्च का है। राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में राजनांदगांव ग्रामीण क्षेत्र के कोठरिया बाड़ी में कर्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सुरेंद्र ने मंच से ही पूर्व सीएम और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पूछा कि पंच, सरपंच की दरी उठाने की ही जिम्मेदारी है क्या? अगर भिलाई-दुर्ग में पंचायत के चुनाव होंगे तो हम वहां भी काम करने के लिए तैयार हैं। 5 साल बहुत से हमारे नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लेकर चिंतन-मनन किया। क्या इसमें हम कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। इन लोगों ने बंद कमरे में बैठकर चिंतन-मनन किया। हम इस बात को डंके की चोट पर कहते हैं कि किसानों को भाजपा की सरकार 3100 रुपए धान के दे पा रही है, वो भूपेश बघेल की देन है।
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनावों के लिए पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट बस्तर पर नामांकन प्रकिया शुरू हो गयी। राज्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।प्रथम चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं। उऩ्होने बताया कि प्रथम चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी जबकि 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 19 अप्रैल को होंगा। इस सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नही किया हैं।इस सीट से वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सांसद है।

panchayattantra24.-रायपुर। महादेव ऐप मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और रायपुर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) आमने-सामने हैं। चार मार्च को ईओडब्ल्यू रायपुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल और 18 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपों में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और विश्वास का उल्लंघन जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। यह कार्रवाई ईडी द्वारा राज्य पुलिस को भेजे गए एक संदर्भ पत्र पर आधारित थी। इसमें केंद्रीय एजेंसी ने अपनी जांच के निष्कर्षों को साझा किया और बघेल और कई नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की।
सूत्रों से ऐसी जानकारी आ रही है कि जल्द ही ED महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामलें में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गिरफ्तार कर सकती है। लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि होना अब भी बाकी है। ऐसा भी माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी ED की कार्रवाई का रोड़ा बन रहे है जिसकी वजह से ED की सीधी कार्रवाई की दिशा थोड़ी टेढ़ी-मेढ़ी होती नज़र आ रही है। फिलहाल भूपेश बघेल की गिरफ्तारी का समय ED की निश्चित कर सकती है।
हालाकिं ईओडब्ल्यू ने कथित तौर पर जाने-माने नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों का नाम लेने से परहेज किया। इसमें केवल अज्ञात सिविल सेवकों, पुलिस अधिकारियों और विशेष कर्तव्यस्थ पर एक अधिकारी का उल्लेख था। एफआईआर न केवल लोकसभा चुनाव से पहले बघेल के लिए परेशानी खड़ी करती है, बल्कि ईओडब्ल्यू पर भी सवाल उठाती है, क्योंकि फिलहाल उसका ईडी के साथ टकराव चल रहा फ्री प्रेस जर्नल ने गिरफ्तार आरोपी चंद्र भूषण वर्मा का बयान हासिल किया है। अपने बयान में, राज्य खुफिया ब्यूरो में एक सहायक उप-निरीक्षक, वर्मा ने कहा कि चंद्राकर और उप्पल ने अपने अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को रोकने के लिए कई शीर्ष-रैंकिंग पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं को संरक्षण राशि का भुगतान किया। वर्मा ने कथित तौर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचने के लिए हवाला नेटवर्क में धन के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान की। उन्होंने शीर्ष नौकरशाहों के साथ पैसों के आदान-प्रदान का विवरण भी दिया और यह रायपुर पीएमएलए अदालत में ईडी द्वारा दायर अभियोजन शिकायत का हिस्सा है। वर्मा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में शीर्ष अधिकारियों को नवंबर-दिसंबर 2021 से जून 2023 तक हर महीने पैसा मिला। छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त एसपी (इंटेलिजेंस) और रायपुर के अतिरिक्त एसपी अभिषेक महेश्वरी को कथित तौर पर ऐप प्रमोटरों से प्रति माह 35 लाख रुपये मिलते थे। इसके अतिरिक्त, चंद्राकर और उप्पल ने माहेश्वरी को रामायण एन्क्लेव, काम दिया। शंकर नगर, रायपुर में एक फ्लैट खरीदने के लिए वित्त पोषित किया। वह वर्तमान में एडिशनल एसपी बिलासपुर (ग्रामीण) के पद पदस्थ है।
अजय यादव, आईपीएस, जो इंटेलिजेंस आईजी थे, को कथित तौर पर प्रति माह 20 लाख रुपये मिलते थे। वह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू), नवा रायपुर में आईजीपी के रूप में तैनात हैं। आईपीएस प्रशांत अग्रवाल, जो एसएसपी रायपुर और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और ईओडब्ल्यू के प्रमुख थे, को कथित तौर पर प्रति माह 20 लाख रुपये मिलते थे। वह अब बस्तर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (सीएएफ) के पद पर तैनात हैं संजय ध्रुव, जो दुर्ग के अतिरिक्त एसपी थे, को कथित तौर पर प्रति माह 25 लाख रुपये मिलते थे। वे वर्तमान में सहायक महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ हैं। एसएसपी दुर्ग और रायपुर को प्रति माह 10 लाख रुपये मिलते थे। सूत्रों से पता चला है कि 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख और 2001 बैच के अधिकारी आनंद छाबड़ा को भी कथित तौर पर पैसे मिले थे। यही नहीं, छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के एक सिविल सेवक सौम्या चौरसिया, जो सरकार में उप सचिव के रूप में कार्यरत थे और वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन मामले से जुड़े पीएमएलए मामले में जेल में हैं, को कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। महादेव प्रमोटर्स से प्रति माह। पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी सूरज कुमार कश्यप को कथित तौर पर 35 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान प्राप्त हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये मिले थे। इन शीर्ष अधिकारियों के अलावा, 40 से अधिक अन्य वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कथित तौर पर महादेव सिंडिकेट में शामिल थे।

panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.03.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उडीसा से रायपुर की ओर आ रहीं एक बस में सवार एक महिला व लड़का अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने हेतु रायपुर आ रहे है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं नगर अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया।
इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा बस को आता देखकर रोकवाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के महिला एवं लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुम्मन जेना निवासी उडीसा का होना बताया तथा लड़का विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर 03 अलग – अलग बैगों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी कुम्मन जेना एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 24.390 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त कर दोनों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 254/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार 01. कुम्मन जेना पति गोपीनाथ जेना उम्र 60 वर्ष निवासी कांजीआमा थाना काटो जिला गंजाम उडीसा। 02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल यानी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मेकाहारा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां अंबेडकर अस्पताल के मर्चुरी में 4 साल से तीन लाशें रखी हुई हैं जो कि अब तक पूरी तरह से सड़ चुकी हैं। लेकिन अब तक इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं आया। बताया जा रहा है कि कोरोना की पहली लहर के दौरान यह मौतें हुई थी। इस दौरान शव को पीपीई किट में लपेटकर रख दिया गया था। इन तीन लाशों को 4 साल तक उनके परिजन लेने नहीं आए और सिस्टम की लापरवाही से यह लाशें अब कंकाल में तब्दील हो चुकी हैं।
बहरहाल मर्चुरी की सफाई और रख रखाव के दौरान जब इन लाशों को देखा गया, तब जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आज इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित किया है कि आज भी इस दुनिया में ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनों की परवाह भी नहीं है। यही कारण है कि आज तक इनकी कोई खबर लेने नहीं आया । वहीं सिस्टम की लापरवाही इस कदर से सामने आई है कि यह बताने वाला भी कोई नहीं है कि आखिर मर्चुरी भी रखी लाशें किसकी है और यह कौन हैं? किसी को कुछ पता ही नहीं है।
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तथाकथित नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ईडी के पास जो डायरी है वह कांग्रेस शासन काल में हुए मनी ट्रेल की कहानी बयां कर रही है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राम गोपाल और टुटेजा से बरामद डायरी में वो पुर्ज़े और पन्ने में मनी ट्रेलर के पक्के सबूत ईडी के पास है । उक्त मनी ट्रेल के आधार पर ईडी बड़ी कार्रवाई कर सकती है । ग़ौरतलब है कि कोयला घोटाला शराब घोटाला महादेव सट्टा के मामले में भूपेश बघेल सहित और भी कई आरोपी है जिनके नाम भी सभी घोटालों में दर्ज है। जिसमें अधिकांश आरोपी आईएएस ऑफि़सर सहित जेल में बंद है और 2-तीन आरोपी विभिन्न अदालत से ज़मानत पर बाहर है। अब देखना है कि ईडी अपनी कार्रवाई तेज़ी से कर सभी घोटाले में जो नाम दर्ज लोगों को गिरफ़्तार कर सकती है। विश्वस्त जानकारी के अनुसार जल्द ही मनी ट्रेल की डायरी के आधार पर ताबड़तोड़ गिरफ़्तारी की कार्रवाई कर सकती है । सूत्रों के अनुसार मनी ट्रेल में देश के बड़े-बड़े नेताओं के अलावा प्रदेश के नामचीन नेताओं का नाम भी सामने आया है और बहुत जल्द ही मनी ट्रेल के अनुसार बड़ी कार्रवाई कर सकती है। डायरी पुर्जों के आधार पर ही जो नाम सामने आएंगे उनकी मुसीबतें आने वाले दिनों में बढऩे वाली है । जानकारी के अनुसार प्रति सप्ताह, प्रतिमाह विभिन्न मदों पैसा बड़े पैमाने हज़ारों करोड़ से ऊपर भ्रष्टाचार हुआ ऐसा उक्त डायरी में उल्लेख हैै । तत्कालीन कांग्रेस शासन के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख ने बेतहाशा अपने बड़े नेताओं को प्रतिमाह मोटी रक़म को भेजी है जिसका उल्लेख उक्त डायरी में भी है । ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के बड़े नेताओं के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का नाम भी मनी ट्रेल के उक्त पुर्ज़े में है।
कोयले, महादेव सट्टा, रेत खदानों, शराब, सीमेंट के साथ इस स्मार्ट सिटी की कोरोनॉकाल में एक वैक्सीन जिसकी ख़ूब कालाबाज़ारी की गई और इंजेक्शन जिसमें भारी पैसा कमाया गया इसके अलावा धान घोटाले में प्राप्त बड़ी रक़म प्रतिमाह बेतहाशा पैसा राइस मिलर्स से लिया गया है कस्टम लेवी प्रणाली में भी हजारों करोड़ का घोटाला किया गया। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड के सभी प्लान के पहले बड़े नेताओं ने अपने-अपने खातों में महत्वपूर्ण भूमि खऱीदी की। कुछेक बड़े नेताओं ने तो बड़ी ज़मीन खऱीदी कर हाउसिंग बोर्ड की आधी ज़मीन शासन से एक्वायर्ड कराया और बाद में बची हुई भूमि को बेतहाशा रेट बढ़ाकर बेचा गया और हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से अनाप-शनाप बजट बनाकर जमीन बेचे गए जिसमें हज़ारों करोड़ों का वारा-न्यारा हो गया। ऐसे एक नहीं अनेक प्रकरण पक्के सबूत के आधार पर हंै। भ्रष्टाचार के विभिन्न मुद्दों पर ईडी आगे जाँच कर बड़ी कार्रवाई की ओर आगे बढ़ रही है जो बड़े नेताओं के गिरेबान तक ईडी हाथ पहुंचने वाला है। अब जनता अपेक्षा भी करती है कि ईडी ने जो कार्रवाई की है उसकी पूरी तरीके से ख़ुलासा करे और घपले घोटालों की पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। ताकि भ्रष्ट शासन करने के नाम और घोटाले बाजों को संरक्षण देने वालों को चेहरे मुखौटे से बाहर जनता के सामने आ सके।
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची अब तक जारी नहीं होने पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है, जिससे कूदकर भागने के लिए सब विवश है. कांग्रेस के एक बड़े नेता तो चुनाव ही नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने तो उन्हें जबरदस्ती उतार दिया है. आधी जगह पर प्रत्याशी ही तय नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल, मोदी की लहर नहीं सुनामी है, जिसमें कांग्रेस पूरी तरह से डूब चुकी है.
कांग्रेस में अंतर्कलह को लेकर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है. 5 साल तक भय और तानाशाही के आधार पर भूपेश बघेल ने राज करने की कोशिश की. भय सिर्फ जनता के लिए नहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए भी था. जिस तरह से घटना सामने आ रही है, उससे यह बात स्पष्ट हो गई है. वहीं तैयारियों के लिहाज से कांग्रेस के काफी पीछे रह जाने वाले सवाल पर ओपी चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया हो चाहे, संगठन के काम हो बीजेपी कांग्रेस को कोसों पीछे छोड़ चुकी है. कांग्रेस के लोग भी इस बात को समझ रहे है, छत्तीसगढ़ की जनता सब समझ चुकी है.

panchayattantra24.-रायपुर। यात्री ट्रेनों को निरंतर रद्द करने के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र शासन से रेलवे बोर्ड से इस बारे में निर्देश लेकर जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि, मालगाड़ियां उसी रूट पर लगातार चलाई जा रहीं हैं तो यात्री ट्रेनें क्यों नहीं चल सकती। इसके साथ ही पटरियों की खराब होने की बात है तो यात्री ट्रेनें तो चल ही नहीं रहीं तो मेंटेनेंस क्यों नहीं हो रहा है। अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी।
याचिका के मुताबिक, मरम्मत और आधुनिकीकरण के नाम पर तीन साल से ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला जारी है। पैसेंजर, मेमू और डेमू ट्रेनों को रद्द करना तो यहां आम बात हो गई है। हावड़ा, दिल्ली रूट से लेकर बिहार, कटनी रूट की ट्रेनें लगातार प्रभावित हो रहीं हैं। याचिका के अनुसार, लगातार मांग और शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि दूसरी ओर मालगाड़ियां उसी रूट पर लगातार चलाई जा रही हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अवग्रवाल की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने रेलवे से पूछा है कि क्या ऐसी वजह है कि यात्री गाड़ियां अचानक बड़ी संख्या में रद्द की जा रही हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। शंकर नगर ब्रिज के पास बड़ा हादसा हुआ है. शराब के नशे में तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे ड्राइवर की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार CG 10 NB 3388 बिलासपुर पासिंग की है. तेलीबांधा जाने वाले रास्ते में यह घटना हुई है. जो देर रात की बताई जा रही है.