Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 36 घंटों में भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से दलहन, तिलहन सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ रही है। इसी बीच CM विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान हुआ है। इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हमारी सरकार किसानों के हितों के हमेशा प्रतिबद्ध है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के शताब्‍दी नगर में नगर निगम की जमीन पर करोड़ों रुपये खर्च करके भवन का निर्माण और फिर उस पर कब्‍जा के मामले की जांच के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने कमेटी गठित कर दी है। इस मामले में पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की पत्‍नी और कांग्रेस नेत्री शकुंतला डहरिया की समिति आरोपों के घेरे में हैं। फरवरी में हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह मामला उठा था। इस पर विभागीय मंत्री ने जांच कराने की घोषणा की थी।
सदन में की गई इसी घोषणा के परिपालन में नगरीय प्रशासन विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है। रायपुर संभाग आयुक्‍त की अध्‍यक्षता वाली इस कमेटी में अपर कलेक्‍टर और संचालनालय में मुख्‍य अभियंता को सदस्‍य बनाया गया है। वहीं, संचालनालय के ही संयुक्‍त संचालक को सदस्‍य सचिव नियुक्‍त किया गया है। बता दें कि सदन में यह मामला पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम सीट से बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने उठाया था। मूणत ने आरोप लगाया था कि शताब्दि नगर तेलीबांधा स्थित सामुदायिक भवन पर राजश्री सद्भावना समिति का नियम विरुद्ध कब्जा है। नगर पालिका निगम रायपुर तथा स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर द्वारा इस सदन में रंगरोगन, फर्नीचर तथा अन्य सुविधाओं पर लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को लेकर प्रदेश से प्रभारी नितिन नबीन ने तंज कसते हुए कहा कि 5 साल तक सीएम हाउस से निकले नहीं। ना कार्यकर्ता से मिले ना जनता से मिले, अब झेलना पड़ेगा। राजनांदगांव में कार्यकर्ता पूछ रहे हैं 5 साल से कहां थे। उनके पास कोई जवाब नहीं है, ना वो कार्यकर्ता के पास और ना जनता के पास जाने के लायक बचे हैं। भूपेश बघेल और कांग्रेस खुद के कटघरे में खड़े हैं। 3 दिन के प्रवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने आगे कहा कि भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री भी शामिल होंगे। चार लोकसभा क्षेत्र को लेकर बैठक होगी। चुनाव प्रचार की रणनीति और मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। यह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में होगी। 
कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया के लेटर को लेकर प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं। इस लाइन को हम कहते थे और यह चरितार्थ हुआ। जिस पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया उसमें भी हाथ साफ किया। प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत हुई है, यदि निर्णय लेंगे तो उनकी कुर्सी जाएगी। भूपेश और उनके लोगों ने कांग्रेस के खजाने में भी हाथ साफ किया है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल कराई जा रही है। चिट, किताब से लेकर मोबाइल तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी पैसे वसूल रहे हैं। नकल का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अफसरों ने जांच कराने की बात कही है। दरअसल, इन दिनों छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। इस बीच सक्ती जिले के छापोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि स्टूडेंट्स मोबाइल रखकर पेपर सॉल्व कर रहे हैं। पर्यवेक्षक, शिक्षक और केंद्राध्यक्ष पैसे लेकर उन्हें नकल सामग्री मुहैया करा रहे हैं। छपोरा के सरकारी हाई स्कूल में 10वीं और 12वीं ओपन बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले स्टूडेंट्स से पैसे लिए जाते हैं। इसके लिए कर्मचारियों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पैसे देने वाले स्टूडेंट अपने साथ केंद्र में मोबाइल, चिट और किताबें ले जाते हैं।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में गुंडे-बदमाश और चैन स्नेचरों का आतंक बरकरार है, सरकार बदलने के बाद अपराधियों को चाल-चरित्र में कोई बदलाव नहीं आया। वो रोज वारदात को अंजाम दे रहे हंै। जबकि पुलिस चेकिंग के नाम पर सिर्फ वसूली कर रही हैं। गत दिनों शंकर नगर में पुलिस अधिकारी की माता चैन स्नेचर की शिकार हुई । पुलिस आज तक उस घटनास्थल में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर ली, लेकिन चैनस्नेचर का कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस की पाइंट ड्यूटी होने के बाद भी सुबह-सुबह मार्निंग वाक में जाने वाले शहरवासी अप्रिय वारदात के शिकार हो रहे है। जबकि उनके पास वायरलेस की सुविधा भी उपलब्ध है, घटना के बाद संबंधित थाना क्षेत्र तक को घटना की सूचना नहीं दी जाती। पीडि़त थाने जाकर रिपोर्ट लिखाते है तो दस सवाल किए जाते है। जबकि पुलिस को सख्त हिदायत है कि पीडि़त की तुरंत  मदद की जाए, उसके बाद भी पुलिस वाले थाने में पीडि़त को मदद करने के बजाय प्रताडि़त करते है। राजधानी में चाकू बाजी जिस तरह आम बात हो गई वैसे ही अब चैनस्नेचिंग आम हो गई है। कही भी महिलाओं का आना-जाना एक जान जोखिम का सबब बन गया है। पुलिस की चौकस निगरानी के बाद भी बीच सड़क में चोर उठाईगिरों का आतंक पूरे चरम पर है। गुंडे-बदमाशों- चेन स्नेचरों पर पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। वो बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते चले जा रहे हैं और पुलिस जांच के नाम पर मौन दर्शक बनकर तमाशा देख रही है। राजधानी की हालात तो इतना बद से बदतर है कि यहां आम नागरिकों की तो बात ही छोड़ दो, पुलिस के परिजन खुद इस तरह की घटनाओं के शिकार हो रहे है। राजधानी में गुंडे-बदमाशों का आतंक इतना है कि क्या महिला, क्या पुरूष सभी अपराधियों के निशाने पर है। मौका मिलते ही बिना चूक किए बदमाश घटना को अंजाम देने में कोई कोताही नहीं बरतते हैं? थाने वाले एक दूसरे थाने के सीमा क्षेत्र को लेकर हमेशा भ्रमित रहते है एक ही राग अलापते है कि क्षेत्र फलां थाने का है। कही भी घटना हो तुरंत रिपोर्ट लिखकर संबंधित थाने के साथ मिलकर आरोपी को पकडऩा चाहिए । लेकिन हर बार थाने में यही समस्या रहती है कि घटना फलां थाने का है, जबकि नजदीकी थाने में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़तों की मदद करना पुलिस का कर्तव्य है। वो काम छोड़कर पूछताछ के नाम पर समय जाया करती रहती है।
तब तक आरोपी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो जाते है। इसी तरह हिट एँड रन मामलो में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई हैं जबकि आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे,गाड़ी जब्त होने के बाद भी तेलीबांधा पुलिस वाहन मालिक का पता नहीं ढूंढ पाई है। डॉक्टर दंपति और बेटे को रौंदने वाले गिरफ्त से बाहर हिट एंड रन के मामले में तेलीबांधा थाना की की खामोशी पर कई सवाल उठ रहे है। हिट एंड रन के मामले में कोताही साफ दिखाई दे रही है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में वाक पर निकले डाक्टर दंपती और बेटे को एक तेज रफ्तार वाहन ने अपने चपेट में ले लिया था। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जानकारी है कि हादसे के बाद आरोपी कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों कि माने तो श्याम नगर निवासी डा. अनीश मेमन और उनकी पत्नी शबाना मेमन अपने 14 वर्षीय बेटे हसनेन मेमन के साथ बुधवार की रात साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद वाक पर निकले थे। तीनों सड़क किनारे टहल रहे थे। इस दौरान एक वर्ना कार तेज रफ्तार में पहुंची और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। कार में तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे में थे। चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा उसने दो जगह और टक्कर मारी। घटनास्थल पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपित कार छोड़कर फरार हो गए।
चेन स्नैचिंग की दूसरी घटना, सोमवार सुबह देवेंद्र नगर में बुजुर्ग महिला हुई शिकार देवेंद्र नगर सेक्टर 4 स्थित होरा चौक पर चेन स्नेचिंग की दूसरी घटना हुई। मॉर्निंग वॉक पर निकली मोवा निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए।2 अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। 1 लाख रुपए कीमत की 2 तौला चेन लूटकर हुए फरार हुए। यह तीन दिन पहले शंकर नगर चौपाटी में हुई वारदात की ही पुनराृत्ति है। शनिवार सुबह राजनांदगांव में पदस्थ डीएसपी की माता जी के गले से भी चेन लूटकर फरार लुटेरों का कोई सुराग नही मिला। 3 दिन में दूसरी बड़ी चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। यह दूसरी घटना देवेंद्र नगर थाना इलाके की है । और घटना का तरीका भी एक जैसा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पड़ताल कर रही है।
 

 
 
 panchayattantra24.- रायपुर। कांग्रेस नेता द्वारा पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में ही मंच से नाराजगी जाहिर करने और दरकार रहने के दौरान जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाने का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। वही इस पूरे मामले को लेकर भाजपा भी एक्टिव हो गई हैं। भाजपा के नेता इस वीडियों को शेयर करते हुए कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने लिखा, अपना दर्द किसको बताएं, जब कांग्रेस के प्रतिनिधित्व ही गोलमाल करने में 5 साल व्यस्त हो तो कार्यकर्ता कहां जाएं…सुनिये कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रताड़ना का शिकार हुए उन्हीं के पार्टी के सदस्य की कहानी उन्हीं की जुबानी।
 

 
 
panchayattantra24.- रायपुर। राज्य शासन ने पूर्व आईपीएस डीएम अवस्थी को ओएसडी एसीबी/ईओडब्लू , डीएम अवस्थी को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग से 15 मार्च को जारी आदेश में कहा है कि चूंकि आईजी अमरेश मिश्र ने 12मार्च को पद सम्हाल लिया है, इसलिए। बता दें कि 4 मार्च को ईओडब्लू ने पूर्व सीएम बघेल पर महादेव एप में एफआईआर दर्ज किया था। 14 मार्च को खबर फ्लैश हुई और अगले ही दिन अवस्थी को मुक्त कर दिया गया।यह आदेश सीएम विष्णु साय ने भी सोशल मीडिया में शेयर किया है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। दक्षिण विधानसभा में आज कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे. इस सम्मेलन में शामिल होने से पहले बृजमोहन अग्रवाल राजिम कुंभ पर कैसेट विमोचन करेंगे. फिर वे रायपुर लोकसभा कोर कमेटी एवं लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होंगे. शाम को भाठागांव हनुमान वाटिका में आयोजित गृह प्रवेश व जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचेंगे.
  

 
panchayattantra24.-राजिम। युवक नें तलवार नुमा (कुपरा) से दिनदाहाड़े की युवती की हत्या कर दी गई। मामलें में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बासीन बाजार चौक के पास लगे घर में घटना कों अंजाम दिया है। आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गरियाबंद से बड़ी खबर फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बासीन में युवक नें घटना कों अंजाम दिया है। घटना की सुचना मिलते ही फिंगेश्वर मौक़े पर पुलिस पहुंची है। बता दे की पूरी घटना लगभग शाम के 4बजे की है। मृतक युवती ग्राम सिर्री कला फिंगेश्वर में CHO के पद पर पदस्थ थी। 
मृतक युवती मठ पुरैना रायपुर निवासी आराधना साहू उम्र 27वर्ष पिता परमेश्वर साहू बताया गया। जबकि आरोपी युवक श्याम साहू पिता पुनाराम साहू उम्र 26वर्ष शीतला पारा नयापारा निवासी है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। युवक-युवती दोनों स्कूटी से कही जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ। लड़का मारपीट करने लगा तो लड़की जान बचाने बासीन में बाजार चौक एक ग्रामीण के घर घुस गया, जहां युवक ने तलवार नुमा (कुपरा) हथियार से युवती की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस नें आरोपी कों गिरफ्तार कर लिया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि महादेव बेटिंग एप को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो बयानबाजी की है, भाजपा और सरकार पर जो आरोप लगाया है वो निराधार और बेबुनियाद है. उनका आरोप लगाना वैसा ही है जैसे चोर की दाढ़ी में तिनका. भूपेश बघेल मुख्यमंत्री जैसे पद पर रहे हैं. उन्हें न्यायालयीन और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए. एक तरफ वे दावा करते हैं कि महादेव बैटिंग एप मामले में जांच की कार्रवाई हमने शुरू की और उसी जांच के क्रम में जब एफआईआर दर्ज होती है तब वे बौखला जाते हैं. पेट में दर्द होने लगता है. आगे उन्होंने कहा कि ना तो चुनाव से एफआईआर का कोई लेना देना है, ना राजनीतिक विद्वेशवश एफआईआर किया गया है. केवल जांच प्रक्रिया के क्रम में एफआईआर दर्ज हुई है. यह जांच की सतत प्रक्रिया का हिस्सा है. आगे डिप्टी सीएम ने कहा कि आज देश का मूड स्पष्ट रूप से दिखता है. अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार. भाजपा को किसी विद्वेष में काम करने की आवश्यकता नहीं है. पूर्व सीएम की गिरफ्तारी को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि कानून अपना काम करेगा.