Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। बीते दिनों मौदहापारा क्षेत्र में हुए विवाद को लेकर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा गुरुवार को मौदहापारा थाना पहुंचे. जहां उन्होंने घटना की जानकारी मांगी. साथ ही उन्होंने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद वे विवाद में गंभीर रुप से घायल हुए नाबालिग से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. बता दें कि बुधवार को मौदहापारा इलाके में कुछ बदमाशों ने नाबालिग पर जानलेवा हमला कर दिया था. इस मामले में पीड़ित रवि रक्सेल के पिता राज रक्सेल ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपयों के खिलाफ धारा 341,147, 148, 149, 307, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है.
 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम और राजनांदगांव उम्मीदवार भूपेश बघेल की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले महादेव सट्टा ऐप मामले में एफआईआर दर्ज हुई तो अब पार्टी के नेताओं ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं पार्टी के ही कार्यकर्ता और नेता अब उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी मजबूत हैं और बीजेपी उनके खिलाफ साजिश कर रही है। कांग्रेस को बदनाम करने बयान दिलाए जा रहे हैं। बयान देने वाले नेताओं पर PCC चीफ ने कहा कि कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता अपनी बात बंद कमरे में कहें। सार्वजनिक मंच से कोई बात कहना ठीक नहीं है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लड़ने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं. इसलिए उनका प्रत्याशी घोषित नहीं हो रहा है. इन सीटों में भी उन्हें इंडिया गठबंधन को सौंप देना चाहिए. ताकि वह अपने प्रत्याशी उतार सकें. डायरेक्ट फाइट की स्थिति नहीं है. कांग्रेस के पास योग उम्मीदवार नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि जो है अभी वह अंतर्कलह से पीड़ित है. अंतर्कलह से उबरे तभी तो प्रत्याशी घोषित करेंगे. दीपक बैज की उम्मीदवारी पर लखमा ने खुद को गाड़ दिया है. वही हाल सब जगह है. चंद्राकर ने दीपक बैज और कवासी लखमा की फोटो पर पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये डीप फेक तस्वीर है. 
कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर चंद्राकर ने कहा कि मेरे पास कांग्रेस के अभी भी कम से कम 1000 लोगों की सूची है जो भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं. सच में भगदड़ की स्थिति है. कांग्रेस की नइया में सच में छेद है. अम्बिकापुर में बांग्लादेशी शरणार्थियों को जमीन देने के मामले पर अजय ने कहा कि कांग्रेस और घोटाला एक दूसरे की पहचान हैं. यह बुद्धि में बीरबल से भी तेज लोग हैं. जहां मौका मिला वहां साफ किया. विधानसभा में हमारे प्रश्नों में सब में जांच कमेटी गठित की गई है. घोटाला हुआ है, तो जांच होगी.

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईटी की टीम ने राजधानी रायपुर समेत कई जिलो में दबिश दी है। रायपुर, राजनांदगांव के जमीन और फाइनेंस कारोबारियो के ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन कारोबारी चंद्र कुमार अग्रवाल उर्फ चुन्नू दाऊ के कटोरा तालाब समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची हुई है। बता दें कि राजनांदगांव में फाइनेंस ब्रोकर संजय शर्मा, सुंदरा कंस्ट्रक्शन के अमलीडीह स्थित ऑफिस, फ़ाइनेंस ब्रोकर प्रकाश लुनिया के देवेंद्र नगर समेत कई ठिकानों पर रेड कार्रवाई की जा रही है। आईटी के 17 अधिकारी रेड कार्रवाई में शामिल हैं। वहीं, बता दें कि आईटी की दिल्ली और भोपाल यूनिट की टीम की कार्रवाई कर रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। नकाब पहनकर चैन स्नेचिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल चैन स्नेचिंग की घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा संबंधित थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुए आरोपियों द्वारा फरार होने हेतु जिन मार्गो का उपयोग किया गया था उन मार्गो में लगे सैकड़ो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर भी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चैन स्नेचिंग के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए लूट के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखकर भी अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे। 
 इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी सर्वेश दुबे जो पूर्व में भी चैन स्नेचिंग के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सर्वेश दुबे की पतासाजी करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। टीम के सदस्यों द्वारा चैन स्नेचिंग की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी कैलाश यादव एवं कृष्ण कुमार मेश्राम के साथ मिलकर चैन स्नेचिंग सहित वाहन चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी कैलाश यादव एवं कृष्ण कुमार मेश्राम की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया। 
 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों गोबरानवापारा में रहते थे तथा योजना बनाकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। योजना के अनुसार घटनाओं को अंजाम देने हेतु सर्वप्रथम तीनों रायपुर के अलग – अलग स्थानों से 03 नग दोपहिया वाहन चोरी किये थे। इसके बाद सर्वेश दुबे व कैलाश यादव चोरी की दोपहिया वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गोबरानवापारा से रायपुर शहर आते थे एवं स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपने चेहरे को कपड़ा से ढ़क कर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर गोबरानवापारा फरार हो जाते थे। चैन को कृष्ण कुमार मेश्राम मुथुट गोल्ड लोन फायनेंस में गिरवी रखकर रकम प्राप्त करता था। मुथुट गोल्ड लोन फायनेंस द्वारा बिना दस्तावेजों के सोने के चैन को गिरवी रखने के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है। 
आरोपी सर्वेश दुबे पूर्व में भी रायपुर के थाना पंडरी, देवेन्द्र नगर, टिकरापारा तथा भोपाल (म.प्र.) के थाना हबीबगंज एवं गोविंदपुरा से लूट एवं चोरी के लगभग 06 प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी कैलाश यादव पूर्व में थाना गोबरानवापारा से चोरी, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् जेल निरूद्ध रह चुका है तथा आरोपी कृष्ण कुमार मेश्राम थाना गोबरानवापारा का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में बलवा, चोरी, आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, आर्म्स एक्ट, उद्यापन एवं अन्य सहित लगभग 01 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें वह जेल निरूद्ध रह चुका है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 नग सोने की चैन एवं 02 नग सोने की अंगूठी कुल वजन लगभग 10 तोला 07 ग्राम कीमती 7,16,900/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन पल्सर, एक्टिवा एवं एक्सेस कीमती 3,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 10,16,900/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 186/24 धारा 392 भादवि., अपराध क्रमांक 543/23 धारा 379 भादवि., अपराध क्रमांक 06/24 धारा 379 भादवि., थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 97/24 धारा 356, 379 भादवि., अपराध क्रमांक 98/24 धारा 356, 379 भादवि., पंडरी में अपराध क्रमांक 357/23 धारा 356, 379 भादवि., थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 38/24 धारा 379 भादवि. तथा थाना गंज में अपराध क्रमांक 424/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। गिरफ्तार आरोपी 01. सर्वेश दुबे पिता रामलाल दुबे उम्र 29 साल निवासी ग्राम दुगमा दुबांग पोस्ट मुदरिया थाना मउगंज जिला रींवा (म.प्र.)। 02. कैलाश यादव पिता स्व. महेश यादव उम्र 21 साल निवासी बस स्टेण्ड रेलवे क्रासिंग यादवपारा थाना गोबरानवापारा रायपुर। 03. कृष्ण कुमार मेश्राम पिता अशोक कुमार मेश्राम वार्ड नंबर 21 शीतलापारा थाना गोबरानवापारा रायपुर।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। जनवरी महीने में अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उदघाटन के बाद लगातार मांग की जा रही थी कि राजधानी रायपुर से विमान सेवा की शुरुआत की जाएँ। इस बारें में राजनीतिक दल भाजपा ने भी उड्डयन मंत्री को खत लिखा था। वही इस पर मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जल्द ही उड़ान की शुरुआत का आश्वासन दिया था। हालाँकि इससे पहले रायपुर वासी सड़क मार्ग से ही अयोध्या पहुंचकर श्री राम के दर्शन कर सकेंगे इसकी पूरी संभावना हैं। 
दरअसल राजधानी रायपुर से सीधे अयोध्या के लिए बस सेवा की शुरुआत होने जा रही हैं। यह बस रीवा, प्रयागराज होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इसके अलावा इस रुट में कई और भी धार्मिक स्थल शामिल होंगे। इस बस सेवा की शुरुआत जल्द ही होगी जिसका सीधा फायदा राजधानी के राम भक्तों को हासिल होगा। हालांकि इसका किराया कितना होगा यह तय नहीं हो सका हैं। यह सफर 17 से 20 घंटे का होगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी “शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024” का आयोजन आज करेंगी. राष्ट्रीय विचारधारा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए इन्फ्लुएंसर्स का बीजेपी सहारा लेगी. दोपहर 4 बजे “महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज” में कार्यक्रम का आयोजन होगा. कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी देश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान कर चुके हैं.
 

 
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। घमासान मचने का सबसे बड़ा कारण पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल है। दरअसल भूपेश बघेल इन दिनों न सिर्फ भाजपा के निशाने पर हैं बल्कि अपने ही नेताओं के आरोपों से घिरे हुए हैं। एक के बाद एक बघेल पर कई आरोप लग रहे हैं और तो और अब राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग होने लगी है। भूपेश बघेल की टिकट काटने को लेकर दिग्गज कांग्रेस नेता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग की हैं। उनका कहना है कि भूपेश बघेल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से पार्टी को बदनामी झेलनी पड़ रही है। अपने पत्र में रामकुमार शुक्ला ने आगे लिखा है कि भूपेश बघेल के कारण सभी सीटें प्रभावित हो रही हैं। भूपेश बघेल पर महादेव ऐप से पैसे लेने के आरोप लगे हैं। उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि भूपेश बघेल के कारण कई अधिकारी और कांग्रेस नेता जेल में है। बता दें कि इससे पहले भरे मंच पर भूपेश बघेल की इज्जत उतारने वाले सुरेंद्र दाऊ ने भी राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग की थी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस देश के हर वंचित वर्ग के विकास की गारंटी देती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा महिलाओं को 1000 रू. देने की बात करती है। कांग्रेस हर महिला को 8333 रू. महिना देगी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करने का वायदा किया है। जिससे हर महिला को 1 लाख रू. हर साल देने की गारंटी है। कांग्रेस का मानना है कि देश की उन्नति तभी संभव है जब आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाया जाये। इसलिये कांग्रेस ने मातृशक्ति को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने का बीडा उठाया है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के यूपीए सरकार ने रोजगार को कानूनी अधिकार देने के लिये मनरेगा कानून बनाया था, तथा हर मजदूर को न्यूनतम 150 दिवस कार्य मजदूरी मिलने का कानूनी अधिकार दिया है। अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 रू. करने की गारंटी देती है। इससे देश के मजदूरों की आर्थिक बदहाली दूर होगी तथा उनके जीवन स्तर में परिवर्तन आयेगा। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज देश का किसान अपने फसल की कीमत के लिये संघर्ष कर रहा। उसे अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिये आंदोलन करना पड़ रहा। मोदी सरकार ने किसानों का दमन किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने संसद में कानून बनायेगी तथा स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज देश की बेरोजगारी दर सर्वोच्च स्तर पर है। कांग्रेस युवाओं को रोजगार देने के लिये युवाओं को 5 गारंटी देती है। कांग्रेस 30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने हर जिले 5000 करोड़ का स्टार्टअप को बनायेगी। कांग्रेस का शुरू से मानना है कि देश का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हर वर्ग के नागरिकों की आर्थिक समृद्धि के द्वार खोले जाये। इसी लिये कांगेस ने किसान न्याय गारंटी, युवा न्याय गारंटी, नारी न्याय गारंटी, श्रमिक न्याय गारंटी तथा हिस्सेदारी न्याय की गारंटी देने का निर्णय लिया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। उनपर महादेव सट्टा से एप्प से जुड़े मामले में अन्य लोगों के साथ यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी तो वही अब उनकी सरकार में खाद्य मंत्री रहे अमरजीत सिंह भगत भी एक बड़े घोटाले में फंस गए हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में पूर्व मंत्री की समस्या बढ़ने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक़ यह जमीन से जुड़ा घोटाला हैं। आयकर विभाग की जांच में सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि अंबिकापुर में बांग्लादेशी शरणार्थियों को जमीन देने के नाम पर यह पूरा जमीन घोटाला किया गया हैं। वही इस नए स्कैम के खुलासे के बाद आयकर विभाग ने कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी को भी खत लिखा हैं। सम्भावना जताई जा रही हैं कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की अनुमति दे सकती हैं।