Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.- रायपुर। रायपुर के वीआईपी रोड इलाके में कई क्लब में होली को लेकर स्पेशल पार्टी का आयोजन किया गया था। DJ बीट्स पर यहां युवक-युवतियां थिरकते नजर आए। पॉप सिंगर गाबा भी रायपुर पहुंचे और यूथ के बीच उन्होंने लाइव परफॉर्म किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को अनूठी होली खेली गई। यहां प्राचीन सभ्यताओं-संस्कृतियों वाले पर्व का अंदाज देखने को मिला। मॉडर्न होते कल्चर में यूथ भी पूरी मस्ती में दिखाई दिए। शहर के पुराने हिस्सों में बुजुर्गों की आशीर्वाद वाली होली दिखाई दी, तो वीआईपी रोड में क्लब कल्चर वाले रंग उड़े। रायपुर में सेठ नाथूराम होली उत्सव जरा अलग है। यह उत्सव सदर बाजार इलाके में मनाया जाता है। सेठ नाथूराम की पूजा होती है और सदर बाजार इलाके में रहने वाले व्यापारी वर्ग इस होली को 200 साल से भी ज्यादा वक्त से मानते आ रहे हैं। मान्यता है कि नाथूराम के रूप में होलिका के प्रेमी इलोजी की पूजा होती है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में एसएसपी संतोष सिंह जवानों के साथ फ्लैग मार्च में निकले। होली पर शांति बनाए रखने पुलिस को अलर्ट रखा गया है. सभी इलाकों में बल की तैनाती की गई है. बता दें कि आज देर रात होलिका दहन होगा. इस दरमियान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम शहर में घूमते नजर आएगी. आईपीएस संतोष सिंह को रायपुर एसपी बनाए जाने के बाद शहर में अपराध में गिरावाट आई है. बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों के साथ होली मनाई। विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ वासियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। प्रदेश वासियों से मेरा आग्रह है कि इस त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। सद्गुणों को अपनाएं : सीएम विष्णुदेव साय होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले मिलते हैं। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं। 
 वहीं सीएम ने आगे कहा कि आइये होलिका दहन के अवसर पर हम जीवन में मैत्री, सद्भाव, आस्था, नैतिकता, पारदर्शिता एवं शुचिता जैसे सद्गुणों को अपनाएं। साथ ही बस्तर में चुनाव के बीच त्योहार मनाए जाने को लेकर सीएम साय ने कहा कि सबको चौकस किए हैं, त्योहार शांति पूर्वक निपटे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी उठापटक शुरू हो गई है. एक दूसरे की खामियों और कार्यों को लेकर राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चेकिंग के दौरान पकड़ी जा रही शराब, कपड़े और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. दीपक बैज ने कहा कि यहां बीजेपी की सरकार है फिर आप सोच सकते हैं कि यह सब कौन बांट रहा है. जबकि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के अकाउंट फ्रीज किए जा रहे है. बीजेपी का भी अकाउंट फ्रीज करना चाहिए.
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार नहीं चाहती कि कांग्रेस लोकसभा का चुनाव लड़े, इसलिए लगातार हमारी पार्टी को फाइनेंशियली कमजोर किया जा रहा है। खाते फ्रीज करना कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है. इस तरह किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते. लोकसभा चुनाव में लखमा परिवार को टिकट मिलने की चर्चा पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि लखमा हमारे वरिष्ठ है और हम उनके साथ हैं, जिसे भी मौका मिले सब मिलकर लड़ेंगे। उम्मीदवारों की नाम की घोषणा को लेकर दीपक बैज ने कहा कि नामांकन के लिए समय कम है मुझे लगता है होली के पहले नाम आ जायेंगे.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सियासी दलों के बीच घमासान मचा हुआ है. जिसे लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निशाना साधा था. अब उनके बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया है. विजय शर्मा का कहना है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए. भाजपा के पक्ष में 6 हजार जारी हुए. बाकी 14 हजार किसके पक्ष में जारी हुए. हमारे सांसद 303 हैं और उनके 240 हैं. उसके बाद भी भाजपा दोषी. जनता किसका अकाउंट बंद करेगी यह जल्द पता लग जाएगा.
 इतना ही नहीं बस्तर लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं करने को लेकर भी तंज कसा है. उनका कहना है कि कन्फ्यूजन की स्थिति है. इनमें से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे हैं. जैसे सचिन पायलट चुनाव नहीं लड़ना चाहते, वैसे ही यहां की स्थिति भी है. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, हिंदू धर्म में शक्ति शब्द का प्रयोग देवियों के लिए होता है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्पष्ट किया है कि वह शक्ति के विनाशक हैं और हम शक्ति के उपासक. ये कैसी बातें करते हैं, आश्चर्य होता है और दु:ख भी.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जन्मदिन की बधाई दी. ट्वीटर पर लिखा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. बता दें कि मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी टीवी जगत की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं और उन्होंने अपने दम पर अपना या पूरा सफर तय किया है. स्मृति ईरानी का जन्मदिन है. और उनका जन्म23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुई है. स्मृति का करियर बेहद कमाल का रहा है और उन्होंने हर मंच पर खुद को परफेक्ट साबित किया है. राजनीति में आने से पहले स्मृति ईरानी मॉडलिंग और टेलीविजन की दुनिया में भी काम कर चुकी हैं. स्टार प्लस पर आने वाले एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी के किरदार ने उन्हें घर घर में लोकप्रिय बनाया था. ऐसे में आइए जानते हैं एक्ट्रेस का करियर कैसा रहा है.
 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “जस करनी तस भरनी, जैसा उन्होंने किया है वैसा उन्हें भरना ही पड़ेगा. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी. करीब दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था.
राउज एवेन्यू कोर्ट में शराब घोटाले मामले की सुनवाई जारी है. इस दौरान ईडी ने केजरीवाल को लेकर कई दावे किए हैं. ईडी ने दो लोगों की चैट का हवाला दिया, जिसमें कैश को लेकर बातचीत हो रही है. ईडी ने बताया कि हवाला के जरिए गोवा 45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. अलग-अलग लोगों को बड़ी धनराशि दी गई. हमने इन लोगों की सीडीआर डिटेल हासिल की है. इनके फोन रिकॉर्ड भी हमारे पास हैं. विजय नायर की एक कंपनी से भी सबूत मिले हैं. चार रूट के जरिए पैसा गोवा ट्रांसफर किया गया.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का पैसा महिलाओं के खाते में हर महीने की 7 तारीख के पहले आ जाएगा। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि धान के अंतर की राशि सभी कांग्रेसियों और भूपेश बघेल को भी मिला है मैने खुद रिकार्ड देखा है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करेंगे। हमारी नीति और नीयत ठीक है। 
इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार राजनांदगांव आने का मौका है। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भाजपा के संतोष पांडेय को दिल्ली भेजना होगा। संतोष पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली में उठाया है। पिछ्ले 5 साल की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मोदी की बहुत सी योजनाओं को बंद कर दिया था। मैने अध्यक्ष के रूप में भूपेश को कई बार चुनौती दी थी कि 36 वादों में कितने वादों को पूरा किया बताएं। अबकि बार भूपेश बघेल को ऐसा मजा चखाएं की वो पलट कर नहीं आएं। पूर्व मुख्यमंत्री अगर सच्चे हैं तो जांच से क्यों डर रहे हैं? सीएम ने कहा कि शराब घोटाला करने वाले जेल जा रहे हैं। अगले महीने से PM आवास बनाना शुरू हो जाएगा। हमने किसानों को 2 साल का बोनस देने का वादा पूरा किया है। हमने रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी की है।
 

 

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा हेतु कुल 3597 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद विज्ञापित की गए थे। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं द्वारा लंबे समय से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ वर्ग और उपवर्गवार कटऑफ अंक जारी किए जाने की मांग की जाती रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा युवा प्रतिभागियों की मांग के अनुरूप इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और वर्गवार तथा उपवर्गवार कटऑफ नंबर आदि की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर लॉगिन किया जा सकता है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजनांदगांव में आज सीएम विष्णुदेव साय ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर हमला करते कहा कि पाटन की जनता अपने विधायक को खोज रही है और उनके विधायक यहां राजनांदगांव के लोगों को ठगने आए हैं, लेकिन यहां की प्रबुद्ध और देवतुल्य जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, पुनः भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजेगी। राजनांदगांव के मतदाताओं से मेरी मांग है कि कांग्रेस प्रत्याशी को इतने मतों से हराओ कि दुबारा यहां झांकने की भी हिम्मत न कर सके।
साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “जस करनी तस भरनी, जैसा उन्होंने किया है वैसा उन्हें भरना ही पड़ेगा. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी. करीब दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था।