Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। भूपेश बघेल ने अपनी मर्जी से जब चाहा जैसा चाहा वैसा ही कांग्रेस पार्टी की राजनीति में मनमर्जी हमेशा का तरह चलाता रहा। पिछले पांच वर्षों में भूपेश ने कांग्रेस आलाकमान को अपनी अंगुलियों में नचाता रहा, यह साबित कर दिया कि भूपेश जो चाहेगा वही कांग्रेस पार्टी में होगा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में एकतरफा भूपेश दाऊ की ही चली ऐसा टिकट वितरण के बाद दिखने लगा है। अपने मंत्रियों को जैसे ताम्रध्वज साहू को महासमुंद दिया, देवेंद्र यादव को बिलासपुर, शिवकुमार डहरिया जांजगीर, कवासी लखमा बस्तर, खुद राजनांदगांव से टिकट लेकर चुनावी समर कूद पड़े है। वही बाकी चार सीटों पर माथापच्ची करने के बाद ही भूपेश दाऊ की ही चली। अपने मंत्रिमंडल के गठन के समय भी दुर्ग संभाग को तवज्जो देकर स्वयं सहित चार मंत्री बनाकर दुर्ग संभाग से सबसे ज्यादा निगम मंडल एवं सत्ता के पावरफुल पदाधिकारियों में समावेश कर अपनी राजनीतिक पैठ बता दी थी और अपने विरोधियों के औकात भी ठिकाने लगा दी थी।
कांग्रेस की लोकसभा सीटों के बंटवारे में भी साफ तौर पर भूपेश की ही ताऊ वाली भूमिका नजर आ रही है। अपनो अधिकांश मंत्रियों को जो विधानसभा चुनाव नहीं जीते कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को 5 साल नजरअंदाज करने का आरोप खुले आम लग रहा है। दुर्ग जिले से सभी बड़े लोग लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जिसके कारण जिले के कार्यकर्ता एवं नेता संबंधित लोकसभा क्षेत्र छोड़ बड़े नेताओं के पीछे भागेंगे जिससे दुर्ग लोकसभा में भारी कमी व टोटा पड़ जाएगा। इसके पीछे की कहानी कुछ और भी हो सकती है इसकी भी शिकायत पार्टी के वरिष्ठजनों से भूपेश के घोरविरोधी कर रहे। भूपेश दाऊ की सभी शिकायतें आलाकमान कोहोने के बावजूद भूपेश के पूरे विरोधी एकजुट होकर आलाकमान के पास सभी प्रकार के भ्रष्टाचार जो कांग्रेस शासन में कांग्रेस पार्टी को बर्बाद करने वाले प्रकरण और घोटाले को भी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा को अवगत कराया गया। प्रदेश के असंतुष्ट और विरोधी गुट भूपेश बघेल से चुनाव के बाद दो-दो हाथ करने के लिए तैयार थे, लेकिन सभी विरोधी गुटों का मंसूबा पूरे तरीके से फेल होते दिख रहा है और दाऊ की पार्टी में दादागिरी बढ़ते ही जा रही है है। अब देखना है कि हारे हुए मंत्रियों की टीम कांग्रेस पार्टी और दाऊ की इज्जत बचाती है क्या?
भूपेश अपनों पर करते वार (दाऊ के शिकार नेता) जानकार कहते है कि कांग्रेस पार्टी का एकाउंट फ्रीज हो गया है और पार्टी के पास बड़े पैमाने पर चुनाव खर्च करने के चुनावी फंड नहीं होने के कारण, जिन्होंने कांग्रेस शासन में मंत्री रहते हुए सत्ता का लाभ लिया और जो खुद भारी पैसा लगा कर चुनाव लड़ सकते है उन लोगों को दाऊ ने लोकसभा टिकट दिलाकर अपनी राजनीतिक दक्षता साबित कर दिया। देवेंद्र यादव तो श्वष्ठ के सबसे बड़े तलबगार आरोपी है, जिसे कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर से टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक पंडितो का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद भूपेश दाऊ अपने सभी विरोधियों को कांग्रेस कमेटी से चलता करने से भी बिलकुल पीछे नहीं हटेंगे। दीपक बैज और मोहन मरकाम अपने कट्टर विरोधियों की टिकट काटकर ये साबित किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में महेशराम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में नरेन्द्र बुरका ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों द्वारा कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/महाराष्ट्र। भारत को विकसित देश बनाने में निर्यात क्षेत्र और विशेषकर लॉजिस्टिक्स क्षेत्र का योगदान महत्वपूर्ण है। गवर्नर रमेश बैस ने आज यहां कहा कि भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को विश्व स्तरीय लॉजिस्टिक्स लिंक की जरूरत है। गवर्नर बैस मंगलवार (26 तारीख) को होटल वेस्ट-इन गोरेगांव, मुंबई में लॉजिस्टिक्स उद्योग की पांचवीं तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘लॉजिक्स इंडिया – 2024’ के उद्घाटन पर बोल रहे थे। सम्मेलन का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FEO) द्वारा किया गया था। 
 भारत को वैश्विक लॉजिस्टिक हब बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 2022 में अपनी राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति की घोषणा की है। लॉजिस्टिक्स उद्योग का विस्तार न केवल औद्योगीकरण को बढ़ावा देता है, बल्कि इसमें रोजगार सृजन की भी बड़ी संभावना है। राज्य में 27 सार्वजनिक विश्वविद्यालय हैं और विश्वविद्यालयों में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए आवश्यक कुशल जनशक्ति की आवश्यकता को पूरा करने की क्षमता है। इस संबंध में राज्यपाल ने कहा कि वह विश्वविद्यालयों को सुझाव देंगे कि विश्वविद्यालयों को लॉजिस्टिक्स सेक्टर में एक्सपोर्ट फेडरेशन के साथ मिलकर काम करना चाहिए. इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा परिषद की सूचना पुस्तिका का विमोचन किया गया। उद्घाटन सत्र में शिपिंग कॉरपोरेशन के महानिदेशक श्याम जगन्नाथन, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार, शारजाह में एसएआईएफ जोन के वाणिज्यिक निदेशक राएद बुखातिर, फेडरेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष परेश मेहता और विभिन्न देशों के लॉजिस्टिक्स उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक दोपहर को रखी गई है. यह बैठक केंद्रीय चुनाव कार्यालय में होगी. कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे. 
 23 मार्च को कार्यक्रम का शुभारंभ 
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी किसी भी चुनाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करती है. इसी क्रम में पार्टी के रायपुर उत्तर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया. जहां से क्षेत्र में चुनाव संबंधी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा. इस बार कार्यकर्ताओं को पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी.
 
 

 panchayattantra24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाया है। इस दौरान गृह मंत्री रायपुर के पुलिसलाइन स्थित पुलिस परिवार के क्वार्टर लाल बहादुर शास्त्री में नगाड़ा बजाते दिखे। उनके साथ कई अन्य पुलिस अफसर और पुलिस कर्मियों के परिवार वाले मौजूद थे। ये सभी होली के रंग में रंगे दिखे। दरअसल होली में लगातार 48 घंटे की ड्यूटी के बाद मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार के साथ होली का त्यौहार सेलिब्रेट किया। होली त्यौहार में अपने घर से दूर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के पुलिस लाइन में रायपुर जिला पुलिस ने जश्न की व्यवस्था की थी। रंगो के इस जश्न में गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल होने पहुंचे। 
इस दौरान विजय शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ जमीन पर गोल घेरा बनाकर बैठ गए। उन्होंने हाथों में खुद नगाड़ा थाम लिया, फिर उसे बजाने लगे। इस दौरान सभी लोग होली के फाग गीत भी गाते रहे। राज्य के गृह मंत्री को अपने बीच देखकर पुलिस परिवार के लोगों ने उन्हें गुलाल लगाकर बधाई दी। फिर गृह मंत्री ने भी उनका मुंह मीठा करा कर होली की शुभकामनाएं दी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल को कार्टून में बीजेपी ने लबरा करार दिया है। तंज कसते बीजेपी ने अपने ट्विटर खाते में पोस्ट भी किया है। जिसमें लिखा, लबरा के लबारी कभू नई छूटे, राजनांदगांव के जनता ये भ्रष्टाचारी ला कभू नई भूले..। वही छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशिल आनंद शुक्ला ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कोई भी समझदार या होशियार नेता भाजपा की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहता, यही वजह है कि अब तक दो दर्ज से ज्यादा नेताओं ने टिकट जारी होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं। यही बीजेपी के दावों की असली हकीकत है बीजेपी अगर 400 सीटों के होती तो उन्हें दुसरे दल के नेताओं को अपने साथ नहीं लेना पड़ता। ED-IT का दुरुपयोग करके नेताओं पर दबाव नहीं डालना पड़ता, भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है और बौखलाई हुई है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। SSP संतोष सिंह ने आज पुलिसकर्मियों संग होली खेली। कल होली पर्व पर पुलिस कर्मी शहर में शांति बनाए रखने चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। अधिकारी भी जवानों के साथ लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। वही राजनांदगांव में आज मंगलवार 26 मार्च को भी धूमधाम से होली मनाई जा रही है। लोग रंग-गुलाल से सराबोर नजर आ रहे हैं। सुबह से ही लोग टोलियों में रंग-गुलाल खेलने के लिए निकले। इधर शहर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
शहर में शांति और भाईचारे से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं घरों में तरह-तरह के व्यंजन भी बने हैं, जिसका लुत्फ लोग उठा रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कुछ लोग नाचते भी नजर आए। फाग के गीतों को गाते हुए लोगों ने होली खेली।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में आठ दिवसीय अष्टानिका पर्व के तहत आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्वशांति महायज्ञ की पूजा का समापन रविवार 24 मार्च 2024 को हुआ। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया की जैन धर्म मान्यता के अनुसार अष्टानिका पर्व का विशेष महत्व होता है इनअष्टानिका पर्व पर विधान आदि करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है पूरे भारत वर्ष में इन पर्वों पर दिगंबर जैन मंदिरों में तरह तरह के विधान आदि का आयोजन स्थानीय कमेटी द्वारा किया जाता है इसी क्रम में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में 8 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसका समापन 24 मार्च 2024 को विश्वशांति महायज्ञ कर किया गया। अंतिम दिन समापन दिवस पर रविवार को सर्वप्रथम पाण्डु शिला में 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर को विराजमन कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवं शांतिधारा कर नित्य नियम पूजा से की गई। आज की वृहद सुख शांति प्रदाता शांति धारा करने का सौभाग्य मेनेजीग ट्रस्टी नरेंद्र गुरुकृपा ,संजय जैन सतना प्रेमी परिवार, महेंद्र कुमार सनत कुमार चूड़ी वाला परिवार,राकेश जैन राजेश रज्जन जैन परिवार को प्राप्त हुआ साथ ही भगवान के 1008 सहस्त्र नाम का की वृहद शांति धारा का वाचन विधानाचार्य ब्रह्मचारी विजय भईया गुणायतन द्वारा मंत्रोचार के साथ किया गया इसके बाद सम्पूर्ण विश्व में शांति सौहार्द शांति बने रहे इसलिए विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया था जिसमे चौबीस तीर्थंकर कुंड, गौतम गणधर कुंड एवं पंच परमेष्ठी कुंड बनाए गए।
हवन कुंडो में अग्नि प्रज्वलित कर ऋषि मंडल, पंच परमेष्ठी, चौबीस तीर्थंकर, विदेह क्षेत्र के बीस तीर्थंकर, चौसठ ऋद्धि मंत्रो की आहुतियां दी गई। हवन कुंड में घी, धूप, कपूर, समिधा, गोला आदि डालकर आहुतियां दी गई। हवन कुंड से निकली सुगंध से बड़ा मंदिर का संपूर्ण जिनालय भक्ति भाव से महक उठा।अंत में ट्रस्ट कमेटी एवं कार्यकारणी सदस्यों द्वारा विधानाचार्य विजय भईया का पूरे भक्ति भाव से आदर पूर्वक सम्मान किया इस महा आयोजन में सागर मध्यप्रदेश से आए संगीतकार ओमकार ग्रुप के लता निलेश जैन द्वारा शानदार भक्तिमय संगीत से सबको मंत्रमुद्ध कर दिया श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के ट्रस्ट कमेटी एवं कार्यकारिणी नरेंद्र जैन गुरुकृपा मेनेजिग ट्रस्टी,सनत जैन ट्रस्ट्री,संजय जैन सतना ट्रस्टी प्रभात जैन ट्रस्टी, भरत लाल भोरावत,संजय जैन नायक अध्यक्ष,राजेश रज्जन जैन सचिव,लोकेश चंद्रकांत जैन सचिव,श्रेयश जैन बालू उपाध्यक्ष,विजय जैन उपाध्यक्ष,नीरज जैन सहसचिव,हर्षित जैन सहसचिव,प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी,सुजीत जैन सदस्य,प्रवीण जैन मामा जी,दिलीप जैन गुढियारी ,सुरेश मोदी एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप जैन द्वारा श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में अपनी चंचल लक्ष्मी का दान करने वाले साथ ही विधान में भाग लेने वाले एवं सहयोग करने वाले समस्त समाज के सदस्य ,समस्त प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक वेब मीडिया का धन्यवाद इस विज्ञप्ति के माध्यम से किया है
 

 
panchayattantra24.-रायपुर।  कल पाम संडे पर सेंट पॉल्स कैथेड्रल, सीएनआई रायपुर से प्रात : 10.30 बजे रैली निकली। विशाल रैली में शामिल मसीहीजन प्रभु यीशु की महिमा में भजन गान करते और जय जयकार करते हुए चल रहे थे। रैली सेंट पॉल्स कैथेड्रल से आकाशवाणी तिराहा, ओसीएम चौक, राजीव गांधी चौक (नलघर चौक) छोटापारा होते हुए कोतवाली चौक पहुची इसके बाद कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, आकाशवाणी तिराहा होते हुए वापस सेंट पॉल्स कैथेड्रल पहुँची। 
 रैली का नेतृत्व छत्तीसगढ़ डायोसिस के बिशप एस.के. नंदा ने किया। मुख्य अतिथि बिशप नंदा के साथ विशेष अतिथि डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस व कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिंसन थे | रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल थे। कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय भी मसीहिजनों को शुभकामना देने पहुँचे। पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, संडे स्कूल, महिला सभा, क्वायर, युवा सभा व कलीसिया के सदस्यों ने संयुक्त रूप से रैली का आयोजन किया। महिला सभा की ओर से आराधना के बाद खजूर व पानी का वितरण किया गया। प्रभु यीशु की महिमा में नारे भी लगाते और भजन गाते में बच्चों, रूपिका लॉरेंस, और गायन दल की भूमिका रही रैली प्रारंभ होने के पहले रमेश चौधरी व उनके परिवार की ओर से टोपी का वितरण किया गया। प्रवीण जेम्स की ओर से एम्बुलेंस और मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है। 
रैली में शामिल मसीहीजन खजूर की डालियां लेकर व बैच लगाकर पहुंचे थे। पाम सन्डे पर बाइबिल का संदेश चौराहो पर बिशप नंदा, पाधरी सुनील कुमार ने दिया। रैली को रूचि धर्मराज, सचिव सेंट पॉल्स कैथेड्रल, किरण सिंह – कोषाध्यक्ष और जॉन राजेश पॉल – पाम संडे रैली कंवींनर ने भी संबोधित किया। चर्चेज को खजूर की डालियों से विशेष तौर पर सजाया गया था।
 रैली में प्रमुख रूप से पास्ट्रेट कोर्ट की सचिव परसिस शमूएल, सदस्य दीपक दास, मुकेश पौलुस, एड. सरिता सिंह शामिल हुए | पास्ट्रेट कमेटी के सदस्य दीपक गिडियन, नीरज राय, सोम्रोन केजू, संजय नायक, प्रेम मसीह, मनीष दयाल, रुपिका लॉरेंस, प्रवीन जेम्स, डी.के. दानी, रोबर्ट दास, निलेश राम, अभय मूलचंद सिंह, नेहा पिल्लई, अनिल सोलोमन, मंजुला लिविंगस्टोन भी शामिल हुए | उनके अलावा अजय मसीह, आगस्टिंन दास, शैमरोन मसीह, नीरज दास, अजय मसीह, संजय सोलोमन, जेवियर मसीह, गजेंद्र दान, रचना जॉन्स सेवियों जॉन, पल्लवी मिंज, मेघा फ्रेंक्लिने, रानी एहसान, जय किरण प्रकाश, डेक्सन बंजमिन, रेव्ह.ऍम.आर. पतरस, मार्क रजनीश सोलोमन, डेकन. मंशिश केजू, डेकन जीवन मसीह, शरण तिर्की, विनोद लाल, दीपक बघे, जेनिस दयाल, ज्ञानमणि पॉल,राहुल करीम, नवनीत जॉन, नवनीत बारीक़, स्वाति दास, सुनील दास, बि. डी. दानी, सुरेश मसीह, अलोक रंजन चौबे, प्रमोद लाल, सुदेष दास, अमित मोसेस, दीपक राज पीटर, राजेश लाल, सलेम सिंह, निलेश राम, आशीष बाघे, उषा दास, विनीत पॉल, प्रियांशु पीटर, अनुनय सोलोमन,समीर टिमोथी, सिलास चरण, राकेश गार्डिय, गुलाब यादव, संदीप मसीह, राजा मसीह, आदि शामिल हुए | 
राजधानी रायपुर के सेंट. जैकब चर्च जोरा पादरी अब्राहम दास, सेंट. मैथ्यूस चर्च में पादरी असीम प्रकाश विक्रम, ग्रेस चर्च में पादरी हेमंत टिमोथी, सेंट. जोसफ महा गिरजा घर में आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर एवं फादर जोस फिलिप के अलावा मार्थोमा चर्च, ऑर्थोडॉक्स इंडियन चर्च, बेलिवेर्स चर्च, सेंट. मैरी चर्च से भी पाम सन्डे पर रैलीया निकली।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में होली की खुमारी खत्म होने जा रही है। प्रचार के अभियान में नई तेजी आने वाली है। राजनीतिक दलों के बड़े नेता जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का आयोजन भी छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी के भी छत्तीसगढ़ आने की खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने अपने बड़े नेताओं के नाम तय कर लिए हैं, जिनका दौरा छत्तीसगढ़ में हो सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 3 अप्रैल के बाद इन बड़े नेताओं के शेड्यूल जारी हो सकते हैं। इसके बाद बैक टू बैक सभाओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिन्हें छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी कर रही है, उनमें सबसे पहला नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी है।