Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम विजय को एक बड़े मामले में जीत मिली है. 2021 में तत्कालीन खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम ने विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी गरीबों का राशन कार्ड बनवाने गए थे. उसी दौरान खाद्य अधिकारी अरुण मेश्राम ने जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस ठोका गया था. जिसमें विजय शर्मा जेल भी गए थे. गुरुवार को जिला न्यायालय में फैसला सुनाया. जिसमें दोनों को दोषमुक्त किया गया है. 
जिला न्यायालय में अंतरिम सुनवाई के दौरान जिला सत्र न्यायाधीश सत्यभामा अजय दुबे ने फैसला सुनाते हुए विजय शर्मा को दोषमुक्त करार दिया. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मंत्री मोहम्मद अकबर की शह पर हम पर फर्जी एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी. आज सच सबके सामने आ गया है. उस दौरान मोहम्मद अकबर लोगों की आवाज दबाने के लिए फर्जी एक्ट लगवाकर कारवाई कराने का काम करते थे. विजय शर्मा ने कहा कि हमने किसानों और गरीबों की आवाज उठाई थी. जिसके बदले एक अधिकारी के मार्फत फर्जी एट्रोसिटी एक्ट लगवाया गया. जबकि उस अधिकारी के पास राशन कार्ड की समस्याएं लेकर हम पहुंचे थे. जिसकी वीडियो भी हमारे पास उपलब्ध है. लेकिन आज हम इस मामले में दोषमुक्त हुए हैं. जिसके लिए सम्माननीय न्यायालय को धन्यवाद देता हूं.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल भूपेश बघेल ने पाटन के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए नामांकन करेंगे तो ईवीएम की संख्या कम पड़ जाएगी और ऐसे में यदि एक सीट से 375 से अधिक प्रत्याशी हुए तो वहां चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव होगा। ऐसे में कांग्रेस की जीत निश्चित है। लेकिन निर्वाचन आयोग के पूर्व आयुक्त ने भूपेश बघेल के अरमानों पर पानी फेर दिया है। 
दरअसल भूपेश बघेल के 375 से ज्यादा प्रत्याशी होने पर बैलेट से चुनाव कराना होगा वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ सुशील त्रिवेदी ने कहा है कि 375 से ज्यादा प्रत्याशी होने पर मतपत्र से चुनाव कराने का कोई नियम नहीं। वर्तमान में 24 EVM आपस में हो सकती है लिंक, एक में 16 नाम होते हैं। जरूरत पढ़ने पर निर्वाचन आयोग तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है। व्यवहारिक रूप इतने प्रत्याशियों के लिए बैलेट से चुनाव संभव नहीं। अगर ऐसा हुआ तो बैलेट की जगह रजिस्टर बनाना पड़ेगा, गद्दे रखने वाली पेटियों को मतपेटी बनाना पड़ेगा। ज्यादा प्रत्याशियों पर बैलेट से चुनाव व्यवहारिक नहीं। राजनीतिक पार्टियां पूर्व में भी Evm पर सवाल उठा चुकी है, लेकिन आयोग ने हैक करने का मौका दिया था कोई पार्टी मौके पर नहीं आई।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से घोषणा करते हुए कहा, कि इस बार महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को आएगी। बता दें कि राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जाते हैं। पहली किस्त की राशि 7 मार्च को ट्रांसफर की गई थी। वहीं, इस बार दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल को दिए जाने की घोषणा की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़ में तीज-त्यौहारों और खुशी में महिलाओं को तोहफे, पैसे और नेग देने का रिवाज है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से उसी परंपरा छत्तीसगढ़ शासन निभा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (क्ठज्) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बैलेट पेपर से चुनाव लड़वाने की मांग पर मंत्री टंकराम वर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है. जब वे चुनाव जीते थे तब भी ईवीएम था. ईवीएम पर दोष देना उचित नहीं वे अपनी कमियों को समझें. इसके साथ ही नितीन नबीन को प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस के बलि का बकरा बनाए जाने के बयान पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पहले ओम माथुर प्रभारी थे, उनके नेतृत्व में भाजपा को बहुमत मिला. बलि का बकरा बनाने वाली कोई बात ही नहीं है. नितिन नबीन को प्रमोट किया गया है. उनके नेतृत्व में हम 11 की 11 सीटे जीतेंगे. 
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बैलेट पेपर से चुनाव लड़वाने की मांग पर मंत्री टंकराम वर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है. जमाना कहां से कहां पहुंच गया, देश दुनिया की खबरों को हम मोबाइल पर देख रहे हैं. खराबी ईवीएम में नहीं, उनकी पार्टी में है. 2018 में जब उनकी सरकार बनी तब भी तो ईवीएम ही था. दूसरे राज्यों में जब दूसरी पार्टी की सरकार बनती है तो वहां भी ईवीएम से ही चुनाव होते हैं. ईवीएम पर दोष देना उचित नहीं वे अपनी कमजोरी, अपनी कमियों को समझें.
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर/दुर्ग। जिले के पाटन ब्लॉक में नकली दूध और पनीर बनाने का प्रोसेंसिंग यूनिट जब्त किया है। यहां खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी करके बड़े पैमाने पर नकली दूध, पनीर, दूध पाउडर, यूरिया, कैमिकल और आयल जब्त किया है। खाद्य अधिकारी का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी छीर सागर पटेल ने बताया कि उन्हें बुधवार रात सूचना मिली थी कि पाटन के देमार गांव में नकली दूध और पनीर बनाया जा रहा है। उन्होंने पाटन पुलिस की मदद से देर रात छापेमारी की। इसके बाद टीम गुरुवार सुबह 11 बजे तक यहां कार्रवाई करती रही। कार्रवाई के दौरान पाटन के नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल ले लिया है। सैंपल फेल हुआ तो यूनिट संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

  panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव गुरुवार को बस्तर दौरे से वापस रायपुर लौटे. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए देव ने कहा कल प्रथम चरण का नामांकन हुआ. इस दौरान बस्तर लोकसभा के सभी कार्यकर्ता और संभाग के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे. अच्छा वातावरण है. जनता के बीच जाने का सिलसिला जारी है. बस्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में प्रवेश करने को लेकर देव ने कहा कि पूरे प्रदेश का यही वातावरण है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी ही पार्टी में घुटन सी हो रही है. कांग्रेस पार्टी में न कोई नियम है न कुछ है. कल करीब 2 हजार की संख्या में लोगों ने भाजपा ने प्रवेश किया है.
कांग्रेस के प्रतिशोध वाले बयान पर किरण देव ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रतिशोध की राजनीति कैसे की जाती है कांग्रेस ने 5 साल में दिखाया है. बीजेपी का संघठन और सरकार दोनों हमेशा जानता के बीच में रहते हैं. कांग्रेस के पीडीएस वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पीडीएस को लेकर कांग्रेस का क्या कमाल है. हमारी सरकार ने यह संचालित किया था. कांग्रेस ने किया ही क्या है. वादे किए हैं जो पूरे नहीं किए. जानता ने 5 साल में नकार दिया.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ ने कई सीटों पर पैराशूट प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं, जिसके बाद उनका भारी विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, बस्तर से कवासी लखमा, देवेंद्र यादव और सरगुजा लोकसभा सीट से शशि सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद कार्यकर्ता स्थानीय लोगों को मौका देने की मांग को लेकर विरोध जता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव को टिकट देने का भारी विरोध हो रहा है। वहीं, नगर पंचायत बोदरी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि पार्टी देवेंद्र यादव की जगह उन्हें चुनावी मैदान में उतारे। वहीं, दूसरी ओर सरगुजा प्रत्याशी शशि सिंह का विरोध भी जमकर हो रहा है। देखा जाए तो कांग्रेस 11 में से 5 प्रत्याशियों का भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते ही कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध और पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कांग्रेस को इन पांच सीटों में भाजपा के अलावा अपने ही नेताओं से मुकाबला करना होगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले फर्जी मतदाता का मामला गरमाने लगा है. इस मामले को लेकर रायपुर सांसद सुनील सोनी चुनाव आयोग पहुंचे. उन्होंने कवर्धा में फर्जी मतदाता और कवासी लखमा के पैसे बांटने के मामले की शिकायत की. सांसद सोनी ने चुनाव आयोग से फर्जी मतदाताओं के नाम काटने और कवासी लखमा पर कार्रवाई करने की मांग की. इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. स्टार प्रचारकों को लेकर सांसद सुनील सोनी ने कहा, लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए समय-समय पर हमारे वरिष्ठ नेता आएंगे. लोकसभा की सभी सीटें कैसे जीतें, इस पर रणनीति तय होगी. इसका फायदा भाजपा को मिलेगा.
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव में बस चंद दिन रह गए हैं. सभी सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है. इन सबके बीच भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनाव आयोग को सौंप दी है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, अर्जुन मुंडा समेत छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुंबई में सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि, स्लिप डिस्क की समस्या आने पर मुंबई के अस्पताल में डा. रमन सिंह की सफलता पूर्वक सर्जरी पूरी हो गई है। डॉ. रमन के सर्जरी पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है कि, रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उल्लेखनीय है कि, डॉ. रमन सिंह साल 2003 से लेकर लगातार 2018 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार भी वे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी मार्जिन से जीतकर विधायक बने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।