Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री उज्जवल योजना का लाभ 18 साल के ऊपर की हर महिला उठा सकती है। इतना ही नहीं उन्हें कुल तीन सिलेंडर फ्री में दिए जाते हैं। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार की ओर से कुछ शर्ते भी लागू की गई थी। हर कोई इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। उज्जवला योजना 2.0 की कुछ और शर्तें भी हैं। जिनमें एक ये भी है कि पहले से उस घर में कोई भी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए। यानी उसी परिवार को इस योजना के तहत फायदा मिलता है। जिसका पहला कनेक्शन हो। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आदिवासी या फिर गरीब वर्ग में आने वाली महिलाएं ही योजना के लिए अप्लाई कर सकती है। 
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अप्लाई करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। सबसे पहली बात तो ये है कि BPL परिवार से जुड़ी महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की फोटोकॉपी, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेजों की जरूरत रहती है। वहीं इस योजना का फायदा उठाने के लिए बैंक अकाउंट भी होना चाहिए। इसके साथ ही बैंक अकाउंट को आधार से लिंक होना चाहिए। इस योजना से जुड़ने के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए कोई कठिन परेशानी नहीं आएगी। कुल मिलाकर आपके पास BPL राशन कार्ड होना बेहद जरूरी है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद उज्ज्वला योजना 2.0 के ऑप्शन पर क्लिक करके आपको गैस वितरण कंपनी चुननी होगी। मोबाइल नंबर और तमाम तरह की जानकारी देने के बाद आपको रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। इसके बाद कनेक्शन के लिए आपको फोन आ जाएगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से कई अहम चीजों में बदलाव देखने को मिला है। नई विष्णुदेव सरकार ने कई योजनाओं और व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए नई व्यवस्थाओं को लागू किया है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि प्रदेश सरकार 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू करने जा रही है। नई आबकारी नीति के तहत जहां सरकार ने देसी दारू के सिंडिकेट को खत्म करने का फैसला लिया है तो दूसरी ओर अब दारू 200 रुपए त​क महंगी हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई आबाकारी नीति लागू होने जा रही है। नई आबकारी नीति के तहत प्रशासन ने आबकारी विभाग को वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी विभाग को 11,000 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का टारगेट दिया है। वहीं, सरकार ने यहां फिर से शराब दुकानों में आहता शुरू करने का फैसला किया है, जिसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आज रायपुर जिले के ग्राम कांदुल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान “विजय बूथ अभियान” का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम साय ने कहा, आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के इस अभियान की शुरुआत हुई है. हम सभी को मिलकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर आरूढ़ कराना है. इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए आप सभी से अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने का आह्वान करता हूँ. आगे उन्होंने कहा, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पास है ऐसे में आज पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ विजय आभियान की शुरुआत हो रही है. मोदी जी को तीसरा बार प्रधानमंत्री बनाना है. सबका साथ सबका विकास, पूरे विश्व में मोदी जी का डंका बज रहा है. फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है. रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को विजय बनाना है. सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त 3 अप्रैल को आप सभी के खाते में चली जाएगी. बता दें कि पिछले महीने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की गई थी.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/बस्तर। कोंडागांव में कल सीएम विष्णुदेव साय जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे सीएम साय रायपुर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। जहां बीजेपी की जनसभा रखी गई है। फिर वे कांकेर जिले के बांदे में जनसभा करेंगे। जिसके पश्चात् वे शाम रायपुर लौट आएंगे ।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलो का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश किया जा रहा है। पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रूपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रूपये निकाल लिए हैं। 
लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दिनांक 30 मार्च 2024 को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया है। साथ ही अगले दिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कवासी लखमा बस्तर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हैं. उन्होंने कहा कि मैं बेटे के लिए दुल्हन लाने गया था, लेकिन पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया. ये बस्तर की जनता का अपमान है. कवासी लखमा का मानसिक स्थिति खराब हो चुका है. 
 विकास मरकाम ने कहा कि झीरम के अपराधियों को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. अपने निश्चित हार को देख कर कवासी लखमा घबरा गए हैं. बस्तर के लोग पूछ रहे हैं. तेंदूपत्ता का बोनस और सुविधाएं बंद कर दी गई. बस्तर के लोगों का हक मारा गया है. उन्होंने कहा, चरणदास महंत ने कवासी लखमा को बस्तर का सबसे बड़ा नेता बताया है. क्या दीपक बैज को नीचा दिखाने के लिए ऐसा बयान दिया? चरणदास महंत का पुराना वीडियो कवासी लखमा को चुप कराते, मारने की कोशिश नजर आए थे. क्या महंत कवासी लखमा से माफी मांगेंगे? 
मीडिया को संबोधित करते हुए BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि सबसे ज्यादा चर्चित पूर्व सीएम भूपेश बघेल की हैं. जो स्व मैं और मेरा की राजनीति करते हैं. सत्ता में रहते हुए छत्तीसगढ़ की भू-संपदा को लूटा. आज अनेक नेता और अधिकारी जेल में है या बेल में है. आज विपक्ष में हैं तो भी यही भाव बना हुआ है. पहले बोले की चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन जब पार्टी ने कहा तो समझ गए कि रायपुर और दुर्ग में जीत नहीं सकते.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में उतरे भूपेश बघेल की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक आरोप लगने के बाद भूपेश बघेल की अब निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है। दरअसल भूपेश बघेल के एक ही सीट से 375 से अधिक उम्मीदवार खड़े करके मतपत्र से चुनाव कराने की नसीहत देने वाले बयान को लेकर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है और मामले में संज्ञान लेते हुए प्रदेश के किसी भी स्थान पर चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।
राजेंद्र कुमार पाध्ये ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल जो राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित हैं, उन्होंने दिनांक 26 मार्च 2024, मंगलवार को पाटन विधानसभा के आमालोरी गांव में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ भड़काऊ बयान जारी करते हुए इस आशय का सार्वजनिक बयान दिया है कि अगर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 375 से अधिक कैंडिडेट होंगे तो निर्वाचन आयोग को राजनांदगांव में बैलेट पेपर से मतदान करवाना होगा। इसलिए पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में जाकर नामांकन दाखिल करें।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने कोरबा में चुनाव प्रचार किया। x पोस्ट में चुनावी दौरे की जानकारी देते मंत्री चौधरी ने बताया कि कोरबा प्रवास के दौरान भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज दीदी व कार्यकर्ताओं से मिलना हुआ और चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद हुआ। कोरबा क्षेत्र में जनता के अपार समर्थन और पीएम मोदी के नेतृत्व पर अड़िग विश्वास को देखकर मैं आश्वस्त हूँ कि इस बार कोरबा में निश्चित ही कमल खिलेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला युवक है। शिवरात्रि के दिन आरोपी बच्ची को उठाकर अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद रेप की पुष्टि की। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी मुकेश यादव (29) ने उनकी 6 साल की बेटी से रेप किया है। उसने बताया कि घटना 8 मार्च को शिवरात्रि के दिन की है। मां ने बताया कि शिवरात्रि के दिन आरोपी का पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था। ऐसे में आरोपी बच्ची को अपने साथ घर ले गया और रेप किया। उसने बच्ची को किसी से कुछ नहीं कहने के लिए डरा-धमका दिया। 
बच्ची ने घर आकर अपनी मां से कुछ नहीं बताया, लेकिन कुछ दिन बाद तबियत बिगड़ने पर माता-पिता उसे डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर को जांच में रेप का शक हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने ये बात परिजनों को बताई। इसके बाद मां ने बेटी से पूछताछ की, तो उसने टूटे-फूटे शब्दों में पूरी घटना का जिक्र किया। इसके बाद माता-पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। बच्ची के मां-बाप घर के पास ही पान ठेला लगाते हैं। दूसरी ओर आरोपी लाभांडी इलाके में एक होटल में मिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही 24 घंटे के भीतर आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/जांजगीर। भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, शशि सिंह और ताम्रध्वज साहू के बाद अब शिवकुमार डहरिया के खिलाफ जांजगीर के स्थानीय कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। बाहरी को लोकसभा टिकट देने पर विरोध जता रहे है। जिसके बाद शिवकुमार डहरिया का वहां से जीत पाना मुश्किल हो गया है। वही देखा जाए तो कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों का भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते ही कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध और पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कांग्रेस को इन पांच सीटों में भाजपा के अलावा अपने ही नेताओं से मुकाबला करना होगा। बात राजनांदगांव सीट की करें तो यहां सुरेद्र दाऊ नाम के कार्यकर्ता ने भरे मंच से भूपेश बघेल की पोल खोलकर रख दी थी। ऐसे में एक बात तो तय है कि इन सीटों में जीत के लिए कांग्रेस को कड़ी मशक्कत करनी होगी।