Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छग के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान दुर्भाग्यजनक है, माननीय प्रधानमंत्री जी के संदर्भ में इस तरह से कहना बहुत गलत है, फिर से ऐसी बयानबाजी की तो पर्याप्त जवाब दिया जाएगा. वही बीजपुर मुठभेड़ पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार है. हम इस स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान की ओर बढ़ना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि बस्तर का हर गांव वर्तमान समय की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राप्त करें. हमें यह समझना होगा कि कोई क्यों नहीं चाहता कि बस्तर के गांवों तक विकास पहुंचे.
मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ऑटोमेटेड वेपन से और तेरह बॉडी कल रिकवर हुए हैं. परसों एक और दूसरे जिले का था. गंगालूर क्षेत्र में आज विजयपुर में ही 6 बॉडी दो दिन पहले और रिकवर हुए है. यह सर्चिंग ऑपरेशन के समय ये सारा विषय है और जो भी है सरकार हर क्षण नक्सलियों से किसी विषय पर चर्चा के लिए तैयार है. हम बिल्कुल चाहते हैं की बातचीत हो, शांतिपूर्ण हल निकले और हम यह भी चाहते हैं की बस्तर के गांव गांव तक सड़क अस्पताल, स्कूल, बिजली, पानी मोबाइल का टावर सब जो आज वर्तमान समय के मौलिक आवश्यकताएं वह पहुंचे.
panchayattantra24.-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आलोचना की है. उन्होंने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री को अनेकों तरह से गाली दी गई हैं, जिसका खमियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा. मैं भी मोदी का परिवार हूँ, पहला डंडा मुझे मारें. आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री के लिए बोला है. उनको लाठी मारने वाला आपका ही सांसद होगा. इस तरह के बयान को जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली है. एक भी सीट कांग्रेस को नहीं जीतने देंगे. वहीं पुलिस से मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है, तब से नक्सलवाद से मजबूती के साथ लड़ रहे हैं. हम लगातार सुरक्षा केंद्र खोल रहे हैं. नए सुरक्षा केंद्र को हम विकास कैंप कहते हैं. विकास कैंप के माध्यम से संवेदनशील एरिया तक राशन के साथ अन्य सुविधाओं को पहुंचाने का काम करते हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि देश में सात चरण में मतदान होंगे। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां तीन चरणों में मतदान होंगे। वहीं, 4 जून को परिणाम जारी होंगे। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के लोकसभा की 11 सीट जीतने के दावे पर कहा, कि मैं भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं से शर्त लगाने को तैयार हूं। कांग्रेस 1 भी सीट नहीं जीतेगी। यहां रिमोट कंट्रोल की नहीं विष्णुदेव साय की सरकार है।

panchayattantra24.-रायपुर । टाटा नैनो में घूमने वाले भूपेश के संगी साथी अचानक बीएमडब्ल्यू में घूमने लगे तो असली कांग्रे सियों को सिर घूम गया और उजागर करने की ठान ली। एक कार्यकर्ता अरुण सिसोदिया ने तो मय सबूत दस्तावेज पेश किया है। कांग्रेस है कमान को जिन बिन्दुओं पर उन्होंने जाँच की मांग की है उस पर जांच करना चाहिए था बल्कि उल्टा सिसोदिया पर की कार्रवाई कर दी। देखा जाये तो आंतरिक लोकतंत्र कांग्रेस के अंदर ही नहीं है तो इतने बड़े लोकतंत्र पर राज करने की कैसे सोच रहे हैं। सिसोदिया ने भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी टेशू मीडिया के खिलाफ जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा की जो काम तीन लाख रूपये प्रति माह के दर से छत्तीस लाख में हो जाता उस काम को पीपीसी चीफ के जानकारी के बगैर भूपेश बघेल, भगोड़ा रामगोपाल अग्रवाल और गिरीश देवांगन ने विनोद वर्मा के बेटे के फर्म को लगभग छह करोड़ रूपये दिलवाए। अगर यही बात कोई कांग्रेसी पूछने की हिम्मत करता है तो उसे कांग्रेस से निकालने की धमकी दी जाती है और जिसने पूछा उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अगर सच बात कोई कांग्रेसी पूछेगा तो उन्हें बाहर कर दिया जायेगा। तो एक दिन ऐसा भी आएगा जब कांग्रेस में भूपेश बघेल, गिरीश देवांगन,भगोड़ा रामगोपाल सहित भूपेश के इर्दगिर्द रहने वाले ही बच जायेंगे। इससे क्या कांग्रेस संगठन चल जायेगा। क्या ऐसे चाटुकार नेता मिलकर भाजपा को टक्क्रर दे पाएंगे। भूपेश के करीबी लोगों ने छत्तीसगढ़ को चारागाह समझ कर जमकर लूटा और जो शासन को चूना लगाने से बच गया, वह कांग्रेस पार्टी को चूना लगाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा। टेसू मिडिया को छह करोड़ देना तो एक छोटा सा नमूना था अंदरखाने में और क्या क्या हुआ होगा सामान्य कार्यकर्ताओं को मालूम भी नहीं है। आईटी डिपार्टमेंट करे जाँच एक कांग्रेस नेता ने नाम नहीं छपने के शर्त पर बताया की आईटी डिपार्टमेंट को इसकी भी जाँच करनी चाहिए ताकि मात्र दस लाख के टार्न ओवर वाली कंपनी को अचानक छह करोड़ कैसे मिल गए, इससे जाहिर होता है कि फर्जी बिलिंग करके करोड़ों का वारे-न्यारे किया गया।
सलाहकारों ने डुबाया भूपेश को सलाहकारों की बात पर चलते हुए भूपेश बघेल किसी की सुन ही नहीं रहे थे जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में करारी हार का मिला। जिसने भाजपा को टक्कर देकर सत्ता से बाहर किया उनको दरकिनार कर सलाहकार को सर्वेसर्वा बनाकर सत्ता और कांग्रेस को लुटवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। लोस प्रत्याशी चयन में भी मनमानी, पैराशूट प्रत्याशियों की भरमार : देखा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा के टिकट वितरण में फिर से भूपेश बघेल की मनमानी उजागर हुई है। जिससे पिछले कई सालो से मेहनत कर रहे कांग्रेसियों में आक्रोश देखा जा रहा है। पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया है कि पिछले पांच सालों में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई थी। उनका काम तो दूर मिलते तक नहीं थे। उन्ही लोगों को लोकसभा में टिकट देकर पैराशूट प्रत्याशी बनाया गया। जो अधिकतर भूपेश बघेल के करीबी और मंत्री रहे हैं। उन पर सट्टा, जुआ, और नशा और अवैध शराब कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप भी पांच सालों में लगते रहे हैं। ये पांच सालों में आर्थिक रूप से मजबूत ही बने हैं, जिससे जमीनी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। कांग्रेस को नकली खा गए : पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लोगों में भी नाराजगी थी, किसी का कोई काम नहीं हो रहा था, बल्कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का भी काम नहीं हो रहा था। कांग्रेस के कार्यकर्ता भरे मजमे में इनके ही खिलाफ बोल रहे हैं। और लगातार आलाकमान को शिकायतें भेजी जा रही है। लेकिन आलाकमान धृतराष्ट्र बना तमाशा देख रहा है।
भूपेश ने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहकर अपमानित किया, भेजा मानहानि का नोटिस पूर्व प्रदेश महासचिव संगठन, पीसीसी व एआईसीसी सदस्य अरुण सिसोदिया ने भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस अपने वकील सौरभ चौबे के माध्यम से भेजा है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मुख्य निर्वाचन आयोग रायपुर में भी शिकायत की है। अरुण सिसोदिया ने शिकायती पत्र में लिखा है कि भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल की उपाधि दी है जो की पूरी तरह से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आता है। ठीक उसी तरह जिस तरह किसी को जातिगत गाली दी जाती है या उसे अपमानित करने के लिए कोई अपशब्द या असामाजिक शब्द कहा जाता है। इस तरह भूपेश बघेल ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्लीपर से कहा है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे है। इसी तर्ज पर पिथौरा की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी उषा पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उषा ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि उषा पटेल पिथौरा निर्वाचित अध्यक्ष महासमुंद जि़ला पंचायत हूँ 3 बार जि़ला पंचायत सदस्य निर्वाचित रही हूँ एवं वर्तमान मे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव हूँ विगत 25वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य के बतौर काम करते आ रही हूँ। परन्तु इतने लम्बी सेवा देने के बावजूद लगातार संगठन के द्वारा मुझे और मेरे कामों की उपेक्षा की गई सगालार संगठन के नेताओं और शीर्ष नेताओं ने मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम संगठन में महिलाओ के सम्मान को हमेशा नजर अंदाज किया गया पार्टी मे सम्मान की जगह अपमान मिला महिलाओ के सम्मान और आत्मसम्मान के लिए मे कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग पत्र देती हूँ। भकिय मे महिलाओ के सम्मान और उनके हक़ अधिकारों के के लिए मे हमेशा लड़ाई लड़ती रहूंगी मुख्यमंत्री साय ने दिया था बड़ा बयान चरणदास महंत के कांग्रेस के हार की स्थिति वाले बयान पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। उनके नेता पार्टी छोड़ के भाग रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा नेता जहां भी सभा या रैली में जा रहे हैं, वहां कांग्रेसियों की पार्टी में शामिल होने की होड़ मची है। जनता इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से बाय-बाय करने को तैयार है। गौरतलब है कि आज ही नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान आया है कि मेरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तत्कालीन मंत्रियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उस समय गलती हुई है, जिसका खामियाजा हम आज भुगत रहे हैं कि हम आज सरकार में नहीं हैं और लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में अभी तक कोई वातावरण नहीं बना है। इसी विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में पत्रकारों के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। पूरे 5 साल प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया। छत्तीस में से एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया। ऐसी कांग्रेस को मजा चखाना है, उसको ऐसे हराना है कि कोई उसका नाम भी मत ले।

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होने के बाद से छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। प्रदेश के दिग्गज नेता लगातार बड़े बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का भूपेश बघेल को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष महंत के इस बयान के बाद से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कल पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नामांकन रैली में शामिल हुए थे।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल को मोदी को लाठी मारने वाला आदमी बताया। चरण दास महंत ने अपने बयान में कहा कि हमें अच्छा लाठी पकड़कर मारने वाला आदमी चाहिए और मोदी के खिलाफ भूपेश बघेल लाठी पकड़ सकते है। बाकी हम सभी तो सीधे-साधे लोग है। हमें मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए और मोदी को तंग कर चीन भेजने वाला आदमी चाहिए।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 1 अप्रैल तक की स्थिति में 30 करोड़ 47 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 9 करोड़ 11 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 1 अप्रैल तक 24 हजार 226 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 56 लाख रुपए है। साथ ही 1 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत की 885 किलो अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जांच अभियान के दौरान 1 करोड़ 64 लाख रुपए कीमत के 24.16 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां, जिनकी कीमत 17 करोड़ 58 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। विष्णुदेव साय ने बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार में कहा कि नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। जिसके लिए भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को जिताना है। मोदी जी ने 10 वर्ष तक सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के मूल मंत्र को मानते हुए गरीब किसान सभी के लिए काम किया है। कांकेर में भोजराज नाग के नामांकन रैली में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लता उसेंडी, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, बस्तर कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बता दें कि कांकेर से बीजेपी उम्मीदवार भोजराज नाग ने भी पर्चा भर दिया है। इस दौरान सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन समेत कई दिग्गज नेता भी शामिल रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को बस्तर दौरे पर आ रहे हैं. इसे लेकर कैबिनेट मंत्री टंकराम ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूरे कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. प्रधानमंत्री जब भी प्रदेश में आते हैं तो पूरा प्रदेश राममय हो जाता है. पार्टी के कार्यकर्ता नेता सभी उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर मंत्री टंकराम वर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनकी जो योजनाएं हैं, जो गारंटी दे रहे हैं, उस पर कोई भरोसा करने वाले नहीं है. साथ ही कहा कि देश में एक ही गारंटी है. जिस पर लोग विश्वास करते हैं. वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है और इस गारंटी के दम पर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. वहीं नक्सलवाद को लेकर मंत्री ने कहा कि वे (कांग्रेस) दिखावा करते थे. काम कुछ नहीं करते थे. यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो बोलती है, वही करती है. नक्सलियों का वहां से सफाया करेंगे. वहां विकास की गंगा बहाएंगे. जब पूर्व में भाजपा की सरकार थी, मुख्यमंत्री रमन सिंह थे तब उनके कार्यकाल में भी कई विकास कार्य हुए थे. अब एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. अब विकास कार्यों को एक नई तेजी देने का काम किया जाएगा.

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर नेताओं आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का बड़ा बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कहा कि ऐसे लोगों को जूता मारना चाहिए। रायगढ़ और पूरा खदान को लूट लिया। छत्तीसगढ़ियों की ऐसी-तैसी किए हैं। जो कांग्रेस छोड़े हैं उनको दोबारा नहीं लेना है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले नवीन जिंदल ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और देश के बड़े उद्योगपति हैं। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से 2004 से 2009 और 2009 से 2014 तक कांग्रेस से सांसद रहे हैं। हरियाणा की राजनीति में नवीन जिंदल का बड़ा मुकाम है।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के राजेंद्र नगर ओवर ब्रिज में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने शराब के नशे में ओवर ब्रिज की दीवार तोड़ दी। फिर डंपर समेत खुद हवा में लटक गया। फिलहाल ये मामला किस थाना क्षेत्र का है, ये बात अभी साफ नही हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सोमवार की देर रात सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार डंपर का राजेन्द्र नगर ओवरब्रिज में एक्सीडेंट हो गया है। एक तेज रफ्तार डंपर जो नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। वो ओवर ब्रिज की दीवाल से टकरा गया। फिर दीवार को तोड़ते हुए गाड़ी के केबिन का हिस्सा हवा में लटक गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। इस घटना के बाद डंपर का ड्राइवर हवा में लटके हुए, डंपर से किसी तरह नीचे आया। फिर वो मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिस वजह से हादसा हुआ। इसमें एक पक्ष ये भी सामने आ रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आई होगी। जिससे ये एक्सीडेंट हो गया।