Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में एक होंडा सिटी कार की चोरी हो गई। ये चोरी सोसायटी के ही गार्ड ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर शातिर तरीके से की। वारदात के बाद गार्ड गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस को 48 घंटे बाद गाड़ी राजनांदगांव के पास लावारिस हालत में सड़क पर खड़ी मिली। इस चोरीकांड का अब CCTV वीडियो सामने आया है। ये पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। यहां अवंति विहार में एक निजी सोसायटी में रहने वाले नितिन बटाविया ने 30 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वे नेस्ले की एंजेसी चलाते है। रात करीब साढ़े 9 बजे उनके बड़े भाई ने फोन कर बताया कि उन्होंने घर के होंडा सिटी कार सड़क से गुजरते हुए देखी। नितिन को ये बात अजीब लगी तो उसने सोसायटी की पार्किंग को चेक किया। तो वहां से गाड़ी गायब थी। 
नितिन ने जब अपने घर में पूछताछ की तो पता चला कि सोसायटी के एक गार्ड ने घर आया था। उसने घर वालों से कार की चाबी मांगी और कहा कि गाड़ी को साइड करना पड़ेगा। वह बीच में खड़ी हुई है। सोसायटी का गार्ड होने की वजह से घर वालों ने उसे चाबी सौंप दी। पीड़ित से मिली जानकारी के मुताबिक, गार्ड ने करीब आधे घंटे के भीतर कार की ओरिजनल चाबी से किसी तरह डुप्लिकेट बनवा लिया। फिर उसने ओरिजनल चाबी लाकर घर वालों को वापस कर दी। इसके बाद गार्ड ने एक दूसरे गार्ड को बोलकर गाड़ी को साइड करवाया। जिससे गाड़ी कैमरे के दायरे से बाहर हो जाए। फिलहाल इस मामले में खम्हारडीह पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चोर की तलाश में जुट गई है। इस मामले में आरोपी गार्ड का नाम और उससे जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नही आई है।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के लिए बीएसपी ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। राजनांदगांव से देवलाल सोनवंशी, महासमुंद से बसंत सिन्हा, कांकेर से तिलकराम मरकाम को टिकट मिली है। इससे पहले पार्टी बस्तर और जांजगीर चांपा के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का 1 अप्रैल की रात निधन हो गया। आज मंगलवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रायपुर के साईं नगर निवासी दिलीप सिंह होरा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप सिंह होरा का इलाज रायपुर शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उनकी सेहत में कोई खास सुधार नहीं हो सका। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए।
दिलीप सिंह होरा परिजनों और डॉक्टर की निगरानी में घर पर ही रहकर इलाज करा रहे थे। दिलीप सिंह होरा स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान थे। वे अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। वे कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा के भाई थे। 2 अप्रैल को देवेंद्र नगर मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। धमतरी के पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा के छोटे भाई दिलीप सिंह होरा की अंतिम यात्रा निवास स्थान A1 साईं नगर रायपुर से आज निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम देवेंद्र नगर रायपुर में किया जाएगा। दिलीप होरा पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज जो भाजपा सरकार की वापसी हुई है वह हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। हमारे कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में लूट मचा रही महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार की बखिया उधेड़ते हुए उनकी सच्चाई जनता के सामने रखी और जनहित के लिए संघर्ष करते हुए भूपेश सरकार को उखाड़ फेंका। परिणाम स्वरूप आज देखिए बीजेपी का सुशासन पुनः लौट आया है। यह बात रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदा बाजार विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रायपुर लोकसभा से भाजपा की प्रचंड जीत का तोहफा देने की बात भी कही। इन बैठकों में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी,विधायक गुरु खुशवंत साहेब,विधायक धरमजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी अपने विचार रखे और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए बृजमोहन अग्रवाल आज बलौदा बाजार विधानसभा के तिल्दा नगर,तिल्दा ग्रामीण, सुहेला मंडल,बलौदा बाजार नगर और ग्रामीण भाजपा मंडल में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इन बैठकों में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि पिछले 35 सालों से एक भाजपा विधायक और मंत्री के रूप में आपने मुझे देखा है। मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और अपने छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के हित में जो बेहतर कर सकता था मैंने किया है। शायद मेरे इन्हीं कर्मों का सुपरिणाम है कि जनता ने मुझे लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई है। मेरा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ का सर्व समाज सर्व वर्ग मुझे अपना मानता है और आशीर्वाद देता है। 
उन्होंने कहा कि अब भाजपा संगठन ने विश्वास जताते रायपुर लोकसभा से सांसद की टिकट मुझे दी है। ऐसे में मैं अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर यह कह सकता हूं कि इस लोकसभा चुनाव में एक बड़ी जीत का तोहफा हम अपनी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे। बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हमारे देश की दशा और दिशा तय करेगा। पिछले 10 सालों से भाजपा हस्ताक्षर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है। बीते 10 सालों मैं देश ने जितनी प्रगति की है उतनी आजादी के 60 सालों में नहीं हुई थी। देश में सिर्फ प्रगति ही नहीं हुई लोगों का जीवन स्तर भी ऊंचा उठा है। गांव,गरीब,किसानों की प्राथमिकता के आधार पर मोदी सरकार चिंता की है। आज अयोध्या में भव्य प्रभु रामलला का मंदिर निर्माण भाजपा के संकल्प का ही परिणाम है। सबका साथ,सबका विकास और सब का विश्वास जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने समृद्ध भारत के निर्माण की एक मजबूत नीव रखी है। ऐसे में भाजपा के प्रत्येक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए भाजपा को एक बड़ी जीत दिलाने ताकत झोंक दे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त कल 2 या 3 अप्रैल को आएगी। वित्तीय वर्ष खत्म होने के चलते आज यानी एक अप्रैल को किस्त नहीं मिलेगी। बता दें कि पिछले महीने लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ मिला था. 655 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री ने जारी की थी। सीएम ने एक दिन पहले कहा कि हमने महतारी वंदन योजना के तहत 1 अप्रैल को महिलाओं को राशि जारी करने का वादा किया था। मगर अब ये 1 अप्रैल को नहीं हो पाएगा। क्योंकि वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है, तो 1 अप्रैल को छुट्‌टी का दिन होगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। अब 2 और 3 तारीख को पैसे जारी कर दिए जाएंगे जो महिलाओं के खाते में आ जाएंगे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सोमवार सुबह सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हुए। अपने दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे लोकसभा चुनाव घोषणा समिति में जगह दी और आज उसकी पहली बैठक है। मैं बैठक के लिए जा रहा हूं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब पहले चरण के चुनाव में भी ज्यादा दिन शेष नहीं है। पहले चरण के नामांकन पत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सभी दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां सभी लोग जनता को लुभाने के भरसक प्रयास में जुटे हुए हैं, तो वहीं भाजपा भी अपनी पूरी तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। बता दें कि भाजपा इस बार ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। इन दिनों तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंन लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। बता दें कि राजधानी रायपुर में तेजी से गर्मी बढ़ने लगी है। इसके चलते स्कूली जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है। दोपहर की चिलचिलाती धूप के कारण बच्चे परेशान हो रहे थे। इसलिए स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिसमें अब दो पाली में स्कूल लगेगी। जिसमें सरकारी स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेगी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। इंडिगो ने रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए आज (31 मार्च) से नियमित विमान सेवा शुरू कर दी है। 57 यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट हैदराबाद से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंची, जहां वायर कैनन से सैल्यूट किया गया। जिसके बाद निर्धारित समय के अनुसार फ्लाइट 32 यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए उड़ान भरी है। खास बात है शुरुआती किराया 2299 रुपए है, लेकिन बाद में सीटों के हिसाब से रेट तय होगा। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, इंडिगो की यह फ्लाइट हरदिन हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10:50 को उड़ान भरेगी, जो 12:30 को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। फिर यहां से 12:50 को रायपुर के लिए उड़ान भरकर 1:50 को रायपुर में लैंड करेगी। इसी तरह रायपुर से 2:10 को उड़ान भरने के बाद 3:10 को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस फ्लाइट में एक बार में 72 यात्री यात्रा के सकते हैं।
सीएम का ट्वीट – “हवाई सेवा में बस्तर की ऊँची उड़ान” जगदलपुर से हैदराबाद तक नियमित विमान सेवा शुरू हो चुकी है। आज प्रथम दिवस इंडिगो के नियमित विमान से हैदराबाद से यात्री जगदलपुर पहुँचे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री@narendramodiजी की बस्तर के विकास के प्रति दूरदर्शी सोच से यहाँ हवाई सेवा का सपना साकार हुआ है। डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता से बस्तर अब बड़े-बड़े शहरों से जुड़ रहा है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे खरोरा में होली के दिन जमकर बलवा हुआ। इस मारपीट में करीब 6 लोगों के सिर बुरी तरह फट गए। इस पूरी घटना का अब वीडियो सामने आया है। जिसमें खून से सने घायलों को भी साफ देखा जा सकता है। इस मामले में पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने थाने जाकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई तो आरोपियों के राजनीतिक दबाव में आकर खरोरा पुलिस ने उन पर जबरन छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया। साथ ही 10 आरोपी भी बना दिए। जिससे दोनों पक्ष आपस में समझौता करवा ले। 
ये पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी के सतनामी पारा का है। पीड़ित छगन पुरैना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मार्च को होली के दिन मोहल्ले के लोग डीजे बजा कर होली खेल रहे थे। महिला और पुरुष अलग-अलग नाच रहे थे। तभी उनके भाई का बेटा अनिल महिलाओं की तरफ जाने लगा। जिसे मना कर दिया गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के पप्पू पुरैना, चौवा पुरैना अजित घृतलहरे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मारपीट चालू कर दी। आरोपियों ने बांस, डंडे और पाइप से वहां मौजूद छगन पुरैना, अनिल पुरैना, भजन पुरैना और अन्य लोगों पर हमला कर दिया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के समस्त थाना के प्रधान आरक्षक (माल मोहर्रीर) एवं रिडरों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से प्राप्त नशीलें पदार्थों के नष्टीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उच्चतम न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के संबंध में समस्त प्रधान आरक्षक (माल-मोहर्रिर) एवं रीडरों को थानों में जप्तशुदा नशीलें पदार्थो के नष्टीकरण हेतु की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी देते हुए सभी प्रधान आरक्षक (माल-मोहर्रिर) को थानों में जप्तशुदा नशीलें पदार्थो की जानकारी तैयार कर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द जप्तशुदा नशीलें पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।