Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कवर्धा सभा स्थल का विजय शर्मा ने निरीक्षण किया। कल यानी 6 अप्रैल को भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह की राजनांदगांव लोकसभा के कवर्धा में आमसभा होगी। जिसके लिए पार्टी द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर अहम चर्चा की जाएगी। वहीं गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद पीएम मोदी 8 अप्रैल को बस्‍तर आएंगे। जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।साथ ही चुनावी प्रचार की गहरी उत्‍साहजनकता के बीच, यह सभा चुनावी माहौल में नया उत्साह और जोश भरेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते बीजेपी ने कहा, बिलासपुर वालों, इस कांग्रेस प्रत्याशी को हर तरफ कोयला ही कोयला दिखता है। वही साय मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकार्ड बना दिया। जिसे बिलासपुर से लड़ाया जा रहा है उसके ऊपर भी भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज हैं। सट्टा एवं कोयले के मामले में। आज कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। यही वजह है कि कांग्रेस नेता असंयत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वे कुछ भी कर लें देश की जनता भी एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहती है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के खरोरा मंडल, विधानसभा मंडल, धरसींवा मंडल में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा एक अनुशासित संगठन है जिसमें हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं का अनुभव लेकर पूरी ईमानदारी और परिश्रम से जनता के बीच में जाएं और उनके सामने अपनी बात रखें तो जनता न केवल हमारी बातों को सुनेगी बल्कि उस पर अमल करते हुए कमल के फूल को वोट भी देगी। 
 अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब कट्टर कांग्रेसी परिवार भी मोदी और भाजपा के समर्थन में आ गए हैं। मालूम है कि मोदी है तो मुमकिन है मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देना हो मोदी जी ने जो कहा था वह करके दिखा दिया है इसलिए अब जनता का मोदी पर विश्वास बढ़ गया है। मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत की पूरी दुनिया में सह बड़ी है। दूसरे देश जहां अर्थव्यवस्था कैमरा गई है वहीं भारत इस वक्त इकलौता देश है जो सबसे तेजी से तरक्की कर रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में विकास की गंगा बह रही है नए नए एक्सप्रेस वे वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो ट्रेन, विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान, असताल आदि की संख्या तेजी से बढ़ी है। जितना काम कांग्रेस सरकार ने 60 साल में नहीं करा पाई से ज्यादा मोदी जी ने महज 10 साल में ही कर दिया। 
विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की भी हवा बदल गई है। कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार घोटाले और अपराधियों का बोल बाला था। विकास का काम ठप हो गया था। विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवता ने 5 साल के अधिकांश वादों को 3 महीने में ही पूरा कर दिया है जिसके बाद अब कांग्रेस के पास जनता के बीच में जाने का कोई कारण ही नहीं बचा है। श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को भी एक प्रतियोगिता के तौर पर लें । जिस बूथ पर 90 फ़ीसदी वोट पड़ेगा और 85 फ़ीसदी वोट बीजेपी को पड़ेगा उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। ऐसे ही सबसे ज्यादा वोटिंग वाले मंडल को और विधानसभा क्षेत्र को भी इनाम दिया जाएगा। हम सभी का लक्ष्य 90 फीस दी मतदान का होना चाहिए क्योंकि मैं में तेज गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने में आलस कर सकते हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि उन्हें मतदान केंद्र तक लाए। उसके लिए अभी से योजना बनाना और उसे पर काम करना होगा।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह चुनाव धरसीवा से उनका पुराना रिश्ता रहा है क्षेत्र के लोग विधासभा अलग होने के कारण उनको वोट न दे पाने पर अफसोस जताते थे। लेकिन मोदी जी ने धरसीवां के लोगों की सुन ली और इस बार वो उन्हें वोट दे पाएंगे। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना है। विधायक अनुज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, यह धरसीवां क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि, हमें बृजमोहन अग्रवाल जी को वोट देने का अवसर मिल रहा है। ये एक उदार, सहृदय, बिना भेदभाव के काम करने वाले नेता हैं जो खुली किताब की तरह है और संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए काम करते हैं। हम संकल्प लेते हैं कि बृजमोहन अग्रवाल को धरसीवां क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से विजयी बना कर उन्हें दिल्ली भेजेंगे। 
वहीं पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पहले भाजपा सरकार के दौरान कराए गए कार्यों की याद दिलाते हुए कहा कि जब बृजमोहन अग्रवाल पीडब्ल्यूडी मंत्री थे उस दौरान उन्होंने धरसीवां में एक एक गांव में पक्की सड़क का निर्माण कराया था। शिक्षा मंत्री रहते हुए क्षेत्र में स्कूल कॉलेज का निर्माण कराया था और सिंचाई मंत्री रहते हुए क्षेत्र में नहर का निर्माण कराया था। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की बात कही। बैठक में विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक विधान मिश्रा, देव जी भाई पटेल, लोकसभा प्रभारी अशोक बजाज, पूर्व महामंत्री सुनील मिश्रा, योगेश तिवारी, राम खिलावन, राकेश, धरसींवा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, खरोरा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर, विधानसभा मंडल अध्यक्ष भरत सोनी, योगेंद्र नायक, निलंबुज चंद्राकर, वेदराम मनहरे, अनिल सोनी, शिव शंकर वर्मा, राजीव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल समेत वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर धरसीवां के कांग्रेस निमोड़ा बूथ अध्यक्ष दिलीप साहू, धनेली बूथ अध्यक्ष अरविंद गजेंद्र, नीरज साहू, मनीष साहू, अमित सोनवानी, डोमेन साहू, अनुराग यादव, सोमेश साहू, समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/राजनांदगांव। आज राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के नामांकन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुये। इस अवसर पर संतोष पांडेय सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव साथ थे। आज दोपहर रायपुर से राजनांदगांव पहुंचे विष्णु देव साय भाजपा नेताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुं‌चे और वहां संतोष पाण्डेय ने अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम साय ने कहा कि संतोष पांडेय ने एक ऊर्जावान सांसद के रूप में संसद में सदैव आम जनता के पक्ष को रखा है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के हितों की कभी उपेक्षा नहीं की। निश्चित रूप से यहां की आम जनता संतोष पांडेय को संसदीय क्षेत्र का पुनः नेतृत्व देगी और संतोष पांडेय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर राजनांद‌गांव का चहुँमुखी विकास करेंगे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा दोहरे हत्याकांड का आरोपी आज जिला अस्पताल से भागने में सफल रहा। लेकिन अस्पताल से आधा किमी दूर एक जागरूक युवक ने पकड़कर प्रहरियों के सुपुर्द किया। मिली जानकारी के अनुसार पिता और भाई की हत्या का आरोपी महेश वर्मा (20)को पिछले ही सप्ताह रायपुर केंद्रीय जेल रायपुर शिफ्ट किया गया था। स्वास्थ्यगत कारणों से उसे डॉक्टरी सलाह पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी निगरानी के लिए प्रहरी भी तैनात किए गए थे। गुरूवार सुबह करीब 7बजे महेश अस्पताल से निकल भागने में सफल रहा। वह अभी अस्पताल से 400मीटर दूर मुख्य पंडरी रोड पहुंचा था कि वहां चाय पी रहे लड़कों ने उसे देखा। 
चूंकि महेश कैदी के सफेद कपड़े पहना हुआ था सो लड़कों को भागते हुए कैदी को पहचानने में देर नहीं लगी। उनमें से एक युवक बंटी पवार ने अपनी बाइक स्टार्ट कर पीछे भागा। करीब दो सौ मीटर और भागने के बाद अपने कब्जे में लिया। और फिर जेल प्रहरियों को सौंपा। इस घटना ने एक बार फिर जेल अमले की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह उठा है। इससे पहले हाल में पूर्व वन मंत्री स्व.धृतलहरे की बेटी,नाती की हत्या के आरोपी को इलाज के नाम पर जेल से बाहर लाकर महंगा खाना खिलाने और उसे अकेले छोड़ने, मुकेश बनिया को नशे का अवसर देने जैसे मामले देखने में आए थे।
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की सामने आई सफाई को डिप्टी सीएम अरुण साव ने खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि सब लोगों ने बयान को स्पष्ट सुना है. उनकी भाषा बिल्कुल भी वाजिब नहीं है. यह छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता का अपमान है. दरअसल, ये जनता के बीच मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं. जनता इनसे दूर जा चुकी है. डिप्टी सीएम ने डॉ. चरणदास महंत के बयान के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि 5 सालों में राज्य की कांग्रेस सरकार ने क्या-क्या करनामे किए. कितने लोग जेल में हैं, कितने लोग बेल मे हैं, कितने और लोग जेल जाने वाले हैं. ईडी की कितनी कार्यवाहियां हो रही है. पहले इस पर नजर डालें फिर टीएस सिंहदेव प्रतिक्रिया दें. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर अरुण साव ने कहा कि मोदी की गारंटी क्या होती है, और कैसे होती है, छतीसगढ़ वासियों से आकर पूछ लें, खड़गे जी. 100 दिन के अंदर हमने मोदी की गारंटी को पूरा किया है,
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता भरपूर जोश में हैं लोकसभा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन जारी है रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन को जिताने मोर्चा प्रकोष्ठ अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें भाजपा के पक्ष मतदान करने प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा की युवा इकाई युवामोर्चा ने आज शहर के हृदस्थल जयस्तंभ चौक सहित उत्तर के अलग अलग वार्डो में युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे भाजयुमो रायपुर लोकसभा के अंतर्गत उत्तर विधानसभा के प्रभारी अर्पित सूर्यवंशी के नेतृत्व में वार्डो में युवा चौपाल लगाकरयुवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाऐं जिनसे युवाओं को सीधा लाभ पहुंच रहा है से युवाओं को अवगत करवाया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस दौरान रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा रायपुर में दशकों से किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी एवं युवा संपर्क किया गया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। इस बीच आज रायपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का कार्टून बीजेपी ने शेयर किया है। ट्विटर पोस्ट में लिखा, रायपुर की जनता हो जाओ सावधान, हफ्ता वसूली गिरोह की नज़र आप पर है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत के लिए ऐड़ी चोटी का बल लगा रहे है। राजनीतिक गलियारों में भी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। साथ ही पार्टियों में भी दल-बदल का सिलसिला लगातार जारी है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक वीडियो गीत जारी किया है जिसका शीर्षक है, ‘वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा’। इसके लेखक और गायक भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी हैं। भाजपा की ओर से गुरुवार को जारी इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का “मान-सम्मान बढ़ाने के साथ गरीबों को हक दिलाने, महिलाओं का मान बढ़ाने, युवाओं को न्याय दिलाने और देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में बढ़ते कदमों” का जिक्र है।
गीत में “भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और दुश्मनों को सबक सिखाने” की भी बात कही गई है। इस गीत की मुख्य पंक्ति ‘वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा’ है । चिमनानी ने यह गीत लिखने और गाने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर उनके मन में एक अलग भावना है। उन्होंने क्या किया है, क्या करेंगे और जनता क्या सोचती है; इसी बात को इस गीत के माध्यम से सामने लाया गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओम प्रकाश शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह द्वारा अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड से संचालित होने वाले यात्री वाहन बस संचालक एवं परिचालकों का सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक बैठक लिया गया जिसमें रायल ट्रेवल्स, महिन्द्रा ट्रेवल्स, कांकेर, राजधानी, मनीष, पायल, नरेश, जीवन, नवीन, राधेकृष्ण, सिल्पी, जागीरदार, दुबे, गुप्ता, राजहंस ट्रेवल्स संचालक एवं चालक परिचालक उपस्थित हुए। 
बैठक के दौरान ओम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा-सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु निम्नानुसार दिशा-निर्देश दिये गये। 01. सभी बसों में सुदृष्य स्थान पर रेट लिस्ट (किराया दर) की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करेंगे व निर्धारित दर पर ही टिकट काटना होगा, अधिक किराया राशि लेने की शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा। 02. लंबी दूरी के यात्री बसों में यात्रियों के सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगायेंगे। 
 03. रायपुर बस स्टैण्ड से छूटने के बाद यात्री बस मार्ग में वाहन खड़ी कर सवारी चढ़ाया जाता है जिससे आम पब्लिक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसे देखते हुए बस स्टैण्ड से निकलकर केवल पचपेड़ीनाका एवं टाटीबंध चौंक में ही बस रोककर सवारी चढ़ा सकेंगे। इसके अतिरिक्त कहीं पर भी रोड में वाहन खड़ी कर सवारी चढ़ाते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत नो पार्किंग में कार्यवाही की जायेगी। 04. जगदलपुर से आने वाली यात्री बस पचपेड़ीनाका चौंक में सवारियों को उतारती है जिसके कारण चौंक पर यातायात व्यवस्था बाधित होकर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है इस संबंध में निर्णय लिया गया कि अब जगदलपुरसे आने वाले वाहन सीधे बस स्टैण्ड में ही सवारी उतारेंगे। 
05. बैठक के दौरान नगर पालिक निगम से उपस्थित जोन क्रमांक-06 प्रभारी श्री हिमांशु चंद्राकर को बस स्टैण्ड के चारो तरफ यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सी.सी.टी.व्ही कैमरा लगाने निर्देशित किया गया। 06. ⁠बस स्टैण्ड के बाहर हॉकर बसों की सीट बुकिंग करते है, जो कि अनुचित है, अत: इन पर पूर्णतः रोक लगाया जायेगा। इस दौरान बस संचालकों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सहमती दी गयी साथ ही बस स्टैण्ड के आस-पास अवैध हॉकरों द्वारा टिकट कांटा जाता है जिससे अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। बस स्टैण्ड परिसर के आस-पास के हॉकरों को बंद कराने के निवेदन पर तत्काल श्री ओम प्रकाश शर्मा द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे एवं थाना प्रभारी यातायात बस स्टैण्ड भाठागांव निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को अवैध हाकरों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।