Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण में भरे गए नामांकन के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन था. दूसरे चरण के लिए 5 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए हैं और 6 अभ्यर्थियों के 11 नामांकन स्क्रूटनी में अस्वीकार किए गए हैं. नाम वापसी के बाद कुल 41 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं. इसमें 38 पुरूष और 3 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी शैलाभ साहू ने दी है. आचार संहिता के दौरान प्रदेशभर में अब तक 40,77,00,000 जब्त की गई है। 
इसमें से 10 करोड़ 50 लाख रुपये नगद, 77 लाख रुपये की शराब, चार करोड़ 77 लाख रुपये के ड्रग्स नार्कोटिक्स, 2 करोड़ 9 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण और 22 करोड़ के अन्य उत्पाद सामग्री जब्त किया गया है. दूसरे चरण के लिए राजनांदगांव में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में 9 उम्मीदवारों को निर्वाचन के लिए योग्य घोषित किया गया है. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को चुनाव होंगे और मतगणना 4 जून को होगी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों का राज्य में आगमन शुरू हो गया है। प्रथम चरण चुनाव हेतु सीएपीएफ की कंपनियां रायपुर में आना शुरू हो गई है। रायपुर में आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की कंपनियों के छत्तीसगढ़ आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा उनका स्वागत करते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव की सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ब्रीफ किया गया। प्रदेश के बाहर से आए जवानों को प्रदेश की नक्सल चुनौतियों को बताते हुए उन्हें चुनाव दौरान नक्सल क्षेत्रों में तय एसओपी का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही सामान्य मैदानी जगहों पर चुनाव के दौरान क्या करें व क्या न करें को विस्तारपूर्वक समझाया।
 इस अवसर पर उपस्थित सीआरपीएफ के कमांडेंट विजय सिंह ने जवानों को नक्सल क्षेत्र में चुनाव दौरान अपनाए जाने वाले निर्देशों के बारे में बताया। डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी ने उनका हौसला अफजाई करते हुए उनको बल प्रबंधन के बारे में बताया। इस अवसर में एसएसबी के जवान और अधिकारी उपस्थित रहें।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/महाराष्ट्र। राज्यपाल रमेश बैस ने प्रदेशवासियों को गुड़ी पड़वा और नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। सभी को शुभकामनाएँ और नया साल मुबारक। देश के विभिन्न हिस्सों में यह त्यौहार चैत्र शुक्लदि, युगादि, संसार पड़वो और चेटी चंड के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल बैस ने अपने संदेश में कहा कि लोगों के बीच आपसी स्नेह, भाईचारा और सद्भाव बढ़े, इसी प्रार्थना के साथ मैं सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-8 में रविवार को कॉलोनी विकास समिति के चुनाव सम्पन्न हुए। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान का रिकॉर्ड कायम कर दिया। कुल 102 मतदाताओं में से 101 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना उपरांत घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर गोपाल कृष्ण साहू निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर बिपिन बिहारी मोहंती जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार साहू निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं सचिव पद पर जीतू साहू निर्विरोध चुने गए। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी पं. कृष्णा कुमार द्विवेदी और संरक्षक गायत्री शुक्ला, रविशंकर शुक्ला के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं के प्रति आभार जताया।
 

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति नही बल्कि राष्ट्रनीति पर चलती है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए भाजपा उनके सपनों को साकार कर रही है और आज सत्ता में आकर लोगों की सेवा कर रही है। यह कहना है रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने शनिवार को भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया और सभी को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। 
श्री अग्रवाल ने कहा कि, कश्मीर से धारा 370 का हटाना, अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनाना, देश से तीन तलाक समाप्त करना, CAA लागू करना आदि जिन विचारों को लेकर जनसंघ और भाजपा की स्थापना हुई थी। आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में वो सभी वादे पूरे हो रहे हैं। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व की अगुवाई कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लोगों का भरोसा और दिल दोनों जीतें हैं इसीलिए देश की जनता तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आने वाले लोकसभा चुनाव में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की जनता कमल का फूल खिलाएगी और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएगी। इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री पुरेंद्र मिश्र समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। राज्य के सीएम और प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय कवर्धा और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर से रवाना होकर कवर्धा पहुंचेंगे। यहां आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय वापस रायपुर पहुंचेंगे और कुनकुरी के लिए रवाना होंगे। सीएम साय कुनकुरी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे। कुनकुरी सम्मलेन के बाद अपने सीएम साय अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 
कवर्धा में की थी जनसभा कांग्रेस ने अपने 5 साल के शासनकाल में कवर्धा को अशांत कर दिया था। यहाँ के तत्कालीन विधायक मोहम्मद अकबर के शह पर सनातनियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, हिन्दू ध्वज का अपमान किया गया। भुनेश्वर साहू की हत्या हुई। पिछले 5 वर्षों में कवर्धा ने क्या-क्या नहीं देखा। लेकिन कवर्धा की जनता ने भी बता दिया कि जीत हमेशा सत्य की होती है, सनातन की होती है। यहाँ से कांग्रेस को उखाड़ फेंका और अब भूपेश बघेल को भी ऐसे हराना है, जिससे कि वो दोबारा राजनांदगांव की तरफ देख भी न सके। कवर्धा में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांग्रेस और भूपेश बघेल पर खूब बरसे।
 श्री साय ने पिछली कांग्रेस सरकार को लूट और घोटाले की सरकार बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है। उनके इस कृत्यों को देखते हुए राजनांदगांव लोकसभा की जनता ने उसे भगाने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है। कांग्रेसियों को फिर से मजा चखाना है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे। भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो जा रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर कुछ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है। 
विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने 23 दिन उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है। श्री साय ने कहा कि ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है, इसलिए आप सभी से आगामी 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाकर भाई संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का आग्रह करने आया हूँ। आप सभी से जीत का आशीर्वाद मांगने आया हूं। जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायकगण भावना बोहरा, ईश्वर साहू भी उपस्थित थे।
 

 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया वार जारी है. शनिवार को भाजपा ने फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर तंज कसा है. इस बार BJP ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. कार्टून पोस्ट करते हुए भाजपा ने कहा, “राजनांदगांव की जनता सावधान, जिन्होंने श्रीराम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, वे अब वोट मांगने आ रहे हैं. सबक जरूर सिखाना है.”
बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा मीडिया सेल ने कार्टून के सहारे निशाना साधने का अभियान छेड़ रखा है. इसकी शुरुआत राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ही की थी, जिन्हें जिहादी गिरोह का अगुवा बताते हुए राजनांदगांव को जिहादगांव बनाने का आरोप लगाया था. इसके बाद से लगातार हर एक कांग्रेस प्रत्याशी का कार्टून बनाकर उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को अनेक मुद्दों पर अपना बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया. डिप्टी सीएम साव ने गुढ़ियारी सब डिवीजन में आगजनी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर कहा कि इस घटना पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं वह ठीक नहीं है. साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पर हुए एफआईआर पर कहा कि हमने पहले ही इसकी निंदा की थी कार्रवाई होगी. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रोग्राम रद्द होने पर कांग्रेस के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए जमकर निशाना साधा है. 
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ है हमने पहले कहा था यह दुर्भाग्यजनक है. ये छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है. मामले में एफआईआर दर्ज हुई है अब कार्रवाई होगी. बिजली भंडार ग्रह में आग लगने को लेकर दीपक बैज के बयान पर अरुण साव का पलटवार करते हुए कहा कि जो बिजली विभाग में आगजनी की घटना हुई है. यह बड़ा नुकसान है जांच होगी, जांच के बाद रिपोर्ट आएगी और उसपर कार्यवाही होगी. उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन, हमारे पार्टी के लोग आह बुझाने में लगे थे.मुझे लगता है कि और भयावा स्थिति हो सकती थी उसे नियंत्रित करने का काम किया गया है. इस घटना पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं वह ठीक नहीं है. 
भूपेश बघेल का कार्टून पोस्ट करने के मामले पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि भगवान के राम की आस्था देश दुनिया में लोगों को है. छत्तीसगढ़ में दोगुनी आस्था है, यह भगवान राम का ननिहाल है. भगवान राम से अनेक चीजे छत्तीसगढ़ में हैं. 500 साल के बाद भगवान राम का भव्य दिव्य मंदिर का लोकार्पण हो रहा था. भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को कांग्रेस ने ठुकराया है. कांग्रेस ने अपमान करने का काम किया है. इस दल के बारे में राहुल गांधी को विचार करना चाहिए. 
राहुल गांधी के दौरे को लेकर अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे देश में कांग्रेस की हालत है. कांग्रेस से लोग छोड़-छोड़कर जा रहे हैं. कांग्रेस के पास नेतृत्व, नियत और काम नहीं है. राहुल गांधी के आने से लाभ लोगों को नहीं मिलेगा, 11 की 11 सीटें बीजेपी की झोली में आएगी. अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरा कैंसल होने पर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह से कांग्रेस डरती है. अमित शाह छत्तीसगढ़ आयेंगे लगातार आयेंगे.
 

 
 
. panchayattantra24.-रायपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के थाना प्रभारियों, एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम सहित पुलिस बल की अलग-अलग टीमों द्वारा दिनांक 05.04.23 को जिले के थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित कबाड़ियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही किया गया। 
थाना धरसींवा, खमतराई, उरला, डी.डी.नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पण्डरी, खम्हारडीह एवं गोबरानयापारा क्षेत्र में स्थित कबाडियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुए अवैध कबाड़ के कार्य में संलिप्त कुल 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ एवं 17 नग चारपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 97,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि., संज्ञेय अपराध घटित होने की परिकल्पना से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी कार्यवाही कर आरोपियों को भेजा गया जेल।
 

. panchayattantra24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की दोपहर भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के CSPDCL गोदाम में भीषण आग लग गई थी. आग इतनी विक्राल थी की इसे काबू में पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कई घंटों का वक्त लगा. CSPDCL के गुढ़ियारी स्थित सब डिवीजन दफ्तर में हजारों की संख्या में रखे ट्रांसफॉर्मरों में लगे आग पर काबू पाने के लिए जिस शिद्दत से अधिकारी-कर्मचारी जुटे वह एक मिसाल है. बिजली विभाग प्रमुख और मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद से लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसपी संतोष सिंह, रायपुर निगम आयुक्त और जिला पंचायत सीईओ इस दौरान खुद मौके पर मौजूद रहते हुए कार्य की निगरानी करते रहे.
आगजनी के दौरान आग पर काबू पाने के साथ आस-पास की बस्तियों से लोगों को हटाना भी एक अहम काम था. इसके लिए कलेक्टर गौरव सिंह के साथ पूरा जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा गया. साथ में रायपुर एसएसपी संतोष सिंह भी विभाग के तमाम अधिकारी और जवान के साथ डटे हुए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर गौरव सिंह के जूते को पार कर एक नुकीला कील उनके पैर में गड़ गया. मौक पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलेक्टर का प्राथमिक उपचार किया. 
आगजनी की इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चिंता भी देखने को मिली, जो शुक्रवार देर शाम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. स्थिति की जानकारी लेने के बाद सीएम ने कहा कि यह दुखद घटना है. बड़ा नुक़सान हुआ है. मामले की जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ लोगों से मिले सहयोग का जिक्र किया.