Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया है. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेता लगातार पीएम नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो कुछ भी हो रहा है उसमें प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की सहभागिता है और कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व चुप है. आखिर पीएम मोदी को लेकर किस तरह का षडयंत्र करने में प्रदेश के नेता लगे हुए है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि नक्सली भाजपा को वोट नहीं देने का फरमान जारी कर रहे हैं. बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है. यह सब कांग्रेस के किसी बड़े षडयंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्या इन बयानों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहमत है अगर सहमत नहीं है तो क्या प्रदेश के अपने नेताओं पर कार्यवाही करेंगे ?

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होते ही छत्तीसगढ़ की सियासी में सरगर्मी चरम पर है। वहीं, नेताओं के बयानबाजी के चलते माहौल दिन ब दिन गरमाते जा रहा है। बयानबाजी के इस दौर में भाजपा ने कांग्रेस नेताओं की तुलना कुत्ते से कर दी है। इतना ही नहीं सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने तो यहां तक कह डाला है कि महंत और लखमा के बीच ज्यादा बदतमीज कौन है? इसे लेकर दोनों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। दरअसल भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पहले तो कुछ कुत्ते दिखाए गए हैं और उसके बाद कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों की क्लिप शामिल की गई है। वहीं, वीडियो में ये कहा जा रहा है कि कहावत है कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, कुछ इसी तरह के हालात कांग्रेसी खेमों में दिख रहे हैं। महंत और लखमा के बीच ज्यादा बदतमीज कौन है? इसे लेकर दोनों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। कांग्रेसी बदतमीजी की सीमा पार कर रहे हैं।
दरअसल, अपने चुनाव प्रचार के दौरान बीजापुर के नेमेड़ गांव में जीत का दावा करते-करते कवासी लखमा ने गोंडी में कहा- कवासी लखमा जिडीतोर, नरेंद्र मोदी ढोलतोर… यानि- ‘कवासी लखमा जीतेगा, नरेंद्र मोदी मरेगा’। इसके अलावा लखमा ने एक अन्य सभा में पुलिस वालों को तीर से मारने की बात कही…। इसके अलावा लखमा ने एक अन्य सभा में पुलिस वालों को तीर से मारने की बात कही…।

panchayattantra24.-रायपुर। सामान्य कपड़ों में बैठे यात्री के पास नई-नई ट्रॉली बैग देखकर आरपीएफ की टास्क टीम को शक हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है. उन्होंने महिला यात्री को बैग खोल जांच करने की बात कही. लेकिन इस पर वो आना-कानी करने लगी. लेकिन जब इसे खोलकर जांच किया गया तो उसमें गांजा निकला. इसके बाद टीम ने दो युवक-युवती के पास से 6 लाख 36 हजार रूपए का गांजा बरामद किया. मिली जानकारी के मुताबिक 31 पैकेट कुल वजन 31.840 कि.ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 6,36,800/- रुपये ) जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्रवाई कर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रायपुर को सुपुर्द किया गया है. ये कार्ऱवाई रेसुब पोस्ट सेटलमेंट रायपुर प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तरुणा साहू स.उ.नि नरेंद्र, प्र.आ. बी एल यादव आरक्षक शमशेर सिंह की टीम द्वारा की गई है. इस मामले में महिला दरबारी बेगम निवासी नागपुर व निखिल सुदाम निवासी नागपुर को नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट को हेंडओवर किया गया है.

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवम मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जयस्तंभ चौक में शोभायात्रा का स्वागत किए। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत जयस्तंभ चौक में किया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरीवाला और अमिताभ बच्चन डुप्लीकेट शशिकांत पेड्रावाल ने अपनी जबरदस्त प्रस्तुति दी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवम मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी और विधायक पुरंदर मिश्रा पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी फूलो की वर्षा शोभा यात्रा में किए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा सिंधी भाषा दिवस एवम झूलेलाल जयंती की सभी सिंधी समाज को बधाई एवम शुभकामनाएं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने आज के दिन अवकाश की घोषणा की और सिंधी समाज को झूलेलाल जयंती की बहुत बहुत बधाई इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी,विधायक पुरंदर मिश्रा,मोतीलाल साहू,पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी,सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, चंदन जैसिंघ एवम अन्य उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के पंडरी पुराना बस स्टैंड की 10 दुकानों में एक साथ ताले टूटने से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी दुकानों में लगे कैमरे में चोर का फुटेज आया है। एक नकाबपोश युवक एक के बाद एक दुकानों का ताला तोड़ते हुए दिख रहा है। फुटेज के आधार पर देवेंद्र नगर पुलिस और एसीसीयू की टीम जांच में जुट गई है। देवेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा निवासी अमर परचानी की पगारिया काम्पलेक्स में कपड़े की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार रात 9 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए।
बुधवार सुबह 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। शटर उठा हुआ था। भीतर सामान बिखरे पड़े थे। दराज में रखा कैश गायब है। इसके अलावे रोहित होजरी, शिवम बैग, सूर्या होजरी समेत अन्य दुकानों के भी ताले टूटे हैं। पुलिस ने बताया कि चोर 15-20 हजार कैश ले गया है। क्योंकि ज्यादातर कारोबारी दुकान में कैश नहीं छोड़ते हैं। इसलिए चोर के हाथ बड़ी रकम नहीं लगी है। अधिकांश दुकानो में सीसीटीवी कैमरे हैं। सभी में चोर का फुटेज आया है। वह बड़े आराम से चोरी कर रहा है। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों को भी खंगाल रही है।

panchayattantra24.-रायपुर/मंडला। लोकसभा चुनाव के पहले फेज का चुनाव 19 अप्रैल को होगा. मध्य प्रदेश में सियासी बिसात बिछ चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं. इसी बीच भाजपा के स्टार प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंडला पहुंचे. जहां उन्होंने आदिवासी वोटरों को साधने के लिए विधानसभा बिछिया और डिंडोरी में चुनावी सभा को संबोधित किया.
मंडला जिला के बिछिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सलवाह में बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में विष्णुदेव साय ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने मंच से मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की जमकर तारीफ की और तीसरी बार पुनः जिताने के लिए मंच से अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा देश की आवश्यकता है. देश को विश्व गुरु सोने की चिड़ियां बनाना है. साय ने कहा कि मोदी ने गरीब तबके के लोगों को बहुत कुछ दिया है. तीसरी बार जनता मोदी को देखना चाहती है. वहीं कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते कहा कि कांग्रेस लोगों का विश्वास खो रही है. लगातार बिखराव की स्थिति है. बड़े बड़े नेता कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आ रहे हैं. वहीं मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ मे धर्मांतरण पर कहा कि सामाजिक रूप से हम जागरूकता लाएंगे और सरकार में भी कड़े कानून होंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा ने पूर्व मंत्री और वर्तमान बस्तर कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. इसको लेकर BJP संगठन के लोग आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे और कवासी लखमा के खिलाफ शिकायत किए हैं.BJP के संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार कांग्रेस हार के बौखलाहट में विकृत मानसिकता वाले बयान दे रही है, जो हेट स्पीच के अंतर्गत आता है. पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान दिए, जो उनके गरिमा के अनुरूप नहीं करता है, अब बस्तर के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने जो बयान दिया है, उसके खिलाफ आज शिकायत की गई है.
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कवासी लखमा ने स्थानीय भाषा में जो कहा उसका अर्थ होता है कवासी जीतेगा नरेंद्र मोदी मरेगा, इस तरह प्रधानमंत्री के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया है, हिंसा बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है. कवासी लखमा ने एक स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से कहा कि पुलिस को तीर धनुष से मारने के लिए हिंसा करने के लिए प्रेरित किया गया है, जिसके खिलाफ आज शिकायत की गई है। FIR दर्ज करने की मांग की गई है. BJP संगठन महामंत्री ने कहा कि हम लोगों ने मांग की है कि ऐसा हिंसा भड़काने की बात करने वाले, बार-बार आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी को चुनाव लड़ने नहीं दिया जाए. कवासी लखमा की ओर से चुनाव प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिस पर रोक लगाया जाए, जिससे निष्पक्ष चुनाव हो सके. उन्होंने बताया कि इन्ही मांगों को लेकर आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से आश्वास्त किया गया है कि कार्रवाई की जाएगी.

panchayattantra24.-रायपुर। जैन स्थानक भवन, धमतरी में युवा मोर्चा,धमतरी के युवा साथियों द्वारा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि- युवा मोर्चा और उसका हर सिपाही हमारी पार्टी का अमूल्य धरोहर है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बुधवार को धमतरी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सुबह 10.30 बजे युवा सम्मेलन, दोपहर 1 बजे बाजार चौक आमदी में सभा और दोपहर 3 बजे श्रीराम चौक कंडेल में सभा को संबोधित करेंगे। उक्ताशय की जानकारी जिलाध्यक्ष भाजपा धमतरी प्रकाश बैस ने दी है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा संस्कृति मंत्री एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने जनता से सतत संवाद बनाए रखने के लिए एक अभिनव प्रयोग किया है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर जारी कर उसमे रायपुर लोकसभा क्षेत्र की तरक्की और समृद्धि के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल को एक विकासपरक सोच और जनभावनाओं की समझ रखने वाला राजनेता माना जाता है। यही वजह है कि पिछले 35सालों से लगातार 8 बार विधायक बन विधानसभा पहुंच रहे है और राज्य की तरक्की में अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं। भाजपा सरकार में भी पांच बार मंत्री भी रहे हैं। उन्हें जब भी जो विभाग की जिम्मेदारी मिलती है वे बखूबी निभाते हैं और अपनी छाप छोड़ जाते हैं।
इस बार भाजपा संगठन ने उन्हें रायपुर लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। यहा भी बृजमोहन अग्रवाल पूरी तत्परता के साथ प्रचार में जुटे ही हैं साथ ही क्षेत्र की तरक्की के लिए अभी से योजना बनाने वे जुट गए हैं। उन्होंने एक मोबाइल नंबर जारी करते हुए जनता से सीधे सुझाव मांगे है। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समस्याओं का समाधान और जनभावनाओं के अनुरूप तरक्की तभी होगी जब हम जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सीधा संवाद जनता से करेंगे। इसी सोच के साथ मैंने यह मोबाइल नंबर 92 38 72 72 00 क्षेत्र की जनता के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी का मकसद समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति की जीवन में खुशहाली लाना है। उसके लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं। समृद्धि की राह पर रायपुर लोकसभा और ज्यादा तेज गति से आगे बढ़े इसके लिए जनता से संवाद करके उनके मन मुताबिक कार्य करने में जनता के साथ होने वाला संवाद सहायक सिद्ध होगा और रायपुर की आवाज दिल्ली तक आसानी से पहुंच सकेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटना में घायलों से मिलने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुछ ही देर में रायपुर एम्स पहुंचेंगे। बता दें कि रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 14 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं। वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सीएम साय का ट्वीट – दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।