Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बस्तर में चुनावी सभा की। जहां उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर अडानी, अंबानी को लेकर निशाना साधा और अपने मेनिफेस्टो का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो देश में एक झटके में गरीबी खत्म होगी। उधर, बिलासपुर में कांग्रेस के स्टार चुनाव प्रचारक कन्हैया कुमार ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा 400 पार के नारों से जनता को धमका रही है। लेकिन उससे पहले प्रदेश कांग्रेस पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला के लिखे लेटर ने खूब हंगामा मचाया। इन तमाम मुद्दों पर प्रदेश की सरकार और भाजपा नेता मंत्री ओपी चौधरी जवाब दिया है। 
ओपी चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल जेब में सबूत होने की बात करते थे। मुख्यमंत्री रहते झीरम कांड में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। क्या उन्होंने आरोपी को बचाया है? छत्तीसगढ़ और शहीद के परिजनों के लिए यह दुर्भाग्य जनक है। झीरम कांड पर कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की। कांग्रेसी डर और दवाब के चलते बोल नहीं पा रहे। राहुल गांधी अडानी, अंबानी का आरोप लगाते हैं, लेकिन हर काम पर साइन तो कांग्रेस के ही हैं। 55 साल पहले राहुल की दादी ने गरीबी हटाने का नारा दिया था, अब राहुल एक झटके में गरीबी खत्म करना चाह रहे। ओपी चौधरी ने कहा कि कन्हैया कुमार को कुतर्क करने की आदत है। वे जवान की शहादत पर हर साल जश्न मनाने वाले में से है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लेकर रायपुर लोकसभा कस्टर प्रभारी और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को रायपुर के गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक से विधायक राजेश मूणत ने चुनाव से पहले “युवा चौपाल” और “चाय पर चर्चा अभियान” की शुरुआत की।राजेश मूणत ने बताया कि रायपुर में लोकसभा चुनाव प्रचार के थमने तक वह निरंतर युवाओं, विशेषकर फर्स्ट टाइम वोटर यानी पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के साथ चर्चा करके उन्हें देश के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी, मतदान के महत्त्व भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे।
मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 30 वर्ष से कम उम्र वाले कुल मतदाताओं की संख्या 48 लाख से अधिक है,जबकि रायपुर लोकसभा में 20 लाख से अधिक मतदाता हैं,जिसमे से अधिकांश युवा हैं। यह अभियान रायपुर पश्चिम विधानसभा में शुरू किया गया है,जहां 50 हजार से अधिक युवा मतदाता हैं। मैं और बृजमोहन जी स्वयं इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। युवा मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों और उनके सामने अब मौजूद अवसरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस दौरान मैं और हमारे कार्यकर्ता विद्यार्थियों और कामकाजी, समाज के हर क्षेत्रों के युवाओं से बात करेंगे। मूणत ने कहा कि पहली बार वोटिंग करने वाले, युवाओं के साथ बातचीत करना बहुत महत्वपूर्ण है। इन्ही युवाओं के आक्रोश ने ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखकर विष्णुदेव साय जी की सरकार बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जी हैं,हमने संकल्प लिया है कि उन्हें 1 लाख वोटो की लीड के साथ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद बनाकर दिल्ली भेजना है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा सीट में मतदान होना है। पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बस्तर दौरे पर आएँगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अब बयान बाजी शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। सीएम विष्णुदेव साय ने बयान देते हुए कहा कि, राहुल गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अब तक जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के जेब में झीरम हमले का पूरा सबूत हैं। बघेल ही झीरम हमले के आरोपी को बचा रहे हैं. यह दावा बीजेपी नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने किया हैं। और राहुल गांधी से इस मामले पर आज बस्तर जनसभा में जवाब देने की मांग की है। आगे उन्होंने उदय मुदलियार के परिवार से भी आग्रह किया है कि राजनांदगांव चुनाव के प्रत्याशी भूपेष बघेल को सबूत को सार्वजनिक कराए। कांग्रेस पार्टी के आपसी नेताओं की खींचतानी और तत्कालिन आदिवासी नेता और OBC नेता की दुश्मनी कांग्रेस के नेताओं को झीरम जैसे खूनी साजिश को अंजाम देने के लिए पर्याप्त इंतजाम किया गया था। जिसका सबूत खुद भूपेश बघेल ने 2017 में राहुल गांधी को स्व. अहमद पटेल और अन्य प्रदेश के नेताओं के सामने रखी थी। उसके बावजूद झीरम कांड के आरोपियों को कांग्रेस पार्टी पद प्रतिष्ठा टिकट देती रही हैं। क्या कारण है और क्या दबाव है? इसका जवाब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए चंद्रशेखर शुक्ला ने राहुल गांधी और भूपेश बघेल से मांगा है। जानकारी के अनुसार उसी समय कांग्रेस की आदिवासी नेत्री ने भूपेश बघेल और राहुल गांधी को झीरम कांड के मुख्य आरोपियों का वीडियो व काला चिट्ठा दिया था। सीधा आरोप कवासी लखमा पर लगाया था। जिसके आधार पर उस कांग्रेस नेत्री को उच्च पद बार-बार दिए गए।
हॉस्पिटल में कवासी लखमा को लताड़ लगाते और कड़ी पूछताछ करते कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष चरणदास महंत 
बीजेपी नेता चंद्रशेखर शुक्ला का कहना है कि जिस कवासी लखमा को पूरा छत्तीसगढ़ और पूरा काँग्रेस झीरम घाटी नरसंहार का संदिग्ध माता है तथा जिसे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी 2013 में संदिग्ध ठहराया था को आपने क्या क्लीन चिट देकर लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है? क्या झीरम के शहीदों को आप शहीद नहीं मानते हैं या सिर्फ शहीद सिर्फ वही हैं जो आपके परिवार से हैं, आपने इनको न्याय दिलाने के लिये संसद में कितनी बार मांग / प्रयास किया है? 
 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  जिन सबूतों को जेब में डाल के रखे हुये हैं वह सबूत क बाहर आयेंगे? अब तो आपकी सरकार भी चली गई भूपेश बघेल किसे बचाना चाहते हैं । चंद्रशेखर शुक्ला का यह भी कहना है कि झीरम घाटी का नरसंहार काँग्रेस के नेताओं की आपसी खूनी रंजिश की परीणिती है जिसमें शहीद विद्या भैय्या, शहीद नंद कुमार पटेल, शहीद महेन्द्र कर्मा और शहीद उदय मुदलियार सहित 31 अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं को शहादत देनी पड़ी थी। गौरतलब है कि झीरम नक्सली हमले में कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल, प्रतिपक्ष के पूर्व नेता महेन्द्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ला सहि
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी का कॉर्टून छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी किया हैं। जिसे x पर कैप्शन देते हुए लिखा, बोगस मोहब्बत की दुकान, बोल रही अभद्रता की ज़ुबान… बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रचार करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कन्हैया कुमार आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। बिलासपुर के मस्तूरी में कांग्रेस की एक बड़ी जनसभा प्रतावित है।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर/तुमगांव। गुरु घासीदास जयंती की शुरुआत करने वाले, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के लिए प्रथम सत्याग्रह करने वाले दादा नकुल देव ढीढी जी की 110वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। महासमुंद के तुमगांव में आयोजित कार्यक्रम में श्री साय ने दादा नकुल देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती की शुरुआत करने वाले दादा नकुलदेव ढीढी जी की जयंती पर उनको सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव के रहने वाले दादा नकुल देव ने समाजसेवा और लोकहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। समाज को निःस्वार्थ भाव से अपने 150 एकड़ जमीन को दान कर दिया। ऐसे व्यक्ति बहुत विरले ही मिलते हैं। उनके बताए मार्गों पर चलकर हम सबको समाजसेवा करना है, उनकी जयंती मनाने की यही सार्थकता है।
 मुख्यमंत्री ने बाबा घासीदास को नमन करते हुए कहा कि बाबा घासीदास 18वीं सदी के महान संत थे। एक समय जब देश में छुआछूत और भेदभाव चरम पर था, उस समय बाबा गुरु घासीदास का जन्म हुआ, जिन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को मिटाने का महती काम किया। ऊंच-नीच, भेदभाव को ख़त्म किया। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को हम सब जो बाबा जी की जयंती मनाते हैं, उनकी शुरुआत दादा नकुल देव ढीढी ने की थी। आज छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोग बाबा के संदेशों को आत्मसात कर आगे बढ़ रहे हैं। 
साय ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ खनिज सम्पदा, वन सम्पदा से परिपूर्ण है। यहाँ की धरती-माटी उपजाऊ है, यहाँ के किसान मेहनती हैं। इसलिए हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाएँगे। आज जो मुझे ये बड़ा दायित्व मिला है, उसका अच्छे से निर्वहन करूँ। ये आशीर्वाद बाबा गुरु घासीदास जी, दादा नकुलदेव ढीढी जी से लेने आया हूँ और आप सभी से सहयोग मांगने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र 3 महीने में ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे को प्रमुखता से पूरा किया है। किसान और महिलाओं के लिए हमारी सरकार ने अच्छे काम किये। मोदी जी की सोच है कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। अपने 10 वर्षों के शासनकाल में उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति को सुधारते हुए 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया है। इसलिए विकसित भारत बनाने में हमारे छत्तीसगढ़ का भी पूरा सहयोग हो, इसकी मांग मैं आप सभी से करता हूँ। कार्यक्रम में मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं योगेश्वर राजू सिन्हा, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर, संजय ढीढी एवं विमल चोपड़ा, भाजपा नेत्री सरला कोसरिया, राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग, वीरेंद्र कुमार ढीढी सहित अन्य पदाधिकारी और समाज जन उपस्थित थे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। रात 11 बजे छापेमारी कर रायपुर पुलिस ने सटोरिया को पकड़ा हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल आहूजा ऑनलाइन सट्टा खेलने खिलाने का काम कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर 11 अप्रैल को रात 11 बजे cyber cell व डीडी नगर टीम द्वारा आरोपी के घर के पास दबिश दिया गया। इस दौरान आरोपी अपने मोबाइल पर सट्टा खेलते मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर आईपीएल मैच मे RCB vs MI के मैच मे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग OppO कम्पनी का मोबाइल और 1060 रू नगदी जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज राजधानी रायपुर में प्रेसवार्ता की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने शायराना अंदाज में कहा कि जिनको देश के लोकसभा चुनाव का नहीं है मालूम, उनका नाम है राहुल. जहां की जनता उखाड़ कर फेंक दी कांग्रेस का जड़, उसका नाम है छत्तीसगढ़. रामदास आठवले ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के पूर्ण समर्थन की घोषणा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती है कि ईडी से कार्रवाई करवाई जाती है. जेल भेज रहे हैं. मैं बता दूं…नरेंद्र मोदी किसी को जेल में नहीं रखते. वो बहुत ही ताकतवर नेता है. 28 पार्टियां उनका विरोध कर रही. मेरी पार्टी नरेन्द्र मोदी के साथ है. भीमराव आम्बेडकर की विचारधारा वाली मेरी पार्टी भाजपा के साथ है. ये कहते हैं लोकतंत्र खतरे में है, बल्कि कांग्रेस धोखे में है. 370 को हटाकर भारत को अखंड भारत बनाने का काम किया. अनेक योजनाओं से जनता को फायदा मिल रहा है.
रामदास अठावले ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन बात भारत तोड़ने की कहां करते हो? पूरे देश की जनता का आशीर्वाद नरेन्द्र मोदी के साथ है. राहुल गांधी कभी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं. सभी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं, लेकिन हर कोई बन थोड़ी जाता है. उन्होंने कहा कि मोदी का नारा है, अबकी बार 400 पार, फिर बनेगी मोदी सरकार. कवासी जीतेगा और मोदी मारेगा, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के बयान पर रामदास आठवले ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. न ही नरेंद्र मोदी मारेगा और न कवासी लखमा जीतेगा…देश मोदी के साथ है.
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमारी को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भी कार्रवाइयां हुई हैं. यह उनके रूटीन का काम है. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व CM भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता पूछना चाहती है, आप सांसद इसलिए बनेंगे ताकि नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ सके. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खुद के नाम पर एफआईआर है. यह किस तरह राजनीति से प्रेरित हो सकता है. शराब घोटाले में फर्जी होलोग्राम की जानकारी सामने आई. महादेव एप, कोयला घोटाला सब जनता के सामने हैं. ऐसे में ACB और EOW की कार्रवाई कैसे गलत हो सकती है.
राजनांदगांव में पूर्व CM भूपेश बघेल के प्रचार को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, जनता पूछना चाहती है आप सांसद इसलिए बनेंगे ताकि नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ सके. इन्हें गांव-गांव में विरोध का सामना करना पड़ रहा है. टीएस सिंहदेव के तीन सीटों पर कांग्रेस कमजोर वाले बयान पर विजय शर्मा ने कहा कि इन्हें दृष्टिकोण स्पष्ट रखना चाहिए. जनता का विश्वास मोदी के साथ है. उनके नेता अपने बिगड़े बोल के कारण जनता का विश्वास खो दिए.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू और एसीबी की शराब घोटाले मामले पर कार्रवाई जारी है। ईओडब्ल्यू को छापेमारी के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। जहां ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आज ईओडब्ल्यू अनवर ढेबर और अरविंद सिंह के साथ अरुण पति त्रिपाठी को कोर्ट में पेश कर सकती है। वहीं शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की दूसरी रिमांड आज खत्म हो रही है। ईओडब्ल्यू AP त्रिपाठी के साथ अनवर और अरविंद की तीसरी बार रिमांड मांगेगी। बिहार के गोपालगंज से अरूणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ईओडब्ल्यू एसीबी ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाव में छापेमारी की है। तक़रीबन एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। जहां राजधानी रायपुर के महावीर नगर, सदर बाजार, समता कॉलोनी और देवेंद्र नगर में कार्रवाई चल रही है।