Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.- रायपुर। देश की तेल कम्पनिया इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल के आधार पर दामों की समीक्षा के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल के नए दाम तय करती हैं। हालांकि, देश के साथ छत्तीसगढ़ में आज यानी 16 अप्रैल को महानगरों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन कुछ जिलों में इनमें एक रूपये तक की कमी दर्ज की गई हैं।



panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ने पर्चा भर दिया है, बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री इस दौरान उनके साथ सुनील सोनी और विधायक मोती लाल साहू भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने विशाल नामांकन रैली के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है जिसकी वजह से शहर भर में भाजपा के समर्थकों की गूंज सुनने मिली है।
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया है। बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से नामांकन रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचें और अपना नामांकन दाखिल किया। रायपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नवीन, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी संदीप शर्मा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
panchayattantra24.-रायपुर। ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। 2047 तक हमारे भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है, 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का चुनाव है। दुर्ग में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा।
विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा मतों से की जिताने की अपील मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय बघेल को आप सभी ने पिछली बार लगभग 4 लाख मतों से जिताया था इस बार अंतर को बढ़ाना है। आप सभी विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा मतों से जिताएं, सांसद के रूप में दिल्ली भेजें और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा कि विजय बघेल बहुत ही लोकप्रिय, बहुत ही दमदार सांसद हैं, जो आप सबकी बातों को दमदारी से संसद में रखते हैं।
संकल्प पत्र को रखा जनता के सामने
मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मोदी सरकार ने 1 करोड़ लखपति दीदी बनाए हैं, 3 करोड़ और लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। इसलिए मोदी जी को चुनिए।
कांग्रेस और भूपेश को जमकर लताड़ा
श्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव सट्टा एप को संरक्षण देने के लिए उन पर 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है।
3 महीने की गिनाई उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। उन्होंने 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश भी दे दिए जाने की बात कही।
पूर्व मुख्यमंत्री की भाभी और पूर्व में अहिवारा नगर पालिका की अध्यक्ष रही सीमा बघेल हुई भाजपा में शामिल
नामांकन से पहले आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। श्री साय ने सीमा बघेल का भाजपा में स्वागत किया। सीमा बघेल वर्ष 1998 से 2003 तक अहिवारा नगर पालिका की तत्कालीन अध्यक्ष रही हैं। 2003 में जोगी की सरकार आने पर कांग्रेस में शामिल हो गई, तब से लेकर आज तक कांग्रेस की कार्यकर्ता रही हैं। इसके अलावा 2018 में पाटन से जनता कांग्रेस की प्रत्याशी रही शकुंतला साहू और उनके पुत्र विपुल साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनाराम साहू के पुत्र सतीश साहू सहित कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के हजार से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया और विजय बघेल को 6 लाख से अधिक मतों से जिताने का संकल्प लिया। नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल, विधायक गण ईश्वर साहू, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, रिकेश सेन, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, राजीव अग्रवाल, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, गौरीशंकर श्रीवास, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश जोशी, भाजपा नेता जागेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र मोदी की गारंटी नाम से जारी किया। इसे लेकर रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र है।उन्होंने कहा कि देश में 3 करोड़ मकान बनेंगे, जो आम लोगों को मिलेंगे।साय ने कहा कि संकल्प पत्र में जो बातें आई हैं वह तो सिर्फ ट्रेलर है। जब तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत की यात्रा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा आज नवरात्रि में माता कात्यायनी का दिन है, उनके दोनों हाथ में कमल है, इससे पावन संयोग क्या हो सकता है. सोने पर सुहागा ये कि हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की भी जयंती भी आज ही है।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल आज रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे. शहर जिला भाजपा ने बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली पर शक्ति प्रदर्शन की योजना बनाई है. इसके चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा व सांसद सुनील सोनी व विधायक राजेश मूणत व सभी विधायक व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहेंगे।
भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 11 बजे रजबंधा मैदान स्थित ‘एकात्म परिसर’ में जुटेंगे. यहां से ढोल-नगाड़े, धुमाल के साथ रैली प्रारंभ होगी, जो एकात्म परिसर से जयस्तंभ चौक, तात्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचेगी और जयस्तंभ चौक से शास्त्री चौक, घड़ी चौक होकर कलेक्ट्रोरेट परिसर जाएंगे. रैली में मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेता खुली गाड़ी में सवार रहेंगे, कुछ दूर पैदल यात्रा की भी योजना बनाई गई है. बता दें कि श्री अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आठ बार के विधायक हैं, भाजपा ने इस बार उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

panchayattantra24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे और यहां होने वाली सभाओं में एक बड़ा अपडेट है. अपडेट ये हैं कि उनकी यहां होने वाले दौरे और सभाओं की तारिख बदल गई है. अब वे 20 अप्रैल की जगह 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी. लोकसभा के समर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी है. प्रियंका प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में उनके चुनावी दौरे को लेकर हरी झंडी मिल गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचेंगी. इससे पहले 20 अप्रैल को राजनांदगांव में उनकी आमसभा की तैयारी हो रही थी. अब कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ने की सूचना है.
21 अप्रैल को वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगी. बस्तर लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा के बाद कांकेर में प्रियंका गांधी का दौरा तय किया गया है. जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण की सीटों में प्रियंका पहले राजनांदगांव में आमसभा कर सकती हैं. हालांकि इसे लेकर अभी संगठन निर्णय कर रहा है.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर के आसमान पर जो काले धुंये का गुबार छाया था, वह सारे शहर में दहशत फैला रहा था कि पता नहीं कितनों की जान और माल पर कितना खतरा मंडरा रहा है? आग के बारे में कहा जाता है कि वह पानी से बुझती है लेकिन तेल की आग पर पानी भी बेअसर होता है, तो सवाल उठता है कि ऐसी आग कैसे बुझेगी ? अब इस आग की विकरालता के साथ जुड़ी अन्य चुनौतियों पर भी गौर करना जरूरी है। घनी बस्ती व ऑयल से भरे डिब्बा बन्द
एक ओर 132 के.वी. क्षमता का विद्युत उपकेंद्र और दूसरी ओर घनी बस्ती। उस घनी बस्ती और भभकती ज्वाला के बीच ऑयल से भरे हुए डिब्बाबंद ड्रम। एक छोटी सी बोतल में भरा पेट्रोल कितना विध्वंसक होता है, यह सब को पता है, तो ऑयल भरा हुआ डिब्बाबंद ड्रम कितना कहर ढा सकता है? दूसरों की जान की परवाह करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य यह सोचकर भी आत्मा कांप उठे। वह पर ऐसा एक नहीं, अनेक ड्रम थे। इन ड्रमों को वहां से हटा देना ही भयानक शक्तिशाली बमों को डिफ्यूज करने जैसा राहतकारी कदम था। थोड़ी ही दूरी पर, खुले मैदान पर पड़े ऑयल भरे ट्रांसफार्मर बमों की तरह फट रहे थे और उससे थोड़ी दूर ऑयल के ड्रमों को हटाने के लिए अपनी जान की बाजी वही लगा सकता है, जो दूसरों की जान की परवाह करता हो और जान बचाने को ही सबसे बड़ा कर्तव्य समझता हो।
अधिकारियों के फर्ज तो औरो के लिए प्रेरणा ऐसे कुछ वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें एक महिला और कुछ पुरुष अधिकारी स्वयं ऑयल भरे ड्रमों को धकेलकर आग की जद से दूर ले जाते दिख रहे हैं। जैसे कि युद्ध जैसी बमबारी और धमाकों के बीच भी उन्हें सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दे रही हो , बचाव, बचाव, बचाव। इनके साहस और जज्बे को सलाम करने के बजाय जो लोग दूरबीन लेकर लापरवाही ढूंढ रहे हैं, उनसे कुछ कहना निरर्थक है । श्रेष्ठतम प्रबंधन ही सर्वश्रेष्ठ रास्ता होता है
जाहिर है कि ऐसे हालातों के बीच वही व्यक्ति काम कर पाता है, जो यह जानता हो कि प्रिवेंटिव मेन्टेनेन्स की अपनी अहमियत तो है ही, लेकिन जब कोई आपदा आ ही गई हो तो उससे निपटने का हर संभव और श्रेष्ठतम प्रबंधन ही सर्वश्रेष्ठ रास्ता होता है । न्यूनतम क्षति के साथ संकट से निजात आपदा प्रबंधन का सबसे बड़ा सिद्धांत है, न्यूनतम क्षति के साथ संकट से निजात। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय भंडार के अग्निकांड में जन हानि न होना और आम जनता की निजी संपत्तियों का लेशमात्र भी नुकसान न होना आपदा प्रबंधन की सबसे बड़ी कसौटी थी। इस कसौटी और चुनौती में खरा उतरना बेहद राहतदायी है। शहर के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति करने वाले 132 केवी उपकेंद्र, ऑयल के ड्रम, लगभग 100 ट्रांसफार्मर और अन्य कीमती उपकरण आग की भेंट चढ़ने से बच गए, यह निश्चय ही उपलब्धि है लेकिन इतनी भयानक आग में जनहानि नहीं होना अतुलनीय उपलब्धि है और इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेरणा, उनके संबल की बहुत बड़ी प्रेरणा ने अपना काम किया।
बेहतर समन्वय से उत्कृष्ट परिणाम छत्तीसगढ़ पाॅवर कंपनियों के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग के सचिव पी.दयानंद की भूमिका भी रेखांकित करने योग्य है। सचिव पी. दयानंद ने पहले भी कई बार कहा है कि दुर्घटना न हो, इससे सुखद कुछ हो नहीं सकता लेकिन अगर कुछ अनहोनी घट ही गई हो तो संसाधनों के बेहतर समन्वय और सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन का कोई विकल्प नहीं होता। यही सीख 5 अप्रैल को काम आ गई।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में भिलाई विधायक और बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लेकर बयान देते हुए उन्हें लठैत कहा था। सीएम साय के इस बयान से यादव समाज नाराज हो गया है। बयान के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री विष्णुदेव सीएम साय द्वारा विधायक देवेंद्र यादव को लेकर दिए गए बयान को लेकर अब यादव समाज नाराज दिख रहा है। सीएम विष्णुदेव साय के बयान के विरोध में आज यादव समाज के दो कांग्रेस विधायक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव और रामकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम साय के बयान को लेकर उन पर निशाना साधेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर की नीलावती मौर्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्पपत्र की एक प्रति दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सौंपी। नीलावती मौर्य में इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मोदी सरकार सदैव समर्पित होकर काम करते रही है।
शौचालयों का निर्माण, नलजल, स्वच्छ ईंधन, महिला आरक्षण बिल, मिशन इंद्रधनुष, जनधन खाते में कोरोना काल में DBT, मुफ्त राशन साथ ही आवास का नाम भी महिलाओं के नाम पर हो रहा है इसके साथ ही भाजपा ने अपने संकल्पपत्र और विजन डॉक्यूमेंट जारी करते समय मुझ जैसी सामान्य महिला को आमंत्रित किया इसके लिए मैं मोदी जी को धन्यवाद देती हूं। नीलावती ने कहा मोदी के संकल्प पत्र में महिलाओं को अग्रणी भूमिका में रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी जो गारंटी देते है उसे पूरा भी करते है। इसे हमने हमारे राज्य में बखूबी देखा है।

panchayattantra24.-रायपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी विनम्र आदरांजलि अर्पित की और सादर नमन किया। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में श्री साय ने संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि “भारतीय संविधान के शिल्पकार, समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। देश को संविधान रूपी ग्रन्थ देकर बाबासाहेब ने पिछड़ों, वंचितों और दलितों को शक्ति दी।” श्री साय ने कहा कि सामाजिक न्याय हमारे संविधान की प्रमुख विशेषता है और हमारी सरकार का फोकस भी गरीबों और वंचितों पर है।
केंद्र की मोदी सरकार बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को जीवंत बनाने के उद्देश्य से उसे ‘पंचतीर्थ’ के तौर पर संरक्षित कर रही है। बाबासाहेब के जन्मस्थान महू, दीक्षा भूमि नागपुर, मुम्बई में चैतन्य भूमि, दिल्ली के जनपथ में अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर और अलीपुर रोड स्थित बंगला जहाँ बाबासाहेब का महापरिनिर्वाण हुआ, इन सभी स्मृति स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन 2018 में हो चुका है। इससे पहले 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लन्दन में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के स्मारक का उद्घाटन कर चुके हैं।