Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर/सरगुजा। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, जब तक हम सरकार में हैं महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये बातें कही।
साय ने कांग्रेस को जमकर कोसा और कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है।
साय ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बने इसका चुनाव है।
विष्णु देव साय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। उन्होंने 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश भी दे दिए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। इसलिए मोदी जी को चुनिए, संकल्प पत्र का सभी वादा पूरा होगा।
चिंतामणि महाराज के लिए माँगा वोट साय ने कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी को चिंतामणि महाराज को सांसद बनाना होगा। आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर चिंतामणि महाराज को प्रचंड मतों से जिताना होगा। यह आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ। सरगुजा की जनता का जताया विशेष आभार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा संभाग की जनता का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया और भाजपा की सरकार बनाई इसके लिए आप सभी को जोहार, आप सभी का धन्यवाद। हमने मोदी की गारण्टी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, बचे वादे को भी सांय-सांय पूरा करेंगे। जनसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, मंत्रीगण रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक गण प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, रामकुमार टोप्पो, उद्देश्वरी पैंकरा, शकुंतला सिंह पोर्ते, भूलन सिंह मरावी, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजा पांडेय, पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा, रजनी त्रिपाठी, ललन प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अखिलेश सोनी, चंपा देवी पावले, बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, ज्योतिनंद दुबे, ओमप्रकाश जायसवाल, भीमसेन अग्रवाल, विजयनाथ सिंह, रामलखन साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारकों के अलावा बागेश्वर धाम से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास में रहेंगे. बताया गया कि वे भी कोरबा, चिरमिरी के हिन्दुवादी संगठनों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे. बता दें कि राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. इसके पहले प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए प्रियंका गांधी भी इसी दिन एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी. दोनों दल आमसभा की तैयारी को लेकर पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद CRPF कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार को श्रद्धाजंलि दी। बता दें कि आज बीजापुर में CRPF के कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। वह उसूर थाना क्षेत्र सुरक्षा कैंप गलगम से एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान UBGL सेल के विस्फोट होने से घायल हो गए थे। उनको एयर एंबुलेंस से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार CRPF 196वीं वाहिनी के जवान थे और बस्तर के धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा।
IED ब्लास्ट एक और जवान घायल – बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में IED ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।
panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर लोकसभा की 6 विधानसभा क्षेत्रों बीजापुर,चित्रकोट, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, कोंटा और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग खत्म हो गई है। ये सभी सीटें नक्सल प्रभावित हैं और यहां 3 बजे तक ही मतदान होना था। शादी के तुरंत बाद वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, मतदान के प्रति कर्तव्य का दिया संदेश – लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेवारी का निवर्हन करते हुए मतदान केंद्र क्र.42 गुरिया नारायणपुर के दुल्हा देवेश ठाकुर और दुल्हन गंगोत्री ठाकुर द्वारा शादी के तुरंत बाद मतदान किया।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। इसके 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म हो गया है। यहां 3 बजे तक ही वोटिंग होनी थी। अब जो मतदाता बूथ के अंदर है, केवल वही मतदान कर सकेंगे। वहीं जगदलपुर और बस्तर विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। बस्तर लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 42 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। इस बीच बीजापुर में दो जगह अलग-अलग ब्लास्ट हुए हैं। उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान पोलिंग बूथ से 5 सौ मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक जवान को चोट आई है।

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नक्सल घटनाओं पर सवाल उठाए जाने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल को कैसे पता चल रहा है कि यह फर्जी एनकाउंटर है. वहीं भूपेश के पूर्व की घटनाओं पर बयान देने की बात पर कहा कि यह उनका अभी का बयान है. उटपटांग बातें ना करें. ढाई सौ सड़कें, 90 पुल-पुलिया क्यों नहीं बनाएं. लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर होने वाले चुनाव की तैयारियों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली घबराए हुए हैं, बदहवास हैं. उन्होंने फिर से हत्या की है. नारायणपुर में घर में घुसकर मारा है. सिविलियन को मार रहे हैं. दहशत फैलाना चाहते हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मतदान में जितने सुरक्षा दल जा रहे हैं, वह सुरक्षित लौटकर आए, यह ईश्वर से प्रार्थना है. सबसे अपील है कि पुलिस के सभी निर्देशों को माने. अति उत्साह में कोई कुछ ना करें. जो सैनिक और सुरक्षाकर्मी हैं, वह भी अति उत्साह में ना आएं. कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के नक्सलियों को शहीद कहने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पहले राज बब्बर ने भी कहा था. नक्सली जब मारे गए हैं, तो उन्हें लग रहे कि सब कुछ फर्जी हो रहे हैं. जिस समय विभाग ने कहा था 50 नक्सली मारे गए, उसी समय नक्सलियों ने भी प्रेस नोट जारी कर कहा था कि हमारे 50 आदमी शहीद हुए. नक्सली खुद इस बात को कह रहे हैं, और फिर भी कहा जाए कि फर्जी इनकाउंटर है, तो मैं समझ नहीं पा रहा हूं.

panchayattantra24.-रायपुर। राजनीतिक पंडित का मानना है कि छत्तीसगढ़ को पांच साल तक भय-भ्रष्टाचार-दमन-अत्याचार में रखने वाले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट देकर कांग्रेस पार्टी स्वयं का गोल कर बैठी है। आज छत्तीसगढ़ में भूपेश को टिकट देकर पूरी 11 सीटों का माहौल भाजपा की तरफ झुका दिया है। छत्तीसगढ़ महतारी के दामन को छलनी करने वाले व्यक्ति को वोट कैसे दे सकती है। आज राजनांदगांव में चुनावों की स्थिति यह बनी हैं कि भूपेश बघेल की हार निश्चित है। बस कितने वोटों से हारेंगे इसी का जिक्र जनता कर रही है।
खैर, कहना यह भी गलत नहीं हैं कि फिलहाल भूपेश बघेल और उनके खास कुनबे पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई जबकि सारे घोटाले के तार उन तक ही पहुंच रहे हैं। भूपेश बघेल, इनके रिश्तेदार विनोद वर्मा, इनके खास आईएएस -आईपीएस की गिरफ्तारी कब होगी इसका इंतजार छत्तीसगढ़ की जनता को है। क्योंकि इन्हीं के इशारों पर पांच साल राज्य में भय-दमन-अत्याचार-भ्रष्टाचार का राज चला। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मतदान में महज अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की दोनों प्रमुख सियासी राजनैतिक पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। कांग्रेस ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना देने वाले भूपेश बघेल पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
वहीं, भाजपा ने जनहित के लिए समर्पित राजनेता संतोष पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने जिस राजनांदगांव से बघेल को प्रत्याशी खड़ा किया है चुनाव के ठीक पहले अब वहां भूपेश बघेल को लेकर आंतरिक विरोध आरंभ हो गया है। भूपेश बघेल को लेकर हो रहा यह विरोध कई मायनों में सही भी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीधा आरोप है कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए जब कार्यकर्ता और जनता की एक बात नहीं सुनी तो फिर जनता इन पर दोबारा कैसे भरोसा कर सकती है। जबकि बघेल पर नान घोटाला, पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव एप घोटाला सहित राशन घोटाला जैसे कई घोटालों के आरोप हैं जिसमें वे सीधे तौर पर आरोपी पाये गये हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने बघेल पर दोबारा भरोसा दिखाते हुए भ्रष्टाचार और अनाचार के इस संरक्षक को प्रोत्साहित करने का काम किया है।
राज्य में कांग्रेस का बंटाधार कर चुके हैं बघेल भूपेश बघेल ने पांच साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पूरे राज्य का बंटाधार कर दिया है। कभी फला फूला कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ आज पिछड़े राज्यों की श्रेणी में आ गया है। जिसका सीधा श्रेय भूपेश बघेल को जाता है। बघेल ने प्रशासनिक अमले पर दबाव बनाते हुए राज्य में जबरदस्त भ्रष्टाचार, घोटालों को अंजाम दिया है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी ने बघेल पर दोबारा भरोसा दिखाया है, यह जानकर मुझे आश्चर्य होता है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या बघेल कांग्रेस आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं या फिर एक बार राज्य से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कराने वाले प्रत्याशी का तमगा इन्हें मिलता है।
देश के सबसे बड़े घोटालेबाज मुख्यमंत्री के रूप में जाने जायेंगे भूपेश बघेल, क्या चुनाव बाद भूपेश, बिट्टू और विनोद वर्मा होंगे गिरफ्तार? भ्रष्टाचार को अपनी राजनीति का पर्याय और उसे आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सामने आया है। छत्तीसगढ़ में हुआ महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला कांग्रेस के भ्रष्टाचार की यात्रा की एक नई नजीर बनकर सबके सामने है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टा का बड़ा खेल खेला। सत्ता में रहते हुए सट्टा कारोबार में रहना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हकीकत है। ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि इस ऐप के ‘प्रोमोटर्स’ ने छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया और अब तक कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ईडी ने दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति के बयान में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यहां तक ईडी की चार्जशीट में उनके पुत्र बिट्टू जो कि भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया के काफी नजदीकी भी थे और विनोद वर्मा जिन पर भी ईडी की चार्जशीट में नाम है उसके साथ कांग्रेस के नेताओं ने ही इन पर फंड अपने बेटे की फर्म को देने का आरोप लगाया है। ऐसे में इन तीनों की गिरफ्तारी से इंकार नहीं किया जा सकता है।
बघेल को राजनांदगांव से क्यों मिला टिकट? फिलहाल अगर इस बार के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो उसके अनुसार यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी जा रही है। बीजेपी ने यहां से सामान्य वर्ग के उम्मीदवार संतोष पांडेय को उतारा है। ऐसे में पार्टी भूपेश बघेल पर दांव खेलकर ओबीसी वोटर्स को साधने की कोशिश की है। वहीं पूर्व सीएम की लोकप्रियता को भी पार्टी भुनाना चाहती है। खैर, इन सब के बाद भी भूपेश बघेल की हालत इस चुनाव में पतली ही है और यह इन्हीं के कर्म है जो यह चुनाव हारने वाले हैं। बदमिजाजी तो इतनी है कि कांकेर में हुए नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को इन्होंने फर्जी घोषित कर दिया है। भूपेश सरकार के खिलाफ जनता में है आक्रोश भूपेश बघेल ने राजनांदगांव की जनता के साथ पक्षपात किया है, जिसको जनता कभी भूल नहीं पाएगी। एडीबी कार्यालय हो या सेतु निगम का कार्यालय, दुर्ग ले जाते वक्त उन्होंने कभी भी यहां की जनता का ध्यान नहीं रखा। दिग्विजय स्टेडियम की सौगात भाजपा शासनकाल में दी गई, परंतु वह 05 वर्षों तक अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता रहा। आज जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। जनता मन बना चुकी है और भूपेश सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है। जरूरत है कार्यकर्ता को तैयार होने की और मोर्चा संभालने की। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती इसलिए जनता ऐसी कांग्रेस सरकार को अवश्य सबक सिखाएगी। क्या कहतें हैं 2019 के आंकड़ें? राजनांदगांव लोकसभा सीट से अभी बीजेपी के संतोष पांडेय सांसद हैं। बीजेपी ने यहां से फिर से मौजूदा सांसद को ही टिकट दिया है। यह राज्य का वह क्षेत्र है, जहां ओबीसी वोटर्स बड़ी संख्या में हैं। बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव सीट से बीजेपी के संतोष पांडेय ने चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार भोलाराम साहू को एक लाख 11 हजार 966 मतों से शिकस्त देकर जीत दर्ज की थी। वोट प्रतिशत की बात करें, तो कुल मिले मतों में बीजेपी को 50.68, कांग्रेस को 42.11, बीएसपी को 1.31 और नोटा को 1.49 फीसदी मत हासिल हुए थे। फिलहाल भोलाराम साहू मौजूदा समय में खुज्जी विधानसभा से विधायक हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी मतदाताओं से मतदान करने का अपील की है. बस्तर के मतदाताओं को उन्होंने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि निर्भीक होकर अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुति दें. ये आपका अधिकार है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की तरफ से मतदान के लिए पूरी तैयारी की गई है. निर्वाचन आयोग अपनी पूरी तैयारी कर ली है. लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने अधिकार का आवश्यक उपयोग करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बस्तर की शांति और खुशहाली के लिए, बस्तर के विकास के लिए आगे बढ़े. नरेंद्र मोदी जी का हाथ मजबूत करें, और बीजेपी को जीतना है.

panchayattantra24.-रायपुर। आज नवमी के दिन प्रदेश के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास पर नवदुर्गा स्वरूपा कन्याओं के भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सपरिवार उनका चरण पूजन कर शगुन भेट किया।
panchayattantra24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर नक्सल मुठभेड़ के हवाले से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि बघेल सरकार ने बस्तर में विकास कार्य को अवरूद्ध कर रखा था. इनकी सरकार में नक्सली फले फूले हैं. गांव से शहरों तक नक्सलियों का विस्तार हुआ है. जबकि हमने नक्सलियों को सीमित क्षेत्र में खदेड़ दिया था. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांकेर में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने बहादुरी से मुठभेड़ को अंजाम दिया है. इसके लिए जवानों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. साव ने कहा कि बस्तर के सुदूर अंचल तक विकास कार्य पहुंचे, इसके लिए नक्सल उन्मूलन आवश्यक है. गृहमंत्री अमित शाह मिशन मोड में काम कर रहे हैं. वे हमें लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं और हौसला बढ़ा रहे हैं. यहां डबल इंजन की सरकार है. बस्तर आने वाले समय में विकास से जुड़ेगा. साव ने कहा कि विकास और शांति के लिए कानून का राज व नक्सली उन्मूलन आवश्यक है.
panchayattantra24.-रायपुर। राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में भूपेश बघेल मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे है। चुनाव प्रचार में उन्हें स्थानीय कार्यकर्ताओं का साथ नहीं मिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ता साफ़ तौर पर यह कहते सूने जा रहे है कि जिन कार्यकर्ताओं और नेताओं को भूपेश के साथ रहते फायदा हुआ है वही उनका प्रचार करें। स्थानीय कार्यकर्ता तो दूर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के इलाकों में भी कार्यकर्ता खुलकर प्रचार नहीं कर रहे है। पूर्व मंत्री और विधायक मोहम्मद अकबर भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतर रहे है। जिस विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 सालों से प्रतिनिधित्व कर रहे है उन इलाकों में भी जाने से डर रहे है। विधायकों और कार्यकर्ताओं का बराबर साथ नहीं मिलने से भूपेश बघेल चुनाव प्रचार में पिछड़ते जा रहे है। इसकी झुंझलाहट भी चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश के चेहरे के पर साफ़ नज़र आ रही है। भूपेश के साथ-साथ गिरीश देवांगन का भी क्षेत्र में भारी विरोध हो रहा है। क्योंकि गिरीश ने सभी से वादा किया था कि वो सबकों पैसे देंगें लेकिन उन्होंने किसी को भी पैसे नहीं दिए जिसकी वजह से गिरीश देवांगन का भारी विरोध कांग्रेसी समर्थकों के साथ-साथ आम लोग भी कर रहे है। आम कार्यकर्ता अब ये कहते नहीं थक रहे है जिन्होंने भूपेश के साथ भरपूर माल कमाया वही चुनाव प्रचार को देखेंगें और उन्हें के हाथ में इसकी कमान है। जमीनीं स्तर के कार्यकर्ताओं को पूछ कौन रहा है।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बीजेपी के पक्ष में बयार बह रही है, मोदी गारंटी और महतारी वंदन योजना ने कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेर दिया है। राज्य में पीएम मोदी समेत बीजेपी के अन्य स्टार प्रचारकों की रैलियों और सभाओं से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस भी बीजेपी को पटकनी देने के लिए जोर शोर से जुटी हुई है। राहुल गांधी ने बस्तर में चुनावी सभा लेकर बीजेपी को घेरने की जमकर कोशिश की, लेकिन मोदी गारंटी ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि अब की बार कांग्रेस का कहीं सूपड़ा ना साफ हो जाए ? यदि चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में आते हैं तो कोई हैरत की बात नही, राज्य की सभी 11 सीटों पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।
राज्य की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर दिलचस्प नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी के बजाए कांग्रेस से ही सीधे मुकाबले के लिए जोर आजमाइश में जुटे हैं। राजनैतिक पंडितों के मुताबिक चुनावी प्रचार में भू-पे लगातार अलग थलग पड़ते जा रहे हैं। ज्यादातर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके प्रचार से अपना मुंह मोड़ लिया है। हालाकि बावजूद इसके, बघेल ने चुनावी बागडोर अपने हाथों में संभाली हुई है। बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय को गच्चा देने के लिए भूपेश ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
साम दाम दण्ड-भेद की नीति अपनाकर इसमें पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का नाम सुर्खियों में है। बताते हैं कि कवर्धा के पूर्व विधायक अकबर ने अपनी ही सीट से दूरियां बना ली है। वे वर्ष 2018 में यहां से विधायक चुने गए थे।विधानसभा चुनाव 2023 में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले पूर्व विधायक अकबर का मात्र तीन माह में लोकसभा चुनाव के दौरान अचानक नदारद हो जाना कई कार्यकर्ताओ को भी खल रहा है। वे सोच रहे हैं कि आखिर क्यों अकबर ने कवर्धा विधानसभा सीट से दूरियां बना ली है। आखिर क्यों वे यहां चुनाव प्रचार के लिए नही आ रहे हैं ? आखिर कैसा खतरा उन पर मंडरा रहा है। राजनांदगांव संसदीय सीट में ज्यादातर कांग्रेसी कार्यकर्ता घर बैठे हैं। उन्होंने खुद को ठगा हुआ महसूस कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश से दूरियां बना लीं है। उनकी नाराजगी बघेल के कार्यकाल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराधों को लेकर सामने आ रही है। लेकिन अकबर ने आखिर क्यों मैदान छोड़ दिया है , इसे लेकर कांग्रेसी खेमों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उधर एआईसीसी सदस्य व पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रभारी संगठन व प्रशासन प्रभारी रहे अरुण सिंह सिसोदिया ने दिल्ली पहुंचकर आलाकमान को पूर्व मुख्यमंत्री भू-पे बघेल की लिखित में शिकायत की है। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी की ताजा स्थिति से उन्हें अवगत कराया है। यह भी बताते हैं कि सिसोदिया ने बघेल के काले कारनामों से जुड़े 40 पन्नों में लगभग 200 शिकायतों का पुलिंदा पार्टी आलाकमान को सौंपा है। शिकायत में कहा गया है कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार में बघेल ने अपनी मनमानी और तानाशाही रवैय्या अपनाए रखा था। राज्य की छवि कांग्रेस के एटीएम के रूप में बन गई थी। जनता से लेकर पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसाया गया था। नतीजतन निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने घर में बैठना या फिर भूपेश का विरोध करने का फैसला किया है। सिसोदिया ने दस्तावेजी सबूत आलाकमान को सौंपते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फंड से 5 करोड़ 89 लाख रुपए का गैर जरूरी भुगतान अपनो को उपकृत करने में किया था। उनके मुताबिक बघेल ने अपने करीबी रिश्तेदार (साले) विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी को बेवजह मोटा भुगतान किया था। सिसोदिया ने बघेल के अलावा पार्टी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ में कई असंतुष्ट नेता लोकसभा चुनाव में अभी से पार्टी की हार का ठीकरा भूपेश बघेल पर फोड़ रहे हैं। उनका मानना है कि भू-पे के भ्रष्टाचारों पार्टी गर्त मे चले गई है।
उनके मुताबिक महासमुंद, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव लोकसभा सीट में में जानबूझ कर बाहरी प्रत्याशी थोप दिए जाने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर बीजेपी ने भी कांग्रेस को धूल चटाने के लिए अपनी कमर कस ली है। आरएसएस और उसके स्वयं सेवी संगठनों ने आदिवासी इलाकों में मोर्चा लिया हुआ है। संगठन की ओर से बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। लोकसभा की सभी सीटों पर बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत आंकी जा रही है। बहरहाल प्रदेश की सभी 11 सीटों पर चुनावी प्रचार जोर पकड़ चुका है। स्टार प्रचारकों की लगातार आवाजाही से चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। हालाकि मतदाताओं ने चुप्पी साध रखी है, वे बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों की रीति और नीति का आंकलन भी कर रहे हैं। फिलहाल ऊंट किस करवट बैठेगा ? यह तो वक्त ही बताएगा।
चुनाव प्रचार में दिखा भूपेश की झुंझलाहट
भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव से पहले ही लगातार झटके पर झटके मिल रहे है और भूपेश बघेल के कई ख़ास कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री बने रहने के समय से उनके व्यवहार को झेल रहे है। जिसकी वजह से कई कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा तक दे दिया है। आज फिर सोशल मीडिया में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भूपेश बघेल चुनाव प्रचार के दौरान एक ग्रामीण पर झुंझलाते दिखाई दे रहे है। दरअसल वायरल वीडियो में ग्रामीण भूपेश बघेल से किसी सामाजिक मामलें में साथ नहीं देने पर नाराज़गी जता रहे है जिस पर भूपेश बघेल झुंझलाते हुए कह रहे है कि तुमने मुझे नहीं बुलाया था जिसे बुलाए थे उससे बात करों। इस वायरल वीडियो आधिकारिक पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है लेकिन सोशल मीडिया में इसकी खासी चर्चा हो रहा है। कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें ये बोलते दिखे है कि कोई नेता आपके घर आये तो अपनी समस्या बताना तुमने मुझे बुलाया है तो मैं आया हूं।