Browsing: रायपुर

जगदलपुर। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें तीनों कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में बिना बताए गायब हो गए थे। 

 

जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए प्रधान अध्यापक संजय मिश्रा, प्रधान पाठक रविन्द्र कुमार नाग और व्याख्याता अखिलेश कुमार त्रिपाठी पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 नियम 09 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। 

रायपुर। प्रधानमंत्री के राजभवन में रूकने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत किया। शिकायत में कहा गया कि दिनांक 23 अप्रैल 2024 मंगलवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का रायपुर आगमन हो रहा है और उनका रात्रि विश्राम राजभवन में प्रस्तावित है जो कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल का निवास स्थान है।

 

राज्य के संवैधानिक प्रमुख के निवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का रात्रि विश्राम करना सीधे-सीधे पूरे राज्य के मतदाताओं को और पूरी सरकारी मशीनरी को प्रभावित करेगा और यह निष्पक्ष चुनाव की परिस्थितियों को दूषित करेगा।

निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के विशेषाधिकार होते हैं और उनकी सुरक्षा की आवश्यकताएं भी होती हैं जिन्हें हम सब बखूबी समझते हैं और उन्हें हर हालत में पूरा किया जाना चाहिए।

 

लेकिन प्रधानमंत्री के विशेषाधिकार प्रजातंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की मूलभूत बातों से ऊपर नहीं है। यदि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नाम पर वे राज्य के संवैधानिक प्रमुख के शासकीय निवास राजभवन में रूकते हैं तो इससे पूरे छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित होगी। आखिर राज्यपाल ही तो निर्वाचन कार्य में लगी हुयी पूरी कार्यपालिका के प्रमुख हैं और इससे चुनावी कार्य में लगे सारे सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों की निष्पक्षता प्रभावित होगी और चुनाव का वातावरण सत्ताधारी दल के पक्ष में प्रदूषित किया जायेगा।

 

यह निश्चित रूप से निष्पक्ष चुनाव की परिस्थितियों को प्रभावित करने की भाजपा की चाल है जिसका हम विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम के लिए उनकी गरिमा और उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप राजभवन की जगह किसी और उपयुक्त और विधि विधान के अनुरूप स्थान में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए शासन को निर्देशित करे।

 

यह निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक ही नहीं अनिवार्य भी है और निर्वाचन आयोग इस संबंध में तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता से निर्णय लेकर कार्यवाही करे यह निर्वाचन की निष्पक्षता के हित में होगा।

 

पूर्व में जब-जब राज्य सरकार के मुख्यि मुख्यमंत्री चुनावों के दौरान आचार संहिता लगी होने के बावजूद निर्वाचन आयोग की अनुमति से शासकीय विश्राम गृहों में रूकते रहें हैं तब-तब निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षकों ने वहां उपस्थित रहकर यह सुनिश्चित किया है कि वे किसी भी राजनैतिक या चुनाव कार्य से जुड़े शासकीय व्यक्ति से न मिले।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रवास के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी के विश्राम के लिए निर्धारित शासकीय परिसर में किसी भी राजनैतिक या चुनाव कार्य से जुड़े शासकीय व्यक्ति से प्रधानमंत्री मुलाकात न करे इसे भी निर्वाचन आयोग को सुनिश्चित करना चाहिए।

 

प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास और रात्रि विश्राम का दुरूपयोग निष्पक्ष निर्वाचन को प्रभावित करने के लिए न किया जाए यह सुनिश्चित करने का हम बेहद विनय पूर्वक लेकिन उतनी ही दृढ़ता के साथ निवेदन करते हैं। यदि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है और वे राज्य के संवैधानिक प्रमुख के निवास पर रूकते हैं तो इससे पूरे राज्य के चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित होगी। यदि ऐसा होता है तो राज्य से भाजपा के एक भी लोकसभा सदस्य के निर्वाचित होने की स्थिति में मैं उसके निर्वाचन को चुनौती देने और न्यायहित में अदालत की शरण में जाने का अपना अधिकार सुरक्षित रखता हूं।

 

ज्ञापन सौपने वाले में प्रदेश कांग्रेस वार रूम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वार रूम उपाध्यक्ष प्रवीण साहू, मीडिया कोऑर्डिनेटर परवेज अहमद, राम शंकर सोनकर उपस्थित थे।

राजनंदगांव। राजनंदगांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है राजनंदगांव सीट पर चुनाव की प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस ने भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव का चुनाव बेहद आसान कर दिया है | राजनंदगांव सीट वैसे भी भारतीय जनता पार्टी जीत रही थी परन्तु कांग्रेस ने जिसप्रकार सरकार से संगठन तक भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला,गोबर घोटाला,राशन घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा एप घोटाला एवं डी एम् ऍफ़ घोटाला करने वाले भूपेश बघेल को राजनंदगांव से प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव में एक प्रकार से हथियार डालने का कार्य किया है.

 

 साय ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता का हक़ छीनने का कार्य किया है,छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का कार्य किया है | छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश के नेतृत्व को नकार चुकी है और अब राजनंदगांव की जनता भी छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को धोखा देने वाले भूपेश बघेल को भारी मतों से हरायेगी |भूपेश बघेल का राजनांदगांव से सौतेला व्यवहार जनता भूली नहीं है।

 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। सक्ती और धमतरी जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वे रायपुर आ गए हैं। आज वे राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री राजभवन में रात बिता रहे हैं। राजभवन में उनकी सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। राजभवन से लगी सभी सड़कों को बंद कर दिय़ा गया है।
 
वहीं अब उनके रात्रि भोजन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी पीएम सिंपल डाइट लेगे। वे रात के भोजन में दाल,रोटी एक सब्जी के साथ सलाद लेंगे। पीएम को रात का सिंपल खाना पसंद है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी पीएम मोदी के साथ डिनर के लिए शामिल हो सकते हैं। राजभवन में उनकी सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। भोजन के साथ-साथ अन्य व्यवस्था में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों का कोविड टेस्ट कराया गया है।

रायपुर। 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना जताई है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। रविवार को राजधानी रायपुर में 30 फीसदी बादल थे। दिनभर धूप-छांव का दौर चला। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा नक्सलवाद पर दिये गये बयान की कांग्रेस ने चुनावी जुमला बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा नक्सलवाद खात्मे को लेकर अमित शाह के द्वारा दिया गया बयान हास्यपद है। जनता ने मोदी सरकार को 10 साल का समय दिया था। मोदी सरकार आतंक को समाप्त करने में लेकिन असफल रही। भाजपा सरकार की विदाई सुनिश्चित हो गई है उनकी उल्टी गिनती चल रही है। अमित शाह अब तनाव न पाले नक्सलवाद खत्म करने कांग्रेस की सरकार काम करेगी। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और आतंक को खत्म करने की रणनीति पर काम होगा देश आतंक से मुक्त होगा। राज्य में कांग्रेस की सरकार ने नक्सलवाद पर काबू किया केन्द्र में कांग्रेस की सरकार खत्म करेगी। शाह को पता है अब मोदी के नाम पर वोट नहीं मिलेगा तो नक्सलवाद के नाम पर वोट मांग रहे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह पहले तय कर ले कि उन्हें बोलना क्या है। इसी प्रदेश में आज के एक वर्ष पहले भूपेश सरकार के समय अमित शाह जब छत्तीसगढ़ आये थे उन्होंने कहा था राज्य से नक्सलवाद 80 प्रतिशत कम हो गया है। अमित शाह की उपस्थिति में सीआरपीएफ के डीजी ने कहा था छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पैकअप की ओर है। आम चुनावी सभा में अमित शाह राजनैतिक लाभ के लिये झूठे आरोप लगा रहे कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय नक्सलवाद बढ़ा है। अमित शाह झूठ बोलकर केन्द्रीय गृहमंत्री पद की गरिमा को गिरा रहे है। अमित शाह कहते है नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में तीन साल में खत्म होगा। जब विधानसभा चुनाव चल रहा था तब कहा था राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलवाद चुटकियों में खत्म हो जायेगा। अब लोकसभा चुनाव में फिर वोट लेने के लिये तीन साल की बात कर रहे है। भाजपा बेशर्मी पूर्वक नक्सली घटनाओं पर राजनीति कर रही है। जबकि नक्सलवाद की पोषक भाजपा ही है। भाजपा के 15 साल के शासनकाल में नक्सलवाद 3 ब्लाकों से निकलकर 14 जिलों तक पहुंचा था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह के अनुसार छत्तीसगढ़ और देश मे नक्सल समस्या के समाधान के लिए भाजपा की सरकार होना अनिवार्य शर्त है तो छत्तीसगढ़ में 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार थी। 2014 से 2018 तक केंद्र और राज्य दोनों ही जगह भाजपा की ही सरकार थी। क्यों नक्सलवाद को अमित शाह ने चुटकियों में खत्म नहीं किया। इन वर्षों में हुई हजारों हत्यायो की जिम्मेदारी अमित शाह लेंगे उनके पास उपाय था और उपयोग क्यों नहीं किया। छत्तीसगढ़ में तो भाजपा के 15 साल के सरकार में नक्सलवाद 3 ब्लाकों से निकल कर 14 जिलों तक पहुच गया था। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नक्सली घटनाओं और नक्सल के विस्तार में 80 फीसदी तक कमी आई थी। यह कमी कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नक्सल समस्या के समाधान की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आई थी। भूपेश सरकार ने विश्वास विकास और सुरक्षा के अपने मूल मंत्र से नक्सल क्षेत्र के निवासियों का विश्वास जीत कर वहाँ विकास कार्य पहुँच मार्ग विकसित किया उनमें सुरक्षा का भाव और सरकार के प्रति भरोसा पैदा किया था जिसके कारण आज प्रदेश में नक्सलवाद बैकफुट पर था जो डबल इंजन की सरकार में बढ़ गया।

मानपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की बहुत दिनों से मांग थी कि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक आदिवासी होना चाहिए। इस मांग को भाजपा ने, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। एक असली आदिवासी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। कांग्रेस ने एक नकली आदिवासी अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाया था, जो बाद में जांच में नकली आदिवासी निकले। आज एक असली आदिवासी मुख्यमंत्री आप सभी से आशीर्वाद लेने आया है। सभी को आशीर्वाद देना है, मानपुर का तीव्र गति से विकास करना है। राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत मानपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। तभी तो उनके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं और वो आम लोगों तक केवल 15 पैसा पहुँचता है। मतलब साफ़ है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

कांग्रेस और भूपेश बघेल को घेरते हुए श्री साय ने कहा कि कांग्रेस लबरा पार्टी है, ठगरा पार्टी है। कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। तभी तो छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में कांग्रेस को सरकार से आउट कर दिया।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। पहले गंगा मैया का अपमान किया, फिर महादेव के नाम को भी भूपेश बघेल ने नहीं छोड़ा। महादेव सट्टा एप निर्बाध रूप से चले इसके लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा, एफआईआर भी दर्ज हुआ। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उनको ऐसे हराना है कि राजनांदगांव की तरफ नजर भी न उठा सके। पूरे पांच साल की सरकार में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपमानित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। जेल में चक्की पीस रहे हैं। जमीन पर सो रहे हैं, मच्छर काटने से परेशान हैं। छः महीने से एक साल हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। आज भी कई भ्रष्ट अधिकारी जेल गए हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को जीरो में आउट करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। क्योंकि एक गरीब ही दूसरे गरीब के मर्म को समझता है। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। आज मोदी जी दुनिया में कहीं भी जाते हैं तो लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति भी चाहते हैं कि मोदी जी से मुलाकात हो जाए।

उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान, जो भारत को हमेशा गीदड़भभकी देता था। लेकिन मोदी जी की सरकार आने के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई है। जब अभिनंदन का फाइटर प्लैन गिरा तो उनको बाइज्जत पकिस्तान ने भारत को सौंपा। पाकिस्तान अब भारत की तरफ नजर उठा कर भी नहीं देख सकता। ये है मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ताकत। जिसकी पूरी दुनिया लोहा मान रही है। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बने इसका चुनाव है। इसलिए आप सभी भाई संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाइये, ये आग्रह करने आया हूँ।

सीएम साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक सांसद-राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। मैंने करीब से देखा कि मोदी जी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मोदी जी ने गरीबों को आवास, गैस-सिलेंडर, जनधन बैंक खाता और शौचालय देने का काम किया। 4 करोड़ आवास बनवाए, 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया। आज छत्तीसगढ़ के भांचा राम टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। अभी 17 अप्रैल को रामनवमी का भव्य त्यौहार राम मंदिर में मनाया गया। मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाने का काम, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय करने का काम किया। मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। जब तक छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। हर महीने के पहले सप्ताह में राशि दे दी जाएगी।

सीएम साय ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आया तो कांग्रेसी फिर से जनता को ठग रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आदिवासियों का आरक्षण ख़त्म कर देगी ये भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है। विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

 

 

 

 

 

 

 

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के विधायक और मंत्री लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। वहीं अब भाजपा अविधायक धर्मजीत सिंह का एक बड़ा बयान सामने है। इस बार विधायक धर्मजीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथ लिया है।

अपने बयान में विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि, अहंकारी नेता भूपेश बघेल को सबक सिखाना है। कांग्रेस नेता कहते है मोदी को डंडा भूपेश बघेल ही मार सकता है। जनता को देश सेवा के लिए सांसद चुनना है या लठैत भेजना है? धर्मजीत सिंह ने आगे कहा कि, भूपेश बघेल जैसे डंडा चलाने वाले को चुनेंगे या संतोष पांडे को? वहीं धर्मजीत सिंह ने अपने दूसरे बयान में रामलला का जिक्र किया। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि, आप सभी अपना वोट कमल में दबाएंगे और कमल में बटन दबाएंगे तो आपका वोट रामलला के चरणों में गिरेगा। देश की आत्मा और सम्मान भगवान राम है।

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 23 अप्रैल को दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी दूसरे चरण के चुनाव के लिए तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें 10 साल में ये पहली बार है कि पीएम मोदी रायपुर में रात बिताएंगे। इसे लेकर यातायात विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

ये मार्ग रहेगा बाधित-

01. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर

02. खजाना चौक से राजभवन की ओर

03. पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर

04. बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर

05. ⁠बंजारी चौक से राजभवन की ओर

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिहाज से शहर के कई रास्ते इस दिन बंद रहेंगे। इस बीच विवेकानंद हवाई अड्डे आने जाने वाले मार्ग बाधित रहेंगे, जिसमें 23 अप्रैल की शाम 06 से 08 बजे के बीच माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जी.ई रोड होकर राजभवन आने वाले रास्ते और 24 अप्रैल को सुबह 08 से 10 बजे के बीच इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जाने वाला मार्ग समेत राम मंदिर से माना विमानतल तक वीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा।

यातायात विभाग के अनुसार माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक से धमतरी रोड होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे। वही जी.ई. रोड से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।

राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में सीएम योगी ने कहा, भाजपा की सरकार ने यहां के गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों के उत्थान के लिए मोदी जी के नेतृत्व में कार्य किया। कांग्रेस की सरकार के ऊपर घोटाले और महादेव एप का आरोप है और एफआईआर है, उसके बाद भी ठस्के के साथ इस सीट से चुनाव लड़ रहा है। नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे। शराब घोटाला तो कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। भूपेश बघेल की सरकार ने गोबर का घोटाला किया। खाद की कालाबाजारी की।

उन्होंने कहा, भुनेश्वर साहू के साथ जो घटना हुई थी, उसके पिता को क्षेत्र की जनता ने विधायक बनाकर तुष्टीकरण की कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस आतंकवाद, नक्सलवाद और घोटाले का नाम और पहचान है। जिन बच्चों के हाथ में पेन और कापी होना था उसे हथियार पकड़ा दिया। मोदी सरकार ने 80 करोड़ गरीब को 5 किलो चावल का सौगात दिया। कांग्रेस सरकार में किसान आत्महत्या करता था। बेरोजगार पलायन करने को मजबूर था, महिलाओं के सामने सुरक्षा का संकट था। आज मोदी जी की सरकार ने सब संकट को दूर करने का काम किया