Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर



हिंदू धर्म में अन्न को देवता के समान पूजनीय माना गया है। यही कारण है कि इसे न सिर्फ खाते समय बल्कि बनाते समय कुछेक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है। मान्यता है कि जो कोई अन्न का आदर करते हुए उसे अपने यहां पकाता और खाता है, उसके यहां दिन दोगुनी-रात चौगुनी बरकत होती है। घर में मां अन्नपूर्णा देवी की कृपा हमेशा बरसती रहे और आपके अन्न का भंडार कभी खाली न हो, आइए इसके लिए भोजन पकाने से लेकर खाने का सही नियम और उपाय विस्तार से जानते हैं।
भोजन पकाने का नियम
हिंदू मान्यता के अनुसार खाना बनाते समय कुछेक नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन बनाने से पहले आदमी को तन और मन से पवित्र हो जाना चाहिए फिर उसके बाद प्रसन्न मन से भोजन पकाना चाहिए। भोजन को हमेशा शुद्ध जगह पर बनाना चाहिए।
खाना खाने से पहले पढ़ें ये मंत्र
हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन करने से पहले अन्न देवता का आभार प्रकट करना चाहिए। इसके लिए शास्त्रों में भोजन मंत्र का पाठ करने को कहा गया है।
दाएं हाथ से ही करें भोजन
हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन के दौरान कभी भी अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए और खाना हमेशा दाएं हाथ से खाना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार बाएं हाथ से भोजन करने को बड़ा दोष माना गया है।
किस ओर मुख करके खाएं खाना
सनातन परंपरा में किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ समय और शुभ दिशा बताई गई है। ऐसे में भोजन को हमेशा सही समय पर सही दिशा में ही करना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना गया है, ऐसे में इसी दिशा में मुख करके भोजन करना शुभ साबित होता है।
अन्न का करें दान
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में अन्न और धन का भंडार बढ़ता ही चला जाए तो आपको इसका हमेशा दान भी करना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार अन्न का दान महादान माना गया है। ऐसे में इसे आम आदमी से लेकर पशु-पक्षियों के लिए प्रतिदिन जरूर निकालें।
भोजन करने का नियम
* हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन हमेशा किसी आसन या मेज पर बैठकर करना चाहिए और उतना ही खाना लेना चाहिए जितना कि आप खा सकें। कभी भी थाली में अन्न नहीं छोड़ना चाहिए।
* कभी भी न तो बिस्तर पर बैठकर खाना खाना चाहिए और न ही खाने की थाली में हाथ धोना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार ऐसा करने वालों के यहां से धन की देवी मां लक्ष्मी और अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा नाराज होकर चली जाती हैं।
* आदमी को हमेशा तन और मन से पवित्र होकर शांति के साथ भोजन करना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन करते झगड़ा करने पर मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है।
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से थम जाएगा। इस अवधि के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभाएं आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे।
दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 52 लाख से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान के लिए पात्र हैं। दूसरे चरण के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिह्लित किए गए हैं।तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में निर्वाचन कार्यालय ने आदेश जारी कर ऐसे लोकसभा क्षेत्र जहां दो या तीन बैलेट यूनिट लगेगी, उन जिलों में अतिरिक्त बैलेट यूनिट की व्यवस्था एवं परिवहन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
दूसरे चरण के तीन लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 26 लाख पांच हजार 350 व महिला मतदाताओं की संख्या 26 लाख 79 हजार 538 हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 60 हैं। राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद तीन लोकसभा में कुल 26 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। दूसरे चरण के लिए 51 हजार 306 दिव्यांग मतदाता हैं।
अंबिकापुर। पीएम मोदी ने सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था। कांग्रेस की टोली ने उस समय मुझ पर हमला बोल दिया था, बात का बवंडर बना दिया था। लेकिन मोदी लाल किले पर पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज अंबिकापुर क्षेत्र फिर वही आशीर्वाद दे रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार। कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को प्रदेश से साफ कर दिया। आज आप सब के आशीर्वाद से सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के सपने को साकार कर रहा है।
आगे पीएम मोदी ने कहा, जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है।
इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है। कांग्रेस सिर्फ आपके आरक्षण को ही लूटना नहीं चाहती है, इनके और भी कारनामें हैं।कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे… संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं। अगर आपके आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है। वर्षों पहले, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था। फिर कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई। कांग्रेस ने कहा कि SC/ST और ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से चुरा कर धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के अनुसार आरक्षण नहीं होगा। लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की, संविधान की पवित्रता की परवाह नहीं की और न ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की। जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया था कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है।
आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो Inheritance Tax लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे, तब आप पर Inheritance Tax का बोझ लाद देगी। पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव का मतदान होना है. बीते 19 अप्रैल 2024 को पहले चरण का मतदान बस्तर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है. वहीं अब दूसरे चरण के मतदान को लेकर भी निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. इसी बीच वार-पलटवार का दौर भी जारी है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग काफी तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रही है।
बता दें कि आगामी 26 अप्रैल 2024 को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होना है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक बड़ा बयान सामने आया है इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि पीएम मोदी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. बीजेपी बुरी तरह हार रही है, तभी वो इस तरह की बातें करेंगे. कोई भी संतुलित व्यक्ति इस तरह बात नहीं करेगा जैसा कि मोदी जी ने कहा है.और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता.
आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव तो होंगे ही. इसलिए इसमें शर्माने या डरने की कोई बात नहीं है. यह इससे लड़ने की बात है. इसलिए यह एक चुनौती है और अगर यह चुनौती है तो इसे स्वीकार किया जाता है.”
गौरतलब हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो वे लोगों की संपत्ति जब्त करने और उनकी जीवन भर की बचत छीनने के लिए धन सर्वेक्षण करेंगे. आपका मंगलसूत्र कांग्रेस शासन में सुरक्षित नहीं रहेगा. जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है. संपत्ति इकट्ठा करके किसे बांटोगे, जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटोगे, घुसपैठियों को बांटोगे?” आपकी मेहनत घुसपैठियों को दे दी जाए, क्या यह आपको स्वीकार्य है?

सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित भाजपा की जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद भी पहले दिन से तुष्टीकरण में लगी हुई थी। तुष्टीकरण, वोट बैंक की राजनीति एक कांग्रेस के डीएनए में है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का हक भी छीनना पड़े तो वो एक सेकंड नहीं लगाएंगे, जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है।
जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता गरीब, युवा, महिला और किसान का कल्याण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया और अपने नेताओं की तिजोरी भरती रही। लेकिन मोदी ने नारेबाजी नहीं की। मोदी ने आपसे नाता जोड़ा, नारा नहीं दिया और मोदी ने 10 वर्ष में 25 करोड़ मेरे देशवासियों के जो गरीबी में जिंदगी जीते थे, मुसीबत में जीते थे। जिनके सपने बचे नहीं थे, उन गरीबों को 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला है।
इसके पहले मंच में रामनामी समाज के आचार्य की मौजूदगी में रामनामी समाज का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि यह अपनी भक्ति, अपने भगवान श्री राम के प्रति अपने समर्पण और प्रकृति प्रेम के लिए जाना जाता है। कहते हैं रामनामी समाज के पूर्वजों ने डेढ़ 100 साल पहले ही बता दिया था कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कब होगी। मोदी के जिस मंदिर की। प्राण प्रतिष्ठा का सौभाग्य मिला, अयोध्या के जिस मंदिर की उम्मीद कभी देश छोड़ चुका था। सबने मान लिया तब तो मामला खत्म नहीं होगा। उस उम्मीद को पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। ये कमल वालों ने किया है।
रायपुर। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। सक्ती और धमतरी जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वे रायपुर आ गए हैं। आज वे राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री राजभवन में रात बिता रहे हैं। राजभवन में उनकी सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। राजभवन से लगी सभी सड़कों को बंद कर दिय़ा गया है।
वहीं अब उनके रात्रि भोजन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी पीएम सिंपल डाइट लेगे। वे रात के भोजन में दाल,रोटी एक सब्जी के साथ सलाद लेंगे। पीएम को रात का सिंपल खाना पसंद है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी पीएम मोदी के साथ डिनर के लिए शामिल हो सकते हैं। राजभवन में उनकी सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। भोजन के साथ-साथ अन्य व्यवस्था में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों का कोविड टेस्ट कराया गया है।