Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

कोरबा । लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा का चुनाव प्रचार जारी है। विभिन्न क्षेत्रों में नेताओं के कार्यक्रम हो रहे हैं और इसके माध्यम से जनता तक बात पहुंचाई जा रही है। जिला मुख्यालय कोरबा से 35 किलोमीटर दूर करतला में भाजपा ने आम सभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सभी तरफ भाजपा के लिए अच्छा वातावरण है और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट हम जीतेंगे।
महादेव एप्प में आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रकरण में जांच चल रही है और एजेंसी अपना काम कर रही है।
याद रहे कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले चुनाव में भाजपा यहां 22000 वोट से पिछड़ गई थी। इसलिए इस इलाके को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा लगातार कोशिश कर रही है। वैसे भी राजनीतिक रणनीतिकारों का मानना है कि हर चुनाव में मुद्दे अलग-अलग हो जाते हैं और वह इस हिसाब से चुनाव के परिदृश्य में अपना असर डालते हैं।
रायपुर। महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को दूसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध बयान दे रहे है। कांग्रेस ने मांग किया है कि सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया। जिन महिलाओं को पहली किश्त मिली थी उनमें से अधिकांश महिलाओं को अभी तक दूसरी किश्त नहीं मिली है। भाजपा सरकार पहली किश्त देने के बाद महिलाओं को दूसरी किश्त नहीं दे रही है। सरकार तीसरी किश्त देने का केवल बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार जिन महिलाओं के खाते में दूसरी किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें। भाजपा की नीयत में खोट आ गया है, जब लोकसभा चुनाव के पहले महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आ रहा तब लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद हो जायेगी इसकी गारंटी है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित किया है कि झूठ, लफ़्फ़ाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का केवल शोषण कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर प्रदेश के 1 करोड़ 4 लाख महिला मतदाताओं में से अधिसंख्यक महिलाओं का इंतजार अब तक खत्म नही हुआ है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलायें पूरी तरह से ठगी गई, यही नहीं जिन्हे पात्र बताया उनका पैसा भी खातों में अब तक नही आये। ऐसे हितग्राहियों की बड़ी संख्या है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनते ही महिलाओं के खाता में 1 हजार रु. महीना ट्रांसफर करने का वादा किया था, दिसंबर माह में साय सरकार का गठन हो गया है और अभी जनवरी-फरवरी, मार्च और अप्रैल 4 माह हो चुका है और मात्र एक महीने की 1000 रु. राशि महिलाओं को दी गई है. यह महिलाओं के साथ धोखा और छल हैं. प्रदेश के 70 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, उनका उपहास न उड़ाये बल्कि सीधा 4 महीने की बकाया 4000 रु. की राशि खाता में जमा कराये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की वादाखिलाफी का महिलायें प्रतिरोध करेगी तथा केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनायेगी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के गरीब महिलाओं को 1 लाख रु. सालाना सीधा ट्रांसफर किया जाएगा। यानि महिलाओ को हर महीना लगभग 8333 रु एवं 5 साल में गरीब महिलाओं के खाते में 5 लाख रु. राशि कांग्रेस की सरकार दर्ज जमा करवाएगी।
रायपुर। लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव से पहले तैयारियों का जायज लेने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे मीडिया से रूबरू हुए। तीसरे चरण के चुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी नेता प्रचार में लगे हुए हैं। कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में पूरा फोकस है। हमारे मेनिफेस्टो और कैंपेन को पसंद किया जा रहा है। जिन-जिन राज्यों में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का है वहां पर हमारी परफॉर्मेंस अच्छी है। हमने महिला सशक्तिकरण और जनसरोकार की बातें की है। पूरी उम्मीद है कि 4 जून को इंडिया एलायंस की सरकार का गठन होगा।
बिरनपुर मामले पर जांच के लिए सीबीआई की एंट्री पर सचिन पायलट ने कहा कि कोई भी एजेंसी हो तथ्य के आधार पर जांच होनी चाहिए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने भाजपा विधायक रिकेश सेन के विवादित बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इसे संज्ञान में लेना चाहिए। इस तरीके से धर्म, जाति, बिरादरी की बात करने से स्वस्थ लोकतंत्र की अच्छी परंपरा स्थापित नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मुद्दों की बात होनी चाहिए। रोजगार, खाद, तेल, बिजली पर बात होनी चाहिए। EVM और VVPAD वाले बयान और दूसरे चरण के मतदान को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय आता है उसका सम्मान किया जाना चाहिए। तीसरे चरण के लिए 07 मई को होगा मतदान l
रायपुर। महादेव बेटिंग केस में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस की SIT ने उन्हें छत्तीसगढ़ से शनिवार रात हिरासत में लिया। उन पर 15 हजार करोड़ के फ्रॉड का आरोप है। बता दें कि साहिल खान, जो एक्सक्यूज़ मी और स्टाइल जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने बाद में फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में काम करने के लिए फिल्में छोड़ दीं। वह अपने द्वारा स्थापित कंपनी डिवाइन न्यूट्रिशन चलाते हैं जो फिटनेस सप्लीमेंट बेचती है।
रायपुर एसएसपी बोले – एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह ने कहा, आनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे सटोरियों की रायपुर पुलिस लगातार धरपकड़ कर रही है। महादेव समेत कई आनलाइन सट्टा एप,बेवसाइट को प्रतिबंधित करने के बाद नए-नए नाम से एप संचालित हो रहे है। डोमेन पर निगरानी का काम केंंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत है। जिन डोमेन की शिकायत की जाती है, उन्हें ही ब्लाक किया जाता है। इसके अलावा अन्य डोमेन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आनलाइन गेमिंग के सिस्टम को पूरी तरह बंद करने के उपाय निकाले जा रहे हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मौसम ने करवट बदली है, भीषण गर्मी, तेज धूप व उमस से बेहाल जनजीवन में उस समय ताजगी का अहसास हो गया जब सुबह 9 के बाद तेज आंधी के साथ कुछ इलाके में ओला गिरे और गरज के साथ बारिश भी हुई। बच्चों के लिए तो यह मौज-मस्ती का रविवार हो गया। जैसे ही मौसम सुहावना हुआ बच्चें गलियों में उछलकूद करने लगे। लोगों ने छत व खुले आसमान के नीचे बिताकर मौसम का आनंद लिया।
अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है , लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा था । सुबह से बादल छाए होने के कारण आज फिर बारिश हुई है मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई थी । वहीं बारिश से तापमान में कमी आई है लोगों को गर्मी से राहत मिली है । मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई थी । मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

