Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्टूडेंट्स की समस्याएं सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर आज (1 मई) से 15 मई तक स्टूडेंट और परिजन दोनों बोर्ड परीक्षा और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बात कर सकेंगे। दरअसल, माशिमं हर साल परीक्षा शुरू होने से पहले और रिजल्ट से पहले इसी तरह हेल्पलाइन नंबर जारी करता है। जिसमें विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और दूसरे अधिकारी छात्रों की समस्या सुनते हैं और उन्हें मार्गदर्शन देते हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। रिजल्ट 10 मई तक जारी हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के टोल फ्री नंबर- 18002334363 पर 1 मई से 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट कॉल कर सकते हैं। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलिमानस टोल फ्री नंबर-14416 पर 24 घंटे, सातों दिन मुफ्त परामर्श लिया जा सकता है।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कामगारों को सम्मानित किया। वही आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त भी प्रदेशभर की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में क्रेडिट किया गया। यह पहला मौका है जब योजना की राशि महीने के पहले तारीख को खातों मे ट्रांसफर की गई। इस योजना की शुरुआत मार्च महीने में हुई थी। पीएम मोदी के हाथों पहली क़िस्त तब 10 मार्च को की गई थी जबकि अप्रैल में यह राशि 7 अप्रैल को जारी हुई थी।

panchayattantra24.-रायपुर/शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से पुलिस ने एक ऐसा मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ा, जिसका लीडर एक झोलाछाप डॉक्टर निकला। बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस ने इन चोरों के पास से 27 बाइक बरामद की है। जिसकी कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई। पूरे मामले का मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़ के कोटागाव में रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर और उसका साला निकला। दरअसल, पिछले कई दिनों से शहडोल शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात बढ़ गई थी, काफी खोजबीन के बाद सीसीटीवी में एक जगह चोर राजेश सिंह कैद हो गया। पुलिस इसके बारे में पता करते-करते शहडोल जयसिंहनगर के दरैन गांव पहुंची। जहां से उसे पकड़कर पूछताछ की तो पूरी मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश हुआ।
पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले का मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़ के कोटागाव में रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर है। शहडोल जिले के दरैन गांव में रहने वाला राजेश सिंह गोंड़ बड़े ही शातिराना अंदाज में मोटरसाइकिल चोरी करके अपने गांव ले जा कर झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क करता था। डॉक्टर और उसका साला राजेश मौर्य भोले-भाले ग्रामीणों को मोटरसाइकिल बेचते थे। इन सबके फर्जी दस्तावेज बनाने का काम रवि कुशवाहा करता था, जो एक कंप्यूटर ऑपरेटर था। पूरे मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कोटाडोल गांव से 27 मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त बाईक की कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है। इस बाइक चोरी मामले में पुलिस ने सीधी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश सिंह व रवि कुशवाहा, राजेश मौर्य, सहित छत्तीसगढ़ के कोटाडोल के रहने वाले पारस दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ अभी जारी है।

panchayattantra24.-रायपुर। राधिका खेड़ा मामले में राजेश मूणत का बयान सामने आया है। वीडियो शेयर करते विधायक मूणत ने कहा, महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब हुआ है…कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता “राधिका खेरा” छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर के हुए दुर्व्यवहार से आहत हैं,वह रो रही हैं। मानो कह रही हैं ” लड़की हूं,लड़ सकती हूं”…चलो कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी के नारे को किसी ने तो चरितार्थ किया… डरो मत राधिका बहन,कांग्रेस में व्याप्त घृणा के भाव से डटकर मुकाबला करो।
वही भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पूरे मसले पर तंज भरे लहजे में प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा, राधिका खेड़ा आप केवल कांग्रेसियों से बच जाए बाकी छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा। हम मोदी की गारंटी देते हैं आपको कुछ नहीं होगा। केदार गुप्ता ने यह भी दावा किया कि, कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं कर रही है। अब कांग्रेस को विनाश से कोई नहीं बचा सकता।

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने X पोस्ट में लिखा, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी@brijmohan_ag को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत का आशीर्वाद प्रदान करें।

panchayattantra24.-रायपुर l रविवार की रात्रि एक भव्य व गरिमामय कार्यक्रम मे प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा विविध क्षेत्रों मे बेहतर कार्य कर रही 100 महिला प्रतिभाओं का राजधानी के वृंदावन सभागृह में सम्मान किया गया l महिला प्रतिभाओं ने कहा कि इस सम्मान से उनके हौंसलों को नये पंख लगे है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि खेल, योग, शिक्षा, कला, प्रशासन, पुलिसिंग, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, अभिनय, नृत्य, संगीत, राजनीति, व्यवसाय, पत्रकारिता, साहित्य,विधि, पर्यावरण, पंडवानी व फोटोग्राफी के क्षेत्र मे कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया गया l आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी तथा उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता मतदाता जागृति परियोजना की नोडल अधिकारी कामिनी बावनकर ने की l विशिष्ट अतिथि के रूप मे शिक्षाविद कुमुद लाड व उमा तिवारी, व्यवसायी राजेश शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार विनय शर्मा उपस्थित थे l अतिथियों ने अपने उद्बोधन मे कहा कि कोई भी प्रयास छोटा हो या बड़ा वह मूल्यवान होता है ।
आज सम्मानित हो रही महिलाओं ने जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्वपूर्ण भूमिका एवं चुनौतीपूर्ण दायित्वों को स्वीकार किया है l महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य किसी भी महिला की क्षमता को उस स्तर तक ले जाना है जहाँ पर वह अपना निर्णय स्वयं ले पाने में सक्षम हो l कार्यक्रम के दौरान कामिनी बावनकर द्वारा मतदाता जागृति हेतु प्रभावी प्रशिक्षण भी दिया गया l इस क्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी संपन्न हुई l अतिथियों द्वारा समस्त महिला विभूतियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर ‘ नारी रत्न अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के अंत मे लकी ड्रॉ के माध्यम से श्रीमती सोनल राजेश शर्मा को ‘ भाग्यशाली महिला’ का पुरस्कार दिया गया l कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मं अध्यक्ष राजेश पराते एवं कुशल संयोजन शुभम साहू द्वारा किया गया l
आज के आयोजन मे विवेक बेहरा,मनीष अवस्थी, धनेश्वरी नारंग, प्रगति पराते, राजाराम रसिक, प्रीतिश तिवारी, उर्मिला देवी, संतोष धीवर, अखिलेश तिवारी, हरिशंकर सोनी, कमल सूर्यवंशी, देव मानिकपुरी, अमन टंडन, हेमलाल पटेल सहित टीम वक्ता मंच के समस्त सदस्य उपस्थित थे l आज सम्मानित होनेवालों मे नीता डूमरे, संगीता निषाद, प्रमदा ठाकुर, शुभा शुक्ला ‘निशा’, शालिनी चितलांगिया, रश्मि सुंदरानी, कल्पना शुक्ला, सुषमा अग्रवाल, डॉ कमल वर्मा, शालिनी गुप्ता, डॉ गार्गी पांडेय, सुनीता चन्सोरिया, अनिता दुबे, जया द्विवेदी, सावित्री जयमोहन साहू, एम शशिकला मूर्ति, डॉ संयुक्ता गाँधी ,अपराजिता शर्मा, साक्षी टोले, बबिता अग्रवाल, ममता मानकर, सरिता दुबे, अर्चना जैन सहित 100 महिलायें शामिल थी l दिव्यांगता को चुनौती देते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर बैंक प्रबंधक बनी प्रियांशी अवस्थी का समूचे सदन ने करतल ध्वनि से स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया l वक्ता मंच के सचिव मनीष अवस्थी द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई l उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा विगत 2 दशकों से प्रतिवर्ष महिला सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है l

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम साय ने ट्विटर पर लिखा, मंत्रिमंडल के मेरे साथी, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें राधिका ने प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर दुर्व्यवहार की शिकायत की है। यह पूरा घटनाक्रम कल राजीव भवन में गुजरा। राधिका ने पूरे मामले का वीडियो भी बनाया है। खेरा को राष्ट्रीय नेतृत्व मे दिल्ली से रायपुर भेजा है। राधिका ने पूरे मामले की दिल्ली में भी शिकायत दर्ज कर दी है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद तभी हुआ। चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के मीडिया के काम में दखलअंदाजी को लेकर बहस हुई। तू-तू मैं-मैं इस कदर बढ़ी की राधिका खेड़ा रोने लगी। कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि जब राधिका खेरा को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने हड़काया तो, इसका वीडियो भी खेरा ने बना लिया। विवाद रुका नहीं और खेरा दफ्तर छोड़कर जाने को मजबूर हुईं।
राधिका का ट्वीट – कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। करूंगी खुलासा …!!
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त किए गए आईपीएस जीपी सिंह को कैट से बड़ी राहत मिली है. कैट ने चार हफ़्तों के भीतर जीपी सिंह से जुड़े सभी मामलों को निराकृत कर बहाल किए जाने का आदेश दिया है. 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते साल जुलाई के महीने में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी. बता दें कि एसीबी की टीम ने एक जुलाई 2021 को सिंह के पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा के 15 अन्य स्थानों पर छापामार कार्रवाई की थी, जिसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्तावेज मिले थे. छापे से मिली संपत्ति के आधार पर एसीबी ने एक तरफ जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज किया था, वहीं दूसरी ओर सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड कर 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था.

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश भर की महतारियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐलान किया हैं कि कल यानी एक मई को ही प्रदेश भर की करीब सत्तर लाख महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक-एक हजार रुपए मिलेंगे। प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई। महतारी वंदना योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा है। यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित होने वाली है क्योंकि इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को सालाना ₹12000 यानी हर महीने ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी।