Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। अगर मैं कहूं कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है तो ये कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। आजादी के बाद जितने कांग्रेसी प्रधानमंत्री हुए, उनमें स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक अधिकांश पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। स्व. राजीव गांधी जी के कार्यकाल में बोफोर्स घोटाले के कारण उनकी सरकार चली गई। यहां तक कि खुद राजीव गांधी स्वीकार करते थे कि मैं दिल्ली से 1 रुपए भेजता हूं, तो लोगों तक केवल 15 पैसा ही पहुंच पाता है। मनमोहन सिंह सरकार में भी अनेक घोटाले हुए उस समय जब भी कोई समाचार पत्र या टीवी में न्यूज चैनल देखते तो हर दिन कोई नया स्कैंडल सामने आता था। कोलगेट घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम घोटाला, अगस्ता हेलीकॉप्टर खरीदी घोटाला जैसे आरोप मनमोहन सरकार पर लगे। इन्होंने जमीन छोड़ा ना आसमान, हर जगह घोटाला और भ्रष्टाचार किया।
एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब 2018 में विधानसभा चुनाव हुए तो जनता ने कांग्रेस पार्टी पर बहुत बड़ा विश्वास करके उन्हें सरकार में बैठाया था लेकिन यहां भी पांच साल कांग्रेस सरकार ने सिर्फ घोटाले किए। पूर्व मुख्यमंत्री पर भी महादेव सट्टा ऐप में प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा। भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। नरेंद्र मोदी जी ने जब पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में अपना दायित्व संभाला तो उन्होंने कहा था कि “ना खाऊंगा ना खाने दूंगा” और सौभाग्य है इस देश का कि दो कार्यकालों के बाद भी मोदी सरकार व उनके किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार या घोटालों के आरोप नहीं लगे। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं और जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा उस पर हमारी सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “वोट जिहाद” शब्द बोलने के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है इनके पूर्व प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह बोल चुके हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का हैं। लेकिन ये सब यहां नहीं चलने वाला। एसी, एसटी, ओबीसी व सामान्य, सभी वर्ग के लोग इस देश में रहते हैं जो इस देश की चिंता करते हैं इसलिए सबका हक बराबर है। एक विशेष समुदाय के वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस पार्टी करती आई है।
पिछली कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर भेदभाव के आरोप पर साय ने कहा कि केन्द्र की मोदी की सरकार कभी किसी से भेदभाव नहीं करती है। पिछली कांग्रेस सरकार के साथ भी कोई भेदभाव नहीं किया गया था। लेकिन यहां की पूर्व कांग्रेस सरकार एवं स्वयं भूपेश बघेल नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले क्योंकि इसका श्रेय भाजपा और मोदी जी को चला जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में 18 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हो गए। भारत सरकार द्वारा इसका पैसा भी भेजा गया, गरीबों के पक्का मकान बनवाने हेतु लगातार छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखा गया लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। हर घर जल पहुंचाने के लिए संकल्पित भारत सरकार द्वारा शुरू की गई “जल जीवन मिशन” योजना भी कांग्रेस सरकार में कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई। जबसे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी हैं केंद्र सरकार की सभी योजनाएं एवं मोदी की गारंटी का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम हमारी सरकार कर रही है।
चुनाव के बाद विष्णु सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बंद हो जाने के सवाल पर विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। उन्हें अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है इसलिए वे मुद्दे की बात नहीं कर रहे है, केवल भ्रम और झूठ फैला रहे हैं। संविधान खतरे में पड़ जाएगा, आरक्षण समाप्त कर देंगे, महतारी वंदन का पैसा व 3100 रूपया धान खरीदी चुनाव तक है, कांग्रेसी ये भ्रम लोगों के बीच पैदा कर रहे हैं। लेकिन जनता वास्तविकता को जानती है वह इनके झांसे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि मैं बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जब तक हमारी सरकार है, हमारी कोई भी योजना या मोदी की गारंटी बंद नहीं होगी। प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि न संविधान को कोई खतरा है, न किसी का आरक्षण समाप्त होगा। अनुसूचित क्षेत्रों में धर्मांतरण को रोकने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण का विरोध हमने लगातार किया है और जब हम सरकार में हैं, तो आने वाले समय में यदि जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ हम कठोर कानून लेकर आएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। आप सबकी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सेठ ने बीजेपी को समर्थन दिया है। साथ ही रायपुर लोकसभा आसपा पार्टी प्रत्याशी आशीष तिवारी को निर्देश दिए है कि आप सबकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता एवं भिन्न भिन्न प्रदेश देश में सभी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन मे वोट दे। रायपुर लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को आप सबकी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सेठ ने आम जनता से अपील करते हुए कहां कि बृजमोहन अग्रवाल जी को रायपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक विजयी बनाये। ताकि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री का गारंटी पर तीसरी बार भारत की जनता भरोसा रखा जाए ताकि अबकी बार 400 से अधिक सीट लोकतंत्र पर्व पर जनता द्वारा चुना जाये। भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजमोहन अग्रवाल रायपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दिलाएं। आने वाले 7 तारीख को आप सबकी अपनी पार्टी की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बीजेपी के समर्थन में अपना मतदान का कार्य कराएंगे। ताकि भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय बना सकें
panchayattantra24.-रायपुर। महादेव सट्टा एप केस में लगातार नए राजफाश हो रहे हैं। पुणे से पकड़े गए 26 आरोपितों से जब्त बैंक खाते के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। 30 हजार करोड़ के लेन-देन का हिसाब इनके पास मिला है। अब 200 से ज्यादा बैंक खातों पर पुलिस की नजर है। बैंक से सभी खातों की जानकारी मांगी गई है। खाते किस तरह से खोले गए और कब से लेन-देन चल रहा है। 15 बैंक खातों के कनेक्शन रायपुर, दुर्ग, भिलाई के हैं। बैंक खातों की शुरुआती जांच में बड़े लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली है। यह लेनदेन 50 हजार रुपये से ज्यादा का नहीं होता था। अब हर दिन लाखों रुपये पर हो रहा है।
दरअसल, रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में आनलाइन सट्टा के खिलाफ रेड करने गई पुलिस को कोलकाता और गोवा का लिंक मिला था। जिसके बाद मुंबई में मौजूद रायपुर पुलिस की टीम को गोवा और कोलकाता मूव किया गया था। रायपुर, कोलकाता और गोवा तीनों जगह से 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुणे से 26 आरोपित पकड़े गए। इस छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटाप आदि बरामद किया गया था। जब्त किए गए इलेक्ट्रानिक उपकरणों को जब सायबर टीम ने खंगालना शुरू किया तो बैंक खातों की जानकारी निकल कर सामने आई। शुरुआत में सबसे पहले दुर्ग जिले की पुलिस ने महादेव सट्टा एप को लेकर कानून कार्रवाई की थी। इंटरनेशनल कनेक्शन के चलते ईडी ने जांच करना शुरू किया। अब ईओडब्ल्यू की टीम भी इस मामले में जांच कर रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हुई बदसलूकी से आहत कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने कल शाम पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि राम लला दर्शन के कारण उनका विरोध हो रहा था। उन्हें धक्का दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया। वही दूसरी तरफ भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया था। भाजपा के नेताओं ने खुलकर राधिका खेड़ा का समर्थन किया, उन्हें न्याय का भरोसा भी दिया। राधिका ने इस संबंध में पार्टी के बड़े नेताओं को भी खत लिखा था लेकिन किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिलने से आहत राधिका खेड़ा ने इस्तीफा दे दिया।
वही अब राधिका खेड़ा के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताया जा रही हैं। हालाँकि खुद उन्होंने इसके संकेत नहीं दिए हैं। इस बारे में मीडिया ने विधायक अजय चंद्राकर से चर्चा की हैं। पूछा गया कि क्या राधिका खेड़ा पार्टी प्रवेश कर रही हैं? इसपर चंद्राकर ने कहा हर राष्ट्रवादी का बीजेपी में स्वागत है। जो राष्ट्र को प्रेम करता है उसका बीजेपी में स्वागत है। सुशील आनंद शुक्ला पर एफआईआर की मांग पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि एफआईआर कराया जाना चाहिए, इस पर तुरंत कार्रवाई करना जरूरी हैं।

panchayattantra24.- रायपुर। कुछ माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में जांजगीर लोकसभा अंतर्गत आने वाली आठों विधानसभा सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया था राज्य में भले ही बीजेपी की सरकार बन गई थी परंतु जांजगीर लोकसभा की सभी विधानसभा सीटों को जितना कांग्रेस की बहुत बड़ी उपलब्धि रही और ऐसा माना जाने लगा कि इस बार भी प्रचंड मोदी लहर और मोदी के गारंटी के बावजूद कांग्रेस के लिए जांजगीर लोकसभा सीट पूरे प्रदेश में सबसे आसान और सुरक्षित सीट रहेगी,और इतनी बड़ी जीत के बाद भाजपा के जांजगीर लोकसभा के जीत के क्रम को इस बार तोड़ कर रहेगी।
परंतु यह सब धरातल में दिखाई देता प्रतीत नहीं हो रहा है कांग्रेस के मुकाबले भाजपा बढ़त बनाते हुए दिख रही है कांग्रेस के आठ विधायक होने के बावजूद वह कहीं धरातल में नही दिख रहे हैं जबकि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दौरे से भाजपाइयों में ऊर्जा का संचार तो हुआ ही साथ ही राज्य के बड़े नेताओ खासकर राज्य के तेजतर्रार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के हाड़तोड़ मेहनत एवं लगातार तूफानी दौरों व अपने जमीनी कार्यकर्ताओं में जिस तरह का ऊर्जा का संचार किया गया है पूरे लोकसभा जांजगीर का परिदृश्य ही बदल गया है कल तक जो लोकसभा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी आज वह एकतरफा भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है यह सब भाजपा के जय वीरू की जोड़ी के रूप में दिख रही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ भाजपा की एकजुटता का होना है।
जिस तरह से दोनों नेताओं का जांजगीर लोकसभा में तूफानी दौरा चल रहा है समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ माताओं,बहनों, गरीब किसानों एवं आम जनमानस से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उन तक भाजपा की नीतियों के बारे में एवं मोदी की गारंटी के बारे में बताया जा रहा है, संपूर्ण समाज का प्रत्येक वर्ग एवं आम जनमानस,किसान भाजपा के पक्ष में दिखाई पड़ रहा है अब देखना यह है कि क्या कांग्रेस आपसी लड़ाई में उलझी हुई रहेगी कि लोकसभा की लड़ाई में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी वैसे भी कांग्रेस के बड़े नेताओं के छोड़ कर चले जाने से कांग्रेस पहले ही हासिए में चली गई थी जिसमे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेस नेता रवि पांडे जो कांग्रेस की सदस्यता अभियान में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम रहे उनका भाजपा में प्रवेश एवं पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू केशव चंद्रा, चौलेश्वर चंद्राकर का आना भी भाजपा की मजबूत की स्थिति बनाने का काम कर गया वर्तमान स्थिति को देखकर यही लगता है कि कांग्रेस जो एक समय कांटे की टक्कर देती दिखाई पड़ रही थी आज भाजपा के पक्ष में लोकसभा जांजगीर का चुनाव दिखता प्रतीत हो रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। छग के कई इलाकों में मई महीने की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश भर में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों की चिंता बढ़ाने वाला अपडेट दिया है। दरअसल, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश में लू की स्थिती बने रहने की संभावना भी जताई है। बात करें प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की तो इसमें इस बार दुर्ग पहले नंबर पर रहा। दुर्ग का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर 41.2, बिलासपुर में 40.5, पेंड्रा में 38.0, अंबिकापुर में 37.6, जगदलपुर में 40.2, दुर्ग में 42.8, राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। राधिका खेड़ा के मामले में कांग्रेस की जांच को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह सब औपचारिकता है. कांग्रेसियों ने एक महिला के साथ अपमानजनक व्यवहार किया. महिलाओं के साथ कैसे व्यवहार करें, यह कांग्रेसियों को नहीं पता है. इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राधिका खेड़ा इतनी असुरक्षित हो गई कि वे पीसीसी चीफ के पास जाने के लिए अपनी मां को साथ लेकर गईं. यह कांग्रेस की संस्कारहीनता है. वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज को स्क्रिप्टेड लीडर बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल जो बोल दें या पेपर में वो जो लिख दें, उसे वे अपनी भाषा में दोहरा देते हैं. बैज का कोई मौलिक चिंतन नहीं हैं.
10वीं पास हमें क्या संविधान सिखाएंगे’ पर बीजेपी विधायक ने कहा वे संतुलित बोलने वाले आदमी हैं, लेकिन असंतुलित बोल रहे हैं, इसके पीछे कही न कहीं कोई कारण है. उन्होंने भाभी जी को चुनाव लड़ाकर कोई गलती की, ऐसा मुझे लगता है. कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलाकार कहे जाने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस की भाषा का स्तर प्रधानमंत्री के लिए लगातार गिरता जा रहा है. प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस ने सड़क छाप पद की तरह भाषा का उपयोग किया है. कांग्रेस की यह भाषा अक्षम्य है. राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी घोटाला मामले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाले कारोबारी विधु गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले से संबंधित थाना कासना गौतम बुद्ध नगर में ईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज FIR के आरोप में यूपी STF ने विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी और सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर है। वहीं, ईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज FIR में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले की जांच STF यूपी द्वारा की जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की राजनीति रही है, यह परिवार से बाहर सोच नहीं सकती है. जनता को धोखा दिया है, इसलिए दोबारा अमेठी जाने की हिम्मत नहीं है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अमेठी से भागे राहुल गांधी वायनाड गए, वहां की जनता ने भी भगाया, अब रायबरेली गए हैं, वहां की भी जनता तैयार बैठी है, उन्हें विदा करने के लिए. कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की इतनी बड़ी नेता न्याय के लिए तरस रही है. कांग्रेस भवन में बेटी सुरक्षित नहीं है. कांग्रेस न्याय का दिखावा कर रही है. कांग्रेस में एक ही बेटी है, वहां सिर्फ़ उनके लिए ही सोचा जाता है. राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलेगा.
panchayattantra24.-रायपुर। कई देशों के राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि रायपुर पहुंचे है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कई देशों से रायपुर भ्रमण में पधारे राजनीतिक पार्टियों के सम्मानित प्रतिनिधियों का अपने शासकीय आवास पर परिवार के साथ स्वागत किया। नेपाल से बिष्णु रिमल, मातृका प्रसाद यादव , शिशिर खनल ,बांग्लादेश से सलीम महमूद … मॉरीशस से ओगेंद्र नाथ सिंह जी,रूस से वलेरिया गोरोकोवा एवं क्रिस्टीना अनानीना का प्रथम रायपुर आगमन पर अपने निवास में अभिनंदन किया।