Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मतदान किया। 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए श्री साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया। मतदान के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी 4 जून को 400 पार होगा और प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे।
गौरतलब है कि आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों सहित देश के 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। आज प्रदेश की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। सुरक्षा के साथ-साथ वहां ड्यूटी कर रहे जवान आम जनता का सहयोग भी कर रहे है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।
कोरबा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय कोसाबाड़ी स्थित निर्मला स्कूल पोलिंग बूथ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि लोग बढ़-चढ़ कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार मतदान किया. अरुण साव ने शेफर्ड स्कूल स्थित बूथ में लाइन में खड़े होकर मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत को लेकर युवाओं बुजुर्गों और महिलाओं में उत्साह का माहौल है. लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं. राज्य की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गृह ग्राम बीरपुर के बोलिंग बूथ जाकर मतदान किया. लोकतंत्र के इस पर्व में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील भी की. सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सूरजपुर के प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मारवी ने अपने गृह ग्राम पटना पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया. इस दौरान विधायक भूलन सिंह मरावी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरगुजा लोकसभा में हम 2 लाख से अधिक वोट से जीत रहे हैं. वहीं प्रेममगर विधानसभा से 40 हजार वोट का लीड रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में भी हम जीत रहे हैं, भाजपा के पक्ष में माहौल है.
बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने परिवार समेत मतदान किया. उन्होंने मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाताओं में गजब का उत्साह का माहौल है. मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने वोट कर रहे हैं. कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह बर्बाद होगी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का पहले 71 फिर 75 पार का नारा फेल हुआ था. रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय मतदान केंद्र 81 में पहुंचकर मतदान किया.

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों में वोटिंग शुरू हो गई. वहीं छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में वोट डाले जा रहे हैं. सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. इसी बीच सीएम विष्णुदेव साय श्रीराम मंदिर पहुंचे हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने श्रीराम मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम के किए दर्शन हैं. श्रीराम मंदिर दर्शन के बाद सीएम साय जशपुर के लिए रवाना होंगे.निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार छतीसगढ़ की 7 सीटों पर अब तक 13.24 % मतदान हुआ है. अब तक रायपुर में सबसे कम 9.78 % मतदान हुआ है. वहीँ सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ में 18.05 % हुआ है.

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों में वोटिंग शुरू हो गई. वहीं छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में वोट डाले जा रहे हैं. इसी बीच अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने बताया की अगले 3 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बस्तर, बीजापुर, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा जैसे जिलों में हल्की आंधी की संभावना जताई है. इन जगहों में के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

panchayattantra24.-रायगढ़। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मतदान किया। और उन्होंने अपने X एकाउंट में लिखा, आपका वोट आपकी ताकत एक वोट के कारण ही अटल जी की सरकार गिरी थी, यह है आपके एक वोट की ताकत, इस एक वोट की बहुत बड़ी कीमत होती है। दुनिया में लगभग 100 से अधिक देशों में वोट देने का अधिकार नहीं हैं, यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक-एक वोट बहुत जरूरी है। आपका एक वोट मोदी जी को तीसरी बार लाने में सहयोगी होगा। यह राष्ट्रीय चुनाव है, राष्ट्र को विकसित करने का चुनाव है। पहले मतदान फिर दूजा काम। आओ हम सब मिलकर मतदान करें और इस महा उत्सव में भागीदारी निभाएं। मतदान केंद्रों में गर्मी को देखते हुए तमाम इंतजाम किये गये हैं। नींबू पानी से लेकर मतदाता रथ तैनात हैं। दिव्यांग,मरीज और बुजुर्ग इस मतदाता रथ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मतदान से एक दिन पूर्व सोमवार को घर-घर जनसंपर्क किया और वोट मांगे। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आपका एक सही निर्णय देश का भविष्य बना सकता है। आप सभी राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें और केंद्र में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें। बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों से अपील की, की वह पहली वोटिंग मशीन में पहले नंबर का बटन दबाकर भाजपा को अपना बहुमूल्य मत दे उन्होंने सभी लोगों से मतदान जरूर करने की अपील की।
इस दौरान जगह-जगह महिलाओं ने बृजमोहन अग्रवाल की आरती उतारी और तिलक लगाकर उन्हें विजय का आशीर्वाद भी दिया। आज का जनसंपर्क अभियान दवा मार्केट, आकाशवाणी उत्कल बस्ती, कुंद्रा पारा, बैरन बाजार, काली बाड़ी चौक, नेहरू नगर, वीरभद्र नगर, पुजारी नगर, संतोषी नगर, उत्कल बस्ती, बीएसयूपी कॉलोनी मठपुरैना, बीएसयूपी भाटागांव, बीएसयूपी कॉलोनी चंगोराभाटा, सुंदर नगर, अश्विनी नगर, आदर्श नगर, शारदा चौक, साइंस कॉलेज के पास, छोटापारा में हुआ।

panchayattantra24.-रायपुर। राम अवतार जग्गी के हत्याकांड में शामिल अभियुक्त राजू भदोरिया , धर्मेंद्र उर्फ लल्लन, एक अन्य आज रायपुर न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया। ये तीनों मप्र के भिंड से परिजनों, वकीलों के साथ पहुंचे। वहीं पिछले दिनों याह्या ढेबर,चिमन सिंह, सूर्यकांत तिवारी, तीन पूर्व पुलिसअफसरों ने सरेंडर किया था। कुल 27 मे से 10 सरेंडर कर चुके हैं। सरेंडर करने वाले कुछ अभियुक्त जेल से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं । वे स्वास्थ्यगत कारणों से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने की जुगत में है।
जोगी शासनकाल में हुआ था जग्गी हत्याकांड रामवतार जग्गी हत्याकांड 2003 में अजीत जोगी के शासनकाल में हुआ था। अमित जोगी के उनके कट्टर समर्थक स्वामी भक्ति में रामवतार जग्गी हत्याकांड के स्वरूप में आया था। जिसका एफआईआर स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल के दबाव में मौदहापारा थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें 32 आरोपियों के नाम हत्याकांड में सामने आए थे। सभी आरोपियों को 7 -8 साल के उपरांत हाई कोर्ट से ज़मानत अपील के द्वारा मिली थी जो विगत सप्ताह हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट के फ़ैसले को बरकरार रखते हुए सभी आरोपियों की जमानत रद्द कर दी और सभी आरोपियों को एक हफ्ते का समय सजा हेतु सरेंडर करने का दिया था। जिसमें महापौर के सगे बड़े भाई याहया ढेबर सहित 22 आरोपियों को अपनी सजा पूरी करने के लिए वापस जेल जाना था। लेकिन कोर्ट में दो आरोपी अभय गोयल और आरसी त्रिवेदी द्वारा सरेंडर का समय बढ़ाने का आवेदन दिया था।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 7 सीटों पर अब कल मतदान होने को है। लेकिन इससे पहले प्रदेश की सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। इसी क्रम में आज राधिका खेड़ा मामले में प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेसकाफ्रेंस की है। उन्होंने दर्जन भर महिलाओं के साथ प्रेस काफ्रेंस की। बता दें कि राधिका खेड़ा ने कांग्रेस संचार विभाग के नेता सुशील आनंद शुक्ला पर गंम्भीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े नेताओं के खिलाफ भी बातें कही हैं। राधिका ने एक बड़ा खुलासा करते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी के यात्रा के दौरान कोरबा में उनसे पूछा गया कि क्या वह शराब पीती हैं। साथ ही उनका दरवाजा भी बार-बार खटखटाया गया।
राधिका खेड़ा ने बताया कि इस विवाद के बाद उन्हें प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ छोड़ने को कहा था। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें किसी भी तरह के डिबेट में भी शामिल होने से रोका गया। राधिका ने खुलासा किया कि अपने साथ हुई बदसलूकी के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई बड़े नेताओं को फोन लगाया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। कई दिनों के गुहार के बाद भी जब किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई तब उन्होंने इस्तीफे पर फैसला लिया। इससे पहले उन्होंने खुद भी मीडिया से दूरी बनाई थी।