Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। दीपक बैज ने कहा कि BJP रायपुर दक्षिण उपचुनाव की बात पर उलझी है। जबकि छत्तीसगढ़ में 3 विधानसभा में उपचुनाव निश्चित हैं। पाटन, कोंटा और भिलाई में उप चुनाव होगा। तीनों विधानसभा के कांग्रेस विधायक सांसद बनेंगे। इसके अलावा नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या के मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि BJP सरकार में पूरा बस्तर जल रहा है। इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं की हत्या हुई है। विपक्ष में BJP नेताओं की हत्या को टारगेट किलिंग कहती थी। अब BJP सरकार बताए ये किस तरह की किलिंग है। 
 शराब नीति पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि BJP सरकार अहाता टेंडर के नाम पर घोटाला कर रही है। अहाता लेने एक मेल ID से 59 टेंडर भरे गए हैं। सरकार AC में बैठाकर शराब पिलाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में मतदान होने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर से बीजेपी की साय सरकार पर हमले बोलने शुरु कर दिए हैं । शराब को लेकर एक बार फिर से छग में दोनों राजनैतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकार संघ ने फिर एक बार पत्रकार इतेश सोनी पर भरोसा जताया है राजधानी रायपुर – छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकार संघ जो पत्रकारों के हित के लिए छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं जिसमें इस वर्ष नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें फिर एक बार भरोसा जताते हुए छत्तीसगढ़ ज़रूर लिस्ट यूनियन प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे जी ने गरियाबंद ज़िले के तेज़तर्रार युवा पत्रकार इतेश सोनी जी को गरियाबंद जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया जिसके बाद इतेश सोनी जी के समर्थकों ने बधाइयां दी।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकार संघ गरियाबंद ज़िले एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा अपने ज़िले में संगठन को विस्तार करते हुए न्यूज़ रिलीज़ अख़बार के उप संपादक व दैनिक न्यूज़ क्रिएशन के गरियाबंद जिला ब्यूरो इतेश सोनी जी को गरियाबंद जिलाध्यक्ष का दायित्व फिर एक बार सौंपा गया है छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकार संघ लगातार पत्रकारों के हित के लिए कार्य करता आ रहा है प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दूबे सहित प्रदेश के पदाधिकारियों के सहमति पर पत्रकार इतेश सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद इतेश सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे जी व समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि जिस तरह संगठन ने फिर एक बार मुझ पर भरोसा जताया है मैं संगठन के भरोसे पर पूरी तरीक़े से खरा उतरने का पूरा पूरा प्रयास करूँगा और संगठन के कार्यों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करूँगा। बहुत जल्द गरियाबंद ज़िले के कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर/मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने आज मंगलवार (14 मई) को मुंबई के राजभवन में छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने होर्डिंग हादसे में 14 लोगों की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज आंधी के कारण होर्डिंग गिर जाने से 14 लोगों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं, साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि मुंबई में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी आई। घाटकोपर में 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर जा गिरा। इस दौरान कुछ कार, टू-व्हीलर्स और पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में होर्डिंग के नीचे 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर थी। धीरे-धीरे लोगों को निकाला जा रहा था। इसके बाद NDRF ने मोर्चा संभाला। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शाम को हादसे का जायजा लेने पहुंचे थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गए दो बच्चों की आईईडी की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया और कहा है कि नक्सलियों को इसकी कीमत चुकानी होगी। राज्य के मुख्यमंत्री साय ने सोमवार को हुई घटना का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा, “बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से गांव के दो मासूम बच्चों के देहावसान की दुखद सूचना प्राप्त हो रही है। ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की क़ीमत अवश्य चुकानी होगी।” ज्ञात हो कि सोमवार को बीजापुर के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी के तट पर बोड़गा गांव में दो बच्चे अपने पालकों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इसी दौरान आईईडी में धमाका हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। इससे एक दिन पहले भी एक युवती की आईईडी की चपेट में आने पर मौत हुई थी। यह आईईडी जवानों को शिकार बनाने के लिए लगाए गए थे, मगर निर्दोष इसकी चपेट में आ गए। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, जिसमें कई नक्सली मारे गए हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के नेता वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से शराब दुकानों में डिजिटल पेमेंट की शुरुआत की मांग की हैं। उन्होंने मांग किया हैं कि केंद्र सरकार शराब दुकानों को कैशलेस करें। कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा का दावा हैं कि कैशलेस होने से ओवररेट और शराब दुकानों में लड़ाई-झगड़ा बंद हो जाएगा। कैशलेस सिस्टम से शराब का पूरा पैसा और हिसाब मिलेगा। सुरेंद्र शर्मा ने दलील दी हैं कि आज भिखारी से लेकर सब्जी वाला भी कैशलेस हैं। ऐसे में शराब दुकानों में भी यह सुविधा शुरू कर कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के शराब दुकानों में खासकर देसी मदिरा दुकानों में अबतक सिर्फ कैश से ही भुगतान होता रहा हैं। तो सवाल उठता हैं कि क्या वहां अब डिजिटल पेमेंट की शुरुआत की जाएगी? यह सवाल इसलिए भी उठ रहा हैं क्योंकि अक्सर प्रदेश के शराब दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा शराब ओवररेट में शराब बेचने और हिसाब में गड़बड़ी की शिकायत मिलती रही हैं।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। बीजापुर जिले में नक्सली हमले पर कांग्रेस के जांच कमेटी गठन को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इसी कांग्रेस पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगाया था. बस्तर में सुरक्षा बल शांति बहाल करने का काम कर रही है. बस्तर को विकास की और ले जा रहे हैं, तब भी सवाल उठाना दुर्भाग्यजनक है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 5 साल कांग्रेस की सरकार ने बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया. नक्सलवाद को पाला-पोसा. हमारे जवान पूरी बहादुरी के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को जो करना है करे, बस्तर की जनता सब देख रही है. 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर अरुण साव ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि सुशील मोदी भाजपा के आधार स्तंभ रहे हैं. पूरा जीवन बिहार व देश की जनता के लिए लगाया है. उनका निधन भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति है. इस तरीके से राजनीतिक पुरोधा का जाना हुआ है. मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. बीजेपी टारगेट किलिंग का आरोप लगती है, लेकिन कांग्रेसी नेता की हत्या पर चुप्पी साध लेती है. इस सवाल पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेता की हत्या पर बीजेपी चुप्पी नहीं साधे है. घटना की कड़ाई और गंभीरता से जांच होगी. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की प्रणाली से जुड़े पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शासन स्तर पर अभी इस विषय में चर्चा नहीं की गई है. लोकसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव पर चर्चा होगी. सभी एंगल पर विचार होगा, उसके आधार पर निर्णय लेंगे. भाजपा नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है.
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने शहर में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले पांच तस्करों को पकड़ा है। इसमें एक युवती के साथ चार अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर पहुंचे थे और यहां सप्लाई कर रहे थे। इसमें एक आरक्षक का नाम भी सामने आया है। हालांकि उसकी संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस आज राजफाश करेगी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक और युवती ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनको दबोचा और पूछताछ में लिया। उसमें एक युवती भी शामिल थी। जिससे पूछताछ के आधार पर दिल्ली के चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास काफी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक दिल्ली से यहां आकर किराए के मकान में रह रहे थे। वहां से ये ड्रग्स लेकर आते थे। इसके बाद शहर में युवकों को सप्लाई करते थे। शहर में होने वाली क्लब, पब की पार्टी में भी शामिल होकर वहां सप्लाई करते थे। इनके साथ कई और लड़कियां भी जुड़ी हुई हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शोक जताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी के निधन समाचार से मन को अत्यंत पीड़ा पहुँची है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को शांति और परिवार व समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य संबल प्रदान करें.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में 15 मई की शाम शहर की 6 टंकियों से पानी सप्लाई नहीं होगी। भाठागांव स्थित 47.5 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट के पुराने प्लांट की रॉ वॉटर पाइपलाइन को नई 80 एमएलडी रॉ वाटर पाइपलाइन से इंटरकनेक्शन का काम किया जाना है। इसके कारण बुधवार की सुबह पानी सप्लाई की जाएगी इसके बाद शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि, काम के दौरान 10 घंटे का शटडाउन रहेगा। काम पूरा होने के बाद 16 मई की सुबह से फिर से पानी की सप्लाई शुरू होगी।
निगम अधिकारियों ने बताया कि, पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन के कारण बैरन बाजार पुरानी टंकी, बैरन बाजार नई पानी टंकी, देवेन्द्र नगर नई और पुरानी पानी टंकी, संजय नगर और महापौर निवास स्थित टंकी से पानी की सप्लाई नहीं होगी। इससे करीब 50 हजार लोग प्रभावित होंगे। नगर निगम जल विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि, पाइप लाइन की मरम्मत के काम से शहर की लगभग सभी टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। हमारी कोशिश रहेगी कि समय से पहले काम को पूरा कर लिया जाए। इस दौरान पानी की ऑप्शनल सप्लाई जारी रहेगी। इसके लिए टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।