Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। देशभर में आज चौथे पर 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। आज यानी 13 मई को आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार , झारखंड, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर सीट पर मतदान जारी है। मध्यप्रदेश की भी 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं, 4 जून को मतो की गणना होगी। इधर छत्तीसगढ़ में मतदान पूर्ण होने के बाद भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। डिप्टी सीएम के 4 जून के बाद कांग्रेसी ढूंढे नहीं मिलेंगे वाले बयान पर कांग्रेस के दिग्गज बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वहीं अब साव के बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बयान सामने आया है। शिव डहरिया ने कहा, कि डिप्टी सीएम अरुण साव मुगालते में हैं। सत्ता के दम में चुनाव लड़ अनर्गल बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में BJP नेता धरातल में बात करें।

panchayattantra24.-रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में एक युवा कारोबारी ने सुसाइड कर लिया है. इस मामले पर डिप्टी सीएम साव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि महादेव एप के मामले में लगातार जांच हो रही है. विषय यही थे कि पूर्ववर्ती सरकार के संरक्षण में ये अवैध कारोबार फला-फूला. लोग इस चक्र में पड़कर आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हुए. सरकार इसको लेकर गंभीर हैं. इसके साथ ही उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है.
देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 96 सीटों पर मतदान जारी है. मतदान पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज देश में चौथे कारण के लिए मतदान हो रहा है. मतदान में स्पष्ट रूप से उत्साह दिख रहा है. जो मतदाताओं का उत्साह और रुझान है वो प्रो इनकमबैंसी का रुझान है. लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने घरों से निकल रहे हैं. भूपेश बघेल के रायबरेली दौरे पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है. कांग्रेस इतनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. लेकिन कांग्रेसी केवल रायबरेली जा रहे हैं. रायबरेली की जनता सवाल पूछ रही कि सांसद निधि का पैसा सोनिया गांधी ने किधर लगाया ? कई ऐसे घटनाएं हुए किसी के दुखों को बांटने के लिए नहीं गए. जो परिवार के दुख में खड़े नहीं हुए आज उनसे जनता पूछ रही हैं कि अब तक वे कहा थे? उड़ीसा में हुई छग की तारीफ पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि लगातार देश में कांग्रेस के नेताओं ने छग के मॉडल को प्रस्तुत किया. लेकिन एक भी जनता लाभान्वित नहीं हुई. जानता त्रस्त और परेशान थी. इसलिए कांग्रेस यहां से बेदखल हुई. आज चर्चा साय सरकार के कामों की हो रही है.

panchayattantra24.-रायपुर। तीन चरणों का चुनाव निपटने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता अब पड़ोसी ओडिशा,झारखंड में प्रचार करने भेजे जा रहे हैं। वैसे सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सभाएं शुरू हो चुकी है।
इनके अलावा शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ,प्रेम प्रकाश पांडे, शिवरतन शर्मा साथियों के साथ आज संबलपुर गए है। यहां से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रत्याशी हैं। वहीं केदार गुप्ता के नेतृत्व में दूसरा दल झारखण्ड जा रहा । इन दोनों ही पड़ोसी राज्यों में छत्तीसगढ़ के नेताओं का अच्छा खासा प्रभाव है।

panchayattantra24-रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. लम्बे समय से पुलिस भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका हैं. क्योंकि छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में जल्द ही 15 सौ से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। आचार संहिता के हटते ही इसका प्रोसेस शुरू हो जायेगा। ये भर्तियां कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पदों पर की जाएगी।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का पूरा फोकस राज्य में सायबर क्राइम को कम करना है। इसी को देखते हुये जगदलपुर, जशपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, कवर्धा, कोरबा, में नये सायबर थाने खोले जाएंगे। इन थानों में नई भर्तियां की जाएगी। यही नहीं छत्तीसगढ़ पुलिस अश्व वाहनी में भी 50 से अधिक पदों पर नई भर्तियां निकाली जाने की चर्चा है।

panchayattantra24-रायपुर। पीएससी की जांच को लेकर कांग्रेस के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है।छत्तीसगढ़ के युवा भाई-बहनों के साथ धोखा किया गया है। बीजेपी ने सरकार बनते ही सीबीआई जांच का निर्णय लिया। सीबीआई जांच की प्रक्रिया चल रही है। कई लोग घबराए हुए हैं, कई लोग भाग रहे हैं। जो भी इसका जिम्मेदार है, उसे जवाब देना होगा।
ओडिशा दौर को लेकर का कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देश के अनुसार कार्य करती है। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग लोकसभा सीटों को लेकर परिश्रम किया गया। अब ओडिशा में संगठन के निर्देश अनुसार जिम्मेदारी पूरा करेंगे। अब दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे पूरा करने का टारगेट है।
कैबिनेट में बदलाव को लेकर कांग्रेस के बयान पर ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नाव है। विपक्ष का दर्जा प्राप्त करने में भी कामयाब नहीं है। बीजेपी में पद नहीं, दायित्व होता है। कांग्रेस के 5 सालों में जय-वीरू में नहीं बन पाई। कांग्रेस का दूसरों पर सवाल उठाना हास्यास्पद है।
सीएम विष्णु देव साय ने जताया आभार

panchayattantra24-रायपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शरमा ने ओडिशा में चुनाव प्रचार के दौरान मंच से विष्णु सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जम कर तारीफ की है। शरमा ने ओडिशा में भाजपा सरकार बनने पर इसे लागू करने की भी बात कही है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिमंत बिश्वा शरमा का आभार प्रकट किया है।
सीएम विष्णु देव साय ने हिमंत बिश्वा शरमा का आभार जताते हुए अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- ”धन्यवाद हिमंता जी। हमारा यह सौभाग्य है कि ‘मोदी गारंटी’ को अच्छी नीयत के साथ पूरा करते रहने के कारण छत्तीसगढ़ आज भरोसे का पर्याय बन गया है। प्रदेश में पिछली सरकार ने भरोसे का जो संकट पैदा किया था, उससे उबर कर छत्तीसगढ़ ने विश्वास की एक नयी कहानी लिखी है। निस्संदेह आपकी शुभकामना से प्रदेश में विश्वास और विकास की यह डोर और अधिक मजबूत होगी। पुनः धन्यवाद”।

panchayattantra24-रायपुर। गुरुवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही असफल परीक्षार्थियों को धैर्य रखने और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, परीक्षाफल केवल हमारे प्रयासों का प्रतिबिंब मात्र है. यह हमारी क्षमता या बुद्धिमत्ता का पूर्ण माप नहीं है। यह हमें समझने में मदद करता है कि हमने कितना अच्छा प्रदर्शन किया, किन क्षेत्रों में हम मजबूत हैं और किनमें सुधार की आवश्यकता है। वास्तविक जीवन में सफलता कठिन परिश्रम, लगन, दृढ़ता और अनुकूलन क्षमता से प्राप्त होती है। जिन परीक्षार्थियों को किसी कारणवश सफलता नहीं मिली उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। असफलता हमें पूर्ण विश्वास के साथ अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है। आप सभी अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें, सीखते रहें, और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। यही सच्ची सफलता की कुंजी है।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, वो ईश्वर से कामना करते हैं कि, सभी परीक्षार्थी अपने जीवन में मनवांछित सफलता प्राप्त करें।
इस वर्ष 10 वीं में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमे 79.35 फ़ीसदी बालिका और 71.12 फ़ीसदी बालक उत्तीर्ण हुए । जबकि 12वीं में 80.74 फ़ीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमें 83.72 प्रतिशत बालिका और 76.91 प्रतिशत बालक शामिल है।

panchayattantra24-रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल का इंतजार आज खत्म गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के कुल 6 लाख से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष 2 से 23 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CGBSE Result 2024 LIVE) आज यानी बृहस्पतिवार, 9 मई 2024 को दोपहर 12.30 बजे घोषित कर दिए गए है। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in और छत्तीसगढ़ के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर एक्टिव Link से देख सकते है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जशपुर की सिरमन ने 99.50 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में अपना पहला स्थान बनाया है। वहीं महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12वीं बोर्ड में 97.40 प्रतिशत अंको के साथ पूरे स्टेट में टाॅप किया है। इसी तरह 10वीं बोर्ड में जहां दूसरे नंबर पर गरियाबंद की होनिशा को 98.83 प्रतिशत और जशपुर के श्रेयांश कुमार ने 98.33 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान 10वीं बोर्ड में बनाया है। 10वीं बोर्ड का परिणाम इस बार 80.74 प्रतिशत रहा है।

panchayattantra24-रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरव की बात है कि प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर की हर्षा साहू नेशनल कराते चैम्पियनशिप में महिला कोच के लिए चयनित हो गई है। यह चैम्पियनशिप उत्तराखंड के देहरादून में 8 मई से 12मई 2024 तक मल्टीपर्पस हाल में आयोजित है, यह प्रतियोगिता कैडेट, जूनियर, under-21और सीनियर कैटेगिरी में हो रही है, जिसमे महिला कोच के रूप में रायपुर शहर की कराते हर्षा साहू का चयन किया गया है। रायपुर कराटे एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष व अवाम प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्षा को अपनी शुभकामना दी है।

panchayattantra24-रायपुर। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर कल यानि गुरूवार 9 मई को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी करेंगे, शिक्षा मंडल रायपुर ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
आपकोे बता दे कि दोपहर 12ः30 बजें सीजी बोर्ड परीक्षा के परिणाम मण्डल की वेबसाईट पर जारी कर दिया जायेगा। जिसे परीक्षार्थी आसानी से माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के आधिकारिक वेबसाइट में https://cgbse.nic.in/ देख सकेंगे।