Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर के सचिव श्रीमती अलका दानी द्वारा आज छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर आयोजित वर्ष 2024 का मुख्य परीक्षा परिणाम विद्यामण्डलम् कार्यालय में घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम 96.35 प्रतिशत रहा। जिसमें कुल 3 हजार 504 परीक्षार्थी (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) शामिल हैं, जिसमें बालक 2 हजार 90 एवं बालिकाएं 1 हजार 414 हैं। वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में कुल 41 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे जिसमें (9वीं से 12वीं) में 3 हजार 196 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें बालक 1 हजार 891 और बालिकाएं 1 हजार 305 उत्तीर्ण हुए।
कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) का परीक्षा परिणाम 98.48 प्रतिशत रहा जिसमें कक्षा (10वीं) में दर्ज संख्या 801 (बालक 503, बालिकाएं 298) था जिसमें परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थीयों की संख्या 777 (बालक 486, बालिकाएं 291) परीक्षा में उर्तीण रहे। 470 बालक-बालिकाएं प्रथम स्थान मिला एवं 284 बालक-बालिकाएं द्वितीय स्थान पर रहे तथा 23 बालक-बालिकाएं तृतीय स्थान पर रहे तथा 7 परीक्षार्थी पूरक आएं एवं 5 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे। प्रावीण्य सूची में गोस्वामी रामरतन संस्कृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जर्वे जांजगीर-चांपा की छात्रा चंद्रभागा कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

panchayattantra24.-रायपुर। महापौर एजाज ढेबर के बयान पर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। महापौर के बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि एजाज ढेबर का इस्तीफा मांगा। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जिम्मेदारी से ना भागे एजाज ढेबर। वहीं डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि 5 साल जनता के साथ कैसा अन्याय किया? निर्वाचित जनप्रतिनिधि का यह बयान निंदनीय है। बता दें कि महापौर एजाज ढेबर ने सफाई व्यवस्था को लेकर यह बयान दिया था। प्रधानमंत्री को भी नगर निगम में बिठा दें तो भी यह समस्या खत्म नहीं होगी।
दरअसल, महापौर ने बीते दिनों अपने बयान में नगर निगम की समस्याओं को लेकर कहा था कि अगर यहां पीएम मोदी को भी बैठा दें तो भी यहां परेशानी बनी रहेगी। पानी साफ सफाई और बिजली ये समस्या अनवरत रहेगी। इसे कभी कोई खत्म नहीं कर सकता है। अगर नगर निगम की समस्या खत्म हो गई तो ये विभाग ही खत्म हो जाएगा। जन्म से लेकर मरन् तक ये नगर निगम काम करता है। बता दें कि महापौर ने इन समस्याओं को लेकर दावा किया।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी विधायक अनुज शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। X में साय ने लिखा, सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं धरसींवा के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। रमन सिंह का ट्वीट – धरसींवा विधायक, लोक कलाकार पद्मश्री@anujsharmacgजी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आप सदैव स्वस्थ रहें और सतत् छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा में समर्पित रहें ऐसी कामना करता हूँ।
मंदिर में पूरा अर्चना – जय मां महामाया देवी की… आज जन्मदिन के अवसर पर रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन मंदिर में मां महामाया देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
panchayattantra24.-रायपुर। सीमेंट उद्योग में समान काम समान वेतन की मांग को लेकर बड़ी संख्या में श्रमिक उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के बंगले पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी. इसके पहले भी श्रमिक मंत्री देवांगन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप चुके हैं. श्रमिकों ने बताया कि रायपुर एवं बलौदाबाजार के अंतर्गत लगभग 8 सीमेंट उद्योग हैं. इन सीमेंट उद्योगों में ठेका श्रमिकों एवं नियमित सीमेंट बेजबोर्ड के श्रमिकों के वेतन में भारी अंतर है. ठेका श्रमिक एवं सीमेंट बेजबोर्ड श्रमिकों को एक समान काम के लिए नियोजित किया गया है इसलिए ठेका श्रमिकों को भी नियमित बेजबोर्ड श्रमिकों के समान वेतन एवं सुविधां मिलना चाहिए. श्रमिकों ने कहा, लाइमस्टोन माइंस में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों एवं फैक्ट्री के अंदर कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों के न्यूनतम मजदूरी दर में भी भारी अंतर है, जबकि माइनिंग एवं फैक्ट्री दोनों सीमेंट निर्माण की प्रकिया में ही संचालित हो रहे हैं इसलिए लाइमस्टोन माइंस एवं सीमेंट फैक्ट्री के अंदर कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों का न्यूनतम मजदूरी दर एक समान होना चाहिए.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और रायबरेली के ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने रायबरेली लोकसभा में लगातार पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रायबरेली के बथुआ में उन्होंने बड़ा दावा किया है, वहां की जनता से बात करते हुए बघेल ने कहा कि रायबरेली से सांसद नहीं, जनता PM चुनने जा रही है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के लोग सिर्फ़ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी जी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को पूरा हो गया था, जिसके बाद से भूपेश बघेल लगातार रायबरेली लोकसभा सीट में जमकर चुनाव प्रचार करते नज़र आ रहे हैं। रायबरेली में राहुल गांधी के चुनाव संचालन की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही संभाले हुए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने ओडिशा के बाद अब उत्तर प्रदेश की तरफ रुख कर लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीनियर कांग्रेस नेता लगातार चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली जा रहे हैं। अब तक 6 विधायकों समेत करीब दर्जनभर से अधिक वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा संभाला है। हालांकि अन्य सीटों में छत्तीसगढ़ के चुनिंदा नेताओं को ही जिम्मेदारी दी गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आगे देश में अगर प्रधानमंत्री बनने की बात होगी तो हमारे नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे. इंडिया गठबंधन में वो सर्वमान्य हैं, आगे भी रहेंगे और वहीं प्रधानमंत्री बनेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री के बयान कि मैं हिंदू-मुस्लिम करूंगा तो सार्वजनिक जीवन में नहीं रहूंगा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी तक तो मोदीजी यही करते आए हैं. मोदीजी बड़े खिलाड़ी, उन्हें पता है कि इमोशनल चुनाव खेलते हैं, पर इस बार अब कोई हथियार नहीं काम करेगा. वो मुद्दों पर नहीं, इमोशनल कार्ड खेलते हैं, लेकिन जनता इस पर नहीं आएगी. पीसीसी चीफ ने कहा कि आज देश में स्थिति अलग है. आज न मंगल सूत्र, ना मंदिर-मस्जिद और न ही मुसलमान काम आ रहा है. सब तुरुप का पत्ता काम नहीं आ रहा. हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा था, मैने भी कहा था वो जनता को इमोशनल न कर दें, रो न दें. अब दो हथियार और बचे, एक दंडवत न कर दे, और दूसरा मंच पर चलते-चलते जानबूझकर गिर ना जाएं.

panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 25 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह अंबुजा मॉल में आयोजित किया जा रहा है जिसका आज पोस्टर विमोचन शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल द्वारा किया गया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया एक सौ पचास बच्चो को चयन करके सम्मानित किया जाएगा। क्लास नौवी से बारवी क्लास के बच्चे जिनका परसेंटेज अस्सी से ऊपर है उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
प्रतिभा सम्मान को मैनेज के लिए अनिल और महिला विंग की टीम गठित की गई है। जिसमे मुख्य रूप से राशि बलवानी,जूही दरयानी,लक्ष्मी चंचलानी,कशिश खेमानी,दीपिका जेठानी,सोनिया निंज्यानी,मानसी कुकरेजा के द्वारा चयन किया जाएगा। इस आयोजन में मोटिवेशनल स्पीकर शिक्षा विद डॉ जवाहर सूर्यशेट्टी, डॉ संदीप गांधी,मुकेश शाह, अलकक्षेंद्र मोगरे बच्चो को आगे अपना कैरियर कैसे चुने उसके टिप्स देंगे। साथ में अलग अलग कॉलेज की टीम भी रहेगी। जो बच्चो की काउंसिलिंग करके आगे क्या कोर्स चुने उसका गाइडेंस करेंगे। इस आयोजन में मुख्य रूप से विक्की लोहाना,सचिन मेघानी,सुनील कुकरेजा,प्रणीत सुंदरानी,नितिन कृष्णानी,चंदन जैसिंघ अपनी भूमिका निभा रहे है।
panchayattantra24.-रायपुर। देश में 3 नए क्रिमिनल कानून लागू होने वाले हैं। 1 जुलाई से ये कानून IPC-CRPC की जगह लेंगे। इन कानूनों के लागू होने के बाद हत्या के आरोपी पर धारा 302 की जगह 101 लगेगी। ठग के आरोपियों को 420 की जगह अब 316 का आरोपी कहा जाएगा। इसके साथ ही रेप के दोषी को फांसी और गैंग रेप दोषी को मरते दम तक जेल की सजा। इसके अलावा 7 साल से ज्यादा की सजा वाले अपराधों पर फॉरेंसिक टीम का घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल करनी जरूरी होगी।
इन कानूनों को लेकर मंगलवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय और पत्र सूचना विभाग ने चर्चा का आयोजन किया गया था, जिसमें क्राइम और लीगल क्षेत्र से जुड़े लोगों से चर्चा की गई। इस चर्चा में बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला भी शामिल हुए थे। शुक्ला ने इन कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत की न्याय व्यवस्था 150 साल पुराने अंग्रेजों के जमाने के कानूनों से निकलकर नए भारत के नए कानूनों के अनुसार चलेगी। इन कानून का मकसद व्यक्ति को सजा देने के बजाय न्याय देना है। इन नए कानून में आधुनिक जमाने में हो रहे साइबर अपराध को ज्यादा बेहतर ढंग से जोड़ा गया है। इसके अलावा पुलिस के काम करने के प्रोसेस को ज्यादा पारदर्शी किया गया है।
केंद्र सरकार ने हाल ही में तीन कानून संसद के शीत कालीन सत्र में पारित किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 दिसंबर को कानूनों को अपनी सहमति दे दी। नए कानून भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। ये तीन नए कानून क्रिमिनल जस्टिस कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) को अधिसूचना के बाद एक जुलाई से पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद नए कानूनों के तहत ही पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। बस यात्रा करने वाले यात्रियों को रायपुर के भाठागांव स्थित बस स्टैंड में ठहरने की सुविधा जल्द मिलने वाली है. इससे दूर-दराज से रायपुर आने वालों को रुकने में कोई परेशानी नहीं होगी. बस से यात्रा करने वालों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए भाठागांव बस स्टैंड में गेस्ट हाउस तैयार किया जा रहा है. मंगलवार को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी मौजूद रहे. अधिकारियों को गेस्ट हाउस का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. बस स्टैंड से न केवल प्रदेश के दूर-दराज के जिलों के लिए बल्कि दूसरे प्रदेशों के लिए भी बसें चला करती हैं.
panchayattantra24.-रायपुर। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन प्रदेश के स्थानीय बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले इसके लिए मिशन मोड पर जुट गए हैं. मंत्री देवांगन ने विभागीय सचिव से प्रदेश भर के उद्योगों में स्थानीय और बाहरी लोगों कितने अनुपात में रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी मांगी है. गौरतलब है की एक दिन पूर्व ही उद्योग मंत्री देवांगन ने कोरबा जिले में संचालित सार्वजनिक उपक्रमों को पत्र लिखकर बाहरी और स्थानीय लोगों को दिए गए रोजगार की जानकारी 7 दिन में तलब की थी. अब मंत्री ने विभागीय सचिव को निर्देश जारी किया है.
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि विधानसभा सत्र में कई विधायकों के साथ–साथ सामान्य जनसंपर्क के दौरान यह बात साने आई है कि विभिन्न उद्योगों में औद्योगिक नीति 2019–24 के प्रावधानों के विपरीत अनुपातिक दृष्टिकोण से स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर कम उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि आर्थिक निवेश प्रोत्साहन के लिए अकुशल श्रेणी में न्यूनतम 100 फीसदी, कुशल श्रेणी में न्यूनतम 70 फीसदी और प्रबंधकीय श्रेणी में न्यूनतम 40 फ़ीसदी रोजगार दिए जाने का प्रावधान है. मंत्री देवांगन ने जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश में संचालित होने वाले उद्योगों में अलग अलग श्रेणियों में राज्य के स्थानीय और अन्य राज्यों के श्रमिकों को उपलब्ध कराए गए रोजगार की जानकारी तलब की है.