Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, भारत के उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र की प्रगति में आपकी भूमिका लगातार हम सभी का मार्गदर्शन करती है। मां महामाया से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। जगदीप धनखड़ राजस्थान के ही नहीं, वरन देश के अग्रणी वकीलों में शुमार रहे हैं। बार कौंसिल आफ राजस्थान के विभिन्न पदों पर रहने वाले धनखड़ ने साल 1989 में राजनीति में प्रवेश किया। पहली बार झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से सांसद निर्वाचित हुए। 1990 में वह देश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री बने। इसके बाद अजमेर जिले की किशनगढ़ से वह विधायक निर्वाचित हुए। भाजपा ने साल 2019 में जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया था। जाट समाज से आने वाले धनखड़ के दो और भाई हैं, जिनमें से एक कांग्रेस के नेता हैं, जबकि दूसरे बिजनेस मैन।

panchayattantra24.-रायपुर। देर शाम ओडिशा दौरे से लौटे सीएम विष्णुदेव साय ने पुलिस लाइन हैलीपैड पर एक नन्हीं बच्ची से मुलाकात की. इस पल को सीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ साझा किया है. सीएम साय ने ट्वीटर पर लिखा है कि उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी, उस नन्हीं सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी. साय ने लिखा है आज शाम ढले ओडिशा से तीन जन सभाओं के बाद रायपुर के पुलिस हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा तो नन्हीं सी बच्ची “इनाया” से मुलाकात हो गई. सुनहरी धूप सी खिली बच्ची को कौतूहल से हेलीकाप्टर निहारता देखकर खुद को उसके पास जाने से न रोक सका. तुतलाती जुबान से उसके मुख से निकले मिश्री जैसे शब्दों ने तो जैसे दिनभर की थकान को ही परे धकेल दिया. हालांकि देर शाम होने की वजह से हेलीकाप्टर में उड़ने की उसकी इच्छा तो पूरी न कर सका पर बिटिया से इसका वादा जरूर किया है. बाल मनुहार के साथ यह आत्मीय पल आप सभी के संग साझा करते हुए वात्सल्य से भरा महसूस कर रहा हूं.

panchayattantra24.-रायपुर/बीरमित्रपुर/राजगांगपुर/सुंदरगढ़। ओडिशा में भाजपा ने जो घोषणा पत्र बनाया है उसमें प्रदेशवासियों के हित के लिए बहुत कुछ है। भाजपा सरकार बनने पर यहाँ किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी, हमारी माताओं को पचास हजार रुपए का वाउचर मिलेगा। बुजुर्ग, दिव्यांग और बुनकरों को तीन हजार रूपया भत्ता मिलेगा। छोटा-मोटा काम करके अपना जीवन-यापन करने वाले लोगों को हमारी सरकार पचास रुपए का लोन देगी। ओडिशा की पच्चीस लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाया जाएगा। यहाँ के पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। यहां पंद्रह लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे। इसलिए आने वाले चार जून को बीजेडी सरकार का एक्सपायरी डेट है और दस जून को यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सुंदरगढ़ लोकसभा के बीरमित्रपुर, राजगांगपुर और सुंदरगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।
डबल इंजन की सरकार मतलब – विकास
श्री साय ने ओडिशा की जनता को डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाएं और कहा कि मात्र 4 महीने में उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि देने की बात भी कही। ओडिशा की जनता से भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का आग्रह किया।
विकास से कोसो दूर है ओडिशा
बीजेडी सरकार को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि यहां चौबीस वर्षों से नवीन पटनायक की सरकार है, मगर दुर्भाग्य कि चौबीस वर्षों में वे ओड़िया नहीं सीख पाए। तो वो ओडिशा के लोगों की तकलीफ को कैसे समझेंगे। लोग कहते हैं कि ओडिशा की सरकार को नवीन बाबू नहीं कोई दूसरा आदमी चला रहा है। यह बड़ी विचित्र बात है। उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम आदमी को न मिलने का आरोप लगाया और कहा बीजेडी सरकार ने केंद्र की योजना का नाम बदलकर बीजू स्वास्थ्य योजना कर दिया। लेकिन राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल में इसका लाभ गरीबों को नहीं मिलता है। यह दुर्भाग्यजनक है।
मोदी का कोई विकल्प नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव है। मोदी जी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए गरीबों की पीड़ा उन्हें अच्छे से पता है। नरेंद्र मोदी जी देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी चिंता करते हैं। प्रतिदिन 18 घंटे काम करते हैं। 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने गरीबों को गैस सिलेंडर देने, पक्के घर देने, स्वच्छ पानी, मुफ्त उपचार की सुविधा, बैंक खाता खुलवाने से लेकर शौचालय बनवाने का काम किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने, जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के साथ देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का काम पिछले दस साल में मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है। श्री साय ने कहा कि मोदी जी ने पिछले दस वर्षों में देश को आर्थिक क्षेत्र में जो ग्यारहवें नंबर पर था उसे पांचवें नंबर पर लाकर खड़ा किया। आने वाले पांच वर्षों में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है। इसलिए हमें तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।
जुएल ओरांव के लिए सीएम साय कर रहे कड़ी मेहनत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने तूफानी दौरे के अंतर्गत आज ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा में तीन जनसभाओं को सम्बोधित किया। इससे पहले कल उन्होंने सुंदरगढ़ के बालीसंकरा में सभा लेकर जुएल ओरांव के लिए वोट मांगे। श्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब जुएल भाई आदिम जाति कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री थे, तब उन्होंने मुझे मेरे क्षेत्र के विकास के लिए बहुत पैसा दिया। जुएल भाई कहते थे कि जितना पैसा चाहिए तुम ले जाओ विष्णु, आदिवासियों का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने जनता से जुएल ओरांव को छठवीं बार जिताने का आग्रह किया। जिससे कि सुंदरगढ़ लोकसभा के विकास को और अधिक गति मिले।
आदिवासियों का असली सम्मान भाजपा में
विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आपके ओडिशा के बेटे जुएल ओरांव इस मंत्रालय के दो बार मंत्री बने। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी किसान का बेटा मुख्यमंत्री है और देश के सर्वोच्च पद पर ओडिशा के आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी विराजमान हैं। इससे बड़ा आदिवासियों के लिए सम्मान क्या हो सकता है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र है, सभी वर्गों का सम्मान है।

panchayattantra24.-रायपुर/ओडिशा। बीजेपी नेता छगन लाल मूंदड़ा ने झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी टंकधर तिरपाठी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। बता दें कि छग बीजेपी के कई नेता ओड़िशा में 1 हफ्ते से चुनाव प्रचार कर रहे है। मंत्री से लेकर विधायक और पूर्व सांसद वहां लगातार बैठक लेकर हर विस क्षेत्र में बीजेपी के लिए वोट मांग रहे है। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे है। मोदी के कामकाज के बारे में अपनी बात रख रहे है। वही नेताओं का दावा है कि 2024 में ओडिशा में बीजेपी की सरकार बन रही है। BJD सरकार पर भी हमलावर साबित हो रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। नक्सली इनकाउंटर पर कांग्रेस के सवाल खड़ा करने पर भाजपा सांसद सुनील सोनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक नामी नक्सलियों को पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को ढेर किया है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि आपकी कितनी नक्सलियों से दोस्ती है कौन कौन फर्जी है उनकी लिस्ट दे दें। नक्सलियों से अगर आपकी बहुत अच्छी दोस्ती है, पहचान है, तो बताएं कौन असली है और कौन नकली? उनके कमांडर स्वीकार कर रहे हैं और आप सवाल खड़ा कर रहे हैं। सेना, पुलिस और सुरक्षा बल की कार्यवाही पर सवाल उठाना इनकी फितरत में है। इनका यह कहना कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से नक्सली वारदात बढ़ी है। साबित करता है कि इनसे इनका कैसा रिश्ता है।
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति के साथ क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कराने के बहाने 30 लाख रुपए की ठगी हो गई है। आरोपियों ने युवक को पैसे में हर महीने 10 प्रतिशत लाभ देने का झांसा दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने कई किस्तों में बैंक से रुपए ट्रांसफर कर दिए। ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। इस मामले में सुशांत कुमार ने मुजगहन थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात कोलकाता में अमित कुमार थापा नाम के व्यक्ति से हुई थी। अमित ने वेद प्रकाश और राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर क्रिप्टो करेंसी में बिजनेस करने का प्लान दिखाया। उन्होंने बताया कि मयूर कुमार रजनीकांत और विजय कुमार राठौर सूरत गुजरात में ई कॉमर्स कंपनी चलाते हैं।
आरोपियों ने सुशांत को कहा कि इस कंपनी में इन्वेस्ट करने से हर महीने 10 प्रतिशत लाभ भी मिलेगा। जिसके बाद लालच में आकर पीड़ित ने 31 जुलाई 2022 को 5 लाख रुपए उसके बाद ढाई लाख, 2 लाख, 50 हजार जैसे अलग-अलग किस्तों में करीब 30 लाख रुपए पीड़ित ने आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के मुताबिक, इसमें से करीब 8-9 लाख रुपए कैश में भी जमा कराए गए। इस मामले में सुशांत ने जब अमित थापा से पैसे वापस मांगे। तो वह आज कल कहकर टालमटोल करने लगा। जब पीड़ित ने उस कंपनी के बारे में जानकारी ली तो उसे पता चला कि वह कंपनी बंद हो चुकी है। उसे किसी अन्य कंपनी के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस थाने में जाकर FIR दर्ज करवाई।

panchayattantra24.-रायपुर/ओड़िशा। बगडेगा में सीएम विष्णुदेव साय ने जनसभा की। ऐसे विषयों को राजनीति से ऊपर उठकर देखे विपक्ष नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुःखद बताया है। साय ने कहा कि कांग्रेस को इन सब विषयों को राजनीती से ऊपर उठकर देखना चाहिए।पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार जब 29 नक्सली मारे गए, तब कांग्रेस और विपक्ष के लोग इस घटना को नकली बता रहे थे, जबकि स्वयं नक्सलियों ने 29 लोगों का लिस्ट जारी किया। ये बहुत ही दुःख की बात है। अब इन लोगों को क्या कहें, ये लोग तो सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा करने वाले लोग हैं। उनसे मेरा यह आग्रह है कि इन सब विषयों को राजनीती से ऊपर उठकर देखें। मुठभेड़ को कांग्रेस द्वारा फर्जी कहे जाने पर इसका खंडन करते हुए सीएम साय ने कहा कि लगातार हमारे जवानों को सफलता मिल रही है। उन्होंने पुनर्वास नीति पर कहा कि हमारी पुनर्वास नीति के कारण नक्सली आत्मसर्पण भी कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि इस नीति में और नया बेहतर हो सकता है, साथ ही नई पुनर्वास नीति लाने पर विचार किया जा रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भगोड़ी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का गुर्गा रोशन चंद्राकर वसूली के लिए अपने आप को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का रिश्तेदार बताता था, साथ ही रामगोपाल अग्रवाल के नाम से राइसमिलरों से वसूली करता था। जो पैसा नहीं देता ता उसका भुगतान रोक देता था। रोशन चंद्राकर राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष की जगह जागीरदार की तरह लेव्ही वसूली करने लगा था। जिसका कोई हिसाब किताब नहीं था।अब भगौड़ा रामगोपाल अग्रवाल (छग कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष) भी पकड़ में आएगा। रोशन की गिरफ्तारी के बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ के कस्टम राइस मिलिंग घोटाले में गुरुवार को ईडी ने राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। रोशन की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है। उन्हें रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की रिमांड पर सौंपा गया है।
ईडी की ओर से सुनवाई के दौरान रोशन चंद्राकार की 14 दिन की रिमांड मांगी थी। मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी। 140 करोड़ के कस्टम राइस मिलिंग घोटाले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 30 अप्रैल को ईडी ने मार्कफेड के पूर्व एसडी मनोज सोनी को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर लेवी वसूलते और अफसरों को जानकारी देते। जिनसे रुपए नहीं मिलते उनका भुगतान रोक दिया जाता। कारोबारियों के अनुसार, अफसरों को हर काम का पैसा देना पड़ता था। कारोबारियों के अनुसार, मनोज सोनी, रोशन चंद्राकर और उनके सहयोगियों का खेल 2 साल से चल रहा था। इसके लिए पूरी टीम बनाई गई थी। टीम में मॉर्कफेड के अफसर और छत्तीसगढ़ स्टेट मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल थे। आरोप है कि कस्टम मिलिंग, डीओ काटने, मोटे धान को पतला करने, पतले धान को मोटा करने, स्नष्टढ्ढ को नान में कंवर्ट करने का पैसा लिया जाता था।
ईडी की जांच में ये पाया गया कि, तत्कालीन जिला मार्केटिंग ऑफिसर प्रीतिका पूजा केरकेट्टा को मनोज सोनी ने रोशन चंद्राकर के माध्यम से निर्देश दिया था। इसमें कहा गया था कि उन्हीं राइस मिलर्स के बिल का भुगतान किया जाना है, जिन्होंने वसूली की राशि रोशन चंद्राकर को दे दी है। किन राइस मिलर्स को भुगतान किया जाना है, इसकी जानकारी संबंधित जिले के राइस मिलर्स एसोसिएशन के जरिए मिलती थी। रोशन चंद्राकर जिन मिलर्स की जानकारी प्रीतिका को देता थे, उनका भुगतान कर बाकी मिलर्स की राशि रोक दी जाती थी।
कस्टम मिलिंग मामले में हुई भ्रष्टाचार की जांच और मनोज सोनी की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने राइस मिलर्स को समंस जारी किया है। वहीं, एसोसिएशन से जुड़े कई लोगों ने श्वष्ठ दफ्तर पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराए हैं। पूछताछ में सहयोग नहीं करने और समंस के बाद भी नहीं आने वाले अधिकारियों और एसोसिएशन से जुड़े लोगों को जल्द ही श्वष्ठ गिरफ्तार कर सकती है। अक्टूबर 2023 को छापा मारा था ईडी की टीम ने 20 अक्टूबर 2023 को श्वष्ठ ने छापा मारा था। ईडी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा कि, 20-21 अक्टूबर को मार्कफेड के पूर्व एसडी, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स संगठन के कोषाध्यक्ष और कुछ सदस्यों, राइस मिलर्स और कस्टम मिलिंग से जुड़े लोगों के घर पर जांच की गई। चावल घोटाले से जुड़ी इस जांच में कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 1 करोड़ 6 लाख कैश मिला। श्वष्ठ ने इनकम टैक्स की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। इस जांच के बाद श्वष्ठ की स्थानीय टीम ने प्रतिवेदन दिया और उसके बाद एफआईआर हुई।
शिवरतन शर्मा ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा 6 मार्च 2023 को विधानसभा में बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कस्टम मिलिंग में प्रति टन 20 रुपए वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जो मिलर्स वसूली देते है, उनको ही भुगतान होता है। इसके बाद तत्कालीन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सबूत मांगा था और सदन में जमकर हंगामा हुआ था। छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ़्तार किया है। इस मामले में पहले इंकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई की थी। अब ईडी की एंट्री से कई और लोगों की मुसीबत बढ़ेगी। आरोप है कि एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर ने एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर प्रति क्विंटल 20 रुपये रिश्वत वसूली है। रकम मार्कफेड के जिला अधिकारी को दी गई है। उनके माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया। इस दौरान 140 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूल किया गया है। इस दौरान जिन्होंने रिश्वत दी एमडी ने उनके ही बिल का भुगतान किया। रिश्वत के तौर पर पैसे न देने वालों का भुगतान रोक दिया गया है।
कई लोगों के बिल का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के एमडी रहे मनोज सोनी को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया गया। अभी मनोज सोनी 28 मई तक जेल में है। मनोज से पूछताछ के बाद ईडी ने राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। ईडी को मनोज सोनी और रौशन के मोबाइल में मिले चैट, ट्रांजेक्शन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल के जात भाई होने का फायदा उठाया. पूरे घोटाले में. रोशन चंद्राकर से पूछताछ में और भी खुलासे होंगे. इस घोटाले में शामिल बड़े बड़े नेता और अफसरों की मुश्किलें बढ़ गई है. रोशन चंद्राकर से जितनी भी कड़ी जुड़ी हुई है इन सभी का पर्दाफाश होगा. श्वष्ठ ने रोशन चंद्राकर को रायपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड माँगा है।
5 दिन की रिमांड में भेजा गया कांग्रेस शासन काल में हुए डेढ़ सौ करोड़ के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि घोटाले की जांच कर रही ईडी ने एक राइस मिलर रौशन चंद्राकर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी ने उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है। राजधानी से लगे धमतरी जिले का निवासी रोशन मिलर्स एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष रहा है। मार्कफेड के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज सोनी से हुई पूछताछ के हवाले से जांच को आगे बढ़ाने मिलर को गिरफ्तार किया गया है। इस मिलर के यहां पिछले वर्ष इनकम टैक्स ने कार्रवाई की थी। उसके बाद से उसके विदेश भागने की खबरें आ रही थी। जांच एजेंसी के सूत्रों ने इससे पूछताछ के बाद मामले में तफ्तीश का दायरा बढऩे कि जानकारी दी है।

panchayattantra24.-रायपुर। शंकर नगर सेक्टर 1 एरिया रात भर अंधेरे में डूबा रहा. रात भर लंबे समय तक बिजली की आपूर्ति में बाधा होने से रहवासियों को रतजगा करना पड़ा. इसमें बिजली विभाग की टीम की बड़ी लापरवाही सामने आई है. कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर में लगने वाले टी और लग टूल्स नहीं मिला जिससे गर्मी के बीच रात भर परेशान को परेशान होना पड़ा. उसके बाद परेशान लोगों ने रात में ही मेंटेनेंस हेड शंकर नगर को कॉल किया. जिसके बाद मेंटेनेंस हेड मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों की क्लास ली. उसके बाद कहीं जाकर लगभग 4 घंटे बाद घरों में बिजली आई. यह मामला शंकर नगर बल उद्यान के पास लगे ट्रांसफार्मर का है.
मिली जानकारी के अनुसार, शंकर नगर बल उद्यान के पास लगे ट्रांसफार्मर में देर रात 12 बजे खराबी आने से पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई. गर्मी में अचानक गुल हुई बिजली के काफी देर बाद भी नहीं आने के बाद लोग परेशान हो गए और बिजली ऑफिस में शिकायत की. शिकायत के बाद एरिया में सुबह चार बजे तक सिर्फ FOC गाड़ी आती-जाती रही लेकिन कोई हल नहीं निकला. बिजली विभाग की टीम को को ट्रांसफार्मर में लगने वाले टी और लग टूल्स नहीं मिलने से इसका खामियाजा स्थानीय रहवासियों को भुगतना पड़ा. इससे परेशान लोगों ने मेंटेनेंस हेड शंकर नगर प्रशांत बंटी को रात में कॉल किया. मेंटेनेंस हेड ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों की रात तीन बजे क्लास ली.

panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने ओड़िशा में ऑटो की सवारी की. वे पूरी में चुनाव प्रचार कर रहे है। उन्होंने X पोस्ट में बताया कि पूरी की सड़कों पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संबित पात्रा जी के साथ ऑटो की सवारी करके जनमन को परखा। मैं दावे से कह सकता हूं। ओड़िशा में भाजपा आ रही है। संबित पात्रा सांसद और मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। देश की जनता मोदी जी का परिवार है और हम सब उस परिवार के सदस्य…भाजपा परिवार के हर सदस्य से जुड़ने का प्रयास कर रही है। नमो नमो