Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने विधायक भावना बोहरा की तारीफ करते ट्विटर पर लिखा, भावना जी आपका यह भागीरथी प्रयास निश्चित ही सराहनीय है। आपके इस नेक कार्य के लिए आपको साधुवाद। बता दें कि विधायक भावना बोहरा ने कवर्धा हादसे के मृतकों के बच्चों को गोद लेने की घोषणा की है। x पर विधायक भावना बोहरा ने कहा, बहुत ही भावुक व भारी मन से वनांचल क्षेत्र कुकदुर में सोमवार को हुए दुखद घटना में हताहत परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और संवेदना व्यक्त की। उनकी इस असहनीय पीड़ा को देखकर अत्यंत दुख हुआ। एक परिवार के सदस्य को खोने का दुख इस दुनिया का सबसे बड़ा दुख है। उनकी पीड़ा को कम करने और इस हादसे की वजह से जिन 24 बच्चों ने अपने परिजनों को खोया है, उन्हें गोद लेने व उनकी शिक्षा, रोजगार से विवाह तक कि जिम्मेदारी उठाने का मैनें निर्णय लिया है और इस निर्णय को पूरा करने के लिए मैं हमेशा एक अभिभावक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करती रहूंगी। ईश्वर उन सभी की दिवंगत आत्मा को शांति दे और उन्हें यह दुख सहने के लिए शक्ति प्रदान करे।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी से लगे अमलेश्वर में 27 मई से 2 जून तक हटकेश्वर शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है. यहां अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा होंगे. शिव महापुराण के आयोजक पवन खंडेलवाल ने बताया कि शिव महापुराण को लेकर आसपास के लोगों में खासा उत्साह है. दूसरी ओर अमलेश्वर कथा स्थल में आयोजकों ने कार्य विभाजन को लेकर बैठक बुलाई. जहां शिवभक्तों को पार्किंग, गेट, यातायात, भंडारा, लाइट आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई. कथा के दौरान यहां शिवभक्तों के लिए दिनभर भंडारे का आयोजन किया जाएगा. वहीं कार्यक्रम के लिए कई वालंटियर भी तैयार किए जा रहे, जहां हर हमेशा मुस्तैद रहेंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने समाज सुधारक राजा राम मोहन राय की जयंती पर नमन किया. उन्होंने X पर लिखा, भारतीय पुनर्जागरण के ‘जनक’, सती प्रथा एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों को लेकर समाज में अलख जगाने वाले, आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय जी की जयंती पर देश और समाज में दिए उनके अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए कोटिशः नमन. राजा राम मोहन रॉय के बारे में शायद ही ऐसा कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. इन्हें हम सभी आधुनिक भारत की नीव रखने वाले के रूप में भी जानते हैं. राजा राम मोहन रॉय का जन्म 22 मई 1772 में हुआ था. इनका जन्म पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के राधानगर गांव में हुआ था. दिमाग के मामले में राजा राम मोहन रॉय इतने तेज थे कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अरबी, संस्कृत, बांगला और पारसी जैसी कई भाषाएं सीख ली थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें रॉय ने अपनी शुरूआती दौर की पढ़ाई अपने गांव में ही हासिल की जबकि, आगे की पढाई पूरी करने के लिए उन्हें पटना भेज दिया गया.
काफी कम उम्र में सीखी कई भाषाएं जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि राजा राम मोहन रॉय ने महज 15 साल की उम्र में पारसी, अरबी, बांगला और संस्कृत भाषा सीख ली थी. आप इस बात से काफी आसानी से उनकी बुद्धि का अंदाजा लगा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें राजा राम मोहन रॉय एकेश्वरवाद के एक सशक्त समर्थक थे और इन्होने रूढ़िवादी हिंदू अनुष्ठानों और मूर्ती पूजा का त्याग बचपन से ही कर दिया था. वहीं, रॉय के पिता एक हिंदू ब्राह्मण थे.

panchayattantra24.-रायपुर। योगेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की आम सभा का निमंत्रण नहीं मिला था। योगेश अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 27 अप्रैल को चेंबर ऑफ कामर्स की आमसभा में संविधान का संशोधन किया गया जिस मैं मुख्य बिंदु यह थी की अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष का चुनाव कितनी बार भी लड़ा जा सकता है इतने बड़े संशोधन का संविधान पास कर दिया गया और वो भी मुठ्ठी भर लोगो को बुला कर जहा 200 लोग की बैठने की व्यस्था नही है, आप के द्वारा 25000 व्यापारियों गुमराह किया गया है।
मैं योगेश अग्रवाल पिछले 30 सालों से चैंबर की अनेकों पद पर कार्य कर चुका हूं एवं 3 वर्ष पूर्व मेरे द्वारा अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा गया था। वर्तमान अध्यक्ष चेंबर में जो आमसभा बुलाए उस मुझे पत्र नहीं मिला है यहां तक की मेरे साथियों (एकता पेनल) के पूरे प्रदेश में निर्वाचित उपाध्यक्ष और मंत्री को 3 साल किसी भी प्रकार की वैल्यू नहीं दी गई आप ने उन्हें चेंबर के किसी भी कार्यक्रम में नही बुलाया बलिक आप ने बेइजती की है उन के ऊपर अपने पेनल के लोगो को उन से बड़े पद पर मनोनित कर उन्हे बेइजत किया और एक नई उन को नीचा करने के लिए आप ने अपने पेनल नई बॉडी बना दी गई। आज वर्तमान अध्यक्ष एकता पेनल के पदाधिकारी के पास जाकर उसे पत्र की स्वीकृति मांग रहे हैं यह एक प्रकार का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। चेंबर के 60 साल के इतिहास में ये पहली बार लोकतंत्र की हत्या की गई है *मैं इस आम सभा का विरोध करता हूं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सली राज्य के रूप में होना मन को बेहद टीस देने वाला है। इस छवि को बदलना होगा। इसमें सरकार के अलावा राजनैतिक दल, मीडिया जगत और पूरे समाज यहां तक कि हर आम नागरिक को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है। “हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे” के सूत्र वाक्य को धारण कर मोदी जी की गारंटी पर काम करते हुए हम प्रदेश को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने तैयार हैं।
एक साक्षात्कार में यह कहते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मां कौशल्या की यह पावन धरती रत्नगर्भा है। यह धान का कटोरा कोयला, लौह अयस्क, डोलोमाइट, बॉक्साइट, चूना पत्थर और टिन के भंडार से भरा है। देश के खनिज उत्पादन में छत्तीसगढ़ महतारी का योगदान 21.09 प्रतिशत, लौह अयस्क में 17.61 प्रतिशत, चूना पत्थर में 11.70 प्रतिशत, बॉक्साइट में 3.57% जबकि टिन अयस्क में शत-प्रतिशत है। यहां उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण है। 2030 तक हम 300 मिलियन मतलब लगभग 30 करोड़ टन प्रतिवर्ष स्टील उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। कुछ वर्षों में हम देश के दूसरे सबसे बड़े स्टील उत्पादक राज्य होंगे। इसके बावजूद देश-विदेश में छत्तीसगढ़ को केवल नक्सली प्रभावित राज्य के रूप में पहचान मिलना ठीक नहीं है। यह पहचान हमें बदलना है।
साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के छोटे हिस्से में सिमटी नक्सल समस्या से हमारी डबल इंजन की सरकार मजबूती से लड़ रही है और हम इस के विरुद्ध लड़ाई में कामयाब होंगे। आने वाले 2 वर्षों में छत्तीसगढ़ को नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त करना हमारा लक्ष्य है, जो अवश्य पूरा होगा। साय ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि विपक्ष नक्सल उन्मूलन की राह में रोड़ा बनकर खड़ा हो गया है। कई बार वही कहता है जो नक्सली चाहते हैं। मीडिया हेडलाइंस में आने के लिए विपक्ष कुछ भी बोलने को तैयार खड़ा है, चाहे उससे प्रदेश का कितना भी नुकसान क्यों ना हो। यह ठीक नहीं है।
साय ने कहा कि ‘नियद नेल्लानार’ जैसी योजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास का सुखद एहसास करा रही है। यह योजना बेहद सफल रही है। तेंदूपत्ता का 5500 रुपये मूल्य आदिवासी वनवासियों का जीवन सरल करेगा। साय ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। खुद स्व. राजीव गांधी यह स्वीकार कर चुके थे कि उनकी सरकार से जनता के लिए भेजे गए एक रुपये में से पचासी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। भूपेश बघेल की सरकार ने भी यही किया। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस सरकार को उनके इन्हीं कर्मों की वजह से जनता ने रसातल में डुबो दिया।
साय ने कहा कि जनता और कार्यकर्ता की बदौलत ही आज उन्हें इस जगह से जनता के हितों के लिए काम करने का मौका मिला है। उनकी सरकार छत्तीसगढ़ के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है। मोदी की कुछ गारंटी पूरी हुई है और बाकी भी पूरी करेंगे। फिलहाल आचार संहिता लागू है। यह समाप्त होते ही सरकार का कामकाज गति पकड़ेगा। श्री साय ने कहा कि 2047 के छत्तीसगढ़ के लिए ठोस कार्य योजना पर काम चल रहा है। विकसित भारत में विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे अच्छी भागीदारी हो, यही उनकी सरकार का लक्ष्य है।

panchayattantra24.-रायपुर। कवर्धा के पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। गृहमंत्री विजय शर्मा उनके निवास स्थान पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपने ट्विटर में गृहमंत्री शर्मा ने लिखा परमात्मा उनके परिजनों को संबल दें। ॐ शांति बता दें कि रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा हुआ था। खड़े ट्रक से पुलिस की एक के बाद एक 3 गाड़ी टकरा गई। हादसे में एक आरक्षक की मौत और चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. मृतक आरक्षक की पहचान नेतराम धुर्वे के रूप में हुई। नेतराम धुर्वे की तैनाती पांडातराई थाना में थी। रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से आरक्षक घर लौट रहे थे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में आज 21 मई 2024 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि, आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।। भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लाक कांग्रेस के कार्यालयों में आतंकवाद विरोध दिवस के रूप मनाया गया तथा आतंकवाद विरोध के लिए प्रतिज्ञा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महमूद अली, रमेश राम महंत संहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर: लोकसभा चुनाव देश में चल रहा है। पांच चरणों की वोटिंग हो चुकी है, आखिरी के दो चरणों की वोटिंग होनी है। लिहाजा चुनाव आयोग अब मतगणना की तैयारी में पूरी तरह से जुट गया है। 4 जून को मतगणना पूरे देश में एक साथ कराई जाएगी, लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कई राज्यों में हुए हैं, लिहाजा सभी की काउंटिंग एक साथ होगी। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के भी 50 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी मतगणना के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में पर्यवेक्षक बनकर निगरानी करेंगे।
जिस अधिकारियों को मतगणना में ऑब्जर्वर बनाया गया है, उनमें… अविनाश चंपावत को नागालैंड, CR प्रसन्ना को उत्तरप्रदेश, भीम सिंह को दिल्ली, डॉ प्रियंका शुक्ला को तेलंगाना, कुलदीप शर्मा को बिहार, विनीत नंदनवार को हिमाचल प्रदेश, संजीव झा को महाराष्ट्र में ऑब्जर्वर बनाया गया है। ये है प्रयवेक्षकों के नाम भीम सिंह दिल्ली टोपेश्वर वर्मा तमिलनाडु कुलदीप शर्मा बिहार तारण प्रकाश सिन्हा गुजरात राजेंद्र कुमार कटारा गुजरात
डोमन सिंह कर्नाटक विनीत नंदनवार हिमाचल प्रदेश प्रियंका शुक्ला तेलंगाना जनक पाठक, उत्तरप्रदेश C R प्रसन्ना, उत्तरप्रदेश दीपक सोनी राजथान सारांश मित्तर राजथान पदुम सिंह एल्मा ओडिशा सर्वेश भूरे आंध्र प्रदेश आभा तिवारी उत्तराखंड KD कुंजाम झारखंड सिली थॉमस उत्तरप्रदेश रुचि शर्मा उत्तरप्रदेश भारती चंद्राकर उत्तरप्रदेश उज्जवल पोरवाल तमिलनाडु NN एक्का तमिलनाडु योगेंद्र श्रीवास राजस्थान विनय कुमार सोनी पंजाब वैभव कुमार पंजाब
नेहा कपूर ओडिशा लीना कोसम ओडिशा माधुरी सोम ठाकुर ओडिशा विनय शर्मा ओडिशा आनंद रूप तिवारी ओडिशा अविनाश चंपावत नागालैंड ज्योति जुगल मिजोरम आरती वासनिक मेघालय पुलक भट्टाचार्य मेघालय प्रेमलता मांडवी महाराष्ट्र अनुप्रिया मिश्रा महाराष्ट्र यामिनी पांडेय गुप्ता महाराष्ट्र संजीव कुमार झा महाराष्ट्र प्रणब सिंह महाराष्ट्र इफ्फत आरा केरल अजय त्रिपाठी केरल सिम्मी नाहिद कर्नाटक देव नारायण कश्यप हिमाचल प्रदेश अवध राम टंडन हरियाणा आशीष देवांगन हरियाणा चेतन बोरघरिया गुजरात पदूम लाल यादव बिहार किरोड़ीमल अग्रवाल असम हेमंत कुमार असम अभिषेक दीवान आंध्र प्रदेश अभिषेक अग्रवाल आंध्र प्रदेश रेणुका श्रीवास्तव आंध्र प्रदेश शशांक पांडेय दिल्ली

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर स्मार्ट सिटी बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए खून के आंसू बहा रही है। अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों सडक़ तो बना दिए पर लोग बाग उसमें चलने से बेदखल है, कारण ये है कि जितनी भी रिंगरोड, लिंक रोड बने है उसमें स्वयंभू बस मालिकों की जागीरी बरकरार है। बस मालिक अपने डिपो में अपनी बसों को खड़े करने के बजाय राजधानी के टाटीबंध से लेकर वीवीआईपी रोड, कमलबिहार, भाठागांव के रिहायशी कोलोनी, इंद्रावती कालोनी के लिंक रोड, सड्डूमोवा के आसपास बसों का जमावाड़ा रोज देका जा सकता है। जो सडक़ें राजधानीवासियों की सुविधा के लिए बनाई गई है उसका फायदा चुनावी चंदा देने वाले तथाकथित बस मालिकों का कब्जा है। निगम चाहकर भी उनपर कार्रवाई नहीं कर पा रही है या यूं कहे कि उनके हाथ बंदे है या फिर वो अपने हाथ चंद रुपयों में बंधवा लिए है। इंद्रावती कालोनी लिंक रोड से शंकर नगर तक खाली जगह पर बसों की पार्किंग होने से आने-जाने वालों को परेसानी का सामना करना पड़ता, वहीदेवेंद्र नगर में तो बीच सडक़ पर महाराष्ट्र डिपो की बस खड़ी रहती है। दिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। शायद निगम वालों ने यहां बस खड़ी करने की अनुमति दी हो लेकिन रोज बस अलग-अलग जगहों पर रात में र्पोिकंग होती है। शहर के सकड़ों पर कौन पार्किंग करवा रहा है यह किसी को नहीं मालूम है, पर सडक़ों में लगातार बसों पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करते देख सकते है।
नए बस स्टैड में पार्किंग वालों की अवैध वसूली : निगम के अधिकारियों को अवैध वसूली की जानकारी होने के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। राजधानी का नया बस स्टैंड, भाठागांव अवैध वसूली का अड्डा बना हुआ है और नगर निगम के अफसर लिखित शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। वही बस स्टैंड में किसी परिचित को लेने जाओ या छोडऩे जाओ, चाहे एक मिनट रुको या 2 घंटे, पार्किंग वाले नियमों को ताक पर रखकर लोगों से पूरे दिन के हिसाब से पार्किंग शु्ल्क वसूल रहे हैं।
विरोध करने पर गुंडागर्दी यदि कोई सडक़ में बड़ी अवैध पार्किंग वाली बस के संबंध में शिकायत करने पर बस मालिक के गुंडे विरोध करने वालों को धमकी चमकी देते है और गुंडागर्दी पर उतर आते हैं। शिकायत सुनने वाला कोई नहीं अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में तो दूसरे शहरों बस आते हैं। जो कुछ समय बाद सवारी लेकर चले जाते है। उनसे भी बसस्टैंड वाले गिरोह शुल्क लेते है। निगम को जो तय शुल्क है उसे तो देना ही पड़ता है, ऊपर से वहां गिरोह वालों को नजराना भी देना पड़ता है। ऐसी घटनाएं नया बस स्टौंड में होते रहती है। दूसरे राज्यों के बस वाले अवैध शिकायत भी नहीं कर पाते। न ही बस स्टैंड में शिकायत के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर लगा है। इसलिए बसों की समस्या जिम्मेदारों तक नहीं पहुंच पाती है और न इन पर कुछ कार्रवाई हो पाती है। रहवासियों की शिकायत पर निगम के अधिकारियों का रूख उपेक्षापूर्ण

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर के ग्राम बाहपाली में हुए दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों से फ़ोन पर बात अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साय ने फ़ोन पर बात करते हुए कहा कि – बहुत ही दुःखद घटना घटित हुई है, लेकिन होनी को टाला नहीं जा सकता। हम सब आपके साथ हैं, पूरी सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री भी आप सभी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। आप लोगों को हर संभव मदद की जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि के अलावा हमारी सरकार आप सभी को पांच-पांच लाख रुपए देगी। आप सभी बहुत कष्ट में हैं, लेकिन हमारी शोक संवदेनाएं आप सभी के साथ है। आप सभी हमें अपना समझें। कुछ भी परेशानी हो तो गृह मंत्री जी को बताइये। वे त्वरित आपकी मदद करेंगे। हमारी सरकार आप सभी के लिए उचित मुआवजा की घोषणा कर रही है। गौरतलब है कि कल दोपहर कबीरधाम के कुकदूर के बाहपाली गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिकों से भरी पिकअप के पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई और कई श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनको ढांढस बंधाया और फोन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिजनों की बात कराई। श्री साय ने मृतक के परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही।