Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी से लगे खरोरा के घिवरा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति योगेश वर्मा अपनी पत्नी जानकी और छोटी बेटी लवली समेत अपने बेटे विवेक कुमार वर्मा के साथ रहता था और नशे का आदी था। आरोपी अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर आये दिन घर में विवाद होता रहता था।
पड़ोसियों के मुताबिक आज भी देर शाम को आरोपी योगेश वर्मा नशे में घर पहुंचा और घर में जमकर विवाद करने लगा जिसकी आवाज घर के बाहर तक आई। आरोपी के बेटे विवेक के मुताबिक सोमवार को वह अपने मामा के साथ रायपुर गया हुआ था और दिन में ही वापस गांव आकर मामा के ही घर खाना खाकर सो गया था। देर शाम को जब अपने घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर जब किसी ने दरवाजा नही खोला तो अपने मामा को बुलवाकर अपने घर की छत पर चढ़कर देखा। उसकी मां जानकी वर्मा जिसके गले पर एक गमछा बंधा हुआ था और वो कमरे में मृत पड़ी थी जिससे गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत होता है। उसके बाद वो अपनी बहन के कमरे में जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ उसकी 19 साल की बहन पड़ी मिली जबकि घर से उसके पिता गायब मिले। वारदात की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद घर को सीलकर दिया और आरोपी पति की तलाश की शुरू की। इस खोजबीन में आरोपी योगेश को खरोरा-तिल्दा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी और अपनी छोटी बेटी की हत्या की है।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। ‘भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं’ वाले बयान पर स्थानीय विधायक और रायपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा हैं कि संबित पात्रा ने गलत नही कहा। भक्त और भगवान का अलौकिक संबध है, ऐसे में कभी भक्त भगवान का तो कभी भगवान भक्तो का नाम लेते है। विधायक मिश्रा ने दलील दिया हैं कि ओडिशा की संस्कृति है किन भगवान अपने भक्तों से मिलने बाहर निकलते है। भगवान और भक्त एक दूसरे के सहारे है।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि संबित पात्रा की जबान फिसली है, लेकिन उनकी भावना गलत नहीं थी। जो लोग इस मामले में राजनीति करते है वो उनकी निंदा करते है। विपक्ष ऐसे बातों को तूल दे रहे है, इससे समझ आ रहा है की वो हार रहे है। गौरतलब हैं कि भाजपा के प्रवक्ता और ओडिसा के पुरी से लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा का बड़बोलापन सामने आया हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भगवान जगन्नाथ को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त बता दिया। वही उनके इस बयान के बाद जब सियासी बवाल बढ़ा तो उन्होंने इसके लिए माफ़ी मांगी हैं। यही नहीं बल्कि संबित पात्रा ने अपने बयान पर पश्चाताप करते हुए तीन दिनों के लिए उपवास रखने का भी ऐलान किया हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी के हालात ठीक नहीं हैं। उनकी ही पार्टी के लोग उनका विरोध कर रहे हैं। ये कहना है प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप का। सोमवार को उन्होंने ये बयान दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान केदार कश्यप ने कांग्रेसी नेताओं पर गांधी परिवार के चरणवंदन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी अब खत्म होने की स्थिति में है। इनके पास नेताओं की भारी कमी है। दरअसल चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस में बदलाव होगा। नए पदाधिकारियों के रूप में जिम्मा किसे दिया जाए, पार्टी आंतरिक रूप से इसका सर्वे कर रही है। इस सियासी सर्वे पर केदार कश्यप बोले- वो लोग देख रहे हैं कि गांधी परिवार का चरण वंदन कौन करेगा, ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है, फिर ऐसे लोगों को पद दिया जाएगा। क्योंकि इनके यहां तो सब विरोध कर रहे हैं। वनमंत्री केदार कश्यप ने लोकसभा चुनावों के परिणाम को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के लोकप्रीय प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जी प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेंगे। रायपुर लोकसभ सीट देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वालों की सूची में शामिल होगी।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कवर्धा में 15 ग्रामीणों की मौत पर शोक जताया है। X पर उन्होंने लिखा कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 15 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। 
 विजय शर्मा का ट्वीट – कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है। रमन सिंह का ट्वीट – कुकदूर थाना, कवर्धा के बाहपाली में तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गये लोगों की पिकअप गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए 15 लोगों की आत्मा की शांति और घायल 7 मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को प्रभु श्री राम धैर्य और संबल प्रदान करें।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के बीच में सियासी वार और पलटवार अब कानूनी नोटिस तक जा पहुंचा है. ताजा मामला कुमारी सैलजा से जुड़ा है, जिनके खिलाफ हरियाणा के सिरसा में प्रचार कर रहे 2 पूर्व विधायक सहित 11 भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस में सैलजा के समर्थक ने भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाते हुए 2 दिन में आरोप साबित नहीं कर पाने पर माफी मांगने की बात कही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं, जिनके खिलाफ प्रचार के लिए भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं को भेजा है. प्रचार के दौरान भाजपा नेता कुमारी सैलजा पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान लेन-देन करने के सीधे आरोप लगा रहे हैं, जिस पर कुमारी सैलजा के समर्थक अजय चौहान की ओर से भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस पर चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि हम कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के क्षेत्र सिरसा में प्रचार के लिए आए हैं. छत्तीसगढ़ से भाजपा के 11 नेताओं की टीम प्रचार कर रही है. हमने जो बातें कही है, वो सब छत्तीसगढ़ में घटित हुई है. हम किसी नोटिस से डरने वाले नहीं है. हम सनातन के रक्षक हैं. कानूनी रूप से नोटिस का जवाब दिया जाएगा.
 

panchayattantra24.-रायपुर/मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवें चरण की वोटिंग आज जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और राज्य की प्रथम महिला रामबाई बैस ने सोमवार (दिनांक 20 मई ) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मतदान किया । राज्यपाल रमेश बैस ने दक्षिण मुंबई लोकसभा चुनाव क्षेत्र में आने वाले मलबार हिल स्थित राजभवन क्लब मतदान केंद्र पहुंच अपना मतदान किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। नोटिस की तामीली नहीं होने के आधार पर तलाक स्वीकृत करने के परिवार न्यायालय के आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने परिवार न्यायालय को मामले की फिर से सुनवाई का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता धमतरी की महिला है। पति से उसका विवाद चल रहा था। विवाह के 6 साल बाद पति ने उसके विरुद्ध तलाक की याचिका फैमिली कोर्ट में दायर की थी। महिला को जवाब देने के लिए फैमिली कोर्ट से नोटिस भेजी गई। मगर उसे वह नहीं मिली। महिला के दो पते हैं, जिनमें से एक ही पते पर रजिस्टर्ड डाक से बार-बार नोटिस भेजी गई, जहां वह नहीं रहती। नोटिस बार-बार वापस लौट आई। नोटिस की तामील नहीं होने के बाद फैमिली कोर्ट ने एकपक्षीय निर्णय लिया और पति को तलाक की अनुमति दे दी। महिला को तलाक का आदेश पारित होने की जानकारी तब मिली जब पति ने दूसरी शादी की। इस पर महिला ने हाईकोर्ट में फैमिली कोर्ट के आदेश के विरुद्ध याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि फैमिली कोर्ट ने एकपक्षीय आदेश पारित किया और तलाक को स्वीकृति दी। तलाक की डिक्री के बारे में उसे पति की दूसरी शादी होने पर पता चला। जिस पते पर भेजा गया उस पते पर वह नहीं रह रही है। इसलिये नोटिस हर बार वापस हो गई, जबकि पति को उसके निवास स्थान के बारे में जानकारी थी। जानबूझकर नोटिस उसे तामील नहीं की गई अन्यथा वह अपना पक्ष रखने के लिए फैमिली कोर्ट में उपस्थित हो सकती थी। हाईकोर्ट ने माना कि रजिस्टर्ड डाक से भेजे जाने के बावजूद नोटिस की तामीली नहीं होने की स्थिति में एकतरफा सुनवाई कर फैसला नहीं दिया जा सकता। फैमिली कोर्ट के तलाक के आदेश को रद्द करते हुए हाईकोर्ट ने धमतरी के परिवार न्यायालय में इस मामले की फिर से सुनवाई का आदेश दिया। सुनवाई के बाद फैमिली कोर्ट को विधिसम्मत आदेश पारित करना होगा।
 

डिप्टी CM अरुण साव से की मुलाक़ात
panchayattantra24-रायपुर। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर रैना ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
सुरेश रैना, जो भारतीय क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं, इस नई जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी भागीदारी से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और राज्य में क्रिकेट का स्तर ऊंचा उठेगा।
 

panchayattantra24-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण पर प्रियंका गांधी दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने जमकर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो 35 किलो राशन दिया जाता था और अब केवल पांच किलो दिया जाता है। जिसपर सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है, इतनी आसानी से तो जाएगी नहीं। प्रियंका जी, झूठ फैलाने से फुरसत मिल जाए तो आपकी कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए 5000 करोड़ के चावल घोटाले पर भी दो शब्द कह दें।
आपकी अज्ञानता का फ़ायदा उठाकर हर बार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आप लोगों को बुद्धू बना देते हैं। पिछली बार कांग्रेसियों ने राहुल जी को कह दिया था कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर जिले में फूड पार्क बना दिया है, उस झूठ का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी पार्टी को रसातल में पहुंचा कर दे दिया। और इस बार राशन के मामले में फिर आपकी पार्टी ने आपको बेवकूफ बना दिया। थोड़ा पढ़ लिख लिया कीजिए कोई बयान देने से पहले। थोड़ा होमवर्क कर बयान देंगी तो बार-बार फजीहत नहीं होगी। याद रखिए, कांग्रेस की तरह हमारी सरकार गरीबों के राशन पर डाका नहीं डाल रही है बल्कि और भी अधिक सुगमता से राशन का वितरण यथावत जारी है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय का समय आज रायपुर निवास में आरक्षित है। सीएम आज विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। साय सीएम हाउस में ही लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही फाइलों का निपटारा करेंगे। बता दें कि सीएम साय लगातार ओडिशा दौरे पर थे। साहेब सिंह की कविता से गदगद हुए सीएम साय सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल और देश भर में चौथे नंबर पर आए प्रतिभाशाली छात्र साहेब सिंह होरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुलाकात न केवल साहेब सिंह के लिए यादगार रही वरन् मुख्यमंत्री भी गदगद हुए। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि – “होनहार बिरवान के होत चिकने पात” 
 CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.60% प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में पहला और पूरे भारत में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन करने वाले होनहार विद्यार्थी साहिब सिंह होरा से मुलाकात हुई। बेटे साहिब, आपकी इस उपलब्धि ने हम सभी को गौरवान्वित किया है। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं आशीर्वाद। आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ। साहेब सिंह होरा न केवल पढाई में अव्वल हैं वरन् पेंसिल पेंटिंग पर हाथ आजमाते हैं। कविताएं ऐसी की अच्छे-अच्छे कवियों को भी पीछे छोड़ दें। ऐसी एक कविता उन्होंने मुख्यमंत्री जी को सौंपी है। जिंदगी के संघर्ष को पछाड़ कर सफलता हासिल करने को प्रेरित करती इस कविता की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तारीफ की है। साहेब सिंह ने लिखा है –
जिस राह पर तू सवार है चलते रह उस राह पर मंजिल दूर भले ही होगी तेरी पर तू अपनी डगर पार कर बढ़ते जा तू अपने लक्ष्य की ओर तोड़ते जा अपने रास्तों के काँटों को और बिछा दे बीज खुशियों के, पीछे मुड़ के देख जरा फूल उग गए चारो ओर जीवन में मुसिबतें होंगी अनेक पर तू डरना मत तू खड़े रहना निडर मत करना बिल्कुल भी फिक्र तेरा मंज़र धुँधला हो सकता है पर मंजिल नहीं रात काली हो सकती है पर तेरी जिंदगी नहीं अब तेरी मंजिल आसमान में है अब कर खुदको मज़बूत खोल ले पर अपने क्योकि बारी तेरी उड़ान की है 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं से कहा है कि यह उम्र सीखने, खुद को गढ़ कर समाज में अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का समय है। सभी खूब मेहनत करें और असफलता से न घबराएं, क्योंकि लगातार मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है।