Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आरक्षण को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के ताजा फैसले का स्वागत करते हुए इसे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के गाल पर करारा तमाचा बताया है। संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का मिथ्या आरोप भाजपा पर मढ़कर अनर्गल प्रलाप करने वाली कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन ने पिछड़े वर्ग के हक पर डाका डाला, उसे लूटा, पिछड़े वर्ग के लोगो के साथ षड्यंत्र किया। साव ने कहा कि इस निर्णय ने कांग्रेस समेत तमाम भाजपा विरोधी दलों का पिछड़ा वर्ग विरोधी डीएनए जगजाहिर कर दिया है। 
उप मुख्यमंत्री साव ने कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानो को देना असंवैधानिक है और भाजपा पूरी ताकत से ऐसे षड्यंत्रकारियों से लड़कर पिछड़े वर्ग के अधिकारों को सुनिश्चित करेगी। साव ने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय का ताजा-ताजा फैसला जो आया है, उसके बाद कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन का राजनीतिक दोगलापन और झूठ बेनकाब हो चला है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल किस प्रकार से पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को लूटकर पिछड़ा वर्ग के अधिकारों पर डाका डालकर अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए मुसलमानों को आरक्षण देने का काम कर रहे हैं, यह अब आईने की तरह साफ हो गया है। 
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अनेक राज्यों में कांग्रेस की सरकारों ने मुस्लिम समाज को धर्म के आधार पर आरक्षण दिया, वह आरक्षण पूरी तरह संविधान के विपरीत है। पिछड़ा वर्ग के हितों पर डाका डालकर आरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय और शोषण करने का काम कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल करते रहे हैं, कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले यह बात स्पष्ट हो गई है। साव ने दो टूक कहा कि किसी को भी पिछड़ा वर्ग के हितों के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा, पूरी ताकत से पिछड़े वर्ग के साथ किए जाने वाले अन्याय का विरोध होगा और पूरी ताकत से उसके लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 जून से स्कूल खुलेंगे। इस दौरान सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के गांव-गांव और शहरों में शाला प्रवेश उत्सव का प्रचार-प्रसार और मुनादी कराई जाएगी। बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव के दिन वेलकम पार्टी भी दी जाएगी। स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी आदेश में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन का मकसद है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में क्वालिटी एजुकेशन दिया जाए। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआती तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 
स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों, जिला मिशन संचालक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सभी प्रिंसिपल्स के लिए निर्देश जारी किए हैं। स्कूल परिसर और भवन को आकर्षक बनाने, साफ-सफाई, पेंटिंग और मरम्मत जैसे काम 10 जून तक निपटा लेने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि समर वेकेशन के बाद स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा सचिव ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में ही प्रभावी हो गई है। शाला प्रवेश उत्सव को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि स्कूल खुलने के पहले ही भवनों में साफ-सफाई और मरम्मत करवाए जाए। इसके साथ ही शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से व्यापक प्रसार-प्रसार करें, बैनर-पोस्टर लगाए जाए, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी करवाएं। प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पालकों को भी बुलाया जाए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। धर्म आधारित आरक्षण पर कलकत्ता उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। यह धर्म आधारित वोटबैंक की राजनीति करने वालों, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है। यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार संविधान की हत्या की साज़िश कर रही है। 
हम सभी जानते हैं कि धर्म आधारित आरक्षण का भारतीय संविधान में कोई स्थान नहीं है। कल माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय का इससे संबंधित एक फ़ैसला आया है जिसमें कोर्ट ने 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में जारी किए गए सभी धर्म आधारित ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है। यह देश के ओबीसी, आदिवासी और तमाम पिछड़े समाजों के लिए बड़ा फ़ैसला है।
श्री साय ने कहा कि ये फैसले बताते हैं कि ममता बनर्जी की सरकार गैर-संवैधानिक तरीके से, तुष्टिकरण की नीति को आगे बढ़ा रही थी। इंडी गठबंधन केवल वोट बैंक की राजनीति के कारण लगातार आदिवासियों, पिछड़ों के हक़ पर डाका डाल रही है, उनका अधिकार छीन कर मुसलमानों को देना चाहती है, इसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है। उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे इस निर्णय को नहीं मानेंगी, और नहीं लागू करेंगी। 
 यह बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी लगातार यह स्पष्ट कर रहे हैं कि धर्म आधारित किसी आरक्षण का भारत के संविधान में कोई स्थान नहीं है। लगातार संविधान के बारे में दुष्प्रचार करने वाली कांग्रेस को बताना चाहिए कि इस तरह इंडी गठबंधन द्वारा किए जा रहे इस कृत्य पर उसका क्या कहना है? भाजपा जहां परिश्रम की पराकाष्ठा कर रही है, वहीं कांग्रेस और उसका गठबंधन तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर हर हद पार कर रही है। न तो भाजपा इसे सहन करेगी और न ही देश का पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग इसे बर्दाश्त करेगा। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर नगर निगम शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को सड्डू में चल रहे अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया है। निगम ने सड्डू में ईरानी डेरा के सामने सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को खाली करवा दिया है। दरअसल, कब्जा करने वाले ने जमीन के चारों ओर बाउंड्री वॉल बना दी थी। लोहे का गेट भी लगवा दिया था। गेट के सामने भू-स्वामी का नाम समारु साहू लिखा हुआ है। जिसे निगम अमले ने तोड़ दिया है।
 रोजाना अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई रायपुर नगर निगम की टीम पिछले एक सप्ताह से शहर के अलग-अलग इलाके पर कार्रवाई कर रहा है। गोंदवारा में करीब 3 एकड़ रायपुरा में, 3 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 13. 51 एकड़ और न्यू संतोषी नगर बोरिया में लगभग 5 एकड़ जमीन पर हो रहे अवैध प्लाटिंग पर प्लाटों की डीपीसी, पोल हटाकर और अवैध बोर बंद करने की कार्रवाई की है। कलेक्टर ने ली थी राजस्व अमले की बैठक 14 मई को कलेक्टर गौरव सिंह ने जिले के राजस्व अमला और नगर निगम जोन कमिश्नर की बैठक ली थी। जिसमें जिले में अवैध प्लाटिंग रोकने निर्देश दिए गए थे। रायपुर कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों से संबंधित व्यक्ति और संस्था को प्रकरण दर्ज कर नोटिस देने कहा है। इसके साथ ही मौके पर जाकर अवैध निर्माण के संबंध में स्थल पंचनामा, फोटोग्राफ लेकर पटवारी प्रतिवेदन लाने और अवैध कॉलोनी के निर्माण में एफआईआर दर्ज कराने कहा है।
 उरकुरा और अमलीडीह में भी अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई राजधानी सहित आसपास के गांवों में अवैध प्लाटिंग का कारोबार बेखौफ चल रहा है। भूमाफियाओं को प्रशासन की कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है। वो तो किसी की खेती भी जमीन जो एक करोड़ एकड़ होगी तो 20 लाख रुपए देकर पावर आफ अटर्नी लिखा कर जहां -तहां धड़ाधड़ प्लाटिंग कर रहे है। प्रशासन की सख्त आदेस के साथ खुद मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रहे है उसके बाद भी अवैध प्लाटिचंग जारी है। कुछ दिन पूर्व ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम ने जिले में 4 अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए रोक लगाई गई है। रायपुर तहसील अंतर्गत उरकुरा में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए तत्काल रोक लगाई गई है। धरसींवा के मांढर में निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की गई है। कोटा और अमलीडीह में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए मुरूम की रास्ते को नष्ट किया गया। अभी तो शहर के आसपास गांवों में भू माफियाओं की रंगदारी सिर चढ़ कर बोल रही है। वो जो कर देते है प्रशासन की उनके काम में हाथ नहीं डालती है। कही कार्रवाई हो रही है लेकिन ये कार्रवाई अवैध कालोनी में बसी राजधानी की कालोनियों की फिर से जांच हो तथा कब्जा की जमीन को लेकर सरकार या प्रशासन का कोई गाइड लाइन नहीं होने से अवैध प्लाटिंग ने कमाई का रास्ता खोल दिया है। जिसमें सारे लोग हिस्सेदारी में शामिल है। 
रायपुर तहसील में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए तत्काल रोक लगाई गई है। धरसींवा के मांढर में निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की गई है। कोटा और अमलीडीह में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए मुरूम की रास्ते को नष्ट किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में राजस्व अमला, नगर निगम, ग्राम पंचायत की टीम उपस्थित रही है। रायपुर नगर निगम शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। सड्डू में चल रहे अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया है। निगम ने सड्डू में ईरानी डेरा के सामने सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को खाली करवा दिया है। दरअसल, कब्जा करने वाले ने जमीन के चारों ओर बाउंड्री वॉल बना दी थी। लोहे का गेट भी लगवा दिया था। गेट के सामने भू-स्वामी का नाम समारु साहू लिखा हुआ है। जिसे निगम अमले ने तोड़ दिया है।
 रोजाना अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई रायपुर नगर निगम की टीम पिछले एक सप्ताह से शहर के अलग-अलग इलाके पर कार्रवाई कर रहा है। गोंदवारा में करीब 3 एकड़ रायपुरा में, 3 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 13. 51 एकड़ और न्यू संतोषी नगर बोरिया में लगभग 5 एकड़ जमीन पर हो रहे अवैध प्लाटिंग पर प्लाटों की डीपीसी, पोल हटाकर और अवैध बोर बंद करने की कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव सिंह ने जिले के राजस्व अमला और नगर निगम जोन कमिश्नर की बैठक ली थी। जिसमें जिले में अवैध प्लाटिंग रोकने निर्देश दिए गए थे। रायपुर कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों से संबंधित व्यक्ति और संस्था को प्रकरण दर्ज कर नोटिस देने कहा है। इसके साथ ही मौके पर जाकर अवैध निर्माण के संबंध में स्थल पंचनामा, फोटोग्राफ लेकर पटवारी प्रतिवेदन लाने और अवैध कॉलोनी के निर्माण में एफआईआर दर्ज कराने कहा है। अवैध निर्माण को वैध कराने वालों ने नही दिया जुर्माना, नेाटिस राजधानी के तीन हजार लोगों ने अवैध निर्माण को नियमितीकरण प्रक्रिया से वैध तो कर दिया लेकिन अब जुर्माने के पैसे नहीं दे रहे हैं। पिछले साल अगस्त में अवैध निर्माण को वैध करने आवेदन मंगवाए गए थे, उस हिसाब से करीब 9 माह हो चुके हैं। तीन हजार लोगों ने नियमितीकरण के बाद जुर्माने की रकम अदा नहीं की है। ऐसे लोगों को अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस में उन्हें 4 जून तक का समय दिया जाएगा। इस तारीख तक जुर्माने की रकम अदा नहीं करने वालों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की नियमितीकरण प्रक्रिया के अनुसार जुर्माने की रकम पिछले साल अगस्त में ही जमा करनी थी। इन लोगों पैसे जमा नहीं किए। निर्धारित समय सीमा गुजरने के बाद सभी को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया। इसके बावजूद इन लोगों ने जुर्माना नहीं चुकाया। अब इन सभी को एक साथ नोटिस भेजा जा रहा है। पिछली सरकार ने अवैध निर्माणों को वैध कराने के लिए लोगों को बड़ा मौका दिया था। इसके लिए करीब 16 हजार लोगों ने अवैध निर्माण को वैध करने आवेदन दिया। आवेदनों की समीक्षा के बाद उसकी छंटाई की गई। इसमें से 11 हजार आवेदनों को वैध करने की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को भेजा गया। इन 11 हजार लोगों में ही करीब 3000 ऐसे हैं जिन्होंने जुर्माने की रकम ही अदा नहीं की। हालांकि उन्हें उसी समय निगम की ओर से जारी डिमांड नोट में कहा गया था कि जितना जुर्माना लगाया गया है उसे 15 दिनों के भीतर जमा करवा दें। लेकिन लोगों ने जुर्माना अदा नहीं किया। इसके बाद नियमानुसार इन सभी लोगों को तीन महीने का समय और दिया गया। लेकिन ये अवधि भी गुजर गई लेकिन लोगों ने शुल्क जमा नहीं किया। इसके बाद ही इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। 100 करोड़ से ज्यादा की रकम मिलेगी: जिन लोगों ने तय समय के बाद भी नियमितिकरण शुल्क नहीं दिया है विभाग के अनुसार उनसे 100 करोड़ से ज्यादा की वसूली करनी है। यही वजह है कि टाउन एंड प्लानिंग विभाग इस बार सख्त हो गया है। ऐसे लोगों को पहले नोटिस जारी की जा रही है। जो नोटिस का जवाब नहीं देंगे, उनके निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी। जो लोग शपथ पत्र देकर ?शुल्क जमा करने के लिए कुछ समय मांगेंगे उन्हें राहत भी दी जाएगी। लेकिन इस बार उनसे शपथ पत्र मांगा जाएगा। शपथपत्र में उन्हें निर्धारित तारीख लिखकर देनी होगी, उस तारीख तक उन्हें हर हाल में शुल्क की रकम जमा करनी होगी। 4 जून के बाद ऐसे लोगों की सूची जोनवार निगम वालों को सौंपी जाएगी। इसके बाद निगम का दस्ता उन निर्माणों तक पहुंचेगा जो अवैध? हैं। क्योंकि अभी निगम वाले वहां जाते भी हैं तो उन्हें डिमांड नोट की कॉपी दिखाकर वापस कर दिया जाता है। उनसे कहा जाता है कि उनके पास अभी पैसे नहीं हैं, इंतजाम होने पर जल्द अदा कर देंगे। डिमांड नोट सरकार की ओर से ही जारी किया गया है इसलिए निगम वाले बिना कोई कार्रवाई किए वापस आ जाते हैं। विनित नायर, संयुक्त संचालक, टाउन प्लानिंग के अनुसार ऐसे सभी लोगों की पहचान कर ली गई है जिन्होंने नियमितिकरण का शुल्क तय समय में अदा नहीं किया है। अब इन सभी को पहली बार नोटिस जारी की जा रही है। आचार संहिता के बाद शुल्क नहीं देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। जाति और अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कहते हैं, “…व्यवस्था उन्होंने बनाई थी. अब व्यवस्था में सुधार हो रहा है. एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी है. इतनी हल्की बात कर रहे हैं सुरक्षा बल सही नहीं हैं…”
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में दो दिनों से कचरा वाहन के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मंगलवार को कचरा वाहन चालक से मारपीट का मामला सामने आने के बाद कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर थाने में प्रदर्शन किया, वहीं बुधवार को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर वाहन चालक अड़ गए। महापौर से लेकर निगम के सभी जिम्मेदार अधिकारी और ठेका कंपनी रामकी के अधिकारी मामले को सुलझाने के लिए कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं वाहन कर्मचारियों का कहना है कि उनके वेतन में पांच से छह हजार तक की बढ़ोतरी की जाए। नौ, दस हजार की सैलरी में उनका घर नहीं चलता है। बुधवार को जहां शहरभर में छह सौ टन से अधिक कचरा घरों में ही सड़ता रहा, वहीं गुरुवार को भी शहर में कचरा नहीं उठने की पूरी आशंका है। घर में सड़ते कचरे को लोग आसपास के खाली प्लाटों या खाली जगह देखकर भी फेंक रहे हैं, जिसकी वजह से निगम द्वारा मानसून से पहले की जा रही नाला, नालियों के सफाई भी बरबाद हो रही है। 
वहीं लोगों का कहना है कि वे आखिर कब तक घर पर कचरा भरकर रखेंगे? एक ओर जहां गुढ़ियारी क्षेत्र में मारपीट के बाद मंगलवार को कचरा वाहन नहीं चले, वहीं बुधवार को भी वाहन चालक प्रदर्शन करते रहे। छगन बाई साहू रमन मंदिर वार्ड फाफाडीह की रहने वाली छगन बाई साहू ने बताया कि दो दिनो से कचरा वाहन नहीं आया है, जिसकी वजह से कचरा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा अगर गुरुवार को भी वाहन नहीं आया तो घर में कचरा रखना मुश्किल हो जाएगा। इधर नगर निगम ने रामकी ठेका कंपनी के प्रोजेक्ट हेड के नाम पर नोटिस जारी कर दिया है। आयुक्त के आदेश से जारी नोटिस में कहा गया है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य बंद किए जाने के संबंध में आप 24 घंटे में जबाव प्रस्तुत करें। 
साथ ही हर दिन की तरह घरों और दुकानों से कचरा उठाएं। अपालन की स्थिति में अनुबंध अनुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बुधवार को कचरा नहीं उठाए जाने को लेकर भाजपा पार्षद दल ने भी मोर्चा खोल दिया है। दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने ठेका कंपनी रामकी के खिलाफ कचरा एकत्रीकरण नहीं करने पर अनुबंध के अनुरूप अर्थदंड लगाने की मांग की है। उन्होंने पार्षदों के साथ आयुक्त से इस संबंध में मांग रखी है। बुधवार की सुबह मामले ने तूल पकड़ी और वाहन चालक दलदल सिवनी यार्ड में एकत्र हुए। यहां उन्होंने फैसला किया कि अब हमारी सभी समस्याओं को जब दूर किया जाएगा, तभी हम काम करेंगे। महापौर भी मौके पर पहुंचे।बातचीत के दौरान महापौर से कर्मचारियों ने बताया कि उनके साथ संबंधित सुपरवाइजर अभद्रता करते हैं। उनकी सैलरी बहुत कम है। साथ मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया जाए।
 

 
 panchayattantra24.-दुर्ग: मशहूर कथावाचक सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में हैं। कुरूद में शिवपुराण कथा करने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा दुर्ग के अमलेश्वर में शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। शिव महापुराण कथा का आयोजन 26 मई से से 2 जून तक होगा। इस कथा को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारी भी जोरों से जारी है। यहां गर्मी को देखते हुए भक्तों की सुविधा के लिए खास तौर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया गया कि इस प्रवचन को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचेंगे। लोगों को कथा स्थल तक पहुंचने के लिए परेशानी न हो और यातायात सुगम रहे, इसके लिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वहीं कथा स्थल तक आने-जाने के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। 
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील है कि, रायपुर से कथा स्थल पहुंचने के लिए भाठागांव चौक होते हुए काठाडीह मार्ग ​​​​और खुड़मुड़ा नदी पुल से होकर अमलेश्वर कथा स्थल तक पहुंचे। इसी तरह टाटीबंध से कुम्हारी चौक, परसदा, मगरघटा होते हुए ग्राम भोथली और एम.टी. वर्कशॉप रोड का इस्तेमाल करते हुए कथा स्थल जाएं। भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथा स्थल के आस-पास 7 से 8 जगहों पर बोर किया गया है। पानी की टंकी भी लगाई गई है, जहां पर पीने का पानी उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही तेज गर्मी को देखते हुए 2 लाख स्क्वायर फीट में शावर सिस्टम भी लगाया जाएगा। खासतौर पर इसके कारीगर इंदौर से बुलाए गए हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज झारखंड दौरे पर रहेंगे. सीएम साय जमशेदपुर में भव्य रोड शो करेंगे. भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करेंगे. सीएम साय सुबह 11.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे. उसके बाद शाम 5.45 बजे वापस रायपुर लौटेंगे.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने GST चोरी पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी सप्लाई है, जिस भी क्षेत्र में हम ईमानदार टैक्सपेयर को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं, सभी से उम्मीद है की टैक्स दें. जिससे प्रदेश का विकास होगा. इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है. संस्कृत बोर्ड में हुए खुलासे को लेकर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि शिक्षा के लिए पूर्ण रूप से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री समर्पित हैं. जो भी गलत करेगा उसे कठोर से कठोर सजा देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. 
 भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेताओं को दीपक बैज के डिस्पोजल कहने पर मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया है. बीजेपी का परिवार जिस तरह से बढ़ा है पूरे देश ही नहीं पूरी दुनिया ने देखा है. 1984 में जो पार्टी दो लोकसभा सीटों पर थी. वही पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दे पाने में सफल हुई. भाजपा का परिवार बढ़ा है. 18 करोड़ से अधिक सदस्यों की पार्टी बनकर सबसे बड़ी राजनीतिक दल होने का दर्जा भाजपा को मिला है. बीजेपी अभियान के तहत विदेश के लोग भी भाजपा को समझने आते हैं. कांग्रेस एक डूबती नाव है. अगर उनके अध्यक्ष किसी भी चीज पर टिप्पणी करते हैं तो उनके सर्टिफिकेट की भाजपा के कार्यकर्ताओं को जरूरत नहीं है. भाजपा प्रवेश अभियान पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में तीन बार छत्तीसगढ़ का जनादेश मिला है. लोकसभा में भी रिकॉर्ड सीटें मिली हैं. पीएम मोदी के नाम की सुनामी इस चुनाव में देखने मिल रही है. सभी भाजपा को आशीर्वाद देने जरूर आऐंगे.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तिल्दा रेलवे स्टेशन की है। हालांकि युवक के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को जब्‍त कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर से रायपुर जाने वाली ट्रेन तिल्दा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पहुंचने वाली थी। इससे पहले एक युवक पटरी पर आकर लेट गया। ट्रेन जैसे प्‍लेटफार्म पर पहुंची, युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना लगभग बुधवार सुबह 9:30 का बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय नीतेश कुमार निषाद के रूप में हुई है, जोकि गरियाबंद के फिंगेश्वर के परसदा कला वार्ड क्रमांक 3 का निवासी है। हालांकि युवक के आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।