Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। दीपक बैज ने प्रेस वार्ता में कहा, झीरम में अभी तक हुई किसी भी जांच में घटना के राजनैतिक षड़यंत्र की दिशा में कोई जांच नहीं हुई। न्यायिक जांच आयोग के कार्यकाल को जब कांग्रेस सरकार ने बढ़ाया तथा जांच के दायरे में घटना के षड़यंत्र को जोड़ा तब तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गये। भाजपा झीरम की जांच रोकना क्यों चाहती है? कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने एसआईटी बनाकर षड़यंत्र की जांच करने का प्रयास किया, तब भी धरम लाल कौशिक एसआईटी की जांच रोकने हाई कोर्ट गये। एनआईए ने इस मामले की जांच बंद कर दिया था, एनआईए ने 24 सितंबर 2014 को अदालत में पहली चार्जशीट दाखिल किये, इसके बाद 28 सिंतबर 2015 को सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश किया, अर्थात एनआईए ने जांच बंद कर दिया था, लेकिन जैसे ही राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया एनआईए ने फिर से जांच शुरू कर दिया और राज्य की एजेंसी के जांच को बाधित किया। कानूनन जब तक एनआईए मामले की फाइल राज्य को वापस नहीं करती एसआईटी जांच शुरू नहीं कर सकती थी। कांग्रेस के पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा बार-बार मांगे जाने के बावजूद एनआईए ने झीरम की केस फाइल नहीं दिया। एनआईए ने भी एसआईटी की जांच को रोकने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया, बाद में हाईकोर्ट ने एनआईए के स्टे को खारिज कर दिया। एनआईए हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गयी जहां सुप्रीम कोर्ट ने 21 नवंबर 2023 को एनआईए की याचिका को खारिज कर दिया।
लेकिन तब तक राज्य में सरकार बदल गयी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राज्य की एसआईटी के जांच के रास्ते खुल गये। राज्य सरकार दरभा थाने में पीड़ित परिवारों की रिपोर्ट के आधार पर एसआईटी की जांच शुरू करें। झीरम मामले के 11 साल पूरे होने के बावजूद पीड़ितों के परिजनो और घायलों को न्याय नहीं मिला। भाजपा की सरकारों ने हमेशा झीरम की जांच को रोकने का प्रयास किया। झीरम हमले में कई घायलों और पीड़ितों और प्रभावितों तक से अब तक एनआईए ने बयान नहीं लिये है। यह आरोप पीड़ित और उनके परिजनों ने लगाया है। आखिर इतनी परदेदारी क्यों? किसको बचाने के लिये, किसके इशारे पर जांच की दिशा भटकायी जा रही है? भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भय है कि झीरम का सच आने से उनके षड़यंत्र बेनकाब हो जायेंगे। पत्रकार वार्ता में सांसद फूलोदेवी नेताम, जांच कमेटी के सदस्य संतराम नेताम, इंद्र शाह मंडावी, सावित्री मंडावी, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, गुरुमुख सिंह होरा, शकुन डहरिया, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, सुरेंद्र वर्मा उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर शहर में एक युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने युवक को मारकर उसकी लाश नाले में फेंक दी। लाश के सिर और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। ये पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक चंगोराभाठा निवासी कल्याण(45) नाम का व्यक्ति है। वो आमानाका इलाके के ट्रक गैरेज में गार्ड का काम करता था। शुक्रवार को व्यक्ति की लाश ट्रक गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में तैरते दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि लाश के सिर और कान में चोट के निशान है। आशंका है कि किसी ने किसी भारी सामान से उस पर वार किया है। जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसे नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस कातिलों को पकड़ने CCTV कैमरों को खंगाला रही है।

panchayattantra24.-जशपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुरवासियों को जिला स्थापना दिवस की बधाई दी। सीएम ने कहा, मधेश्वर महादेव के रूप में सुंदर पहाड़ों से आच्छादित, खुड़िया देवी के आशीर्वाद से फलीभूत, अवधूत भगवान श्री राम की तपोभूमि, मेरे राजनैतिक प्रेरणा स्रोत स्व. दिलीप सिंह जूदेव की भूमि, अपने बेहतर खानपान, वेशभूषा, नृत्य, प्राकृतिक सुंदरता, मीठी बोली और व्यवहार के लिए प्रसिद्ध, सन्ना की सुरम्य वादियों और चाय बागान की महक से परिपूर्ण, मेरी जन्म और कर्म भूमि जशपुर जिलेवासियों को जशपुर जिला स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के गंज शराब भट्टी के सुपरवाइजर गोविंद , गजानंद, शेख़ जमील और बादल को आबकारी विभाग ने ब्लेकलिस्टेड किया। आरोप है कि शराब भट्ठी के बाहर जमील और गजानंद के द्वारा अवैध रूप से ओवर रेट में शराब बिकवाकर सरकार के राजस्व की चोरी कर रहे थे। शिकायत पर आबकारी विभाग ने जांच उपरांत बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ जमील और गजानंद आबकारी धराओ में जेल जा चुके है और गंज थाने में निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज है। दोनों को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नेताओ और पुलिस थाने की पेट्रोलिंग वाहन के कुछ तथाकथित लोगो का संरक्षण मिल रहा था। बता दें कि गोविंद प्राईवेट ठेका कंपनी BIS का ठेका मज़दूर के रूप में काम कर रहा था। सरकारी शराब भट्ठी से शराब बाहर लाकर ओवर रेट में सुपरवाइज़र गोविंद अपने दो कोचियो जमील और गजानंद समेत बादल से अवैध रूप से शराब बिकवाते थे। बादल नामक कोचिए को 2 दिन पूर्व आबकारी दस्ते ने भट्टी के बाहर शराब बेचते हुए रंगें हाथ गिरफ्तार किया था।
panchayattantra24.-रायपुर। नारायणपुर में माओवादियों के ट्रेनिंग कैम्प धवस्त किए गए है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में नक्सलियों की प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं। जवानों को नक्सलियों की सटीक लोकेशन मिल गई। तब इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए तीन जिलों नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा पुलिस को ऑपरेशन के लिए उतारा गया। गुरुवार रात 11 बजे तक रेकावाया के जंगलों में जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा था। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही थी। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के अबूझमाड़ में डेरा जमाने की बात सामने आई थी। रेकावाया गांव के पास मारे गए 8 माओवादियों के शव बरामद किए गए थे।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने झीरम नक्सली हमले में दिवंगत हुए नेताओं और शहीद जवानों को नमन किया। बता दें कि झीरम घाटी में 11 साल पहले 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ ने सबसे भयानक नक्सली हमलों में से एक को देखा था। दो दिन बाद छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे भयानक नक्सली हमले की 11वीं बरसी है, जिसमें कई कांग्रेस नेता सहित 32 से ज्यादा लोग मारे गए थे। दरअसल, छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित सुकमा जिले का झीरम घाटी वह इलाका है, जिसे यादकर आज भी लोगों के जेहन में साल 2013 की वो दर्दनाक घटना ताजा हो जाती है। 11 साल पहले 25 मई के दिन झीरम घाटी में नक्सलियों ने खूनी खेल खेला था और तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा समेत 32 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। छत्तीसगढ़ के लिए झीरम घाटी कांड एक कभी न भरने वाले घाव की तरह है। 11 साल बाद भी इस हत्याकांड का रहस्य अनसुलझा है। कांग्रेस ने पिछले साल से ही इस दिन को झीरम घाटी शहादत दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की है। बहरहाल इस हत्याकांड के कई रहस्य अब तक अनसुलझे हैं और पता नहीं कब तक झीरम घाटी के पीड़ितों को न्याय मिल पाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। आज से नौतपा शुरू हो गया है। 2 जून तक 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे हीट वेव जैसी स्थिति नहीं रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। प्रदेश में समुद्र की ओर से बड़ी मात्रा में नमी आने कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर में दिन का तापमान औसत से 1 से 4 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 43.3 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानी डॉ गायत्री वाणी कांचि ने बताया कि इस बार मध्य प्रदेश से साउथ इंडिया के तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी रही। विंड डिसकंटीन्यूटी की वजह से मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की स्थिति बनी रही। इस साल विंड डिसकंटीन्यूटी सेंट्रल इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक डेवलप होती रही। यही वजह है कि इस सीजन छत्तीसगढ़ में हीट वेव जैसे हालात नहीं बने।

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भूपेश बघेल का इन दिनों लगातार राज्यों का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली रवाना से पहले भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि PM की बहकी बहकी बातें बता रही नतीजा क्या होगा। कभी वे बिजली गुल करने की बात कहते हैं कभी टोटी चुराने की। देश के गांवों में विद्युतीकरण कांग्रेस सरकारों ने किया। कांग्रेस सरकारों ने देश और प्रदेश में बांधों की जाल बिछाई। अब PM ऐसे आरोप लगा रहे हैं जो उनके स्तर का नहीं है। भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ घोषणा करती है राजनीतिक फायदे के लिए.. काम पूरे हकीकत में एक भी नहीं होता है। कोयला घोटाला, शराब घोटाला, झीरम कांड, cgpsc जांच, सबकी घोषणा हुई, लेकिन अब तक क्यों पूरी नहीं हुई? वहीं बघेल के इस मामले पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार किया। विधायक पुरंदर ने कहा कि भूपेश बघेल अनर्गल बात कर रहे हैं। भूपेश बघेल कहते हैं कागज उनके पास है, फिर 5 साल वो कागज सामने क्यों नहीं आया। Sit गठन किए थे, जांच क्यों नहीं हुई? राजनीतिक प्रलाप है, मैं इसकी निंदा करता हुं। भगवान से प्रार्थना करता हुं कि कांग्रेस को सद्बुद्धि दें।

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने चुनाव परिणाम, झीरम हमले की जांच, छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाणपत्रों की जांच और कवर्धा में हुए सड़क हादसे पर सरकार और गृहमंत्री विजय शर्मा पर जमकर निशाना साधा है। वहीं अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ब्यान पर प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भाजपा को SC, ST, OBC विरोधी सरकार बताने वाले बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, विगत 4 से 5 साल में हिंदुओं में जाति प्रथा थोप दी गई। भले मूलतः वह मानते नहीं , कहीं प्रमाण नहीं है लेकिन फिर भी थोप दिया गया। इसमें फिर भी आरक्षण दिया गया यह स्वागत योग्य है। जिस धर्म में जाति की व्यवस्था नहीं है उस धर्म में आप एससी एसटी और ओबीसी बनायेंगे। तो यह लोगों के अधिकार का हनन है। स्पष्टता की बात यह है कि पिछले कुछ साल में ओबीसी के सर्टिफिकेट बनाए गए हैं। सीएम के संज्ञान में इस विषय को लाऊंगा। पूरी कोशिश करूंगा की मामले की जांच हो। प्रमाण पत्र वोट बैंक की राजनीति के लिए बनाया गया है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को ढूंढने चुनौती देने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, उन्होंने जबरदस्ती रोहिंग्या शब्द जोड़ दिया। इसके नए केस हमारे पास है। जिन्हें गांव वाले और बीएलओ नहीं जान रहे है। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। स्थानीय लोगों को पीड़ा होती है। कई गांव में उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। क्योंकि अचानक उनका नाम मतदाता सूची में आ गया। ये सब पिछली सरकार के समय अधिक हुआ है।
झीरम मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हम भूपेश बघेल से आग्रह करेंगे अगर वह कह रहे हैं कि, उनके जेब में सबूत है तो वे उसे जांच कमेटी के सामने रखे। गिरेबान पकड़ने वाला मामला ही नहीं है वो काफी वरिष्ठ नेता है। जाति प्रमाण पत्र की जांच को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि, ST,SC, ओबीसी वर्ग को आरक्षण इसलिए दिया गया है कि, उसे अवसर मिले अगर इसमें और भी वर्ग के लोगों को जोड़ देंगे तो उनके साथ अन्याय है और छत्तीसगढ़ में ऐसा हुआ है। एक विशेष समुदाय के लोगों को आदिवासियों और ओबीसी वर्ग का लाभ दिया जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद इस साल नगरीय निकायों के भी चुनाव होने हैं। इस बार चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा या अप्रत्यक्ष प्रणाली से की चर्चाओं के भी कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं की जल्द ही स्थानीय चुनाव को लेकर बैठक भी होने वाली है। दरअसल, बीजेपी सरकार के कई नेता इशारों-इशारों में इस बार नगरीय निकाय के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली में करवाने की बात कह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता इन्हीं मुद्दों को लेकर पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंग।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा स्थानीय चुनाव को लेकर लगातार हम अपने नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश स्तर की एक बड़ी बैठक होने वाली है। भाजपा जो चाहे कर ले इससे कोई खास असर पड़ने वाला नहीं है। राज्य बनने के बाद से मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्यक्ष चुनाव ही हुए हैं, लेकिन साल 2019 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद चुनाव प्रक्रिया में बदलाव किया गया। तत्कालीन भूपेश सरकार ने नगरीय निकाय का पिछला चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराया। पार्षदों की संख्या बल पर सभी नगर निगमों में कांग्रेस के ही मेयर चुने गए। अब एक बार फिर चुनाव सामने हैं। ऐसे में चर्चा ये भी है कि प्रदेश की साय सरकार इस बार फिर से नियमों में बदलाव के साथ प्रत्यक्ष रूप से मेयर का चुनाव करा सकती है।