Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, खड़गे जी भले व्यक्ति हैं, वो गांधी परिवार के कुचक्र में फंस गए हैं. रिमोट से चलते हैं. देश की जनता को ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो पाकिस्तान को और आतंकवाद को जवाब दे सके. आगे ओपी ने कहा, नक्सलवाद के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी पूरी सरकार, गृहमंत्री के साथ सभी लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं. नक्सलवाद को समाप्त कर, अमन चैन स्थापित कर विकास का एक सुनहरा अध्याय लिखने के लिए बस्तर एक नई करवट ले रहा है. ऐसी स्थिति में अगर कोई विषय है तो कांग्रेस के लोगों ने राजनीति करके वोट लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. सरकार हमारे आदिवासी भाई-बहनों के बस्तर के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर काम कर रही है. सरकार का साथ देना चाहिए.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नौकरियों को लेकर कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा की सरकार में ज्यादा भर्तियां होंगी. सभी विभाग अपने-अपने तरीके से इन प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएंगे. मैं इतना कह सकता हूं कि 5 साल जो कांग्रेस के रहे वह छत्तीसगढ़ के अन्य के साथ अन्याय और धोखा होते रहे, उन्होंने हर जगह या तो भर्तियां रोकी हैं. जहां थोड़ी-थोड़ी भर्ती हुई, वहां पर भारी भ्रष्टाचार किया गया. आज इसीलिए हमने सीबीपीएससी भर्ती में सीबीआई जांच का तत्काल नोटिफिकेशन करवाया है.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की आज चौथी पुण्यतिथि हैं। लम्बे समय तक बीमार रहने के बाद 29 मई 2024 को अजीत जोगी का निधन हो गया था। वही सड़क दुर्घटना में घायल होने बाद से वह व्हीलचेयर पर थे। आज उनकी चौथी बरसी पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और उनके समर्थकों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं। वही चौथी पुण्यतिथि पर आज गौरेला -पेंड्रा स्थित जोगी समाधि (पावर हॉउस के सामने) जोगी परिवार की तरफ से सर्वधर्मं प्रार्थना सभा और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा हैं।
पापा की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं भजन संध्या में आप सभी सादर आमंत्रित हैं

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार सुशासन को ध्येय मानकर लोगों के हित के काम करने में जोर-शोर से जुटी है। इसका परिणाम है कि सरकार के काम का सकारात्मक असर भी दिख रहा है। जिसका उदाहरण है गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड का छिंदौला गांव। जहाँ रहने वाली विशेष पिछड़ी कमार जनजाति ने आजादी के 75 वर्षों के बाद बिजली की रौशनी के दर्शन किये। गांव के कमार बस्ती में पहली बार बिजली पहुंची है, जिससे ग्रामीण बेहद खुश हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने न केवल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया वरन् मीडिया के माध्यम से उन्हें अपने गांव आने का न्यौता भी दिया है।
इस विषय पर श्री साय ने कहा है कि – ऐसी खबरें हमारी सरकार के अच्छे कार्यों का प्रमाण है, जिससे आत्मिक संतोष मिलता है। सुशासन को ध्येय मानकर कार्य कर रही हमारी सरकार ने गरियाबंद जिले के छिंदौला गांव में जनमन योजना के तहत बिजली पहुंचाने का काम किया है। जिससे कि आजादी के 75 वर्षों बाद गांव के रहवासियों विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों को रौशनी देखने को मिली है। ग्रामीण खुश हैं और इससे बड़ी ख़ुशी हमारे लिए क्या हो सकती है। हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
गौरतलब है कि मैनपुर तहसील मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत दबनई के आश्रित ग्राम छिंदौला में विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोग रहते हैं। ये लोग गांव में बिजली की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन कर, आवेदन दे कर थक चुके थे। लेकिन प्रदेश में विष्णु देव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही स्वयं मुख्यमंत्री ने इस विषय पर संज्ञान लिया और ग्रामीणों की मांग पर पीएम जनमन योजना के तहत वहां बिजली पहुंचाने के आदेश दिए। आज बिजली पहुँचने पर कमार जनजाति के लोग विष्णु देव साय का बार-बार आभार व्यक्त कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के आदिवासी समाज से होने के कारण गांव के सर्वांगीण विकास की उम्मीद लगाए हैं। श्री साय ने छिंदौला गांव में ग्रामीणों को शेष अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही है।

panchayattantra24.- रायपुर। संजीवनी वृद्धाश्रम में बच्चों ने जन्मदिवस मनाया। संस्कारित परिवार के बच्चों को नैतिक मूल्यों का ज्ञान विरासत में मिलता है,ये साबित करके दिखाया है,मध्यानी परिवार के बच्चों नें। जिन्होनें अपनी पॉकिट मनी से 30 बुजुर्ग माता पिताओं को दैनिक वस्तुओं की किट उपहार स्वरूप प्रदान करने के साथ बढ़ते कदम संस्था द्वारा संचालित संजीवनी वृद्धाश्रम में अपने जन्मदिन को मनाने का निर्णय लिया। सभी समाज के सभी वर्गविशेष को प्रेरित करने वाले और मानवता का संदेश देने वाले निर्णय के लिए मध्यानी परिवार के दोनों बच्चों को सभी बुजुर्ग माता पिताओं का बहुँत प्यार और आशीर्वाद मिला।
आज बुजुर्ग माता पिताओं की खुशियों को देखकर और उनको झूमते गाते देखकर वहाँ उपस्थित सभी समाजजनों नें ये संकल्प लिया कि अपने परिवार के हर खुशी के पल इन बुजुर्ग माता पिताओं के बीच आकर मनाएंगे और इनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे ,और अपना जन्म सार्थक करेंगे। संस्था बढ़ते कदम परिवार मध्यानी परिवार का ह्रदय से आभार व्यक्त करती है,साथ ही दोनों बच्चों को तहेदिल से शुभकामनाएं देती है,वे जीवन पथ पर इन्हीं संस्कारों की जड़ों को पूरे समाज मे फैलाएंगे,और सभी समाज के बच्चों को प्रेरित करने वाले कार्य करते रहेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर सावरकर को महान राष्ट्रभक्त और भारत का वीर सपूत बताया। साय ने कहा कि – वीर सावरकर भारत के एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, विचारक, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अनेकों क्रांतिकारियों को प्रेरित किया। वीर सावरकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि के मंत्र का पालन करना सिखाते हैं।
गौरतलब है कि भारत की स्वतंत्रता के लिए सावरकर की अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन्हें अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपत्तियों का सामना करते हुए सावरकर का साहस और दृढ़ता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है। जेल में कठोर परिस्थितियों को झेलने के बावजूद, जिसमें एकांत कारावास भी शामिल है, उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में कभी कमी नहीं आने दी। नतीजतन, उनका समर्पण और बलिदान युवा भारतीयों को प्रेरित करता है, उन्हें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के 4 शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। जिससे कि राजधानी रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है। साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी, उसका समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा है। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई-अमन गैंग के 4 शूटर छत्तीसगढ़ को दहलाने की नापाक साजिश कर रहे थे। जिसे रायपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी मिली थी। जिसका समय रहते रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया।

panchayattantra24.-रायपुर/मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मंगलवार (28 मई) को मुंबई के राजभवन में वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर वीर विनायक दामोदर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी वीर सावरकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. जानें विनायक दामोदर सावरकर के बारे में सावरकर को “हिंदुत्व” शब्द गढ़ने का श्रेय दिया जाता है, जो उस तीव्रता को दर्शाता है जिसके साथ वह अपने जीवन का प्रतिनिधित्व करते थे. उनका जन्म महाराष्ट्र में नासिक के भागूर में हुआ था, सावरकर उपयोगितावाद, तर्कवाद और प्रत्यक्षवाद, मानवतावाद और सार्वभौमिकतावाद, व्यावहारिकता और यथार्थवाद के रूप में अपने दर्शन की पांच विशिष्ट विशेषताओं की वकालत करने के बाद एक प्रतीक बन गए हैं. सावरकर को उनके जीवन का सबसे बड़ा झटका तब लगा जब ब्रिटिश शासकों ने उनके देशभक्तिपूर्ण प्रकाशन, जिसे द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस के नाम से जाना जाता है, पर प्रतिबंध लगा दिया, जो मंगल पांडे के नेतृत्व में 1857 के महान भारतीय विद्रोह पर आधारित था. सावरकर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सेलुलर जेल में ले जाने के बाद उनकी विचारधाराओं में हिंदू राष्ट्रवाद काफी हद तक लागू हो गया था.

panchayattantra24.-रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के टारगेट में छत्तीसगढ़ के व्यापारी मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इनका कारोबार झारखंड का है, ये लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है. उन्होंने कहा, लॉरेंस हो चाहे फॉरेंस छत्तीसगढ़ में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों को ठोका जाएगा. इस्क्के साथ ही डिप्टी सीएम शर्मा ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया.
दरअसल, आईईडी ब्लास्ट में घायल महिला से मिलने आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर AIIMS पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महिला का हाल चाल और चल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली. जानकारी के अनुसार बीजापुर के भीमापुरम गांव की घायल महिला मड़कम सुक्की के घर में नक्सलियों ने जबरदस्ती बम छिपाकर रखने कहा था. ऐसा करने से पहले गांववालों के मना करने के बाद भी नक्सली नहीं माने. जहां अचानक से IED ब्लास्ट हो गया था.
panchayattantra24.-रायपुर। नक्सली सरकार के साथ चर्चा के लिए तैयार के मूड में दिखते हैं क्या? पूछने पर वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नक्सलवादियों का कोई ध्येय नहीं है, वो लुटेरे हैं, डकैत हैं। उनके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं वह केवल वसूलीबाजी में रहे लगे हुए हैं। वो कोई विचारधारा के तहत काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ना नक्सलियों के खिलाफ एक्शन बंद होगा। ना सड़क बननी बंद होगी ना कैंप खुलने बंद होंगे। लेकिन हम चाहते हैं कि नक्सली मुख्य धारा में लौटे, लेकिन इसके लिए उन्हें हथियार छोड़ना होगा। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। इस लाल आतंक की वजह से बस्तर में संभाग में बीते कई दिनों से लगातार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रहे हैं। वहीं चुनाव के दौरान पुलिस बल ने कई नक्सलियों को ढेर कर चुके हैं। नक्सलियों का ये आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश की सियासत में हलचलें तेज हो गई हैं।

panchayattantra24.-रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने विवाह के 33वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया। मंत्री ओपी चौधरी ने X में बधाई देते हुए लिखा, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं श्रीमती कौशल्या साय जी को वैवाहिक वर्षगांठ की अनंत शुभकामनायें। मैं आप दोनों के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।