Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद साय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई है। मंत्रिमंडल में जिन विधायकों को शामिल किए जाने की चर्चा है उनमें पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल, राजेश मूणत व रायपुर उत्तर से पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा प्रमुख हैं। विभागों में बंटवारे में भी हो सकता है बदलाव – दो नए मंत्री बनाने के बाद मंत्रियों के विभागों में भी नए सिरे से बंटवारा हो सकता है। बृजमोहन के अलावा अन्य मंत्रियों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास अभी सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)। 
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पास लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, मंत्री राम विचार नेताम के पास आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, मंत्री दयाल दास बघेल के पास खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्री केदार कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग, मंत्री लखनलाल देवांगन के पास वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पास लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग, मंत्री ओ.पी. चौधरी के पास वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पास महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग, मंत्री टंक राम वर्मा के पास खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में इस समय भीषण गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब हो गई है। साथ ही राजधानी में भीषण गर्मी की वजह से लू चल रही है। दूसरी ओर गर्मी के महीने में आग लगने की घटनाओं में भी अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी रायपुर स्थिति गोदवारा के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। आग इतना भयानक है कि दूर दूर ​तक गुबार नजर आ रहा है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र का मामला है। दरअसल, यहां एक गद्दा बनाने की फैक्ट्री है। 
 मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी ने बताया कि ये जो फैक्ट्री है वो थाना खमतराई के बसंत नगर में स्थित है। उन्होंने बताया कि यहां 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक फैक्ट्री में आग लगी और 5 कर्मचारियों ने यहां से भागकर अपनी जान बचाई है। वहीं अंदर दो महिलाएं फंस गई, जो आग की चपेट आ गई। हांलकि दोनों महिलाओं को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इससे पहले ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। “अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047” डॉक्यूमेंट तैयार करने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर गठित वर्किंग समिति की बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नया रायपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्किंग समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग के लक्ष्य ,चुनौतियां एवं सामर्थ्य का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
राज्य में मृत्युदर कम करने, एनीमिया फ्री करने ,सभी के अच्छे स्वास्थ्य , टेली मेडिसिन, मदर एंड चाइल्ड केयर, हॉस्पिटल के अपग्रेडेशन, पीपीपी मॉडल की उपयोगिता, केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने, ट्रेनिंग संस्थाओं की गुणवत्ता सुधारने ,रिसर्च संस्थानों पर जोर, टीकाकरण, मेडिकल टूरिज्म हब बनाने, स्वस्थ एवं खुशहाल समाज बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ,सदस्य सचिव अनूप श्रीवास्तव, सदस्य के. सुब्रमण्यम ने विभागों द्वारा बनाए गए लघु ,मध्यम एवं दीर्घकालीन विजन एवं रणनीतियों के निर्धारण हेतु आमजनों को लाभान्वित करने, गुड गवर्नेंस ,गुणवत्तापूर्ण जीवन सहित अन्य कल्याणकारी उपायों पर सुझाव दिए। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि अच्छी क्वालिटी का रिपोर्ट बने जिसकी उपयोगिता सरकार के लिए अच्छा रहे। 
सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत ने कहा कि हमारे राज्य के सभी जिलों की कोई ना कोई विशेषता है जिसके माध्यम से पर्यटन को आकर्षण का केंद्र बनाते हुए प्रोत्साहित किया जा सकता है। सलाहकार डॉ धीरज तिवारी ने कहा कि नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सभी उपायों का समावेश डॉक्यूमेंट में होना चाहिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक तूलिका प्रजापति, संचालक जनसंपर्क अजय अग्रवाल, स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, संयुक्त संचालक डॉ नीतू गौरडिया सहित समिति के सदस्य गण एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। किर्गिस्तान से छात्रा प्रियांजली सिंह सकुशल रायपुर लौट आई है। बीजेपी विधायक ने ट्विटर पर जानकारी देते बताया कि रायपुरा निवासी बेटी प्रियांजली सिंह सुरक्षित घर लौट आई है। वह किर्गिस्तान के बिश्केक में फंसे भारतीय छात्रों में एक थी। प्रियांजली ने घर लौटकर अपने अनुभव मुझसे साझा किए। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद जताया। चिंता नही करना। हमे अपने बच्चों की फिक्र सदा रहती है। 
 बता दें कि किर्गिस्तान की राजधानी ‎बिश्केक और आसपास के इलाकों में भारतीय, पाकिस्तानी और ‎बांग्लादेशी स्टूडेंट्स को खासतौर पर निशाना बनाया जा रहा है। ‎भारत से कई स्टूडेंट्स मेडिकल की ‎पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान में हैं।‎ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिश्केक में 13 मई को मिस्र और किर्गिज छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद स्थानीय किर्गिज छात्रों ने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेशी छात्रों को निशाने पर ले लिया।
 

 
 विश्वविद्यालय को केंद्र की मेरु योजना के तहत मिलेगी 100 करोड़ की राशि।
 panchayattantra24.-रायपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक बड़ी सौगात दी है। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में मानव विज्ञान एवं जनजातीय, वानिकी एवं वन्य जीव, कंप्यूटर साइंस, बायो टेक्नोलॉजी, अंग्रेजी तथा राजनीति विज्ञान जिसमे पूर्व से केवल स्नातकोत्तर की कक्षाएं चल रही थी। ऐसे में आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र के विद्यार्थियों को उक्त विषय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टि से अग्रवाल ने अब इन्ही विषयों पर स्नातक की कक्षाएं भी आगामी शिक्षा सत्र से प्रारंभ करने की अनुमति ने दी है। इस स्वीकृति से बस्तर के सुदूर पूर्व क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विश्विद्यालय द्वारा उच्च स्तर की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। 
 उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने इस हेतु केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार से आग्रह कर विश्वविद्यालय को मेरु योजना के तहत 100 करोड़ रुपए स्वीकृत कराया है। इसी राशि में से विश्वद्यालय के द्वारा उक्त विषयों के संचालय,अधोसंरचना विकास संबंधी कार्यों में उपयोग किया जायेगा। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा निति लागु होने के के बाद अग्रवाल द्वारा विश्वविद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/साहिबगंज/पाकुड़/दुमका। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज झारखंड में 3 जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने साहिबगंज जिले के बरहेट, पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा और दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 7 मई को लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है और हम प्रदेश की सभी ग्यारह की ग्यारह सीटें जीतकर मोदी जी को दे रहे हैं। उन्होंने झारखंड की जनता से प्रदेश की सभी चौदह सीटें भाजपा को जिताकर पीएम मोदी को देने का आग्रह किया। 
सीएम साय ने कहा कि झारखंड के लोगों को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने खूब भरमाया। हमेशा यही भ्रम फैलाते हैं कि मोदी जी और भाजपा सरकार आई तो यहाँ के जल, जंगल, जमीन को लूट लेगी। जबकि पूरे झारखंडवासियों को पता है कि यहाँ के जमीन को लूटने वाला एक मात्र आदमी यहाँ के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। झारखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है कि आज यहाँ के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन लूटने के मामले में, माइंस के लिए जमीन लेने के मामले में जेल में हैं।
गठबंधन सरकार को घेरते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि यहाँ की सरकार में मंत्री, कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के पीए के घर से करोड़ों रूपए निकलता है। कांग्रेस के एक सांसद धाीरज कुमार के यहां छापा पड़ता है तो उसके यहां से तीन सौ इक्यावन करोड़ रूपए घर से निकलता है। ये सारा जनता का पैसा है। ये पैसा विकास में नहीं लग रहा है, ये पैसा सड़क, बिजली, पानी के लिए नहीं लग रहा है बल्कि उन्होंने अपने एशो-आराम के लिए रखा है, जो उनके घर से मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम को चोर-चोर मौसेरे भाई बताते हुए जनता से उसे उखाड़ फेंकने की बात कही।
आदिवासियों की विरोधी जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की भी कोई कमी नहीं होती है। श्री साय ने कहा कि आज संथाल की एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व नरेंद्र मोदी जी ने मुझे सौंपा है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। 
मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम साय ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव है। मोदी जी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए गरीबों की पीड़ा उन्हें पता है। मोदी जी 18 घंटे काम करते हैं। गरीबों को गैस सिलेंडर देने, घर बनाने, स्वच्छ पानी, उपचार की सुविधा, खाता खुलवाने से लेकर स्वच्छता शौचालय बनवाने का काम मोदीजी की सोच से संभव हुआ है। जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के साथ देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का काम पिछले दस साल में हुआ है। डबल इंजन सरकार – खुशियां अपार मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से काफी लाभ होता है। छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा की सरकार थी, लेकिन पांच साल के लिए कांग्रेस ने सत्ता संभाली तो भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा मिला। तीन महीने पहले आई भाजपा सरकार ने एक बार फिर विकास कार्यों को गति दे रही है। 
डबल इंजन की सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मात्र 4 महीने में उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि देने, रामभक्तों को प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए सरकारी खर्चे में अयोध्या भेजने और 5500 रुपया प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की शुरुआत होने की भी बात कही। ननिहाल पहुंचे साय विष्णु देव साय ने सभा की शुरुआत में कहा कि आज वे अपने ननिहाल प्रदेश में आए हैं। झारखंड उनका ननिहाल है। झारखंड से छत्तीसगढ़ का रोटी-बेटी का रिश्ता है। 
उन्होंने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के कुरडेग प्रखंड से उनकी माता जी आई हैं और वही उनका मामा गांव है। उनकी दादी माँ भी झारखंड की थीं। उनके सभी मामा भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड जुड़वा भाई हैं। उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड तीन राज्य बनाए थे। एक नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ बना और पंद्रह नवंबर 2000 को झारखंड बना। दोनों राज्य एक साथ पैदा हुए हैं। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों के लिए की वोट अपील सीएम साय ने आज यहाँ तीन जनसभाओं को संबोधित किया और कहा कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। झारखंड की सभी 14 सीटें उनकी झोली में डालनी है। इसके लिए यहाँ की जनता का भरपूर सहयोग मिले, आप सभी भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों को जिताएं, ये आग्रह करने आया हूं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी से दैनिक श्रमिक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी ने भेंट की उन्हें चार अलग-अलग सुझात्मक ज्ञापन पत्र सौंपा। मंत्री ने उक्त चारों ज्ञापनों को नियमानुसार उचित कार्यवाही के लिए अधीनस्थों को तत्काल अग्रेषित किया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के समस्त विभाग, निगम,मंडल, आयोग में बैक डोर एंट्री से बिना नियुक्ति पत्र के 36 हजार दैनिक मासिक अनियमित श्रमिक सन 2008 से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कार्यों पर रखे जा रहे है, इन सबों को श्रम आयुक्त दर का वेतनमान इनका संबंधित विभाग बिना किसी बिचौलिए के सीधे प्रदान करता है। इन्हें वर्तमान में श्रम सम्मान 4 हजार रु मासिक, वेतन के इतर प्रदान किया जा रहा है। 
 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बर्ष 2016 में स्थाईकरण योजना लाकर, ऐसे 48 हजार श्रमिकों को स्थाईकरण किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सर्वविभागीय श्रमायुक्त दर श्रमिक, कलेक्टर दर श्रमिक मोर्चा ने भेट पर, अनियमित कमिटी की एक निश्चित निर्धारित तिथि तक निर्णय, जन प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से कमिटी में स्थान, सभी संगठनों के 2 प्रतिनिधियों को प्रकार के अनुसार कमेटी में रखने का ज्ञापन सौंपा। अन्य सौंपे ज्ञापन में वर्तमान देय श्रम सम्मान शीर्ष से ही मासिक वेतन भुगतान सँयुक्त रूप से प्रदान करने, 1948 अधिनियम के अनुसार जल्द से जल्द न्यूनतम मजदूरी के लिए बनी कमिटी से मजदूरी वृद्धि निर्णय करवाने, हड़ताल न करने के संगठन के शपथ से भी अवगत करवाया। अनियमित कमिटी द्वारा जिस प्रकार के कर्मचारियो के लिए जो हित मे सवैधानिक, विधिक, वित्तीय रूप से उचित हो वह समाधान निकालने की बात कही। बिना नियुक्ति पत्र वालो के लिए उचित मांग म. प्र. 2016 के तर्ज पर स्थाईकरण करने आग्रह किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/रांची। सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को राजमहल लोकसभा सीट के बरहेट में भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर नया कीर्तिमान रचेंगे। पीएम के रूप में तीसरे कार्यकाल में वह देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि उनके संसद पहुंचने पर इस क्षेत्र की आवाज बुलंद होगी। 
उन्होंने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों राज्य एक साथ बने, लेकिन, छत्तीसगढ़ आज झारखंड की तुलना में विकास में आगे निकल गया है। यह तब संभव हुआ, जब वहां लगातार पंद्रह साल तक भाजपा की सरकार रही। एक बार फिर वहां भाजपा की सरकार बनी और विकास को फिर से नई गति दी जा रही है। दूसरी तरफ झारखंड को राजनीतिक अस्थिरता का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने ऐसे काम कर दिखाए, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। कश्मीर से धारा 370 हटी और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। यह मोदी सरकार के संकल्पों का परिणाम है।
छत्तीसगढ़ के सीएम ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ये पार्टियां आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझती हैं। 55 साल देश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन, उसने कभी आदिवासियों के हित में कोई कदम नहीं उठाया। झामुमो ने तो आदिवासी समाज के लोगों को बंधुआ बनाया। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो को मौसेरा भाई बताते हुए कहा कि इनके नेताओं ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है। झारखंड के लिए यह शर्म की बात है कि यहां का मुख्यमंत्री रहा व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। यह भारतीय जनता पार्टी है, जिसने आदिवासियों को मान-सम्मान दिया। पहली बार भाजपा की सरकार ने आदिवासियों के विकास के लिए आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बहन द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है और गर्व का यह अवसर भारतीय जनता पार्टी ने दिया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तहत बन रहे तीन मंजिला शास्त्री बाजार परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा भी उनके साथ थे। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के शेष निर्माण कार्य जून माह तक पूरा करें साथ ही दुकानों के आबंटन की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माणाधीन तीन मंजिला शास्त्री बाजार परिसर में ग्राउंड फ्लोर सहित प्रत्येक तल पर 21 दुकान निर्मित की जा रही है। पूरे परिसर में कुल 84 दुकानें तैयार होंगे। परिसर के बेसमेंट पार्किंग में 70 बाइक एवं 30 कार रखने की व्यवस्था की गई है। इस बिल्डिंग की छत में सौर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा से परिसर को रोशन करने की योजना भी रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने बनाई है। लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन यह परिसर जून अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
निरीक्षण भ्रमण के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा ने प्रोजेक्ट से जुड़े तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के साथ ही दुकानों के आबंटन के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया। निरीक्षण भ्रमण के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल, महाप्रबंधक (तकनीकी) पी.के. पंचायती, अतिरिक्त महाप्रबंधक (तकनीकी) इमरान खान, जोन 3 कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री राकेश अवधिया, उप-प्रबंधक संजय अग्रवाल, असिस्टेंट मैनेजर योगेन्द्र साहू सहित कार्य एजेंसी की टीम उपस्थित रहीं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, हिम्मत है तो कांग्रेसी कहें कि किसी एक सीट पर वे जीतेंगे। कांग्रेस नेताओं के तोते उड़ चुके हैं। कांग्रेस मरणासन्न हो चुकी है। अभी वे प्रत्याशी ढूंढ रहे, उसके बाद कार्यकर्ता ढूंढ़ेंगे। फिर वोटर ढूंढ़ना होगा, तब तक चुनाव निकल जाएगा। इतना ही नहीं मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को चुनौती देते हुए कहा कि दीपक बैज मेरे साथ नारायणपुर और पंखाजूर चले। मृतक परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात करें। दोनों घटना कांग्रेस पदाधिकारी के माध्यम से हुई। दीपक बैज पुलिस जवानों को बदनाम कर रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा 365 दिन कार्य करती है। यह लोकतांत्रिक पार्टी है। एक व्यक्ति के कहने पर वाली पार्टी नहीं है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता को चुनौती दे सकता है। हमारी तैयारी पूरी है। लोकसभा का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के लोग कितनी तैयारी में है, नजर आ ही रहा है।