Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । निगम स्वास्थ्य अमले ने रात कटोरा तालाब चौक क्षेत्र की दुकानों सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां एक जूस सेंटर  में भारी गंदगी पाए जाने पर सीलबंद  किया। चौक क्षेत्र की 13 अन्य दुकानों में भी गंदगी मिलने पर संचालकों से कुल 13100 रूपये जुर्माना लेकर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी। सभी दुकानदारों को अपनी दुकान का गीला एवं सूखा कचरा पृथक – पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई वाहन में प्रतिदिन देने कहा। चुनाव आचार संहिता हटते ही संबलपुर पुरी, भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है। यातायात महासंघ ने 10 जून से छत्तीसगढ़ से बसें ओड़िशा भेजना बंद कर वहां की बसों को बार्डर पर रोककर लौटाने का फैसला किया। अभी ओड़िशा के आपरेटर कर रहे हैं। अपर परिवहन आयुक्त आईपीएस डी रविशंकर ने कहा कि ओड़िशा के बस आपरेटर्स यहां से जाने वाली बसों से यात्रियों को उतार रहे हैं, यह आपत्तिजनक और गंभीर विषय है। इस मामले में छत्तीसगढ़ शासन पूरी तरह यहां के बस आपरेटर्स के साथ है। यातायात महासंघ ओड़िशा की बसों को लेकर टैक्स और सीटिंग वगैरह में गंभीर खामियों की लगातार शिकायतें कर रहा है। ओड़िशा की बसों की जांच में शिकायतें सही पाई जा रही हैं और कई बसों के बड़े चालान किए गए हैं। यह जांच जारी रहेगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/बंगाल । पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हुई है। सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल समेत कई पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन से कई लोगों के निधन व घायल होने का दुःखद समाचार मिला है। आपदाओं से प्रभावित हुए सभी आमजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, मैं ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं। 
उत्तर बंगाल में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. तीस्ता नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। लेकिन बंगाल में माॅनसून कब आयेगा, इसे लेकर मौसम विभाग कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। बंगाल में जून के पहले सप्ताह में अमूमन माॅनसून का आगमन होता है। देश के बाकी हिस्सों में माॅनसून के आने के बाद ही बंगाल में माॅनसून के प्रवेश को लेकर कुछ कहा जा सकता है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को जल्द ही एक नई सौगात मिलने वाली है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने बताया कि जल्द ही रायपुर शहर के गुढ़ियारी क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी का नया भवन बनेगा. उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए सामुदायिक भवन के पास रिक्त शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है. अब उसको उच्च शिक्षा विभाग के नाम से आबंटित करने तथा अग्रिम आधिपत्य देने के लिए कलेक्टर रायपुर से चर्चा की जाएगी .अग्रिम आधिपत्य मिलने के बाद उसका प्राक्कलन तैयार करा कर प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी. 
 दरअसल, लम्बे समय से गुढ़ियारी क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय की मांग की जा रही थी. इस विद्यालय के बनने के बाद संपूर्ण गुढ़ियारी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय अध्ययन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. जहां महाविद्यालय का निर्माण होना है,वह रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सीमा में आता है. यहां से सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत विधायक हैं. मूणत ने बताया कि उन्होंने मंत्री रहते हुए वर्ष 2018 में शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी में आरंभ कराया था, लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद बाद पूरे 5 साल तक इस महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ना तो बजट में प्रावधान कराया गया ना ही भूमि की खोज की गई. अब छत्तीसगढ़ में दोबारा भाजपा की सरकार हैं, इसलिए रुके हुए विकासकार्य तेज गति से पूरे किये जायेंगे.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने परिवार में 4 बच्चों की वकालत की है. इनमें से एक बच्चा घर के लिए, एक बच्चे राष्ट्र के लिए और दो सनातन धर्म को बचाने के लिए आवश्यक बताया है. वहीं बच्चों की संख्या को लेकर कानून लाए जाने के सवाल पर कहा कि जब इस पर कानून लाया जायगा तब देखेंगे. कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा शनिवार को पत्रकारों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान चर्चा में उन्होंने लड़के-लड़कियों से माता-पिता के कहे अनुरूप विवाह करने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रेम विवाह का विरोध नहीं, लव जिहाद का विरोध है. विवाह करें मना नहीं है, लेकिन लड़का-लड़की के अनुकूल होना चाहिए, उन्होंने कहा कि आने वाला समय अच्छा होगा. भारत हिंदू राष्ट्र वैसे भी है. सारे देवताओं का निवास, सभी देवताओं को पूजा जाता है. वहीं नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इससे मुक्ति के लिए सरकार लगी है. पत्रकारों की कलम में वो दम होता है, जो बिगड़े हुए सुधार सकता है. नक्सलियों को ये संदेश देता हूं कि वे राष्ट्र हित में काम करें।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम ) IIM में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री साय ने योगाभ्यास के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर स्थित स्पोर्ट्स कैम्पस (अखाड़ा ), हॉस्टल मेस, फाउंडेशन स्टोन (आधारशिला ), प्रशासनिक भवन (कर्मशीला ), जैव विविधता के लिए निर्मित परिसर और क्वींस पैलेस का भ्रमण किया। उन्होंने क्वींस पैलेस से आईआईएम के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया।
इस दौरान आईआईएम के प्रोफेसर सत्यशिबा दास और कॉरपोरेट रिलेशन ऑफिसर गिरिश पहाड़िया ने संस्थान के बारे में मुख्यमंत्री साय और मंत्रीगणों को जानकारी दी। संस्थान के अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में रखी हुई संस्थान की रेप्लिका के माध्यम से निर्माणाधीन संरचनाओं और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
 

panchayattantra24.-रायपुर । विस अध्यक्ष रमन सिंह ने आज सुबह मीडिया से बात की। चर्चा में रमन सिंह ने कहा, पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री मोदी के प्रति एक सकारात्मक वातावरण है और 6 चरणों के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि 400 पार के लक्ष्य हो हम प्राप्त करने जा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान बढ़ाया है और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है, यही कारण है कि आज पूरा देश मोदी जी के समर्थन में खड़ा है। राजनांदगांव लोकसभा में जब दुर्ग से आए दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा जी को पीछे रहना पड़ा तब दुर्ग से भूपेश बघेल को भी राजनांदगांव की जनता सम्मान के साथ वापिस दुर्ग भेजेगी। 
 बता दें कि आज सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज मतदान है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। पीएम मोदी के लावा अंतिम चरण में कंगना रनौत, रवि किशन, अनुराग ठाकुर, अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, मनीष तिवारी, रविशंकर प्रसाद जैसे उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एक जून को मतदान के बाद होने वाले एग्जिट पोल पर सबकी निगाहें होंगी।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर  स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  ने अपने मंत्री मंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास  किया। क्या है चिंतन शिविर अपनी तरह की अनूठी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़, विकसित भारत की संकल्पना के अपने विजन के क्रियान्वयन के लिए आईआईएम एवं देश भर की प्रतिष्ठित संस्थाओं के विषय विशेषज्ञों के साथ मंथन किया। रायपुर आईआईएम में आयोजित इस दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। शिविर में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा तथा मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने भी हिस्सा लिया। इस तरह से देश में विषय विशेषज्ञों के साथ बौद्धिक विमर्श और चिंतन शिविर गुजरात में आयोजित किया गया था। इसके बाद देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्य का पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश को संवारने एवं विकास को नया आयाम देने विद्यार्थी भाव से विचारविमर्श करने जुटा है और अपने क्षेत्र के माने हुए विषय विशेषज्ञों से संवाद कर रहा है।
प्रदेश के नेतृत्व द्वारा इस तरह से अनूठी पहल करते हुए विशेषज्ञों से बौद्धिक विचार-विमर्श कर प्रदेश को संवारने के लिए आज सार्थक चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बनाये गये विजन के क्रियान्वयन के लिए आज दिन भर हुए सत्रों में गहन विचारविमर्श किया गया। जैसे कोई कृषक बड़ी मेहनत से खेती के लिए अपनी जमीन तैयार करता है वैसा ही विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न को मूर्त रूप देने छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व जुटा, जो विजन तैयार किया गया है उसे प्रभावी बनाने विषय विशेषज्ञों से राय ली गई ताकि उनके सुझाव लेकर विजन के क्रियान्वयन को पैनापन दिया जा सके। चिंतन शिविर में तय किया गया कि विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को समाज के सभी वर्गों के बीच ले जाना है। सबको जागरूक कर और उनकी भागीदारी लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को पूरा किया जाना है। शिविर में विषय विशेषज्ञों के साथ देर तक चर्चा हुई और छत्तीसगढ़ की संभावनाओं को लेकर बारीकियों पर बात हुईं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर।  16 मार्च को लगी आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान 71 दिनों में 133 सभाओं को संबोधित किया है। इस दौरान वे ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड में भी चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुए और कुल 33 जनसभा एवं रोड शो को संबोधित किया। 20 मार्च 2024 को दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद श्री साय ने अपने चुनावी अभियान का शुभारम्भ किया। गत 20 मार्च से 29 मई तक छत्तीसगढ़ में चौंसठ जनसभाएं मुख्यमंत्री ने ली हैं। जबकि छत्तीसगढ़ के बाहर मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में तैंतीस आमसभाएं और रोड शो की कमान संभाली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की दृष्टि से भी अगर देखें तो उन्होंने बस्तर में दो सहित सभी ग्यारह लोकसभा सीटों में एक-एक कार्यकर्ता सम्मेलन कर कुल बारह कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी है। सामाजिक सम्मेलनों की यदि बात करें तो लगभग चौबीस बड़े सामाजिक सम्मेलनों को विष्णु देव साय संबोधित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लगभग हर विधानसभा में कम से कम एक जनसभा ली है। कुल मिलाकर 71 दिनों में 133 बार उन्होंने जनता के समक्ष अपनी बात रखी है और छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी है। आत्मविश्वास से भरपूर मुख्यमंत्री सभी ग्यारह लोकसभा सीटें जीतने के प्रति आश्वस्त लगते हैं। 
श्री साय ने मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी भाजपा के बम्पर जीत की बात कही है। मुख्यमंत्री की सभी जनसभाओं में आमजन की स्व-स्फूर्त भीड़ उमड़ी। लोगों ने सीएम साय के भाषण को बड़े ही उत्साह से सुना और ताली बजाकर, नारे लगाकर अपना पूर्ण समर्थन भी दिया। श्री साय की प्रत्येक सभा में महिलाओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने सीएम साय की बात को ध्यान से सुना। इसका प्रमुख कारण विष्णु सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को प्राथमिकता से लागू करने को माना जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश की 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं को प्रति महीने 655 करोड़ 57 लाख रूपये के हिसाब से तीन महीने की किश्त जारी हो चुकी है। सीएम साय ने कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभाओं में पिछली कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार, घोटाले व उनकी नाकामी को लगातार जन-जन के बीच उजागर किया। जिस पर आमजन की खूब तालियां बजी। बीच-बीच में उन्होंने जनता से कनेक्ट करने के लिए उनसे सवाल भी किये। उन्होंने बार-बार पूछा कि मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनानी है या नही, जिसका जवाब हाँ में मिलता था। श्री साय ने जनता को बताया कि कैसे भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेस ने शराब, रेत, कोयला, सरकारी जमीन, पीएससी सबमें घोटाला किया और यहां के संसाधनों को लूटा।
 उन्होंने भूपेश बघेल पर महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने के आरोप और उस पर हुई एफआईआर को जनता को बताया, इसे छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात कही। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा किये गए 36 वादों में एक भी वादे को ठीक से पूरा नहीं करने की बात को लगातार जनता को बताया। उनके भाषणों में यह प्रमुखता से शामिल रहा। सीएम साय ने अपनी हर जनसभा में मोदी की गारंटी के अंतर्गत पूरे किये गए प्रमुख वादों को जनता को बताया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने के मात्र 100 दिनों के अंदर ही उनकी सरकार ने मोदी की गारण्टी के अंतर्गत प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। श्री साय ने कांग्रेस नेताओं द्वारा पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं पर बोले गए अनर्गल बयानों को जनता को बताया और विपक्षी नेताओं को जमकर घेरा। कुल मिलाकर देखा जाए तो सरल, सहज, सौम्य समझे जाने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी चुनावी सभाओं में जिस तरह कमान संभाली और कई मौकों पर आक्रामक हो कर कांग्रेस को बैकफुट पर धकेला, उससे कांग्रेसी कुनबा सदमे में है। जहाँ तक श्री साय का सवाल है तो चुनावी जूनून में उन्होंने धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पानी-बरसात की वजह से हेलीकॉप्टर छोड़ सड़क मार्ग से ही सफर करने से भी कोई गुरेज नहीं किया। घटना नारायणपुर के बेनूर क्षेत्र की है। यह पहला मौका था जब किसी सीएम ने यहाँ सड़क मार्ग से सफर किया। विष्णु देव साय अपने आत्मविश्वास भरे तूफानी दौरों की बदौलत सभी ग्यारह लोकसभा सीट जीतने के प्रति आश्वस्त लगते हैं। वे कहते हैं कि इस बार छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होना तय है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । बैग में गांजा छुपाकर सप्लाई करने निकली महिला पकड़ी गई है। वही पुरुष भी गांजा के साथ गिरफ्तार हुआ है। मंदिर हसौद पुलिस  की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत तुलसी बाराडेरा मोड पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कही जानें के फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेन्द्र टण्डन निवासी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी धर्मेन्द्र टण्डन  को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 किलो 304 ग्राम गांजा कीमती लगभग 83,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 436/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
आरोपी पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में जेल  निरूद्ध रह चुका है। इसी प्रकार थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत गांजा के साथ महिला आरोपी गूंजा कटारे को गिरफ्तार उसके कब्जे से 03 किलो 92 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 35,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 435/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
गिरफ्तार आरोपी – धर्मेन्द्र टण्डन उर्फ बबलू पिता मयालू राम टण्डन उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुरेठी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर। गुंजा कटारे पति स्व. करण कटारे उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुरूद भांठापारा थाना मंदिर हसौद रायपुर।
 

panchayattantra24.-रायपुर। कमल विहार रायपुर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका है कि इन आरोपियों ने महिला की हत्या करने से पहले गैंगरेप की वारदात की। इसके बाद आरोपियों ने महिला को मारकर उसकी लाश जला दी। इस मामले में 7 दिन बाद पुलिस ने हत्यारों को पकड़ लिया है। इस पूरे मामले का टिकरापारा पुलिस  अब खुलासा करेगी। 
दरअसल इस महिला की अर्धनग्न अधजली लाश की पहचान केवरा बाई (45) लालपुर निवासी के रूप में हुई थी। महिला 18 मई से लापता थी। 21 मई को टिकरापारा थाना में बेटे ने मां के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। केवरा बाई का पति नहीं है। पुलिस केवरा बाई  की तलाश में जुटी थी कि इस बीच 23 मई को कमल विहार सीवरेज पाइप के अंदर अर्धनग्न हालत में महिला की लाश मिली थी। महिला के पहने मंगल सूत्र और गहने से बेटे ने उसकी पहचान की है। घटनास्थल के पास शराब की बोतलें टूटी हुई मिली हैं। TI दुर्गेश रावटे ने बताया कि, जामुल का रहने वाला एक शख्स झाड़ियों में टॉयलेट के लिए गया था, जहां सीवरेज के बड़े से पाइप से उसे तेज दुर्गंध आई। उसने जाकर देखा तो पाइप के अंदर महिला की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।